Author: Sunil Agrawal

  • UPSC में लहराया छत्तीसगढ़ का परचम, 5 छात्र छात्राओं ने बनाई अपनी जगह, सीएम भूपेश ने दी बधाई…

    UPSC में लहराया छत्तीसगढ़ का परचम, 5 छात्र छात्राओं ने बनाई अपनी जगह, सीएम भूपेश ने दी बधाई…

    रायपुर। आज संघ लोक सेवा आयोग ने (UPSC) सिविल सर्विस परीक्षा-2019 का रिजल्ट जारी किया है. छत्तीसगढ़ से भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के लिए 5 छात्र-छात्राओं का चयन हुआ है. जिसमें सिमी करण ने 31वां रैंक, उमेश प्रसाद गुप्ता ने 162वां रैंक, सूथान ने 209वां रैंक, आयुष खरे ने 267वां रैंक और योगेश कुमार पटेल ने 434वां रैंक हासिल किया है. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सभी को और उनके परिजनों को बधाई दी है।

    मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि आप सभी ने अपने परिवार के साथ-साथ देश भर में प्रदेश का नाम रौशन किया है. यह सब आपकी मेहनत, लगन और आपके गुरुजनों के मार्गदर्शन का परिणाम है. देश सेवा के लिए अपनी नवीन जिम्मेदारी को आप सब कुशलता से निभाएँगे. इस विश्वास के साथ सीएम ने सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

  • खरसिया में धूमधाम से मनाया गया राखी का त्यौहार

    खरसिया में धूमधाम से मनाया गया राखी का त्यौहार

    बहनों ने भाईयों की कलाई पर राखी बांधकर लिया रक्षा का वचन

    खरसिया। सावन माह के अंतिम दिन 3 अगस्त को जिला मुख्यालय सहित जिले भर में भाई और बहन के स्नेह का पर्व रक्षाबंधन हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया, रिमझिम फुहारों के बीच बहनों ने अपने भाईयों की कलाई पर विश्वास व जिम्मेदारी का धागा बांधा। रक्षाबंधन पर्व को लेकर अंचल में धूम रही भाइयों की कलाई पर बहनों ने प्यार का धागा बांधा इसके साथ बाजार में भी जमकर रौनक रही।


    रक्षाबंधन भाई बहन के स्नेह व प्रेम की ड़ोर में बंधा एैसा पर्व है जिसे परस्पर विश्वास की ड़ोर ने सदियों से बांध रखा है। भाई बहन का स्नेह और लगाव हमेशा बरकरार रहता है, क्योंकि बहन कभी बाल सखा, कभी मां, तो कभी पथ प्रदर्शक बन भाई को रास्ता दिखाती है, तो वहीं भाई कभी पिता तो कभी मित्र बनकर बहन को आगे बढ़ने का हौंसला देता है। रक्षाबंधन का त्यौहार इस बार 3 अगस्त को मनाया गया बाहर रहने वाले भाइयों को बहनें कुरियर और डाक के माध्यम से राखी भेज चुकी हैं वही शहर के बाजारों में भी राखियों की दुकानें सजी रही, बाजार के साथ घरों में भी इसकी तैयारियां शुरू हो चुकी थी।

    राखी के त्यौहार के लिये भाईयों में जहां विशेष उत्साह देखा गया वहीं बहनें भी इस पर्व के लिये पहले से तैयारी में जुटी हुयीं थी। राखी के त्यौहार में बाजार में रौनक रही, मिठाईयों के साथ साथ उपहारों के दुकानों में भी भारी भीड़ देखी गयी। कोरोना काल की वजह से इस बार बाजार में रौनक थोड़ी कम जरूर रही लेकिन महामारी का संकट भी बहनों को अपने भाई की कलाई में राखी बांधने से रोक नहीं पाया, हांलाकि जो बहने अपने भाई से दूर थी, उनके भाई लाॅकड़ाउन की वजह से उन तक नहीं पहुंच पाये पर नगर के उत्साव में कोई कमी नहीं थी, नगर की बहनों ने सोशल ड़िस्टेसिंग का पालन करते हुये त्यौहार का लुत्फ उठाया।

  • छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री बंगले में 10 कर्मचारी निकले कोरोना पॉजिटिव, बंगले को किया गया सील

    छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री बंगले में 10 कर्मचारी निकले कोरोना पॉजिटिव, बंगले को किया गया सील

    छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव के बंगले में कोरोना संक्रमण से हड़कंप मच गया है। सिंहदेव के बंगले में 10 कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। कर्मचारियों के रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद मंत्री के बंगले को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया है।

    सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गत दिनों अंबिकापुर से एक केंसर पेशेंट रायपुर स्थित मंत्री के बंगले में आई थी। जो बंगले में रुकी हुई थी। उसके संपर्क में वहां काम करने वाली एक महिला आई थी। कैंसर पीड़ित महिला की सैम्पल जांच की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद इन सभी का कोरोना टेस्ट किया गया। जिसमें बंगले के 10 कर्मचारियों की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है।

    हालांकि, मंत्री टीएस सिंहदेव, विशेष सहायक समेत पीएसओ की रिपोर्ट निगेटिव आई है। फिर भी एहतियात के तौर पर सभी क्वारंटाइन हो गए हैं।

  • सीएमओ के खिलाफ पार्षदों ने खोला मोर्चा, भूख हड़ताल और प्रदर्शन करने की दी चेतावनी….

    सीएमओ के खिलाफ पार्षदों ने खोला मोर्चा, भूख हड़ताल और प्रदर्शन करने की दी चेतावनी….

    मुंगेली। नगरपालिका सीएमओ राजेंद्र पात्र के खिलाफ पार्षदों ने मोर्चा खोल दिया है. पार्षदों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा कर सीएमओ को 7 दिन के भीतर हटाने की मांग की है।

    इस दौरान बीजेपी एवं कांग्रेस पार्षद के मौजूद रहे. सीएमओ को नहीं हटाए जाने पर भूख हड़ताल और प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है।

    पार्षदों ने सीएमओ पर जनप्रतिनिधियों से दुर्व्यवहार एवं मनमानी करने का आरोप लगाया है. इसके साथ ही अनियमितताओं की शिकायत पर जांच एवं कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया है।

  • कर्मचारियों को सैलरी नहीं मिलने पर केंद्र पर भड़का सुप्रीम कोर्ट, जज बोले- आप धृतराष्ट्र बने नहीं रह सकते

    कर्मचारियों को सैलरी नहीं मिलने पर केंद्र पर भड़का सुप्रीम कोर्ट, जज बोले- आप धृतराष्ट्र बने नहीं रह सकते

    दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने केन्द्र सरकार को कहा है कि वह कोरोना के खिलाफ लड़ रहे डॉक्टर्स और स्वास्थ्य कर्मचारियों की सैलरी समय पर दे। सुनवाई के दौरान केन्द्र ने कहा कि उसने इस संबंध में दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। केन्द्र ने बताया कि 4 राज्यों ने इन्हें अभी तक लागू नहीं किया है। केन्द्र के इस स्टैंड पर सुप्रीम कोर्ट ने नाराजगी जाहिर की और कहा कि आप असहाय नहीं हैं। आप इसे देखें कि आपके आदेश का पालन हुआ है या नहीं।
     
    सुप्रीम कोर्ट की पीठ के सदस्य जस्टिस एमआर शाह ने कहा कि डीएम एक्ट के तहत आपको शक्तियां मिली हुई हैं। इसलिए आप इस दिशा में कदम भी उठा सकते हैं। बता दें कि कोरोना संकट के बीच में स्वास्थ्य कर्मियों की समस्या को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की गई थी। याचिका में याचिकाकर्ता ने शिकायत की थी कि स्वास्थ्यकर्मियों को कोरोना पॉजिटिव पाए जाने पर क्वारंटीन पीरियड को छुट्टी के तौर पर ट्रीट किया जा रहा है और कर्मचारियों की सैलरी काटी जा रही है।

    बता दें कि कोरोना माहमारी के इस संकट में डॉक्टर्स और स्वास्थ्य कर्मचारी ही फ्रंटलाइन वॉरियर्स हैं। ऐसे में जब ये लोग माहमारी के खिलाफ लड़ाई में जुटे हैं, कई सरकारी अस्पतालों में डॉक्टर्स और स्वास्थ्य कर्मचारियों की सैलरी समय पर नहीं मिलने की खबरें भी सामने आयी हैं। यही वजह है कि इसके खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की गई थी।

    इस याचिका पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने बीते जून माह में केन्द्र सरकार को निर्देश देते हुए कहा था कि वह यह सुनिश्चित करे कि स्वास्थ्य कर्मचारियों की सैलरी का समय से भुगतान किया जाए। इसके बाद केन्द्र द्वारा इस मामले में सभी राज्यों और केन्द्र शासित प्रदशों को दिशा निर्देश जारी कर दिए गए थे। अब कोर्ट ने इस मामले पर फिर से सुनवाई की है और केन्द्र सरकार को फटकार लगायी है। बता दें कि कोरोना से लड़ाई के चलते अभी तक कई डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मचारियों की मौत हो चुकी है।

  • लाखों की ऑनलाइन ठगी के शिकार हुए रिटायर्ड सब इंस्पेक्टर, तीन आरोपी झारखंड से गिरफ्तार, दो फरार…

    लाखों की ऑनलाइन ठगी के शिकार हुए रिटायर्ड सब इंस्पेक्टर, तीन आरोपी झारखंड से गिरफ्तार, दो फरार…

    बिलासपुर। सेवानिवृत्त उप पुलिस निरीक्षक से पेंशन अपडेशन के नाम पर ठगी करने वाले तीन आरोपियों की पुलिस ने गिरफ्तारी की है. इस मामले के दो आरोपी अभी फरार है. जिसकी पुलिस तलाश कर रही है. पूरा मामला बिलासपुर के सिविल लाइन इलाके का है. गंगा नगर फेस-2 के रहने वाले सेवानिवृत्त उप पुलिस निरीक्षक पदुमनाथ गुप्ता से 9 लाख की ठगी की गई थी।

    मामले का खुलासा करते हुए एसपी प्रशांत अग्रवाल ने बताया कि 15 जुलाई को पदुम नाथ गुप्ता के पास एक अज्ञात नंबर से फोन आया. फोन करने वाले ने खुद को छत्तीसगढ़ पुलिस मुख्यालय के पेंशन शाखा के हेड क्वार्टर का अधिकारी बताया तथा पेंशन संबंधी जानकारी को अपडेट करने के नाम पर प्रार्थी के बैंक खाते एवं ए.टी.एम. कार्ड संबंधी जानकारी पूछ लिया. फिर 18 एवं 19 जुलाई के बीच खाते से 2995 रुपए एवं परिवार के सदस्यों के नाम किये गये फिक्स डिपॉजिट के कुल 9 लाख 2 हजार रुपए की ईटरनेट बैंकिंग के माध्यम निकाल लिए थे. मोबाईल में मैसेज आने पर पदुमनाथ गुप्ता को ठगी का एहसास हुआ. तत्काल साइबर सेल बिलासपुर आकर शिकायत दर्ज कराई।

    तकनीकी अनुसंधान के माध्यम से यह जानकारी प्राप्त हुई कि पीड़ित ने कभी भी इंटरनेट बैंकिग का उपयोग नहीं किया था और न ही इंटरनेट बैंकिंग संबंधी यूसर आई.डी एवं पासवर्ड बनाया था. आरोपियों ने ही 15 जुलाई को पीड़ित के खाते से संबंधित जानकारी हासिल किया और एस.बी.आई. के ऑनलाईन बैंकिंग साईट पर जाकर फर्जी यूसर आई.डी. बनाकर एवं तीन चरणों में ओटीपी हासिल कर सिवयोर लॉगीन जनरेट कर घटना को अंजाम दिया.
    इस जानकारी के बाद तत्काल एक टीम बिहार झारखंड रवाना किया गया जो 10 दिनों तक बिहार एवं झारखंड के विभिन्न स्थानों का भ्रमण कर आरोपियों के संबंध में जानकारी जुटाई.  तकनीकी आधार पर तीन आरोपियों की गिरफ्तारी की गई. वहीं दो आरोपी फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है.
    एसपी ने की इनाम की घोषणा
    इस मामले का खुलासा करने वाली टीम को एसपी प्रशांत अग्रवाल ने 10 हजार रुपए इनाम और प्रशंसा पत्र देने की घोषणा की है.
    गिरफ्तार आरोपियों का नाम

    संजय कुमार मंडल पिता ज्योतिष मंडल  (37 वर्ष) निवासी सालजोरा बंदरी, थाना सरैया हाट जिला दुमका झारखण्ड.

    अमोद मंडल पिता बेचन मंडल (23) निवासी पोईर हाट, जिला गोड्डा झारखंड.

    अरूण मंडल पिता रामदेव मंडल (35) निवासी ग्राम मोतिया जिला गोड्डा, झारखंड.

    फरार आरोपी
    1. मुकेश कुमार मंडल पिता नरेश मंडल (33 वर्ष) निवासी ग्राम सालजोरा, जिला दुमका झारखण्ड.
    2. समन कमार मंडल पिता स्व. चिंतामणि मंडल (35) निवासी ग्राम सालजोरा.

  • एक रक्षासूत्र मास्क का अभियान के तहत हेल्पिंग हैंड्स क्लब खरसिया ने एसडीओपी पीताम्बर पटेल को सौंपा 11000 मास्क

    एक रक्षासूत्र मास्क का अभियान के तहत हेल्पिंग हैंड्स क्लब खरसिया ने एसडीओपी पीताम्बर पटेल को सौंपा 11000 मास्क

    खरसिया / रायगढ़ पुलिस परिवार के द्वारा कोविड 19 के विरुद्ध – इस रक्षाबंधन “एक रक्षासूत्र मॉस्क का” जनजागरूकता महाअभियान में सहभागिता की अपील की गई हैं।
    समाज सेवियो के साथ साथ पुलिस द्वारा रक्षाबन्धन के दिन रिकॉर्ड 10 लाख से भी अधिक मॉस्क रक्षासूत्र के रूप में बाँटा जा रहा है। रायगढ़ व खरसिया में इस अभियान के प्रति लोगों में भारी उत्साह देखा जा रहा है।
    रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर भाई -बहन को सुरक्षित रहने मास्क को उपहार में शामिल करने की अनोखी मुहिम पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में जन सहयोग के माध्यम से इस महासंदेश को जन -जन तक पहुंचाने को “हैल्पिंग हैंड्स खरसिया टीम ” के सभी सदस्य जी जान से जुट गए है।
    इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए हेल्पिंग हैंड्स क्लब सभी सदस्यों ने रायगढ़ जिला वासियों से इस मुहिम में ज्यादा से ज्यादा जुड़ने की अपील की है।

    आज इस रक्षाबंधन एक रक्षासूत्र मास्क का को सफल बनाने हेतु – “हेल्पिंग हैंड्स क्लब खरसिया टीम” ने खरसिया एसडीओपी पीताम्बर पटेल को 11000 मास्क सौपे व एक चौक में स्टाल लगाकर मास्क वितरण करने की जिम्मेदारी उठायी है ।
    माननीय मंत्री उमेश पटेल जी के कर कमलों से किया गया जागरूकता अभियान का शुभारम्भ
    हेल्पिंग हैंड्स की टीम द्वारा नगर में जागरूकता अभियान व सेनिटाइजर व पम्पलेट वितरण कार्यक्रम किया जा रहा है ,जिसका विमोचन माननीय मंत्री उमेश पटेल जी एवं मनोज गवेल के कर कमलों से किया गया व साथ मे अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे ।
    पुलिस प्रशासन द्वारा सभी गांव ,नगर के दुकानदारों व फुटपाथ व आने जाने वाले राहगीरों व सभी गली मोहल्ले में मास्क वितरण करने की टीम बनाकर व्यवस्था की गई है ।
    समाजिक कार्यकर्ता,हैल्पिंग हैंड्स क्लब के सक्रिय सदस्य एवं खरसिया नगर के कांग्रेस युवा नेता अंकित अग्रवाल ने जिले के सभी नागरिकों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या मे आगे आकर पुलिस अधीक्षक श्रीमान सन्तोष सिंह जी के इस जन हितेषी जनजागरूकता के अनोखी पहल को सफल बनायें।
    टीम के सभी सदस्य बिन्नी सलूजा,बंटी सोनी,राकेश केशरवानी,अमित साहू , बिट्टू छापरिया,अंकित अग्रवाल,लोकेश गर्ग,सौरभ अग्रवाल बीडी,नीलेश अग्रवाल,संस्कार गोयल, गोरखा,चीनू शर्मा,डॉ विकाश अग्रवाल,छोटू शर्मा,खगेश महंत ,सोमनाथ कौरव,अनूप कुमार सारथी,जीतू ठाकुर आदि मुहिम को सफल बनाने में अपना योगदान दे रहे है ।

  • साक्षी और माही ने बनाया एक रक्षासूत्र मास्क का अभियान से जुड़ा पेंटिंग

    साक्षी और माही ने बनाया एक रक्षासूत्र मास्क का अभियान से जुड़ा पेंटिंग

    टीआई को सौंपा एसपी के नाम पेंटिंग

    खरसिया । मास्क लगाने के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से जिला पुलिस परिवार द्वारा चलाये जा रहे एक रक्षासूत्र मास्क का अभियान से अब खरसिया में बड़ों के साथ ही साथ बच्चे भी जुड़ते जा रहे हैं। इसी कड़ी में नगर के युवा पत्रकार अजय बंसल की सुपुत्री साक्षी बंसल और सीए मानस बंसल की सुपुत्री माही बंसल ने 2 अगस्त कोअभियान से जुड़ी एक पेंटिंग तैयार कर उसे जिला पुलिस अधीक्षक को ससम्मान सौंपने के लिए खरसिया थाना प्रभारी सुमत राम साहू को सौंपा।

    जिला पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह के इस बेहतरीन सोच से प्रभावित होकर इन दोनों बहनों ने यह पैंटिंग तैयार की है। इनमें माही बंसल की उम्र तो महज 8 वर्ष है। इन बहनों का मानना है कि जब तक लोगों में मास्क लगाने के प्रति जागरूकता नहीं आएगी तब तक लोगों के महामारी से संक्रमित होने का खतरा बना रहेगा। जिला पुलिस परिवार का यह अभियान काफी सराहनीय और अनुकरणीय है और हम सबको इससे जुड़कर सहयोग करना चाहिए।

    गौरतलब है कि जिला पुलिस द्वारा जन सहयोग से यह अभियान चलाया जाएगा जिसके तहत रक्षाबंधन के दिन लोगों को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से लाखों की संख्या में मास्क का वितरण किया जाएगा। इस अभियान से लोग स्वप्रेरित होकर जुड़ते जा रहे हैं और मास्क प्रदान कर अपनी सहभागिता दे रहे हैं। इसी के तहत नगर के युवा पत्रकार अजय बंसल (गब्बर) की सुपुत्री साक्षी बंसल और मानस बंसल की सुपुत्री माही बंसल ने अभियान से जुड़ी एक पेंटिंग तैयार की है जिसे उसने थाना प्रभारी सुम्मत साहू को सौंपा।

  • पुलिस कप्तान ने एक रक्षासूत्र मास्क महाअभियान में शामिल होने लोगों से की अपील…

    पुलिस कप्तान ने एक रक्षासूत्र मास्क महाअभियान में शामिल होने लोगों से की अपील…

    खरसिया। कोरोना वायरस के संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए मास्क के उपयोग  को बढ़ावा देने के लिए रायगढ़ पुलिस द्वारा चलाये जा रहे अनूठे मुहिम की अपील करने रायगढ़ पुलिस कप्तान संतोष सिंह आज खरसिया चौकी पहुंचे और इस रक्षाबन्धन को रायगढ़ पुलिस की मुहिम एक रक्षासूत्र मास्क का के साथ मनाने की अपील की।

    पुलिस कप्तान ने कहा की कोरोना संक्रमण की जो चेन बनी हुई है उसको सावधानी रखकर शोषण डिस्टेसिंग के पालन और मास्क पहनने से तोड़ी जा सकती है, जिले में लगभग दस लाख मास्क वितरण का लक्ष्य रखकर इस रक्षा बंधन में एक रक्षा सूत्र मास्क का की मुहिम में सभी लोगों को अधिक से अधिक  संख्या में जुड़ने की अपील की है। उन्होनें कहा कि जनजागरूकता के इस महाअभियान में सहभागिता के तौर पर आप रक्षाबंधन के त्योहार में अपनी बहन को और बहन अपने भाई को एक मास्क दे इस महाअभियान में जिले के संवेदनशील एसपी संतोष कुमार की मेहनत रंग ला रही है जिले भर से लोगों ने अपनी सहभागिता और सहयोग देने का वादा किया, जिसमे प्रमुख रूप से सामाजिक संस्थाएं उद्योगपति सरकारी कर्मचारी जिले के समस्त पत्रकार संगठनों और आम जन सहित युवाओं में खासा उत्साह देखा जा रहा। खरसिया के सामाजिक संगठन की तरफ से व्यवसायी विनोद अग्रवाल के द्वारा इस मुहिम के लिए दस हजार मास्क पुलिस को प्रदान किया गया।  खरसिया पहुंचे पुलिस कप्तान ने पत्रकारों सामाजिक संगठनों और जनप्रतिनिधियों के साथ अपने विचार साझा कर बहुत अच्छी पहल की और सभी उपस्थित जनों ने भरपूर सहयोग का वादा किया। आज के कार्यक्रम में एसडीओपी पीताम्बर पटेल, नगर निरीक्षक सुम्मत राम साहू, चौकी प्रभारी प्रशिक्षु सतीश भार्गव व समस्त थाना तथा चौकी स्टाफ, पत्रकार जगत से सुनील अग्रवाल, विकास अग्रवाल ज्योति, अजय गब्बर, गोपाल नायक, प्रहलाद बंसल मुकेश लहरे नटवर मित्तल सहित सामाजिक संस्थानों के प्रतिनिधि, नगरपालिका अध्यक्ष पति, कांग्रेस नेता मनोज अग्रवाल प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

  • हाईकोर्ट ने जारी किया आदेश, निजी स्कूल ले सकेंगे सिर्फ ट्यूशन फीस…

    हाईकोर्ट ने जारी किया आदेश, निजी स्कूल ले सकेंगे सिर्फ ट्यूशन फीस…

    बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने राज्य सरकार के उस आदेश को निरस्त कर दिया है, जिसमें कहा गया था कि निजी स्कूल लॉकडाउन के दौरान फीस की वसूली स्थगित रखेंगे और शिक्षकों को वेतन देना सुनिश्चित करेंगे / अधिवक्ता अशीष श्रीवास्तव ने मंगलवार को बताया कि छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट की एकल पीठ ने स्कूल फीस से जुड़े सरकार के आदेश को निरस्त कर दिया है, लेकिन साथ ही स्कूलों और अभिभावकों दोनों को राहत पहुंचाते हुए लॉकडाउन की अवधि में सिर्फ ट्यूशन फीस लेने का आदेश दिया है ।

    श्रीवास्तव ने बताया कि कोर्ट ने निजी स्कूल संचालकों की ट्यूशन फीस लेने की मांग को स्वीकार करते हुए निर्देश दिया है कि इसके अलावा अन्य किसी तरह की फीस अभिभावकों से नहीं ली जाएगी और ना हीं किसी कर्मचारी को नौकरी से हटाया जाएगा। अदालत के आदेश के अनुसार सभी ऑनलाइन कक्षाएं चलती रहेंगी और इस वर्ष स्कूल फीस में वृद्धि नहीं होगी।

    बिलासपुर के 22 निजी स्कूलों की संस्था ‘बिलासपुर प्राइवेट स्कूल मैनेजमेंट एसोसिएशन सोसायटी’ ने अदालत में राज्य सरकार के 22 अप्रैल 2020 के आदेश को भी चुनौती दी थी जिसमें कहा था, ‘‘निजी स्कूल लॉकडाउन की अवधि के दौरान स्कूल फीस स्थगित रखेंगे और सभी शिक्षकों और कर्मचारियों को वेतन देना सुनिश्चित करेंगे। आदेश में अभिभावकों से बार-बार फीस नहीं मांगने को भी कहा गया था।


    सोसायटी ने अपनी याचिका में कहा था कि उन्हें सरकार की ओर से कोई वित्तीय सहायता नहीं मिलती है और उन्हें स्कूल के प्रबंधन और कर्मचारियों, शिक्षकों का वेतन देने के लिए फीस का ही सहारा है, इसलिए उन्हें कम से कम इस अवधि में ट्यूशन फीस लेने की इजाजत दी जाए /

    वहीं जस्टिस पी. सैम कोशी की एकल पीठ ने नौ जुलाई को सुनवाई पूरी कर फैसला सुरक्षित रख लिया था / इस दौरान फैसला सुनाते हुए पीठ ने फीस नहीं लेने संबंधी आदेश को निरस्त कर दिया और स्कूलों को सिर्फ ट्यूशन फीस लेने की अनुमति दे दी /

    श्रीवास्तव ने बताया कि अदालत ने निजी स्कूल संचालकों को निर्देशित किया है कि जो अभिभावक फीस देने में सक्षम नहीं हैं वह उचित दस्तावेजों के साथ स्कूल के समक्ष आवेदन कर सकेंगे जिस पर स्कूल प्रबंधन सहानुभूतिपूर्वक विचार कर फीस में छूट देने का निर्णय लेगा /