छत्तीसगढ़ की ओर बढ़ रहा बुलबुल चक्रवात, तूफ़ान के साथ होगी भारी बारिश, किसानों के लिए बुरी खबर…

छत्तीसगढ़ की ओर बढ़ रहा बुलबुल चक्रवात, तूफ़ान के साथ होगी भारी बारिश, किसानों के लिए बुरी खबर…
जगदलपुर।
नवंबर आ चुका है लेकिन अभी भी लोगों को ठंड का अहसास नहीं हो रहा। इधर मानसून की विदाई हो चुकी है। तब भी मौसम में उतार-चढ़ाव हो रहा है। इसके पीछे की वजह पूर्व और उत्तर दिशा से नमीयुक्त हवा का आना है। ऐसी संभावना भी जताई जा रही है कि कभी भी बारिश हो सकती है।
मौसम विभाग की माने तो बुलबुल तूफान के चलते मौसम में बदलाव होगा। 9 नवंबर को तूफान असर दिखाएगा। वहीं बुलबुल तूफान के चलते मौसम में बदलाव के साथ बौछारें पड़ सकती है। बारिश होने का डर सबसे ज्यादा किसानों को सता रहा है। किसानों की धान की फसल खड़ी है। अगर बारिश हुई तो उन्हें नुकसान झेलना पड़ सकता है।
मौसम विभाग के मुताबिक बुलबुल सक्रिय हो रहा है। यह तूफान हिंद महासागर में बन रहा है। ऐसा अनुमान है कि यह तूफान 8-9 नवंबर को विशाखापट्टनम के समुद्री तट से टकराएगा। बता दें कि इस तूफान का सबसे ज्यादा असर विशाखापट्टनम और पड़ोसी जिलों में होगा। यह दक्षिण छत्तीसगढ़ यानी बस्तर संभाग को भी खासा प्रभावित करेगा।

Sunil Agrawal

Chief Editor - Pragya36garh.in, Mob. - 9425271222

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *