HomeNEWSरेलवे इंजीनियर बना सायबर ठगी का शिकार, गंवाए 31 लाख रुपये, थाने...

रेलवे इंजीनियर बना सायबर ठगी का शिकार, गंवाए 31 लाख रुपये, थाने में मामला दर्ज

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में रेलवे इंजीनियर के साथ 31 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है. साइबर जालसाजो ने इंजीनियर अनिल एक्का को शेयर मार्केट में मुनाफा कमाने का झांसा दिया था. पीड़ित ने साइबर रेंज थाना पुलिस में मामला दर्ज कराया है.

कैसे बनाया ठगी का शिकार
जानकारी के मुताबिक, पीड़ित अनिल एक्का रेलवे में सहायक कार्यपालन अभियंता के पद पर कार्यरत हैं. इंजीनियर अनिल के मोबाइल पर अज्ञात नंबर से व्हाट्सएप पर शेयर बाजार में निवेश और अधिक मुनाफा कमाने का मैसेज आया. इंजीनियर को एक फॉर्म भरने और लिंक के जरिए एप डाउनलोड करने के लिए कहा गया. जिसमें पैसे डालने पर छोटा-छोटा मुनाफा होने लगा. एप पर मुनाफा बढ़ते-बढ़ते कुछ महीनों में 81 लाख रुपये दिखाने लगा. जिसे निकालने के लिए अनिल ने कोशिश की तो उससे प्रोसेसिंग फीस 20 लाख रुपये मांगी गई.

बड़ी रकम जमा होते ही अचानक एप बंद
लालच में इंजीनियर अनिल एक्का ने एप से रकम निकालने के लिए बैंक से लोन लिया. कुछ पैसे दोस्तों से भी उधार मांगे और 31 लाख रुपये एप में डाल दिए. लेकिन एप अचानक से बंद हो गया. पीड़ित अनिल एक्का ने रेंज साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस मामले की कार्रवाई में जुट गई है.

Sunil Agrawal
Sunil Agrawal
Chief Editor - Pragya36garh.in, Mob. - 9425271222
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments