HomeNEWSबाबूलाल अग्रवाल अग्र अलंकरण समारोह दिल्ली में ‘महाराजा अग्रसेन ग्लोबल आइकॉन अवार्ड-2026’...

बाबूलाल अग्रवाल अग्र अलंकरण समारोह दिल्ली में ‘महाराजा अग्रसेन ग्लोबल आइकॉन अवार्ड-2026’ से  होंगे सम्मानित…



रायगढ़। रायगढ़ छत्तीसगढ़ के लिए गौरव का विषय है कि शहर के प्रतिष्ठित समाजसेवी एवं अधिवक्ता श्री बाबूलाल अग्रवाल को अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन द्वारा प्रतिष्ठित ‘महाराजा अग्रसेन ग्लोबल आइकॉन अवार्ड-2026’ से सम्मानित किया जाएगा।

अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन द्वारा आगामी 14 नवंबर 2026, शनिवार को नई दिल्ली स्थित डॉ. अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर, जनपथ में भव्य ‘अग्र अलंकरण समारोह-2026’ का आयोजन किया जा रहा है। इस समारोह में अग्रवाल समाज की राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर की विशिष्ट विभूतियों को उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा। इसी क्रम में रायगढ़ के बाबूलाल अग्रवाल का चयन इस प्रतिष्ठित सम्मान के लिए किया गया है। उल्लेखनीय  है कि बाबूलाल अग्रवाल कई दशकों से विभिन्न स्थानीय, प्रादेशिक, राष्ट्रीय, एवं अंतर्राष्ट्रीय सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों में अपने दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं।

संगठन के राष्ट्रीय चेयरमैन श्री प्रदीप मित्तल द्वारा जानकारी देते हुए उन्हे समारोह में सादर आमंत्रित किया गया है। यह सम्मान समाज एवं देश के प्रति उनके योगदान, समर्पण और सामाजिक प्रतिबद्धता के प्रति संगठन का सम्मान है।

समारोह में श्रद्धेय गीता मनस्वी महामंडलेश्वर ज्ञानानन्द जी महाराज के सानिध्य में  दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता तथा हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे । इसी के साथ  समाज की अनेक राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतिष्ठित हस्तियां कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगी।

उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ के राज्योत्सव समारोह के दौरान उन्हें राज्य अलंकरण सम्मान से भी नवाजा गया है जिसके मुख्य अतिथि भारत के यशस्वी गृहमंत्री अमित शाह थे और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय  वित्त मंत्री ओ पी चौधरी और उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने उन्हें सम्मानित किया। 

रायगढ़ के बाबूलाल अग्रवाल को राष्ट्रीय स्तर पर इस प्रतिष्ठित सम्मान के लिए चुना जाना न केवल उनके लिए, बल्कि समस्त रायगढ़वासियों एवं अग्रवाल समाज के लिए गर्व  का विषय है। इस उपलब्धि से स्थानीय सामाजिक एवं व्यावसायिक जगत में प्रसन्नता का वातावरण है। इसी पखवाड़े दो विशेष सम्मान प्राप्त करने पर उनके इष्ट मित्र रिश्तेदार एवं अग्रवाल समाज में हर्ष का वातावरण है और बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।

Sunil Agrawal
Sunil Agrawal
Chief Editor - Pragya36garh.in, Mob. - 9425271222
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments