HomeNEWSछग में GST अफसर सस्पेंड: छग के वित्त मंत्री ने की थी...

छग में GST अफसर सस्पेंड: छग के वित्त मंत्री ने की थी सेंट्रल जीएसटी में शिकायत कारोबारी से अवैध वसूली की शिकायत पर हुई कार्यवाही….

रायपुर। प्रदेश में जीएसटी अफसरों द्वारा कारोबारियों से वसूली की शिकायत पर बड़ी कार्यवाही की गई है। छग के मंत्री की शिकायत पर सेंट्रल जीएसटी ने दो अफसरों को सस्पेंड कर दिया है। प्रदेश के वित्त मंत्री ओपी चौधरी की शिकायत पर यह कार्रवाई की गई है।
जीएसटी के अधिकारी कारोबारियों से जबरिया वसूली कर रहे हैं, उन्हें डरा धमकाकर मोटा पैसा मांग रहे हैं। ऐसी शिकायत वित्त मंत्री ओपी चौधरी को मिली थी. इसके बाद चौधरी ने इसकी शिकायत दिल्ली जीएसटी में की थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल जांच शुरू की गई। इस मामले में सेंट्रल जीएसटी के छत्तीसगढ़ में पदस्थ सुप्रिटेंडेंट पल्लव पारगनिहा और आशीष पाठक को लिप्त पाया गया। दोनों को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड किया गया। बता दें कि दोनों अफसर लंबे समय से छत्तीसगढ़ में कार्यरत हैं। इस कार्रवाई के बाद अब सेंट्रल जीएसटी ने छत्तीसगढ़ में पदस्थ अफसरों पर निगरानी बढ़ा दी है।

Sunil Agrawal
Sunil Agrawal
Chief Editor - Pragya36garh.in, Mob. - 9425271222
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments