HomeNEWSधूमधाम से मनाया गया होली का पर्व,लोगों ने एक दूसरे को रंग...

धूमधाम से मनाया गया होली का पर्व,लोगों ने एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर दी बधाई….


खरसिया। होली का पर्व शहर में बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया लोगों ने एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर होली पर्व की बधाई दी l होली के दिन सुबह से ही हर वर्ग के लोग अपने अपने घरों से निकल होली के रंगों में जमकर आनंद उठाते हुए नजर आए हर मोहल्ले में होली के गीत बज रहे थे और लोग अपने अपने तरीके से इस पर्व को मना रहे थे।
पुरातन परम्पराओं के अनुसार नगर में इस बार भी अलग अलग जगह होलिका दहन किया गया, जिसमें प्रमुख रूप से टाउन हॉल मैंदान में सभी नगरवासियों ने भक्त प्रहलाद का जयकारा करते हुए भगवान से खरसिया नगर की सुख समृद्धि की मंगल कामना की तो वही दिन भर नगर की महिलाओं और बच्चों का उत्साह भी खरसिया के टाउनहॉल मैदान में देखने को मिल रहा था नगर की महिलाओं द्वारा गोबर से बने कंडे और माला नुमा आकार के कंडे को चढ़ाया गया। विदित हो कि होली पर्व को लेकर सप्ताह भर पहले से ही शहर में रंग पिचकारी की दुकानें सज चुकी थी शहर के मुख्य मोहल्लों में होलिका दहन की भी तैयारी हो चुकी थी और होलिका दहन के दिन सुबह से ही महिलाएं पूरी विधि विधान के साथ पूजा अर्चना कर रही थी इसके बाद रात करीब 11 बजे होलिका दहन किया गया फिर अगली सुबह से लोगों के द्वारा बड़ी धूमधाम से होली का त्यौहार मनाना शुरू हो गया सुबह से हर मोहल्लों में लोग होली के रंग में नजर आ रहे थे तो कई मोहल्लों में होली पर्व मनाने के लिए विशेष तैयारियां की गई थी ऐसे में पूरा शहर होली के रंगों में डूब गया था वहीं इस दौरान किसी प्रकार की अप्रिय घटना घटित ना हो इसके लिए खरसिया पुलिस के द्वारा विशेष व्यवस्था की गई थी और नगरवासियों ने शांतिपूर्ण ढ़ंग से रंगों और उल्लास के इस पर्व को मनाया।

होली मिलन समारोह का हुआ आयोजन

रंगों के इस महापर्व के दिन नगर में अनेक स्थानों पर होली मिलन समारोह का भी आयोजन किया गया था जिसमे प्रमुख रूप से शिव परिवार के द्वारा शिव मंदिर में, नारायण चक्रधारी के द्वारा अपने निवास में  होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया था जिसमे मित्रों, परिजनों, इष्टमित्रों तथा मोहल्लेवासियों ने जलपान का आनंद लिया तथा एक दूसरे को होली की बधाइयां दी। वहीं नगर की धार्मिक संस्था शिव परिवार, श्याम कुटुंब तथा गायत्री परिवार के द्वारा शिव मंदिर, श्याम मंदिर तथा गायत्री मंदिर में भक्तों के द्वारा सूखे रंगों तथा फूलों से होली खेली गई ।

Sunil Agrawal
Sunil Agrawal
Chief Editor - Pragya36garh.in, Mob. - 9425271222
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments