घूसखोर बाबू का हुआ स्टिंग तो पत्रकार को दी गोली से मरवा देने की धमकी

घूसखोर बाबू का हुआ स्टिंग तो पत्रकार को दी गोली से मरवा देने की धमकी

जांजगीर-चाम्पा।

सालों बाद कांग्रेस का शासन आया तो लोगों ने सोचा कि अब कुछ भ्रष्टाचार कम होगा। भाजपा शासन में हालत यह थी कि सरकारी दफ्तर में कोई भी काम बिना रिश्वत नहीं होता था। अब कांग्रेस शासन में हालत यह है कि रिश्वत तो ली ही जा रही है, लेकिन कोई यदि इसकी शिकायत करता है तो उसे जान से मरवा देने तक की दमकी दी जा रही है। ऐसी ही घटना एक पत्रकार के साथ हुई। आप धमकी का आडियो और रिश्वत का वीडियो सुन और देख सकते हैं।जांजगीर-चांपा जिले के बम्हनीडीह विकासखंड में रहने वाले एक पत्रकार ने थाने में इसकी लिखित शिकायत की है। शिकायतकर्ता पत्रकार आजम खान ने शिकायत मे बताया की वह 15 नवम्बर को दोपहर 12 बजे एसडीएम कार्यालय चांपा गया हुआ था। उसे शिकायत मिली थी कि वहां पदस्थ बाबू चेतेश्वर साहू बिना रिश्वत के कोई काम नहीं करता है और रिश्वत न मिलने के कारण काफी समय से उसके रिश्तेदार और दोस्त का फटाका लाईसेंस नहीं दे रहा है।

आजम पीड़ित बनकर बाबू चेतेश्वर के पास गया और फटाका लाईसेंस का कागज मांगा। चेतेश्वर ने दीवाली का खर्च मांगा तो उसने उसे 500 रुपए बतौर रिश्वत दी। दूसरा लाइसेंस मांगने पर बाबू ने फिर रिश्वत की मांग की। यह सब आजम ने अपने फोन में रिकार्ड कर लिया। इसका वीडियो भी खबर के साथ है। जब बाबू को इसकी जानकारी हुई तो उसने आजम को फोन करके धमकी दी कि उसका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता। उसकी पहुंच काफी ऊपर तक है। आजम ने कहा कि वह खबर प्रकाशित करेगा, बाकी क्या होगा यह शासन प्रशासन तय करेगा। इस पर बाबू ने उसे साफ कहा कि उसे कुछ हुआ तो वह उसे गोली से मरवा देगा। इससे आजम और उसके परिवार वाले काफी डरे हुए हैं। उसने बम्हनीडीह थाने में लिखित शिकायत करके अपनी सुरक्षा की गुहार लगाई है।

वर्जन

एसडीएम चांपा के बाबू चेतेश्वर साहू ने मुझे गोली से उड़वा देने की धमकी दी है। मैं और मेरा परिवार काफी डरे हुए हैं। मैं शासन प्रशासन से मांग करता हूं कि इस मामले की जांच कर ऐसे भ्रष्ट बाबू के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करें, नहीं तो पूरा शासकीय तंत्र भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ जाएगा। मुझे यदि कुछ हो भी गया तो मुझे लगेगा कि मैं छत्तीसगढ़ की जनता के हक की इस लड़ाई में कुछ तो काम आया।

Sunil Agrawal

Chief Editor - Pragya36garh.in, Mob. - 9425271222

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *