HomeNEWSटाउन हॉल मैदान में होगा रावण दहन, दशहरा की तैयारी जोरों पर..

टाउन हॉल मैदान में होगा रावण दहन, दशहरा की तैयारी जोरों पर..



खरसिया। असत्य पर सत्य की विजय का पर्व दशहरा नगर में बड़े जोर शोर से मनाया जाता है,  नगर के टाउन हॉल मैदान में विशाल रावण का पुतला बनाया जा रहा है, 12 अक्टूबर की शाम मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम के हाथों रावण दहन किया जाएगा। रावण दहन के दिन ओडिशा की प्रसिद्ध आतिशबाजी भी लोगों को लुभाएंगी, कर्मा पार्टी तथा बैंड बाजे के साथ नगर में भगवान राम का जुलूस निकाला जाता है तथा नगर भ्रमण कर टाउन हॉल मैदान में भगवान राम के हाथों रावण दहन किया जाएगा।

विजयादशमी महोत्सव के अध्यक्ष रूपेश सराफ ने बताया कि खरसिया का दशहरा  पूरे अंचल में प्रसिद्ध है और दूर दूर से लोग नगर में आकर दशहरा मेला का लुत्फ उठाते हैं। 12 अक्टूबर को राजा राम के हाथों रावण दहन का कार्यक्रम होगा, उसके अगले दिन राम राज्य गद्दी का कार्यक्रम सम्पन्न होगा साथ ही उसी दिन समिति के द्वारा बॉलीवुड नाईट का आयोजन किया गया है जिसमे बिग बॉस फेम् जसलीन मथरू शिरकत करेंगी। टाउन हॉल के मैदान में मीना बाजार भी लगाया गया है साथ ही आकर्षक झूले भी लगाए गए हैं।
रावण दहन के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह रहेंगे तथा क्षेत्रीय विधायक उमेश पटेल कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे, वहीं विशिष्ट अतिथि नगर पालिका अध्यक्षा श्रीमती राधा सुनील शर्मा होंगी। विजयादशमी महोत्सव समिति के अध्यक्ष रूपेश सराफ समिति के सचिव जगदीश मित्तल,विजय शर्मा, कोषाध्यक्ष सौरभ अग्रवाल, साहिल तथा अन्य सदस्यों तथा पदाधिकारियों के साथ भव्य व विशाल दशहरा आयोजन की तैयारी में जोर शोर से लगे हुए हैं।

Sunil Agrawal
Sunil Agrawal
Chief Editor - Pragya36garh.in, Mob. - 9425271222
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments