खरसिया। श्री मदन मोहन गौशाला, खरसिया में गोपाष्टमी पर्व 2026 के अवसर पर 17 नवंबर को भव्य गोपाष्टमी मेले का आयोजन किया जाएगा। मेले को लेकर तैयारियां जोर-शोर से की जा रही हैं। आयोजन में आस्था, संस्कृति और गौसेवा का अनूठा संगम देखने को मिलेगा।
मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रम, स्वदेशी प्रदर्शनी, प्रसाद वितरण एवं भंडारा, बच्चों के मनोरंजन के लिए विभिन्न आकर्षक झूले तथा आतिशबाजी सहित कई विशेष आकर्षण रहेंगे। आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी एवं गौसेवक श्री रमेश जालान जी उपस्थित रहेंगे मंगलवार 17 नवम्बर की सुबह गौ आरती पूजन एवम प्रसाद वितरण किया जाएगा उसके बाद भव्य गौशाला मेला का आयोजन दोपहर 3 बजे से रात्रि 8 बजे तक होगा जिसमे गौ दर्शन, गौ पूजन, गौ परिक्रमा, गौ दान होगा वही आंवला नवमी पूजन एवं भंडारा 18 नवंबर दोपहर 12 बजे से प्रारंभ होगा।
गौशाला समिति ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर गोपाष्टमी पर्व के इस धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन में सहभागी बनने तथा गौसेवा के पुण्य कार्य में सहयोग करने की अपील की है।

