Homeराष्ट्रीयSTATE NEWSछत्तीसगढी फिल्म की हीरोइन माया साहू के साथ है इंडस्ट्री, एसोसिएशन ने...

छत्तीसगढी फिल्म की हीरोइन माया साहू के साथ है इंडस्ट्री, एसोसिएशन ने प्रशासन को चेताया….

रायपुर। भिलाईनगर के सुपेला ने छालीवुड अभिनेत्री माया साहू पर हुए हमले को छत्तीसगढ़ फिल्म इंडस्ट्री एसोसिएशन ने बड़ी गंभीरता से लिया है और शासन प्रशासन को कड़ी चेतावनी देते हुए आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की अपनी मांग दोहराई है. घटना के बाद एसोसिएशन के सदस्यों ने कल ही सुपेला थाने में उपस्थित होकर अपनी इरादा जता दी थी तथा छत्तीसगढ़ फिल्म इंडस्ट्री एसोसिएशन के अध्यक्ष योगेश अग्रवाल और महासचिव अरुण बंछोर ने एसपी प्रखर पांडे से अलग अलग बात कर अपनी मांगों से उन्हें अवगत करा दिया था. एसोसिएशन की संयुक्त सचिव उपासना वैष्णव और संरक्षक छालीवुड के भीष्म पितामह मोहन सुंदरानी ने दुर्ग जिला चिकित्सालय जाकर माया साहू का हालचाल जाना। माया के स्वास्थ्य में लगातार सुधार है. माया को लगता है कि हमलावर हमारी फिल्म इंडस्ट्री के ही हो सकते हैं। उन्हें मोबाइल पर लगातार धमकियां दी जा रही थीं कि ‘लव दीवाना’ का प्रमोशन नहीं करें। छत्तीसगढ़ फिल्म इंडस्ट्री एसोसिएशन के अध्यक्ष योगेश अग्रवाल ने कहा है कि पूरी फिल्म इंडस्ट्री माया के साथ है और उन्हें न्याय दिलाने के लिए उचित कदम उठाएगी।वहीं छत्तीसगढ़ी फिल्म के हीरो एवं बिलासपुर के अमित चक्रवर्ती (बहुत जल्द रिलीज़ होने वाली फिल्म “ये वादा हे”) ने भी माया साहू के ऊपर हुए एसिड अटैक की घोर निंदा करते हुए सलंग्न लोगों को पुलिस गिरफ्तार करे।

Sunil Agrawal
Sunil Agrawal
Chief Editor - Pragya36garh.in, Mob. - 9425271222
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments