HomeNEWSनगरीय निकाय आम निर्वाचन 2024-25अध्यक्ष पद के लिए नगर पालिका/नगर पंचायत में...

नगरीय निकाय आम निर्वाचन 2024-25
अध्यक्ष पद के लिए नगर पालिका/नगर पंचायत में 22 अभ्यर्थियों ने जमा किया नामांकन….


पार्षद पद के लिए नगर निगम रायगढ़ में 177 तथा नगर पालिका एवं नगर पंचायत में 251 अभ्यर्थियों ने जमा किया नामांकन
रायगढ़। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री कार्तिकेया गोयल के निर्देशन में नगरीय निकायों के लिए जा रहे नाम निर्देशन प्रक्रिया के तहत आज 28 जनवरी अंतिम दिवस तक नगर पालिका एवं नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद के लिए कुल 22 अभ्यर्थियों ने नामांकन दाखिल किया। वहीं  नगर निगम रायगढ़ अंतर्गत पार्षद पद के लिए कुल 177 तथा नगर पालिका एवं नगर पंचायतों में पार्षद हेतु 251 अभ्यर्थियों ने नामांकन दाखिल किया है।
         नगर पालिका परिषद खरसिया में अध्यक्ष पद के लिए 5 अभ्यर्थी, नगर पंचायत पुसौर में 04, नगर पंचायत किरोड़ीमल नगर में 3, नगर पंचायत धरमजयगढ़ में 5, नगर पंचायत घरघोड़ा में 3 एवं नगर पंचायत लैलूंगा में 2 अभ्यर्थियों ने नामांकन दाखिल किया। वहीं अध्यक्ष पद के लिए 32 अभ्यर्थियों ने नाम निर्देशन पत्र खरीदे थे।
नगर निगम रायगढ़ पार्षद पद हेतु 177 अभ्यर्थियों ने किया नामांकन दाखिल
रायगढ़ नगर निगम अंतर्गत कुल 48 वार्डो के लिए पार्षद पद हेतु 177 अभ्यर्थियों ने नामांकन दाखिल किया। जिनमें वार्ड क्रमांक 1 में 04 अभ्यर्थी, वार्ड क्रमांक 2 में 05 अभ्यर्थी, वार्ड क्रमांक 3 में 05 अभ्यर्थी, वार्ड क्रमांक 4 में 04 अभ्यर्थी, वार्ड क्रमांक 5 में 02 अभ्यर्थी, वार्ड क्रमांक 6 में 04 अभ्यर्थी, वार्ड क्रमांक 7 में 04 अभ्यर्थी, वार्ड क्रमांक 8 में 05 अभ्यर्थी, वार्ड क्रमांक 9 में 02 अभ्यर्थी, वार्ड क्रमांक 10 में 03 अभ्यर्थी, वार्ड क्रमांक 11 में 03 अभ्यर्थी, वार्ड क्रमांक 12 में 02 अभ्यर्थी, वार्ड क्रमांक 13 में 02 अभ्यर्थी, वार्ड क्रमांक 14 में 02 अभ्यर्थी, वार्ड क्रमांक 15 में 02 अभ्यर्थी, वार्ड क्रमांक 16 में 05 अभ्यर्थी, वार्ड क्रमांक 17 में 02 अभ्यर्थी, वार्ड क्रमांक 18 में 02 अभ्यर्थी, वार्ड क्रमांक 19 में 04 अभ्यर्थी, वार्ड क्रमांक 20 में 03 अभ्यर्थी, वार्ड क्रमांक 21 में 04 अभ्यर्थी, वार्ड क्रमांक 22 में 02 अभ्यर्थी, वार्ड क्रमांक 23 में 02 अभ्यर्थी, वार्ड क्रमांक 24 में 08 अभ्यर्थी, वार्ड क्रमांक 25 में 05 अभ्यर्थी, वार्ड क्रमांक 26 में 04 अभ्यर्थी, वार्ड क्रमांक 27 में 04 अभ्यर्थी, वार्ड क्रमांक 28 में 04 अभ्यर्थी, वार्ड क्रमांक 29 में 05 अभ्यर्थी, वार्ड क्रमांक 30 में 03 अभ्यर्थी, वार्ड क्रमांक 31 में 03 अभ्यर्थी, वार्ड क्रमांक 32 में 05 अभ्यर्थी, वार्ड क्रमांक 33 में 03 अभ्यर्थी, वार्ड क्रमांक 34 में 04 अभ्यर्थी, वार्ड क्रमांक 35 में 05 अभ्यर्थी, वार्ड क्रमांक 36 में 08 अभ्यर्थी, वार्ड क्रमांक 37 में 02 अभ्यर्थी, वार्ड क्रमांक 38 में 02 अभ्यर्थी, वार्ड क्रमांक 39 में 03 अभ्यर्थी, वार्ड क्रमांक 40 में 07 अभ्यर्थी, वार्ड क्रमांक 41 में 03 अभ्यर्थी, वार्ड क्रमांक 42 में 05 अभ्यर्थी, वार्ड क्रमांक 43 में 05 अभ्यर्थी, वार्ड क्रमांक 44 में 03 अभ्यर्थी, वार्ड क्रमांक 45 में 02 अभ्यर्थी, वार्ड क्रमांक 46 में 03 अभ्यर्थी, वार्ड क्रमांक 47 में 06 अभ्यर्थी एवं वार्ड क्रमांक 48 में 02 अभ्यर्थी शामिल है। वहीं कुल 48 वार्डो के लिए 221 अभ्यर्थियों ने नाम निर्देशन पत्र खरीदे थे।
नगर पालिका एवं नगर पंचायत में पार्षद पद हेतु 251 अभ्यर्थियों ने किया नामांकन दाखिल
नगर पालिका परिषद खरसिया में पार्षद पद के लिए 59 अभ्यर्थी, नगर पंचायत पुसौर में 37, नगर पंचायत किरोड़ीमल नगर में 30, नगर पंचायत धरमजयगढ़ में 39, नगर पंचायत घरघोड़ा में 45 एवं नगर पंचायत लैलूंगा में 41 अभ्यर्थियों ने नामांकन दाखिल किया। वहीं नगर पालिका परिषद एवं नगर पंचायत अंतर्गत 316 अभ्यर्थियों ने नाम निर्देशन पत्र खरीदे थे।

Sunil Agrawal
Sunil Agrawal
Chief Editor - Pragya36garh.in, Mob. - 9425271222
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments