HomeNEWSमहिला डॉक्टर की छुट्टी : प्रसूता व नवजात की मौत मामले में...

महिला डॉक्टर की छुट्टी : प्रसूता व नवजात की मौत मामले में विभाग ने लिया एक्शन,महिला डॉक्टर हटाई गई…

राजधानी के एक सरकारी अस्पताल में प्रसूता की जान चली गई। सीएमएचओ ने जांच कमेटी बनाई थी जिसकी रिपोर्ट मिलने के बाद अस्पताल के प्रमुख डॉ नेहा अग्रवाल को हटा दिया गया है। उनकी जगह शिशु रोग विशेषज्ञ भेनूज कुमार सिन्हा को अस्पताल का प्रभार दिया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार 9 जून को गुढ़ियारी निवासी गर्भवती महिला को लेकर उसके परिजन सुबह 11 बजे गुढ़ियारी के सरकारी अस्पताल पहुंचे थे। जहां डॉक्टर उन्हें बार-बार डिलीवरी का आश्वासन देते रहे। दोपहर 2 बजे अस्पताल की डॉक्टर चली गई। दिन भर अस्पताल में रहने के बावजूद महिला की ना तो डिलीवरी हुई और ना ही जांच की गई। इलाज में देरी के चलते गर्भवती महिला बेहोश हो गई। लगभग 7 घंटे तक शासकीय अस्पताल में रहने के बावजूद डिलीवरी नहीं कराई गई। 7 घंटे इंतजार करवाने के बाद उसे निजी अस्पताल में रेफर कर दिया गया।

Sunil Agrawal
Sunil Agrawal
Chief Editor - Pragya36garh.in, Mob. - 9425271222
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments