HomeNEWSनशे में टल्ली युवती ने किया बवाल : नाइट क्लब के बाहर...

नशे में टल्ली युवती ने किया बवाल : नाइट क्लब के बाहर जमकर किया हंगामा, पुलिस को दी गालियां…

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा शहर में नशे में धुत्त युवकों और युवतियों ने शहर की सड़कों पर जमकर हंगामा मचाया। घटना कोरबा के पॉश इलाके स्थित पॉम मॉल के ONC बार की है, जहां शराब के नशे में युवक-युवतियां आपस में भिड़ गए। पुलिस के पहुंचने पर भी लड़कियां पीछे नहीं हटीं, बल्कि पुलिस कर्मियों से भी उलझ गईं और अशोभनीय भाषा का इस्तेमाल किया।

मौके पर मौजूद लोगों द्वारा बनाए गए वीडियो में साफ पता चलता है कि नशे में चूर लड़के-लड़कियां सरेआम एक-दूसरे से मारपीट कर रहे हैं। लड़कियां पुलिस के सामने गालियां देती हुई भी कैमरे में कैद हुई हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि ONC बार में रोज़ाना देर रात तक शराब परोसी जाती है और आए दिन मारपीट, झगड़े और अश्लीलता की घटनाएं सामने आती रहती हैं। इसके बावजूद प्रशासन की ओर से अब तक कोई कड़ी कार्रवाई नहीं की गई है। यह बार कोरबा का “विवादित अड्डा” बन चुका है।


देर रात हुए इस हंगामे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि कैसे सार्वजनिक स्थान पर कानून का मखौल उड़ाया गया।


स्थानीय लोगों और सामाजिक संगठनों ने प्रशासन से इस बार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि युवाओं को बिगाड़ने वाले ऐसे स्थलों पर तत्काल रोक लगनी चाहिए।

Sunil Agrawal
Sunil Agrawal
Chief Editor - Pragya36garh.in, Mob. - 9425271222
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments