Category: मनोरंजन

  • कपिल शर्मा बने पिता, गिन्नी ने बेटी को दिया जन्म

    कपिल शर्मा बने पिता, गिन्नी ने बेटी को दिया जन्म

    दिल्ली। कपिल शर्मा और उनकी पत्नी गिन्नी चतरथ पैरेंट्स बन गए हैं। गिन्नी ने एक बेटी को जन्म दिया है । इस बात की जानकारी कपिल ने ट्वीट करके दी । उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, ‘हमारे बेटी हुई है । आपके आशीर्वाद की जरूरत है । सभी को प्यार। जय माता दी ।’ कपिल के ट्वीट के बाद फैंस उन्हें बधाई देने लगे । कपिल ने ये ट्वीट सुबह 3.30 बजे किया है । रैपर गुरु रंधावा ने कपिल को बधाई देते हुए लिखा, ‘बधाई हो मेरे पाजी । मैं आधिकारिक तौर पर चाचा बन गया ।’ अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने भी कपिल को बधाई दी । उन्होंने लिखा, ‘बेटी हाने की तुम्हें बहुत-बहुत बधाई ।’कॉमेडियन और यूट्यूबर भुवन बाम ने लिखा, ‘भाइया आपको बधाई ।’ फैंस भी कपिल को लगातार बधाई संदेश भेज रहे हैं।

    बता दें कि कपिल और गिन्नी की शादी पिछले साल 12 दिसंबर को जालंधर में हुई थी। कपिल और गिन्नी ने दिल्ली और मुंबई में रिसेप्शन भी दिया था । कपिल की शादी में बॉलीवुड और टीवी जगत के कई कलाकार पहुंचे थे । कपिल और गिन्नी एक-दूसरे को कॉलेज के दिनों से जानते हैं । पहले दोनों के घरवाले इस शादी के लिए तैयार नहीं थे लेकिन बाद में मान गए । साल 2017 में जब कपिल का बुरा दौर चल रहा था तब गिन्नी ने ही उन्हें संभाला । इस बात की जानकारी भी कपिल ने एक इंटरव्यू में दी थी । कपिल ने कहा था कि उस दौरान उन्हें लगा कि गिन्नी ही उनकी हमसफर बनने लायक हैं। जुलाई में कपिल ने बताया था कि गिन्नी प्रेग्ननेंट हैं । गिन्नी का ख्याल रखने के लिए कपिल ने कुछ समय तक टीवी से ब्रेक भी ले लिया था ।

  • मुझे ..X बहुत पसंद है’ यह बोलना कैसा लगा? पूछने पर ये दिया इस एक्ट्रेस ने जवाब…

    मुझे ..X बहुत पसंद है’ यह बोलना कैसा लगा? पूछने पर ये दिया इस एक्ट्रेस ने जवाब…

    मुंबई. भूमि पेडनेकर (Bhumi Pednekar), अनन्या पांडे (Ananya Panday) और कार्तिक आर्यन (Kartik Aryan) अभिनीत फिल्म ‘पति पत्नी और वो’ (Pati Patni Aur Woh) खूब पसंद की जा रही है. दर्शकों के साथ क्रिटिक्स का भी इसे अच्छा रेस्पॉन्स मिला है. पहले वीकेंड में ही फिल्म ने 33 करोड़ रुपए से ज्यादा कमा लिए हैं. फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर सफलता पर भूमि पेडनेकर ने कहा कि नंबर्स का उन्हें ज्यादा पता नहीं लेकिन उन्हें ये मालूम है कि फिल्म को हर वर्ग के लोग पसंद कर रहे हैं।



    फिल्म के एक डायलॉग की बहुत चर्चा हो रही है जिसमें भूमि पेडनेकर कहती हैं ‘मुझे सेक्स बहुत पसंद है.’ इस बारे में सोशल मीडिया पर लोग काफी बातें कर रहे हैं और भूमि के किरदार कीतारीफ भी कर रहे हैं. इस डायलॉग पर जब भूमि से सवाल किया गया कि ये बोलते हुए अजीब नहीं लगा? इस पर भूमि ने कहा कि उन्हें वे शब्द बोलना बिल्कुल अजीब नहीं लगा क्योंकि उनका किरदार आज के जमाने की लड़की का है.बता दें कि ‘पति पत्नी और वो’ कार्तिक आर्यन के करियर की सबसे बड़ी ओेपेनर रही है जिसने रिलीज के पहले ही दिन 9.10 करोड़ का बिजनेस किया।

    फिल्म की कहानी ये है कि कार्तिक आर्यन एक आज्ञाकारी बेटे और सरकारी नौकरी वाले आदमी बने हैं. उनकी शादी वेदिका यानी भूमि से हो जाती है. शादी के कुछ समय बाद उन्हें लाइफ बोरिंग लगती है. इसके बाद उनकी जिंदगी में ‘वो’ तपस्या यानी अनन्या पांडे की एंट्री होती है. आगे की कहानी जानने के लिए आपको फिल्म देखनी पड़ेगी, स्पॉइलर से मजा बिगड़ जाता है. हां, कार्तिक आर्यन का मोनोलॉग इसमें भी है।

  • इस एक्ट्रेस ने पहना ‘हे राम’ लिखा हुआ डीप नेक ड्रेस, मचा बवाल

    इस एक्ट्रेस ने पहना ‘हे राम’ लिखा हुआ डीप नेक ड्रेस, मचा बवाल

    मुंबई रेजिडेंट ने वाणी कपूर (Vaani Kapoor) के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. मुंबई रेजिडेंट ने वाणी पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप लगाया है. धार्मिक मामलों को लेकर अक्सर बॉलीवुड सेलिब्रिटीज़ टारगेट होते ही रहते है. इन दिनों इसका शिकार बनी है एक्ट्रेस वाणी कपूर (Vaani Kapoor) जिनकी एक फोटो की वजह से वे मुश्किल में पढ़ गई है. कुछ दिन पहले एक्ट्रेस वाणी कपूर ने एक फोटो शेयर की थी. फोटो में वाणी ने ‘हरे राम’ लिखा हुआ एक डीप नेक की ड्रेस पहनी हुई थी।

    इसके बाद सोशल मीडिया (Social Media) पर उनको काफी ताड़ना सहनी पड़ी थी. फोटो देख लोग खूब भड़क उठे थे. उन्होंने वाणी को कमेंट्स के जरिए खूब खरी खोटी भी सुनाई थी. यह देखते हुए वाणी ने उस फोटो को सोशल मीडिया से डिलीट कर दिया था. लोगों ने उन पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने का इलज़ाम लगाया था.मामला यही नहीं ख़तम हुआ. लोगों के बाद अब मुंबई रेजिडेंट ने वाणी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. मुंबई रेजिडेंट ने वाणी पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप लगाया है. उनके खिलाफ ये शिकायत एन एम जोशी मार्ग पुलिस स्टेशन में दर्ज़ की गई है. शिकायतकर्ता रमा सावंत ने बताया कि वाणी कपूर को अपना स्टेटमेंट रिकॉर्ड करने के लिए बुलाया गया था।

    करियर की बात करें तो वाणी का सितारा बॉलीवुड में कुछ खास नहीं चमक पाया है. कुल मिला कर उन्होंने 3 फिल्में की है जिस में से फिल्म वॉर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी. जिसमें ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) संग उनका सांग ‘घुँघरू’ काफी हिट साबित हुआ था।

    खबर है कि वाणी अब रणबीर सिंह (Ranveer Singh) के साथ शमशेरा में नज़र आने वाली है. देखना ये है कि रणबीर सिंह का ये साथ उनको करियर में आगे लेकर जायेगा या नहीं ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा.

  • फ़िल्मों में सादगी, सोशल मीडिया में बिकनी का तड़का… देखे कातिलाना फोटो

    फ़िल्मों में सादगी, सोशल मीडिया में बिकनी का तड़का… देखे कातिलाना फोटो

    मुंबई. सौंदर्या अक्सर अपनी दिलफ़रेब तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं. इन तस्वीरों में वो बिकनी में भी नज़र आ जाती हैं. सौंदर्या शर्मा (Soundarya Sharma) ने 2017 में आई फिल्म ‘रांची डायरीज़’ से अपने फ़िल्मी सफ़र की शुरुआत की थी।सौंदर्या शर्मा फिल्म ‘रांची डायरीज’ में नजर आ चुकीं है. वे पिछले साल फिल्म ‘रांची डायरीज’ में एक स्मॉल टाउन गर्ल की भूमिका निभाई थी. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर सकी लेकिन क्रिटिक्स और दर्शकों को सौंदर्या काफी पसंद आईं.
    सौंदर्या दिल्ली की रहने वाली हैं. उनका बचपन दिल्ली के प्रीत विहार में बीता है. वह बचपन से ही एक एक्ट्रेस बनना चाहती थीं।
    पिछले दिनों एक इंटरव्यू को दौरान सौंदर्या ने फिल्मों में आने को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है. उन्होंने बताया कि कैसे वह अपने परिवार के खिलाफ जाकर इस जगह पहुंची थीं
    सौंदर्या ने एक इंटरव्यू में बताया कि, ‘वह दो बार अपने घर से भाग गई थीं क्योंकि उनके पेरेंट्स उनके एक्टिंग में कदम रखने के खिलाफ थे’. फिल्मों में काम करने के लिए उन्हें अपना घर छोड़ना पड़ा था.
  • पत्रकार बनना चाहती थी ये एक्ट्रेस, बिकिनी फोटोज शेयर कर मच दी सनसनी….

    पत्रकार बनना चाहती थी ये एक्ट्रेस, बिकिनी फोटोज शेयर कर मच दी सनसनी….

    • एक्ट्रेस मिनीषा लांबा ने बॉलीवुड में कई हिट फ़िल्में की. इसके बाद भी वह पिछले काफी समय से फिल्मों से दूर थीं।
    • हाल ही में मिनीषा लांबा ने अपने बिकिनी फोटोज़ शेयर कर सनसनी फैला दी.
    • मिनीषा की लोग एक बार फिर बातें कर रहे हैं.
    • मिनीषा ने 2005 में आई फिल्म यहां से अपना करियर शुरू किया था.
    • इसमें उनकी एक्टिंग की काफी तारीफ़ की गई थी.
    • दिल्ली से पढ़ाई करने वालीं मिनीषा लांबा की ख्वाहिश पत्रकार बनने की थी, लेकिन वह एक्टिंग में आ गईं.
    • 2008 में रणवीर सिंह, बिपाशा बसु, दीपिका पादुकोण के साथ बचना ए हसीनों में मुख्या भूमिका अदा की.
    • इसके बाद मिनीषा ने वेल डन अब्बा में काम किया. इस फिल्मकी कांस फिल्म समारोह की तारीफ़ की गई.
    • इसके अलावा मिनीषा ने कई फिल्मों में काम किया, जो सफल रहीं.
  • ब्लैक Bikni पहन स्विमिंग पूल में आग लगा रही मोनोलिसा…

    ब्लैक Bikni पहन स्विमिंग पूल में आग लगा रही मोनोलिसा…

    मुंबई. भोजपुरी क्वीन मोनालिसा सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरों की वजह से काफी सुर्खियों में रहती हैं. मोनालिसा की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है. यहां तक की इंस्टाग्राम पर उनके 2.5 मिलियन फॉलोअर्स हैं.हाल ही में इस बोल्ड एक्ट्रेस ने ब्लैक बिकनी में अपनी कुछ फोटोज़ शेयर की हैं. जिसे लोग बहुत पसंद कर रहे हैं
    फैंस के साथ कनेक्ट रहने के लिए वो अपनी कोई ना कोई फोटो और वीडियो अपने पर्सनल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करती रहती हैं. मोनालिसा फैंस के साथ अपनी हर खुशी को शेयर करती हैं.अब उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपने 2.5 मिलियन फॉलोअर्स होने की खुशी फैंस के साथ शेयर की हैं. दरअसल, एक्ट्रेस ने अपना एक डांस वीडियो शेयर किया है. इसमें वो ‘सिंह इज किंग’ के गाने ‘तेरी ओर…’ डांस मूव्ज दिखा रही हैं. फैंस इनके वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं और बधाई भी दे रहे हैं।
  • अनु मलिक का ओपन लेटर, कहा- 2 बेटियों का बाप ऐसी हरकत नहीं सोच सकता

    अनु मलिक का ओपन लेटर, कहा- 2 बेटियों का बाप ऐसी हरकत नहीं सोच सकता

    सिंगर और कंपोजर अनु मलिक ने आखिरकार अपने ऊपर लगे मीटू आरोपों पर अपनी चुप्पी तोड़ी है. उन्होंने सभी आरोपों को खारिज करते हुए एक ओपन लेटर  ट्वीट किया है।अनु मलिक ने लिखा है, ‘पिछले एक साल से मुझपर कुछ ऐसे आरोप लगाए जा रहे हैं जो मैंने किया ही नहीं है. मैं इतने दिन चुप रहा, इंतजार कर रहा था कि सच अपने आप सामने आ जाएगा. लेकिन अब मुझे एहसास हुआ कि मेरी खामोशी को मेरी कमजोरी समझा जा रहा है. जबसे मुझपर यह गलत आरोप लगाए गए हैं तब से मेरी प्रतिष्ठा, मेरे और मेरे परिवार के मानसिक स्वास्थ्य पर बहुत बुरा असर पड़ा है. इन आरोपों ने मुझे और मेरे करियर को बर्बाद कर दिया है. मैं खुद को हेल्पलेस, नजरअंदाज और घुटा हुआ महसूस कर रहा हूं।

    यह बहुत शर्मनाक है कि जिंदगी के इस पड़ाव में मेरे नाम के साथ इतने गंदे शब्द और डरावनी घटनाओं को जोड़ा जा रहा है. इस बारे में पहले क्यों नहीं सवाल किए गए? ये आरोप तभी क्यों लगाए गए जब मैं टीवी पर वापस आया जो कि इस वक्त मेरे आय का एकमात्र जरिया है. दो बेटियों का बाप होने के नाते मैं इस तरह के काम करने की सोच भी नहीं सकता. शो जारी रहना चाहिए…. लेकिन इस हंसते चेहरे के पीछे…मैं तकलीफ में हूं. मैं किसी अंधेरे में हूं. मुझे बस न्याय चाहिए।

    अनु के ख‍िलाफ इन्होंने उठाई आवाज-

    गौरतलब है कि इंडियन आइडल 11 के जज पैनल में शामिल होने के बाद अनु मलिक पर यौन शोषण के आरोप लगने लगे. इसके बाद सिंगर सोना मोहापात्रा और नेहा भसीन ने शो में अनु के जज बनने पर आपत्त‍ि भी जताई थी. हालांकि, इन सबके बीच कई लोग अनु के सपोर्ट में भी आए. इनमें सिंगर हेमा सरदेसाई ओर कश्मीरा शाह भी हैं जिन्होंने अनु पर लगे आरोपों को झूठा बताया. फिलहाल, अनु इंडियन आइडल सीजन 11 में बतौर जज नजर आ रहे हैं।

  • सर्बिया की ठंड में बागी 3 की शूटिंग कर रही हैं श्रद्धा कपूर, शेयर की तस्वीर

    सर्बिया की ठंड में बागी 3 की शूटिंग कर रही हैं श्रद्धा कपूर, शेयर की तस्वीर

    श्रद्धा कपूर और टाइगर श्रॉफ बागी 3 की पूरी टीम के साथ फिल्म की शूटिंग के लिए सर्बिया पहुंच चुके हैं। फिल्म बीते सितंबर में फ्लोर पर गई थी और अब कुछ हाई ऑक्टेन ऐक्शन सीन्स के लिए टीम फॉरेन लोकेशन पर पहुंच गई है।
    रिपोर्ट्स की मानें तो मेकर्स को उम्मीद है कि रेकॉर्ड टाइम में शेड्यूल पूरा कर लिया जाएगा। हालांकि, बेहद ठंड होने के कारण स्टार्स को हीटर्स का काफी इस्तेमाल करना पड़ रहा है। 


    ऐक्ट्रेस श्रद्धा कपूर ने सेट की कुछ झलक दिखाई है और अपनी एक तस्वीर शेयर की है। इसमें वह टीम मेंबर के साथ एक मॉन्युमेंट के सामने पोज देते दिख रही हैं।
    बता दें, बागी के बाद श्रद्धा और टाइगर का बागी 3 में रीयूनियन हो रहा है। फिल्म में रितेश देशमुख, अंकिता लोखंडे, आशुतोष राणा जैसे ऐक्टर्स भी अहम रोल्स में नजर आएंगे। फिल्म 6 मार्च 2020 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

  • Bigg Boss 13: रश्मि देसाई की नज़दीकियों से परेशान अरहान खान, कहा-‘दूर रहो यहां मुुझसे’

    Bigg Boss 13: रश्मि देसाई की नज़दीकियों से परेशान अरहान खान, कहा-‘दूर रहो यहां मुुझसे’

    दिल्ली। ‘बिग बॉस 13’ में जब से अरहान खान ने वाइल्ड कार्ड एंट्री ली है उसके बाद से उनके और रश्मि देसाई के बीच एक अलग सी बन्डिंग देखी जा रही है। ये बात तो जगज़ाहिर है कि दोनों शो में आने से पहले ही एक दूसरे को अच्छे से जानते हैं, दोनों काफी अच्छे दोस्त हैं। हालांकि ‘बिग बॉस’ हाउस में दोनों के बीच काफी लड़ाई भी होती है, लकिन फिर दोनों एक दूसरे को मना लेते हैं। दोनों का ये खट्टा-मीठा रिश्ता घरवालों को भी खटक रहा है।दरअसल, अरहान के शो में आने से पहले ये खबरें आई थीं कि रश्मि और वो एक दूसरे को डेट कर चुके हैं। लेकिन अब भी दोनों एक दूसरे के काफी करीब हैं। शो में एंट्री करने के दौरान टीम ‘बाला’ के एक सवाल पर अरहान ने कहा भी था कि रश्मि उनकी बहुत खास दोस्त हैं। लेकिन, अरहान ये खास दोस्ती घर के बाहर रखना चाहते हैं। उन्होंने रश्मि को सलाह भी दी है कि हमारे बीच जो भी है वो हम बाहर देखेंगे लेकिन यहां हम दोस्त हैं। अरहान ने रश्मि को समझाया कि यहां जो भी चीज़ें हो सब कैमरे में कैद हो रही हैं। आपकी बाहर एक इमेज है, मैं नहीं चाहता की बाहर कुछ भी गलत दिखे। इस पर रश्मि कहती हैं कि उनसे बात क्यों नहीं कर रहे। लोग यहां बातें कर रहे हैं कि हम दोनों का अफेयर है। इस पर अरहान कहते हैं कि वो यहां ऐसे नहीं रहेंगे। उन दोनों का जो भी है वो बाहर देखेंगे यहां फिलहाल वो उनसे दूरी बनाए रखें।
  • क्या फिर से प्रेग्नेंट है ऐश्वर्या, इन तस्वीरों से उठ रहे सवाल…

    क्या फिर से प्रेग्नेंट है ऐश्वर्या, इन तस्वीरों से उठ रहे सवाल…

    ऐश्वर्या राय बच्चन भी इन दिनों खूब सुर्खियों में है। हाल में ही ऐश्वर्या को मुकेश अंबानी की हाउस पार्टी में स्पॉट किया गया। पार्टी में वह पति अभिषेक बच्चन के साथ पहुंची। पार्टी के दौरान ऐश्वर्या ने रेड कलर का अनारकली सूट पहना था। सूट के साथ ऐश्वर्या ने बाल खुले छोड़े थे और रेड लिपस्टिक लगाई हुई थी। फुटवियर में उन्होंने गोल्डन हील्स पहनी।
    क्या फिर से प्रेगनेंट है एश्वर्या?ऐश्वर्या की तस्वीरें देखकर ऐसा लग रहा है जैसे वो प्रेग्नेंट हों। यूजर्स ऐश्वर्या की तस्वीरों पर कमेंट करके पूछ रहे हैं कि ‘क्या वह प्रेग्नेंट हैं?’ यूजर्स ने कहा कि वो दुपट्टे से अपनी प्रेग्नेंसी छिपाने की कोशिश कर रही हैं हालांकि इस खबर पर ऐश्वर्या या बच्चन परिवार की ओर से कोई बयान नहीं आया है।बता दें कि साल 2007 में ऐश्वर्या और अभिषेक ने शादी की थी। 2011 में ऐश्वर्या ने बेटी आराध्या को जन्म दिया। शादी के इतने सालों बाद भी दोनों का प्यार कम नहीं हुआ है। कुछ समय पहले यह खबरें सुनने को मिली थी कि दोनों का रिश्ता ठीक नहीं चल रहा लेकिन सभी झूठी साबित हुईं। अब ऐश्वर्या की प्रेग्नेंसी की खबर सच है या झूठ यह तो वक्त ही बताएगा।