खाकी वर्दी पर आरोप: रात भर बीच सड़क गुंडागर्दी, युवक का सिर फूटा.. जिसने पुलिस बुलाया उसके परिजनों को भेजा जेल!

Written by

in

रायपुर। राजधानी रायपुर के खम्हारडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत अवंति विहार के विजय नगर चौक में तीन दिन पहले पार्किंग को लेकर हुए विवाद में पुलिस ने एकपक्ष पर कार्यवाही कर चार लोगो को जेल भेज दिया,



उधर दूसरे पक्ष की शिकायत पर अब तक कार्यवाही नहीं हुई है। बीते दिनों चार दिन पहले 24 जनवरी की रात विजय नगर चौक में कार पार्किंग को लेकर करण जायसवाल और आशुतोष मिश्रा के बीच कहासुनी हो गया था, विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों ने जमकर मारपीट हुई। आधी रात हुए हंगामे को शांत कराने कई थानों के सीएसपी दलबल के साथ पहुंचे थे। आशुतोष मिश्रा की शिकायत पर पुलिस ने चार युवको जेल भेज दिया है।





उधर दूसरे पक्ष ने भी उसी रात कार्यवाही करने आवेदन दिया था जिस पर अभी तक कार्यवाही नहीं हुई है। शिकायतकर्ता दिशा जायसवाल के अनुसार 24 जनवरी की रात साढ़े बजे से शुरू हुआ विवाद आधी रात तक चलता। एक पक्ष खुलेआम बीच सड़क पर गुंडागर्दी करता रहा और पुलिस बचाव कराती रही। तीन थानों के सीएसपी मौके पर डटे रहे और आधी रात अपराध दर्ज किया गया। पुलिस के अनुसार युवक ज्यादा उत्पात मचा रहे थे ऐसे में सुरक्षा के दृष्टि से विधानसभा थाना ले जाया गया था। पीड़िता के अनुसार पुलिस की मौजूदगी में भी भीड़ ने उन्हें मारा है। उधर खम्हारडीह थाना प्रभारी मनोज साहू ने बताया कि “दोनों पक्षों से शिकायत मिली है, एक पक्ष पर अपराध दर्ज कर चार लोगो को जेल भेजा गया है दूसरे पक्ष के शिकायत की जाँच कर कार्यवाही की जाएगी।”

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More posts