खरसिया में आन बान शान से लहराया तिरंगा,जगह जगह हुआ ध्वजारोहण
खरसिया।

इस दौरान विभिन्न स्थानों में जहां जनप्रतिनिधियों ने ध्वजारोहण किया वहीं अधिकांश शासकीय कार्यालयों में विभाग प्रमुखो द्वारा ध्वजारोहण कर स्वतंत्रता दिवस का पर्व मनाया गया।

विदित हो कि 14 एवं 15 अगस्त 1947 की मध्य रात्रि को हमारा देश सैंकड़ों वर्षों की दासता से मुक्त हुआ था, तब से लेकर आज तक इस दिन को राष्ट्रीय पर्व के रूप में मनाया जाता है।


इस दिन पूरे भारत में उत्सव सा माहौल रहता है, खरसिया नगर में भी आजादी का यह पर्व बहुत ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, जगह जगह ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान किया गया।

इसी क्रम में खरसिया विकासखंड मुख्यालय तहसील कार्यालय परिसर, नगर पालिकापरिषद कार्यालय, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय में एसडीओपी पीताम्बर सिंह पटेल, पुलिस थाना में नगर निरीक्षक एसआर साहू, पुलिस चौकी में एसआई नंद किशोर गौतम, विद्युत विभाग में बलराम साहू तथा अनंत श्रीवास्तव सहित लोक निर्माण विश्राम गृह, वन परिक्षेत्र कार्यालय, सिविल अस्पताल में विभाग प्रमुखों के द्वारा ध्वजारोहण किया गया, तथा राष्ट्रगान का गान किया गया।
