अभिनेता अनुज शर्मा, पदमश्री राधेश्याम बारले और पूर्व IAS त्यागी भाजपा में शामिल

छत्तीसगढ़ में चुनाव से पहले बड़ी हस्तियों का राजनीति में प्रवेश शुरू हो चुका है। छत्तीसगढ़ी फिल्म अभिनेता पदमश्री अनुज शर्मा आज भाजपा में शामिल हो गए है।
पद्मश्री डॉ राधेश्याम बारले ने भी भाजपा की सदस्यता (Padmashree Dr. Radheshyam Barle joins BJP) ले ली। वहीं पूर्व आईएएस RPS त्यागी (Former IAS Tyagi joins BJP) भी भाजपा में शामिल हो गए। भाजपा प्रदेश प्रभारी ओम माथुर ने इन सभी को सदस्यता दिलाई।
इनके अलावा राजेंद्र नायक पटेल, विजय कुमार ध्रुव, रायपुर के निर्दलीय पार्षद अमर बंसल, हाईकोर्ट के एडवोकेट निशांत श्रीवास्तव, के साथ कई प्रोफेशनल व्यक्ति और व्यापारियों समेत कुल 300 से अधिक लोग आज भाजपा में शामिल हुए।
BJP कार्यालय के बाहर उत्सव का माहौल
आपको बता दें कि, इन हस्तियों और पूर्व आईएएस त्यागी के भाजपा में शामिल होने के बाद प्रदेश भाजपा कार्यालय के बाहर उत्सव का माहौल है। भाजपा कार्यालय के बाहर अलग-अलग संस्कृतियों का प्रदर्शन करते हुए नृत्य किए जा रहे है। इस अवसपर पर पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, राजेश मूणत और सांसद सुनील सोनी समेत दिग्गज नेता शामिल रहे।