तेज नहीं दौड़ रही स्मार्ट मीटर, 18 घरों में टेस्ट में सभी निकले सही, उपभोक्ताओं की शिकायत पर विभाग ने शुरू की जांच….

तेज नहीं दौड़ रही स्मार्ट मीटर, 18 घरों में टेस्ट में सभी निकले सही, उपभोक्ताओं की शिकायत पर विभाग ने शुरू की जांच….

जांजगीर-चांपा।

विद्युत वितरण व्यवस्था को आधुनिक व पारदर्शी बनाने जिले में भी घरों में स्मार्ट मीटर लगाए गए है। स्मार्ट मीटर में लगातार उपभोक्ताओं द्वारा की गई तेज चलने की शिकायत पर विभाग ने शहर में 18 लोगों के घरों में टेस्ट मीटर लगाए। टेस्ट के दौरान सभी में स्मार्ट मीटर सही निकले। इससे स्पष्ट है कि स्मार्ट मीटर की तेज चलने की बात केवल अफवाह है।
विद्युत विभाग को भी लगातार हाइटेक व उपभोक्ता हितैषी बनाने के लिए कार्य किए जा रहे हैं। इसी क्रम में जिले में भी पिछले साल भर से स्मार्ट मीटर लगाने का काम किया जा रहा है। शहर में लगभग सभी घरों में स्मार्ट मीटर लग चुके हैं। इसमें लोगों की लगातार शिकायतें मिल रही है कि स्मार्ट मीटर तेज चल रही है। इससे बिजली का बिल ज्यादा आ रहे हैं।
शहर में स्मार्ट मीटर के तेज चलने और अधिक बिल आने की शिकायतों के बीच बिजली विभाग की जांच में राहत देने वाली तस्वीर सामने आई है। विभाग ने शहर के 18 उपभोक्ताओं के घरों में टेस्ट मीटर लगाकर स्मार्ट मीटर की सटीकता की जांच कराई। जांच में सभी मीटरों की रीडिंग मानक के अनुरूप सही पाई गई।
इससे स्मार्ट मीटर के तेज चलने के आरोपों को विभाग ने निराधार बताया है। बिजली विभाग के अधिकारियों के अनुसार उपभोक्ताओं की शिकायतों के बाद प्रत्येक स्थान पर स्मार्ट मीटर के साथ टेस्ट मीटर लगाकर दोनों की रीडिंग का मिलान किया गया। जांच के दौरान किसी भी मीटर में निर्धारित सीमा से अधिक अंतर नहीं मिला।

 

आप भी कर सकते हैं आसानी से टेस्ट
स्मार्ट मीटर तेज चलने की शिकायत आप भी कर सकते हैं। टेस्ट मीटर लगाने के लिए आपको कुछ शुल्क देना पड़ेगा। इसमें सिंगल फेज का 300 रुपए तो थ्री फेज का 450 रुपए देना होगा। इसके बाद आपके घरों में भी स्मार्ट मीटर के पास अलग से टेस्ट मीटर लगाए जाएंगे। इससे स्पष्ट हो जाएगा कि आपके घरों में स्मार्ट व सामान्य मीटर में कितना अंतर आ रहा है।

Sunil Agrawal

Chief Editor - Pragya36garh.in, Mob. - 9425271222

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *