HomeNEWSशराब से भरा ट्रक पलटा, ग्रामीणों में बोतल लूटने की मची होड़...

शराब से भरा ट्रक पलटा, ग्रामीणों में बोतल लूटने की मची होड़…

खरसिया में शुक्रवार की देर शाम को मदनपुर चौकी के देहजरी गांवों में शराब से भरा ट्रक पलट गया, इसके बाद ट्रक में भरे शराब की बोतलें सड़क में गिर गई। ट्रक पलटने की खबर आसपास के गांवों में आग की तरह फैल गई। उसके बाद ग्रामीण शराब लूटने के लिए वहां पहुंच गए। आसपास के ग्रामीण वहां से शराब लूट कर अपने घर ले जाने लगे। बाद में वहां पुलिस को पहुंच कर स्थिति संभालनी पड़ी। ग्रामीणों में शराब लूटने को लेकर होड़ मची हुई थी। यह पूरी घटना रात 8 बजे करीब की बताई जा रही है।
आम लोगों को मुफ्त में शराब की बोतलें मिलने से आसपास के लोगों की भीड़ वहीं पर जमा हो गई। इसकी वजह से देर रात 11 बजे तक सड़क में ट्रैफिक जाम की स्थिति बन गई थी। पुलिस वहां पर ट्रैफिक व्यवस्था को दूरस्त करने में लगी हुई थी।
खरसिया टीआई गौरव साहू ने बताया कि पुलिस बल के साथ वह खुद देहजरी में ट्रक के आसपास जमे लोगों को हटाने के लिए मशक्कत में जुटे हुए थे। भीड़ इतनी अधिक थी कि देर रात 11 बजे के बाद भी इस मामले की पुलिस जांच शुरु नहीं कर पा रही थी, अभी पंचायत चुनाव शुरु हो रही है, जिसमें पंचायत चुनाव को लेकर 17 फरवरी को पहले चरण का मतदान होना है। इसके पहले इतनी बड़ी मात्रा में शराब का खेप आने को लेकर कई तरह चर्चाएं चल रही थी। यह ट्रक यूपी 78 डीएन 3531 नंबर की ट्रक में शराब भरी हुई थी। यह ट्रक उत्तरप्रदेश के कानपुर की है।

Sunil Agrawal
Sunil Agrawal
Chief Editor - Pragya36garh.in, Mob. - 9425271222
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments