Blog

  • होली पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक हुई संपन्न….शांति और सद्भाव के साथ त्यौहार मनाने की अपील….

    होली पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक हुई संपन्न….शांति और सद्भाव के साथ त्यौहार मनाने की अपील….

    खरसिया। होली के पर्व को शांति और हर्षोल्लास के साथ मनाने को लेकर दिनांक 14 मार्च को स्थानीय लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में प्रशासन के द्वारा शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया जिसमे त्यौहार को सन्ति और भाई चारे के साथ मनाने को लेकर नगर के पत्रकारों, जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिको  से चर्चा की गयी और उनके सुझाव लिए गए ।
    विदित हो की आगामी दिनांक 17 मार्च को होली का पर्व है और उसके अगले दिन 18 मार्च को रंग खेला जाएगा, विगत वर्षों से कोरोना का कहर झेल रही आम जनता इस वर्ष इस त्यौहार को धूमधाम के साथ मनाना चाहती है और इस रंगों के इस त्यौहार में किसी असामाजिक तत्वों की वजह से भंग न पड़े इसके लिए पुलिस प्रशासन ने अपनी तैयारियां कर ली हैं।

     बैठक में निर्णय लिया गया की सुरक्षा की दृष्टि से ग्रामीण शहरी क्षेत्रों में पुलिस गश्त बढाया जाएगा तथा सामाजिक तत्वों पर नजर रखकर कार्यवाही की जाएगी । पुलिस टीमें द्वारा प्रतिदिन दुपहिया वाहनों की जांच की जावेगी, नशे में वाहन चलाने वाले और मॉडिफाई सैलेंसर वाले वाहनों पर कार्रवाई की जावेगी साथ ही  नशा करके वाहन चलाने वाले एवं तीन सवारी मोटरसाइकिल के साथ साथ कानफोडू बाजा पर प्रतिबंध लगाया जायेगा।

    अधिकारीयों ने अस्पताल में आपातकाल व्यवस्था दुरुस्त रखने सहित होलिका दहन करने वाले स्थान में विद्युत् व्यवस्था तथा पुलिस बल की व्यवस्था करने के भी निर्देश सम्बंधित विभाग को दिए, गौरतलब है की इस बार होलिका दहन का मुहूर्त रात लगभग 1 बजे है जिसके लिए टाउन हाल मैदान में बिजली पानी एवं सुरक्षा की व्यवस्था के निर्देश भी दिए गए। बैठक में उपस्थित अधिकारीयों एवं जनप्रतिनिधियों ने नगर वासियों को होली की अग्रिम बधाई देते हुए शांति और सौहार्द के साथ होली का पर्व मनाने की अपील की है।  बैठक में अभिषेक गुप्ता (एसडीएम), श्रीमती निमिषा पांडेय (एसडीओपी) सहित थाना, चौंकी, लोक निर्माण विभाग, नगर पालिका, विद्युत विभाग, सहित जनप्रतिनिधिगण, वार्ड पार्षद, पत्रकारगण और शहर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे ।

    पारम्परिक रंग तथा गुलाल से ही खेले होली – प्रेस क्लब खरसिया

    प्रेस क्लब खरसिया ने होली के इस पर्व की नगर वासियों को बधाई देते हुए अपील की है की रंगों के इस पर्व को पारम्परिक रंगों तथा गुलाल के साथ ही मनाये, नुकसान दायक रंगों अथवा केमिकल युक्त रंग गुलाल का प्रयोग न करें।

  • खरसिया में धूमधाम से निकली भोले बाबा की बरात, शिव भक्ति के रंग में सरोबार  हुआ खरसिया…

     
    खरसिया।  महाशिवरात्रि के पावन पर्व के अवसर पर 1 मार्च को भगत तालाब स्थित ख्याति प्राप्त ऐतिहासिक शिव मंदिर जो की संपूर्ण अंचल में मछली तालाब के नाम से भी प्रसिद्ध है, इस तालाब की रंगीन मछलियों को देखने दूर-दूर से लोग खरसिया आते हैं। इसी प्रसिद्ध बाबा भोलेनाथ अजन्मे अविनाशी आदि योगी देवाधिदेव महादेव के मंदिर से महा शिवरात्रि पर्व पर धूम धाम से भोले बाबा की बारात निकली बारात में  नाग,नागिन,नर मुंडो की माला धारण किए हुए भोलेनाथ देवी देवताओं डाक पिशाचिनी के रूप में सजी-धजी झांकियों के साथ नंदी बैल पर बाबा भोलेनाथ सवार थे।


    भोले बाबा की बारात शिव मंदिर से निकल कर संपूर्ण खरसिया नगर का भ्रमण करते हुए वापस शिव मंदिर पहुंची जहां बाबा भोलेनाथ और माता पार्वती जी की महाआरती की गई ततपश्चात प्रसाद वितरण किया गया। यहां बताते चलें कि खरसिया नगर में कई वर्षों के बाद बाबा की बारात निकली है धन्य है खरसिया की धार्मिक धरा और यहां के रहवासी जो धार्मिक कार्य में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हैं। बारात में सभी राजनीतिक दलों के नेता सामाजिक कार्यकर्ता और धार्मिक संगठन सहित बच्चे बूढ़े और जवान शामिल हुए खरसिया के इतिहास में पहली बार इतनी भारी तादाद में भक्तों की भीड़ किसी कार्यक्रम में शामिल हुई । भोले बाबा माता पार्वती की अदभुत झांकियों के रूप में सजे हुए थे जो संपूर्ण नगर वासियों का मनमोह रहे थेल झांकियों में गायत्री राजेश केसरवानी का विशेष योगदान था,संपूर्ण नगर दुल्हन की तरह सजा हुआ था ,भोले बाबा की बारात में बच्चे महिलाएं एवं पुरुषों की बड़ी संख्या उत्साह के साथ बाबा भोलेनाथ की भक्ति में सराबोर थी.

    भोलेनाथ की बारात का स्वागत लक्ष्य  इंटर ,नारायणी हार्डवेयर, बालाजी हाडवेयर अग्रेसन चौक समिति गायत्री मंदिर, भाजपा युवा मोर्चा स्टेशन चौक, शिव मंदिर निकुंज सराफ, रोटरी क्लब श्याम मित्र मंडल, श्याम कुटुम्ब,अग्रवाल दुर्गा सहित अनेक समाजिक संगठनों के द्वारा जगह जगह पानी, कोल्ड ड्रिंक, नाश्ता एवं जूस के साथ किया गया। भोलेनाथ की बारात में शिव परिवार के पुरषोत्तम अग्रवाल, विजय मिले, सुनील अग्रवाल पत्रकार, पार्षद दीनदयाल अग्रवाल, सुरेश शर्मा,  सुरेश शम्भू, श्याम सुंदर अग्रवाल, नरेश अग्रवाल, आकाश शर्मा, मनोज अग्रवाल, विकाश कबूल पुरिया, कन्हैया राठौर सहित शकुंतला देवी अग्रवाल, मनीषा अग्रवाल, आशा अग्रवाल, कविता अग्रवाल, रेखा अग्रवाल, शशिकला अग्रवाल सहित सभी शिव परिवार के सदस्यों का योगदान सराहनीय रहा इन सभी की तन मन धन से की गई मेहनत का ही फल है जो बहुत ही कम समय में इतनी विशाल बारात का आयोजन करने में शिव परिवार पूर्ण रूप से सफल रहा, साथ ही राजेश अग्रवाल घंसू , अशोक पत्रकार, रामनारायण सोनी सन्टी बारात में शुरुआत से ही अपनी टीम के साथ लगे रहे और बारात की व्यवस्था बनाएं रखने में अपना सहयोग प्रदान किया.

  • महाशिवरात्रि पर हुआ विशाल भंडारे का आयोजन, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया भगवान भोलेनाथ का प्रसाद….

    महाशिवरात्रि पर हुआ विशाल भंडारे का आयोजन, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया भगवान भोलेनाथ का प्रसाद….


    खरसिया । भगवान भोलेनाथ के महा पर्व महा शिवरात्रि के अवसर पर शिव मंदिर भगत तालाब में शिव भक्तों के द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। शिव परिवार के सदस्यों सहित नगरवासियों के सहयोग से आयोजित इस भंडारे में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान् भोलेनाथ का प्रसाद रूपी भंडारा ग्रहण किया।


    महाशिवरात्रि के अगले दिन आयोजित इस भंडारे में सम्पूर्ण खरसिया नगर को आमंत्रित किया गया था, भंडारे के आयोजन में शिव परिवार के सदस्यों सहित नीरज पिलानिया, विकाश कबूलपुरिया, मोंटी चूड़ी, विकाश भक्कू, नवल अग्रवाल, संजय, नीरज गर्ग, शिव अग्रवाल,गोल्डी नटराज, विकाश बंसल का सराहनीय योगदान रहा ।

  • युवा अधिवक्ता अंकित होरा जिला अभियोजन अधिकारी चयनित…

    युवा अधिवक्ता अंकित होरा जिला अभियोजन अधिकारी चयनित…

    खरसिया। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी (गृह विभाग) 2021 के पद के लिए चयन सूची जारी कर दी गयी है। सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी के लिए लिखित परीक्षा तथा उसके पश्चात साक्षात्कार आयोजित किया गया था, जिसमें 26 फरवरी को आयोग ने परिणाम जारी किया। जिसमें छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के खरसिया शहर के युवा अधिवक्ता अंकित होरा ने सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ में द्वितीय स्थान प्राप्त कर खरसिया शहर को गौरान्वित किया है। अधिवक्ता होरा खरसिया के व्यवसायी बलबीर सिंह के सुपुत्र है। उनकी इस उपलब्धि से सम्पूर्ण शहर में खुशी की लहर व्याप्त है तथा शहरवासियों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामनाएं दी। होरा ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता- पिता, भाई एवं गुरुजनों को दिया है।

  • मायुम खरसिया ने किया निशुल्क जाँच शिविर का आयोजन..250 से अधिक मरीजों ने उठाया लाभ..

    मायुम खरसिया ने किया निशुल्क जाँच शिविर का आयोजन..250 से अधिक मरीजों ने उठाया लाभ..

    खरसिया। मारवाड़ी युवा मंच एवं महिला जागृति शाखा के तत्वाधान में रविवार को अग्रसेन भवन में निशुल्क जांच शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें ग्रामीण अंचल सहित नगरीय लोगों ने इस अवसर का लाभ उठाया। शिविर में 250 से अधिक मरीजों की जांच कर उपलब्ध विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा उचित परामर्श दिया गया।


    अंचल की प्रख्यात डीजीओ, आईवीएफ, प्रसूति एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रिया अग्रवाल एमबीबीएस, डीजीओ, आर्थो हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रशांत अग्रवाल एमबीबीएस, डीएनबी, जनरल मेडिसिन डॉ. सुबोध नायक एमबीबीएस, एमएस जनरल लेप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ. भूपेश भगत एमबीबीएस एवं सिविल हॉस्पिटल खरसिया प्रभारी डॉ. डी. पी. पटेल ने सुबह 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक अपनी महत्वपूर्ण सेवाएं निशुल्क प्रदान कीं।
    कार्यक्रम में मारवाड़ी युवा मंच अध्यक्ष जगदीश मित्तल, राकेश आस्था, सुशील डिंपल, मुकेश गर्ग, रामदेव अग्रवाल, सुनील जीआर, अभी एआर सहित महिला जागृति शाखा की सदस्यों की उपस्थिति रही ।

  • ग्रामीण पर दंबगाईओं का कहर..परिवार सहित किया बेघर..

    ग्रामीण पर दंबगाईओं का कहर..परिवार सहित किया बेघर..

    खरसिया। 25 फरवरी को खरसिया थानाक्षेत्र के ग्राम भालूनारा निवासी बेनुराम पिता रतिराम डनसेना के मकान को गांव के दंबगों द्वारा 112 की पुलिस टीम के सामने तोड़ते हुए मकान में रखे 10 हजार रूपयों को लूट लिये, मकान स्वामी द्वारा खरसिया थाना में शिकायत कर आरोपियों पर कार्यवाही की मांग की है ।

    मकान मालिक बेनूराम डनसेना ने बताया की उसका गुरदा रोड में पक्का मकान है जिस पर वह अपने परिवार सहित निवास करते हुए आ रहा है। विगत दिनांक 25 फरवरी 2022 को वह अपने परिवारिक सदस्य के सगाई समारोह में ग्राम गीधा गया हुआ था और बेनूराम के परिवार के सदस्य घर में ही थे कि दोपहर 3.30 बजे के लगभग ग्राम के ही लीलूराम डनसेना, खगेश्वर डनसेना, रोहित डनसेना एक राय होकर गैती एवं रांपा लेकर बेनूराम के घर पहुंचे और परिवार के सदस्यों को गाली गलौज करने लगे जिससे डरकर परिवार के सदस्य बाहर नहीं निकले तब उक्त लोगों द्वारा बेनूराम के मकान को गैती एवं रांपा से तोड़ना फोड़ना चालू कर दिये तब बेनूराम के परिवारजनों ने इसकी सूचना 112 को दी और कुछ देर बाद 112 की टीम घटना स्थल पहुंची किंतु उनके द्वारा समझाइस देने के बाद भी आरोपीगण तोड फोड करते रहे। यहां 112 की टीम के सामने आरोपियों ने पूरे घर को तोड़ डाला किंतु 112 की टीम बेबस मूकदर्शक बनी रही।

    पुलिस की इस हालत को देखते हुए बेनूराम के परिवार के सदस्य अपनी जान बचाने अपने मकान में रखे सामानों को छोडकर भाग गये, जिसका फायदा उठाते हुए उक्त तीनो ग्रामीण बेनूराम के मकान को पूरी तरह तोडते हुए घर के समान को इधर उखर बिखेर दिये एवं बक्सा में रखा 10 हजार रूपये को भी लूट कर ले गये। बेनूराम वैवाहिक कार्यक्रम से अपना घर वापस आया तो अपने घर की हालत देखकर पुलिस थाना खरसिया पहुंच कर आरोपियों के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कराया। किंतु आज तीन दिन बीतने के बाद भी खरसिया पुलिस द्वारा आरोपियों के विरूद्ध कोई कार्यवाही नहीं किया गया है, जिस कारण से दंबगाईयों का मनोबल बढ़ा हुआ है वहीं इस मामले में थाना प्रभारी सुम्मत राम साहू ने बताया की जमीन सम्बंधित मामला है, मामले की जाँच कर उचित कार्यवाही की जाएगी। बहरहाल पीड़ित बेनुराम मकान टुट जाने से इधर उधर भटकने को मजबूर हो रहा है।

  • महाशिवरात्रि के दिन निकलेगी शिव की बारात….भोले की बारात को लेकर लोगो मे भारी उत्साह….

    महाशिवरात्रि के दिन निकलेगी शिव की बारात….भोले की बारात को लेकर लोगो मे भारी उत्साह….

    खरसिया। महाशिवरात्रि के पावन पर्व के अवसर पर 1 मार्च को भगत तालाब स्थित ख्याति प्राप्त शिव मंदिर में महा शिवरात्रि का पर्व धूम धाम से मनाया जाएगा, प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी शिव परिवार के सदस्यों के द्वारा भगवान शिव के इस महापर्व को मनाने के लिया तैयारियां प्रारम्भ कर दी हैं, शिव परिवार के द्वारा इस वर्ष महाशिव रात्रि के अवसर पर भगवान भोलेनाथ की बारात भी निकाली जाएगी जिसे लेकर नगरवासियों में भारी उत्साह देखा जा रहा है ।

    कार्यक्रम के सम्बन्ध में शिव परिवार के सदस्यों ने बताया कि शिव परिवार द्वारा प्रथम वर्ष शिवजी की बारात निकालने का निर्णय लिया गया है इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विगत दिनों शिव मंदिर भगत तालाब में खरसिया नगर के वरिष्ठ नागरिकों की मीटिंग रखी गई थी जिसमें महाशिवरात्रि के दिन भव्य शिव बारात निकाले जाने का निर्णय लिया गया है इस शिव बारात में विभिन्न प्रकार की झांकियां रथ एवं राक्षस गण नंदी बैल वगैरह के रूप में विभिन्न झांकियां रहेंगी, उक्त बरात को भव्य बनाने के लिए नगर के गणमान्य नागरिकों का सहयोग प्राप्त हो रहा है। विदित हो की भोले बाबा की बारात का निमंत्रण पूरे नगर वासियों को दिया गया है सभी नगर वासी भोले बाबा की बारात में शिरकत करने अवश्य पहुंचेंगे प्रथम वर्ष हो रहे इस कार्यक्रम को लेकर लोगों में भारी उत्साह है। भोले बाबा की बारात में हजारों की संख्या में जनता शामिल होगी और इसमें अनेकों प्रकार की झांकियों का प्रदर्शन भी किया जावेगा जो झांकियां बनाई जाएंगी उसमें प्रमुख रूप से देवी देवता एवं गण राक्षस नंदी बैल वगैरह के रूप में होंगे। भोले बाबा की बारात का स्वागत नगर के अनेकों जगह में किया जावेगा दोपहर 3:00 बजे से प्रारंभ होकर नगर भ्रमण करती हुई भोले बाबा की बारात शिव मंदिर भगत तालाब पहुंचेगी जहां पर भव्य आरती की जाएगी तत्पश्चात प्रसाद का वितरण किया जावेगा। महाशिवरात्रि के दूसरे दिन नगर के युवाओं के द्वारा दोपहर 12:00 बजे से विशाल भंडारा का आयोजन किया गया है जिसमें क्षेत्र के सभी जनता को निमंत्रित किया गया है । भोले बाबा की बारात की तैयारी के लिए शिव परिवार के पुरुषोत्तम अग्रवाल, विजय मिले, सुनील पत्रकार, विकाश अग्रवाल, श्याम सुन्दर अग्रवाल, शकुंतला देवी अग्रवाल, कविता अग्रवाल, आशा अग्रवाल, रेखा अग्रवाल सहित नगर के राम सराफ, रामनारायण सोनी सन्टी , अशोक पत्रकार, सुरेश कबूलपुरिया, नरेश सपोस, सुनील एन टी, अजय बंसी, नटवर गर्ग, दीनदयाल पार्षद, अनिल बड़तुंगा, अनिल मिले, राजेश घंशु,सौरभ मोंटी, सहित नगर के गणमान्य नागरिक तन मन से लगे हुए हैं ।

  • खरसिया के युवा अधिवक्ता अंकित होरा जिला अभियोजन अधिकारी चयनित…

    खरसिया के युवा अधिवक्ता अंकित होरा जिला अभियोजन अधिकारी चयनित…

    छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी (गृह विभाग) 2021 के पद के लिए चयन सूची जारी कर दी है। सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी के लिए लिखित परीक्षा तथा उसके पश्चात साक्षात्कार आयोजित किया गया था। जिसमें दिनांक 26.02.2022 को आयोग द्वारा परिणाम जारी किया गया। जिसमें छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के खरसिया शहर के युवा अधिवक्ता श्री अंकित होरा ने सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ में द्वितीय स्थान प्राप्त कर खरसिया शहर को गौरान्वित किया है। अधिवक्ता श्री होरा खरसिया के व्यवसायी बलबीर सिंह के सुपुत्र है। उनकी इस उपलब्धि से सम्पूर्ण शहर में खुशी की लहर व्याप्त है तथा शहरवासियों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामनाएं दी। श्री होरा ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता- पिता, भाई एवं गुरुजनों को दिया है।

  • रायगढ़ में घटित घटना के बाद शासन ने उठाया बड़ा कदम, सभी राजस्व न्यायालयों को मिलेगी सुरक्षा व्यवस्था…अवर सचिव ने जारी किया निर्देश

    रायगढ़ में घटित घटना के बाद शासन ने उठाया बड़ा कदम, सभी राजस्व न्यायालयों को मिलेगी सुरक्षा व्यवस्था…अवर सचिव ने जारी किया निर्देश

    रायगढ़ तहसील कार्यालय में बीते दिनों अधिवक्ताओं और तहसील कर्मचारियों के उपजे विवाद ने पूरे प्रदेश का माहौल गर्मा रखा है। कर्मचारियों ने तहसील कार्यालयों में ताले लगाए हड़ताल किया और अपनी मांगों को लेकर कनिष्ठ प्रशासनिक संघ ने भी अपना विरोध प्रदर्शन किया जिसमें राजस्व न्यायालयों में सुरक्षा को लेकर भी उन्होंने मांग शामिल थी। कनिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों की मांग को पूरी करते हुए आज अवर सचिव विजय कुमार चौधरी, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने प्रदेश के समस्त कलेक्टरों को राजस्व न्यायालय में आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराने के संबंध में निर्देश जारी कर दिया है।

  • अब बाइक पर बैठे बच्चों को भी लगाना होगा हेलमेट, जानिए क्या हैं नए नियम…

    अब बाइक पर बैठे बच्चों को भी लगाना होगा हेलमेट, जानिए क्या हैं नए नियम…

    दिल्ली सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने अब बाइक पर चलने वाले छोटे बच्चों के लिए भी हेलमेट जरूरी कर दिया है. मंत्रालय के अनुसार अगर 4 साल से छोटा कोई बच्चा दो-पहिया वाहन पर सवार है तो उसे क्रैश हेलमेट पहनना जरूरी है. इतना ही नहीं, कुछ और भी नियम लागू किए जा रहे हैं. नोटिफिकेशन के अनुसार नए नियम 15 फरवरी 2023 से लागू होंगे.

    क्रैश हेलमेट है जरूरी

    4 साल से छोटे बच्चों को दो-पहिया वाहन की सवारी के दौरान क्रैश हेलमेंट पहनना जरूरी है. क्रैश हेलमेट वह हेलमेट होते हैं, जिनमें सिर पूरी तरह से कवर होता है, ना कि सिर्फ टोपी की तरह पहना जाने वाला हेलमेट. ये नए नियम आने के बाद भारत भी उन चुनिंदा देशों में शामिल हो गया है, जहां उम्र के हिसाब से सुरक्षा के उपाय हैं और बच्चों के लिए भी सुरक्षा के उपाय हैं.

    सेफ्टी हार्नेस भी है जरूरी

    अगर बच्चा बाइक चलाने वाले शख्स के पीछे बैठा है तो उसके लिए सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम होने जरूरी हैं. इसके तहत बच्चे के लिए सेफ्टी हार्नेस होना चाहिए, ताकि बच्चा पीछे से गिरे नहीं. एक सेफ्टी हार्नेस बच्चों को राइडर से बांधे रखता है और वह 30 किलो तक का वजन उठा सकता है. तो अगर आप भी अपने छोटे बच्चे को बाइक पर लेकर कहीं निकलें तो नियमों का ध्यान रखें.

    स्पीड पर लगाई लगाम

    यह भी कहा गया है कि जिस दो-पहिया वाहन पर 4 साल से छोटा बच्चा बैठा हो, उसकी स्पीड 40 किलोमीटर प्रति घंटे से अधिक नहीं होनी चाहिए. अगर स्पीड तेज होगी तो बच्चे को हेलमेट होने के बावजूद गिरने पर चोट लग सकती है. इतना ही नहीं, सेफ्टी हार्नेस के बावजूद छोटा बच्चा तेज स्पीड वाली बाइक के गिरने से गंभीर रूप से घायल हो सकता है, इसलिए स्पीड पर भी लगाम लगाई गई है.