HomeNEWSखरसिया नगर पालिका अध्यक्षा राधा सुनील शर्मा ने कार्यकाल समाप्ति पर जताया...

खरसिया नगर पालिका अध्यक्षा राधा सुनील शर्मा ने कार्यकाल समाप्ति पर जताया आभार…

भविष्य में भी जनसेवा जारी रखने का लिया संकल्प

खरसिया। खरसिया नगर पालिका परिषद् का गठन 5 जनवरी 2020 को विधायक उमेश पटेल के नेतृत्व में किया गया था। इस परिषद् की अध्यक्ष के रूप में राधा सुनील शर्मा ने अपने दायित्वों का निर्वहन किया। 5 जनवरी 2025 को उनका कार्यकाल समाप्त हो रहा है, इस अवसर पर उन्होंने नगर के नागरिकों, समस्त पार्षदों और नगर पालिका परिवार का आभार व्यक्त किया।

राधा सुनील शर्मा ने कहा, “विधायक उमेश पटेल के कुशल नेतृत्व में हमने खरसिया नगर पालिका के माध्यम से आमजन की समस्याओं के समाधान का हरसंभव प्रयास किया। हमारे प्रयासों का उद्देश्य शहर को बेहतर सुविधाएं देना और नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान करना था। मैं सभी नागरिकों का धन्यवाद करती हूं, जिन्होंने हमें इस कार्य में समर्थन और सहयोग दिया। भविष्य में भी विधायक उमेश पटेल के नेतृत्व में यह जनसेवा निरंतर जारी रहेगी।”
गौरतलब है कि राज्य शासन के नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार नगर पालिका में निर्वाचित परिषद का कार्यकाल समाप्त होने के पश्चात अनुविभागीय अधिकारी (रा.) को प्रशासक नियुक्त किया गया है जो परिषद की शक्तियों का उपयोग तथा उनके कर्तव्यों का निष्पादन करेंगे।

Sunil Agrawal
Sunil Agrawal
Chief Editor - Pragya36garh.in, Mob. - 9425271222
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments