HomeNEWSमंच से BJP विधायक शकुंतला पोर्ते ने कहा – मेरा बस चले...

मंच से BJP विधायक शकुंतला पोर्ते ने कहा – मेरा बस चले तो पूरे क्षेत्र को शराब मुक्त कर दूं… वीडियो वायरल

सूरजपुर। प्रतापपुर की भाजपा विधायक शकुंतला पोर्ते का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में विधायक पोर्ते शराबबंदी और नशामुक्त समाज को लेकर अपनी स्पष्ट राय रखती नजर आ रही हैं। मंच से संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मेरा बस चले तो पूरे विधानसभा क्षेत्र को शराब-मुक्त कर दूं।

विधायक शकुंतला पोर्ते ने कहा कि किसी व्यक्ति पर यह दबाव नहीं बनाया जा सकता कि वह शराब का सेवन न करे, लेकिन समाज और परिवार की भलाई के लिए लोगों को स्वयं आगे आकर नशे से दूरी बनानी चाहिए। उन्होंने लोगों से शराब और अन्य बुरी आदतों को छोड़कर सकारात्मक जीवन अपनाने की अपील की।

अपने संबोधन में विधायक ने कहा कि यदि एक व्यक्ति भी गलत रास्ते पर जाने से बचता है, तो उसका सकारात्मक प्रभाव पूरे समाज पर पड़ता है। नशामुक्त समाज ही मजबूत और विकसित समाज की नींव है, जिससे क्षेत्र के विकास को भी नई गति मिलेगी।

विधायक शकुंतला पोर्ते ने विधानसभा क्षेत्र को नशामुक्त बनाने की अपनी इच्छा जताई और लोगों से इस दिशा में जनभागीदारी बढ़ाने का आह्वान किया। विधायक शकुंतला पोर्ते के इस बयान के बाद छत्तीसगढ़ में एक बार फिर शराबबंदी की मांग को लेकर चर्चा तेज हो गई है। वहीं क्षेत्र में विधायक के इस विचार की खूब तारीफ हो रही है।

Sunil Agrawal
Sunil Agrawal
Chief Editor - Pragya36garh.in, Mob. - 9425271222
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments