कलेक्टरों पर बिफरे सीएस मंडल

कलेक्टरों पर बिफरे सीएस मंडल

रायपुर।

चीफ सेक्रेट्री आरपी मंडल की समीक्षा बैठक में आज उस वक्त कई जिलों के कलेक्टरों और जिला पंचायत सीईओ की हवा खिसक गई जब फील्ड की जानकारी लेकर बैठे मंडल के सवालों के जवाब नहीं दे सके। दरअसल अधिकारियों को इस बात की उम्मीद नहीं थी कि समीक्षा के दौरान जमीनी जानकारी चीफ सेक्रेटरी के पास मौजूद होगी, हालांकि बैठक में मंडल के अंदाज ने प्रशंसा पाने वालों के साथ साथ डांट खाने वाले अधिकारियों की भी जमकर प्रभावित किया। बैठक से बाहर निकले अधिकारियों में गुफ्तगू होती रही कि, अरसे बाद राज्य एवं प्रशासनिक कामकाज की समीक्षा इस तरह से की गई। चीफ सेक्रेटरी ने अपने मातहत अधिकारियों को मोटिवेट भी किया है, कई कलेक्टर यह कहते हुए बैठक से बाहर निकले की यह मंडल स्टाइल वाली बैठक है, जहां डांट भी है तो वही अच्छे काम की सराहना भी।

बैठक के दौरान चीफ सेक्रेट्री ने 5 जिलों के कलेक्टरों के कामकाज पर नाराजगी जाहिर की, वही कमिश्नर को लेकर दो टूक कहा कि सिर्फ शोपीस बनकर ना रहें। बता दे कि चीफ सेक्रेटरी का जिम्मा संभालने के बाद आर पी मंडल ने राज्य की प्रशासनिक कामकाज की समीक्षा के लिए सभी 27 जिलों के कलेक्टरों और जिला पंचायत सीईओ की बैठक बुलाई थी। न्यू सर्किट हाउस में हुई इस बैठक का एजेंडा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की प्राथमिकता वाली योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर था।

सूत्र बताते हैं कि आर पी मंडल में एक एक जिले में योजनाओं के हालातों की जानकारी जुटा रखी थी।जिलो के समीक्षा के दौरान अधिकारियों की रिपोर्ट पर मंडल के कामकाज को जमकर सराहा, सूत्र बताते हैं कि बैठक की शुरुआत में मुख्यमंत्रियों का संदर्भ देते हुए योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने सरकारी कार्यालयों में जाने का वक्त तय करने, आम जनता की सुनवाई होने, के साथ-साथ प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त किए जाने के निर्देश दिए हैं। बैठक में चीफ सेक्रेटरी के सख्त मिजाज की जमकर चर्चा होती रही ।आरपी मंडल अपने अनूठे काम के अंदाज के लिए पहचाने जाते हैं, प्रशासनिक मुखिया बनने के बावजूद फील्ड की गहरी समझ की वजह से बैठक में मौजूद अधिकारियों के पसीने छूटते दिखे।

15 दिनों में दोबारा लेंगे समीक्षा बैठक

चीफ सेक्रेटरी आरपी मंडल ने दो टूक कह दिया है कि आज की बैठक में दिए गए निर्देशों का क्रियान्वयन तेजी से किया जाए, उन्होंने यह भी स्पष्ट कर दिया है कि हर जिले के कामकाज पर उनकी बारीक नजर होगी। साथ ही 15 दिनों बाद वह खुद दिए गए निर्देशों के क्रियान्वयन की समीक्षा करेंगे। ढिलाई बरतने वाले अधिकारियों पर सख्ती बरती जाएगी।

अवैध धान रोकने बरती जाय सख्ती

कलेक्टर जिला पंचायत सीईओ की बैठक में चीफ सेक्रेटरी आर पी मंडल ने दो टूक निर्देश देते हुए कहा है कि, 1 दिसंबर से शुरू होने जा रही धान खरीदी में दूसरे राज्यों से आने वाली अवैध आवाज को रोकने सख्ती से कदम उठाए जाएं। उन्होंने कहा है कि, इसके लिए बिचौलियों के खिलाफ लगातार कार्यवाही की जाए जिससे इस पर रोक लगाई जा सके। मुख्य सचिव ने स्पष्ट कर दिया है कि दूसरे राज्यों से धान आने की शिकायत पर उस क्षेत्र के संबंधित अधिकारी जिम्मेदार होंगे, और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Sunil Agrawal

Chief Editor - Pragya36garh.in, Mob. - 9425271222

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *