Blog

  • ब्याज पर ब्याज को किया जाएगा माफ,सुप्रीम कोर्ट में मोदी सरकार में किया हलफनामा दाखिल…

    ब्याज पर ब्याज को किया जाएगा माफ,सुप्रीम कोर्ट में मोदी सरकार में किया हलफनामा दाखिल…

    दिल्ली। अगर आपने कोरोना काल में लोन मोरेटोरियम की सुविधा का लाभ लिया हैं,तब आपके लिए एक अच्छी खबर है। केंद्र सरकार ने उन लोगों को बड़ी राहत देने की घोषणा की है। केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दाखिल कर कहा है कि एमएसएमई, एजुकेशन, होम, कंज्यूमर, ऑटो लोन पर लागू चक्रवृद्धि ब्याज (ब्याज पर ब्याज) को माफ किया जाएगा। हालांकि, हलफनामे में कहा गया है कि कर्ज पर संविदात्मक ब्याज पर छूट को माफ नहीं होगा है, क्योंकि इससे बैंकों पर 6 लाख करोड़ रुपये से अधिक का वित्तीय बोझ पड़ेगा।

    बता दें पूर्व सीएजी राजीव महर्षि की अगुवाई वाली एक्सपर्ट कमेटी की सिफारिशों के बाद केंद्र ने मुद्दे पर अपना रुख बदला है। पहले केंद्र और आरबीआई ब्याज पर ब्याज माफ करने के खिलाफ थे। सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दिए हलफनामे में कहा है, कि सरकार ने छोटे कर्जदारों की मदद करने की परंपरा को बनाए रखने का फैसला किया है। कोरोना महामारी की स्थिति में,ब्याज की छूट का भार वहन सरकार करे यहीं सिर्फ समाधान है। इसके साथ ही केंद्र सरकार ने कहा है कि उपयुक्त अनुदान के लिए संसद से अनुमति मांगी जाएगी।

    बता दें अगस्त में सुप्रीम कोर्ट ने मोरेटोरियम मामले में केंद्र सरकार पर सख्त टिप्पणी की थी। कोर्ट ने कहा था कि इस बारे में हलफनामा दाखिल कर केंद्र सरकार अपना रुख स्पष्ट करे और रिजर्व बैंक के पीछे छुपकर अपने को बचाए नहीं। सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि आप सिर्फ कारोबार में दिलचस्पी नहीं ले सकते। आपको लोगों की परेशानियों को भी देखना होगा। मार्च में कोरोना संकट की वजह से लॉकडाउन लागू किया गया था। इस वजह से काम-धंधे बंद थे और बहुत से लोग ईएमआई नहीं चुकाने की स्थिति में थे। इस देखकर आरबीआई के आदेश पर बैंकों से ईएमआई नहीं चुकाने के लिए 6 महीने की मोहलत मिल गई, लेकिन सबसे बड़ी समस्या मोरेटोरियम के बदले लगने वाले अतिरिक्त चार्ज को लेकर थी।

  • दो ड्रग्स के खरीदारों ने उगले कई राज, मिले क्लू से जांच पड़ताल शुरु….राज्य के कई शहरों तक सप्लाई…

    दो ड्रग्स के खरीदारों ने उगले कई राज, मिले क्लू से जांच पड़ताल शुरु….राज्य के कई शहरों तक सप्लाई…

    राजधानी में एक कॉलेज के सामने 4 दिन पहले पकड़े गए ड्रग पैडलर के मोबाइल और वाट्सएप चैट से रैकेट की परतें खुलने लगी है। ड्रग्स पैडलर श्रेयांस और विकास राजधानी ही नहीं राज्य के कई शहरों बिलासपुर, दुर्ग-भिलाई, राजनांदगांव, खरसिया तक ड्रग्स की सप्लाई कर रहे थे। पुलिस की नोटिस के बाद दो ड्रग्स के खरीदार थाने पहुंचे। पुलिस ने उनसे करीब एक घंटे पूछताछ की। उन्होंने कई राज उगले। उनसे मिले क्लू की पड़ताल शुरु कर दी गई है। ड्रग्स के दोनों खरीदार युवक शहर के संभ्रांत परिवार के हैं। पुलिस का नोटिस घर पहुंचने पर परिजनों को उनकी नशे की लत का पता चला।
    पुलिस की प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ है कि ड्रग्स पैडलर का नेटवर्क राज्य के कई शहरों में फैला है। वे मुंबई के अलावा नागपुर और दिल्ली से सफेद पावडर (कोकिन) मंगाकर सप्लाई करते हैं। एक ग्राम पावडर को आरोपी 8 से 10 हजार में बेचते हैं। नशे की लत में फंसे युवक मोटी रकम देकर खरीदते हैं। एसएसपी अजय यादव ने बताया कि शहर में नशे का कारोबार बंद करने लगातार कार्रवाई की जा रही है। पुलिस की अलग-अलग टीमें ड्रग्स से लेकर गांजा और नशीली दवाइयों के तस्करों को पकड़ने में जुटी है। नशे की जद में युवाओं के अलावा नाबालिग भी आ गए हैं। नशे के नेटवर्क को पूरी तरह खत्म किया जाएगा।
    नेताओं से लेकर होटल कारोबारी संपर्क में
    विकास के मोबाइल की जांच के दौरान कुछ राजनीतिक पार्टी से जुड़े रसूखदारों के करीबी रिश्तेदारों का नंबर मिला है। इतना ही नहीं शहर के अलावा राज्य के चर्चित कारोबारी और संभ्रांत परिवार के सदस्यों के भी नंबर मिले हैं। ये भी पता चल रहा है शहर के कुछ बड़े यूनिवर्सिटी के छात्र भी पैडलर से ड्रग्स खरीदते थे। मामला फूटने के बाद से अधिकांश का मोबाइल बंद हैं। सबसे चौकाने वाली बात यह है कि ड्रग्स खरीदने वालों में महिलाएं और युवतियां भी शामिल हैं। चर्चा है कि ड्रग्स का रैकेट फूटने के बाद से पुलिस भी कई ओर से दबाव आ रहे हैं।
    नाइजीरियन गिरोह से जुड़ सकता है तार
    पुलिस अधिकारियों के अनुसार देश में ड्रग्स का बड़ा कारोबार नाइजीरियन करते हैं। विदेश से ड्रग्स लाकर वे यहां महंगे दाम में बेचते हैं। नाइजीरियन गिरोह मुंबई-दिल्ली के अलावा गोवा, कोलकाता और नागपुर में ज्यादा सक्रिय है। अब यह गिरोह छोटे शहरों में नशे का धंधा बढ़ा रहा है। वे ज्यादातर अच्छे स्कूल-कॉलेज के छात्रों से संपर्क करते हैं। उनके पास पॉकेट मनी तगड़ी रहती है वे उनका उपयोग ड्रग्स पैडल के तौर पर भी करते हैं। इसी वजह से पुलिस को शक है कि पकड़े गए आरोपी श्रेयांस का इस गिरोह से संबंध हो सकता है। श्रेयांस और विकास से जब्त तीनों मोबाइल के एक-एक नंबर की जांच की जा रही हैं।
    आरोपियों के मैसेज और वाट्सएप चैट भी देखे जा रहे हैं, क्योंकि आरोपियों को ऑर्डर चैट के माध्यम से मिलता था।

  • भारत माता के वीर सपूत शहीद ए आजम भगत सिंह जी की प्रतिमा स्थापित करने हेल्पिंग हैंड्स क्लब ने सौंपा ज्ञापन

    भारत माता के वीर सपूत शहीद ए आजम भगत सिंह जी की प्रतिमा स्थापित करने हेल्पिंग हैंड्स क्लब ने सौंपा ज्ञापन

    खरसिया। शहीद भगत सिंह जी के जयंती पर खरसिया शहर युवाओं की समाजसेवी टीम ने खरसिया नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि से मिलकर खरसिया नगर में शहीद भगत सिंह की प्रतिमा स्थापित करने के या किसी मार्ग का नाम शहीद भगत सिंह के नाम पर करने के लिए हेल्पिंग हैंड्स क्लब के मुख्य सदस्यों ने ज्ञापन सौंपा। जिस पर नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि ने शीघ्र ही इस दिशा में कार्य करने का आश्वासन दिया।

    ज्ञापन देने वालों में मुख्य रूप से बंटी सोनी, विन्नी सलूजा, रवि शर्मा, डॉ विकाश अग्रवाल,अंकित अग्रवाल, राकेश केसरवानी, अमित साहू, जीतू ठाकुर, सुमीत शर्मा, लोकेश गर्ग, चीनू शर्मा, सौरभ अग्रवाल, नीलेश अग्रवाल, छोटू शर्मा, संस्कार गोयल, सोमनाथ कौरव, कान्हा बंसल आदि मौजूद रहे।

  • लॉकडाउन खत्म के साथ समय की पाबंदी भी हो खत्म -नितिन अग्रवाल

    लॉकडाउन खत्म के साथ समय की पाबंदी भी हो खत्म -नितिन अग्रवाल

    व्यापारियों को व्यापार के संचालन समय में मिले पूरी छूट

    खरसियारायगढ़ जिले में लॉकडाउन दिनाँक 30 सितम्बर 2020 तक प्रभावी है एवं 1 अक्टूबर से सम्भवतः बाजारों में लेनदेन पुनः प्रारंभ होगा।कोरोना महामारी में जनता कर्फ्यू के बाद से क्रमशः लगे लॉकडाउन के प्रभाव से जिला भी अछूता नहीं रहा है।लॉकडाउन ने सभी उच्च,मध्यम एवं अल्प सभी आय वर्गों के लोगों की कमर तोड़कर रख दी है।किंतु इससे सबसे ज्यादा वे लोग प्रभावित हुए हैं जो दैनिक रोजगार से अपने परिवार का लालन पालन करते हैं एवं ऐसे लोगों का व्यापार लगभग समाप्त ही हो चुका है जिनका व्यापार ठेले चौपाटी आदि से जुड़ा था।खरसिया के युवा व्यवसायी एवं सामाजिक कार्यकर्ता नितिन अग्रवाल ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से जिलाधीश महोदय का ध्यानाकर्षण करते हुए कहा है कि 30 सितम्बर की रात पूर्ण हो रहे लॉकडाउन के साथ समय की पाबंदी भी हटाया जाना सभी लोगों के लिए हितकर है।संचालन की समय सीमा का कम होना दुकानों में भीड़ का कारण बनता है एवं साथ ही साथ इससे कमजोर वर्ग की दैनिक रोजीरोटी पर बुरा प्रभाव भी पड़ता है।समय के संचालन में पूरी तरह छूट जिले की बिगड़ी अर्थव्यवस्था को सहारा देगा साथ ही साथ कमजोर वर्गों के लिए दो वक्त की रोटी का जरिया बनेगा।युवा व्यवसायी नितिन अग्रवाल ने इस सम्बंध में माननीय जिलाधीश से मार्मिक अपील करते हुए कहा है कि इस सम्बंध में भावनात्मक रूप से विचार किया जाना जरूरी है एवं समय सीमा के दायरे में छूट के साथ यदि व्यापार संचालन का अवसर दिया जाए तो यह सभी के लिए हितकर होगा।

  • रणवीर सिंह की अर्जी- दीपिका कभी-कभी घबरा जाती हैं, सवाल-जवाब के दौरान मुझे साथ रहने की मंजूरी दी जाए

    रणवीर सिंह की अर्जी- दीपिका कभी-कभी घबरा जाती हैं, सवाल-जवाब के दौरान मुझे साथ रहने की मंजूरी दी जाए

    सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में ड्रग्स एंगल की जांच कर रहे नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने दीपिका पादुकोण, श्रद्धा कपूर, सारा अली खान और रकुलप्रीत सिंह से पूछताछ के लिए समन जारी किए हैं। इनसे 25 और 26 सितंबर को पूछताछ की जाएगी।
    दीपिका पादुकोण गुरुवार रात को गोवा से मुंबई पहुंचीं। पति रणवीर सिंह भी उनके साथ थे। सुरक्षा की वजह से वे करीब 45 मिनट तक एयरपोर्ट पर रहीं। एनसीबी दीपिका से शनिवार को पूछताछ करेगा। सूत्रों के मुताबिक, रणवीर ने एनसीबी को अर्जी लगाई है कि वह पूछताछ के दौरान दीपिका के साथ रहना चाहते हैं। इसमें कहा गया है कि उनकी पत्नी दीपिका को कभी-कभी घबराहट होती है। इसलिए उन्हें उनके साथ रहने की अनुमति दी जानी चाहिए।
    रणवीर ने कहा कि वह कानून का पालन करने वाले नागरिक हैं। नियमों को जानते हैं कि वह जांच के समय मौजूद नहीं रह सकते, फिर भी एनसीबी कार्यालय के अंदर तक की अनुमति दी जानी चाहिए। हालांकि, उनकी इस अपील पर अभी कोई फैसला नहीं हुआ है। इससे पहले, दीपिका ने एनसीबी के नोटिस के जवाब में कहा कि वह पूछताछ में शामिल होंगी और जांच में सहयोग करेंगी।


    सारा भी गोवा से मुंबई पहुंचीं
    सारा अली खान गोवा से मुंबई पहुंच गई हैं। उनके साथ उनकी मां अमृता सिंह भी थीं। सारा और दीपिका शूटिंग के लिए पिछले कुछ दिनों से गोवा में थीं। उधर, एक्ट्रेस रकुलप्रीत और दीपिका की मैनेजर करिश्मा प्रकाश से एनसीबी शुक्रवार को पूछताछ करेगा।



    सिमोन खंबाटा करीब 9.30 बजे NCB के ऑफिस पहुंचीं।

    एक जैसा सिंडिकेट साबित हुआ तो क्या रिया जैसी धाराएं दीपिका पर भी लगेंगी?
    ड्रग्स केस में रिया चक्रवर्ती की गिरफ्तारी हो चुकी है। NCB के एक अफसर ने बताया कि रिया और दीपिका के मामलों में कहीं से भी एक जैसा सिंडिकेट साबित हुआ एक जैसी धाराएं लगाकर एक जैसी सजा दी जा सकती है। रिया का मामला इस केस से मिलता है, क्योंकि टैलेंट मैनेजर जया साहा इन सभी के कॉन्टैक्ट में हैं और ड्रग्स का इंतजाम कराने की बात भी कह रही हैं।
    दीपिका की गिरफ्तारी के सवाल पर NCB चुप
    दीपिका और उनकी मैनेजर करिश्मा प्रकाश के चैट के स्क्रीनशॉट मिलने के बाद दीपिका को समन भेजा गया है। करिश्मा ने अपने वकील के जरिए से NCB से 25 सितंबर तक की छूट मांगी थी। वकील ने NCB से कहा कि करिश्मा बीमार हैं, इसलिए वे हाजिर नहीं हो पाएंगी। हालांकि, खबरें चलती रहीं कि वे गोवा में दीपिका के साथ हैं। NCB के डिप्टी डायरेक्टर (ऑपरेशन) कमल मल्होत्रा ने दीपिका की गिरफ्तारी की आशंका से जुड़े सवाल पर कुछ कहने से इनकार कर दिया।
    हैश, वीड…
    ये शब्द दीपिका और करिश्मा की चैट में थे। कयास लगाए जा रहे हैं कि हैश यानी हशीश और वीड यानी गांजे की बातचीत हुई थी। 

    ड्रग्स की कितनी मात्रा पर कितनी सजा?
    गांजा: 1 किलो से कम बरामद हो तो छोटी मात्रा है। 1 किलो से 20 किलो के बीच इंटरमीडिएट मात्रा है। दोनों जमानती अपराध हैं। 20 किलो से ऊपर कमर्शियल मात्रा है। ये गैर जमानती है।
    चरस, कोकीन, मरिजुआना और हशीश: 100 ग्राम से कम छोटी मात्रा है। जमानत मिल जाती है। 100 ग्राम से 1 किलो तक हो तो जमानत फैक्ट्स के आधार पर मिलती है। 1 किलो से ऊपर होने पर जमानत नहीं मिलती।
    हेरोइन: 5 ग्राम से कम छोटी मात्रा है, यह जमानती अपराध है। 250 ग्राम से ज्यादा कमर्शियल मात्रा है। इसमें कम से कम 10 साल सजा का प्रावधान है।
    एनडीपीएस एक्ट के जानकार, सुप्रीम कोर्ट के वकील सुमीत वर्मा बता रहे हैं कि NCB की कार्रवाई का क्या आधार है…
    क्या सोशल मीडिया में ड्रग्स के सिर्फ लेन-देन की बात सजा का आधार बन सकती है?
    केस बन सकता है, NCB को चैटिंग को सबूत के तौर पर कोर्ट में साबित करना पड़ेगा। NCB को यह साबित करना होगा कि आरोपियों ने ड्रग्स खरीदी। पैसों का ट्रांजैक्शन भी दिखाना होगा।
    चैटिंग में हैश जैसे कोड के इस्तेमाल से केस बनेगा?
    केस तो बन जाएगा, लेकिन NCB को आरोपियों के मोबाइल के जरिए यह साबित करना होगा कि चैटिंग मजाक में नहीं की गई थी। जैन हवाला केस में भी डायरी के कोड वर्ड्स पर केस बना था।
    क्या ऐसी चैटिंग के आधार पर छापा मारा जा सकता है?
    बिल्कुल छापेमारी की जा सकती है। जांच को आगे बढ़ाने, बातचीत के लिंक को सही साबित करने और सबूत तलाशने के लिए जरूरी है।
    ड्रग्स जब्त नहीं हो तो क्या सिर्फ लेन-देन की बात पर केस बनेगा?
    ऐसे में ड्रग्स यूज करने का केस बनाया जा सकता है। इसमें एक साल की सजा या 20 हजार रुपए तक जुर्माना लगाया जा सकता है, लेकिन आरोपी कोर्ट में नशा छोड़ने की इच्छा जताए तो सजा नहीं मिलेगी, बल्कि नशा मुक्ति केंद्र भेजा जाएगा।
    क्या किसी आरोपी के बयान के आधार पर किसी को भी पूछताछ के लिए बुलाया जा सकता है?
    जांच आगे बढ़ाने के लिए ऐसा किया जा सकता है।
    क्या जब्ती के बिना किसी के बयान के आधार पर किसी और के खिलाफ केस बन सकता है?
    ऐसा किया जा सकता है। अगर व्यक्ति फैसिलिटेट कर रहा है और सबूत पेश कर रहा है तो उसके आधार पर भी NCB किसी और को गिरफ्तार कर सकता है।

  • ड्रग्स केस में एनसीबी फुलऑन एक्शन में, कई जगहों पर NCB की छापेमारी…

    ड्रग्स केस में एनसीबी फुलऑन एक्शन में, कई जगहों पर NCB की छापेमारी…

    रकुल प्रीत सिंह ने एनसीबी का समन मिलने से इंकार किया है. इसलिए आज रकुल का एनसीबी दफ्तर पहुंचना मुश्किल है. वहीं एनसीबी सूत्र का कहना है कि रकुल बहाना बना रही है. रकुल से एनसीबी की टीम ने कई प्लेटफॉर्म के जरिए संपर्क करने की कोशिश की. लेकिन रकुल की तरफ से कोई रिस्पॉन्स नहीं किया गया है।

    ड्रग्स केस में एनसीबी फुलऑन एक्शन में हैं. मुंबई में एनसीबी ने कुछ जगहों पर छापेमारी की है. ड्रग्स केस में एनसीबी ने छापेमारी की है. टीवी एक्टर सनम-अबिगेल से मिली जानकारी के बाद एनसीबी मुंबई में कई जगहों पर छापेमारी कर रही है।

    ड्रग्स केस में फंसीं  सिमोन खंबाटा NCB दफ्तर पहुंची हैं. सिमोन से एनसीबी ड्रग्स मामले को लेकर पूछताछ करेगी. पेशे से सिमोन खंबाटा फैशन डिजाइनर हैं. कई बॉलीवुड सेलेब्स के साथ सिमोन के अच्छे रिलेशन हैं. सेलेब्स सिमोन के शोज में भी जाते थे।

    ड्रग्स केस में एनसीबी की रडार पर चल रहीं दीपिका पादुकोण से 25 सितंबर को पूछताछ की जाएगी. ड्रग्स मामले में सामने आए नामों में से दीपिका पादुकोण सबसे बड़ी शख्सियत हैं. वे बॉलीवुड की ए-लिस्टर एक्ट्रेसेज में शुमार हैं. फिलहाल दीपिका शूटिंग के सिलसिले में गोवा में हैं. एनसीबी का समन मिलने के बाद दीपिका आज दोपहर गोवा से मुंबई के लिए रवाना होंगी।

    गोवा एयरपोर्ट CISF के मुताबिक, दीपिका आज दोपहर 12.30 बजे गोवा से रवाना होंगी. एयरपोर्ट पर वीआईपी मूवमेंट के लिए CISF को अलर्ट किया गया है. दीपिका चार्टर प्लेन से मुंबई जाएंगी. ये प्लेन हैदराबाद से आएगा, गोवा से दीपिका पादुकोण को पिक कर उन्हें मुंबई छोड़ेगा।

    बता दें, ड्रग्स केस में दीपिका का नाम सामने आना फैंस के लिए काफी शॉकिंग रहा है. दीपिका की ड्रग्स चैट सामने आई थी. क्वान कंपनी की मैनेजर करिश्मा के साथ दीपिका की ड्रग्स चैट सामने आई थी. चैट में दीपिका करिश्मा से पूछ रही थीं- माल है क्या? अब दीपिका को एनसीबी के सामने ड्रग्स को लेकर तीखे सवालों का जवाब देना होगा।

    खबरें हैं कि एनसीबी का समन मिलने के बाद दीपिका पादुकोण काफी टेंशन में आ गई थीं. दीपिका ने अपने परिवारवालों और लीगल टीम से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बातचीत की. वकीलों से सलाह ली. इस मामले में अभी तक दीपिका की तरफ से कोई रिएक्शन नहीं आया है. दीपिका के साथ एनसीबी ने करिश्मा को भी समन भेजा है. करिश्मा से भी ड्रग्स कनेक्शन पर सवाल होंगे।

  • बॉलीवुड की उड़ी नींद…NCB की रडार पर 50 फ‍िल्‍मी कलाकार…ऐक्‍टर्स, प्रड्यूसर्स के नाम शामिल…

    बॉलीवुड की उड़ी नींद…NCB की रडार पर 50 फ‍िल्‍मी कलाकार…ऐक्‍टर्स, प्रड्यूसर्स के नाम शामिल…

    बॉलिवुड के ड्रग्स कनेक्शन पर NCB ऐक्शन में है। बुधवार को समन मिलने के बाद फैशन डिजाइनर सिमोन खंबाटा गुरुवार सुबह पूछताछ के लिए एनसीबी गेस्‍टहाउस पहुंच गई हैं। जबकि रकुलप्रीत सिंह को समन भेजा गया था, लेकिन उनकी टीम ने समन मिलने से इनकार किया है। लिहाजा, रकुलप्रीत अभी तक एनसीबी दफ्तर नहीं पहुंची हैं। एनसीबी जया साहा और श्रु‍त‍ि मोदी से भी गुरुवार को पूछताछ करेगी। बुधवार को एनसीबी ने 5 सिलेब्स को समन भेजा है। 26 सितंबर को दीपिका पादुकोण से भी पूछताछ होनी है। दीपिका गोवा में है और वह गुरुवार को ही गोवा से मुंबई आने वाली हैं।

    एनसीबी की टीम रकुलप्रीत सिंह के ख‍िलाफ सख्‍त रवैया अपनाए हुए है। एनसीबी का कहना है कि रकुलप्रीत से संपर्क करने की कई कोश‍िशें की गई हैं। कानूनी जानकार बताते हैं यदि रकुलप्रीत गुरुवार को पूछताछ के लिए नहीं पहुंचती हैं, यह उनके लिए मुश्‍क‍िलें खड़ी कर सकता है। ऐसा इसलिए यदि उनके पास छुपाने के लिए कुछ नहीं है तो उन्‍हें जांच में सहयोग करना चाहिए। एनसीबी का कहना है कि ऐसा लग रहा है कि रकुलप्रीत बहाना बना रही हैं। नियमों के तहत यदि रकुलप्रीत गुरुवार को नहीं पहुंचती हैं तो उन्‍हें दोबारा समन भेजा जाएगा। लेकिन इसके साथ ही शक भी गहरा जाता है कि कहीं ये जांच में सहयोग से पहले अपने ड्रग लिंक्‍स को छुपाने की कोश‍िश तो नहीं है।

    NCB की रडार पर 50 फिल्‍मी कलाकार
    ‘आजतक’ की रिपोर्ट के मुताबिक, ड्रग रैकेट में एनसीबी की रडार पर 50 फिल्‍मी कलाकार, डायरेक्‍टर और प्रड्यूसर हैं। इसमें कई बी-ग्रेड फिल्‍मों से भी जुड़े लोग हैं। एनसीबी के सूत्रों के हवाले से रिपोर्ट में कहा गया है कि बॉलिवुड में ड्रग्‍स का बड़ा नेटवर्क है और यह संख्‍या 50 से अध‍िक भी हो सकती है। इसमें कई ए-लिस्‍टर्स ऐक्‍टर्स, प्रड्यूसर्स के नाम भी शामिल हैं। एनसीबी पेडलर्स से पूछताछ के आधार पर यह लिस्‍ट तैयार कर रही है। इन सभी के ख‍िलाफ शुरुआती सुबूत जुटाने की कोश‍िश हो रही है, जिसके बाद सभी को समन भेजा जाएगा।

    ये हैं एनसीबी की दोनों FIR

    15/20 केस में सुशांत सिंह राजपूत और ड्रग मामले में दीपिका पादुकोण, सिमोन खम्भाता और राकुल प्रीत सिंह से पूछताछ की जाएगी. इन सभी के नाम जया साहा ने बताए थे. जया ने ही दीपिका की मैनेजर करिश्मा प्रकाश का नाम बताया था. 

    16/20 केस में श्रद्धा कपूर और सारा अली खान शामिल हैं. इन दोनों को घर पर जाकर एनसीबी ने समन दिया है. दोनों से ड्रग्स मामले में पूछताछ होगी. इन दोनों का नाम रिया चक्रवर्ती और कुछ ड्रग पेडलर्स से पता चला है. 

    बताया जा रहा है कि दीपिका पादुकोण, सिमोन और राकुल प्रीत से एनसीबी के मुंबई के कोलाबा स्थित गेस्ट हाउस में सवाल-जवाब किए जाएंगे. वहीं सारा अली खाना और श्रद्धा कपूर से एनसीबी के जोनल ऑफिस में पूछताछ होगी. एनसीबी इसी के साथ बॉलीवुड की पार्टियों की भी जांच कर रहा है. उनके रडार पर 50 एक्टर्स, एक्ट्रेस, प्रोड्यूसर और डायरेक्टर हैं, जो ड्रग पार्टी रखते थे. 

    रिया की जमानत याचिका पर होगी सुनवाई
    इस बीच खबर है कि रिया चक्रवर्ती की जमानत याचिका पर गुरुवार को बॉम्‍बे हाईकोर्ट में सुनवाई होगी। पहले यह खबर आई थी कि जज के नहीं होने के कारण रिया की याचिका पर सुनवाई गुरुवार को भी टल गई है, लेकिन अब खबर है कि 12:30 बजे के करीब रिया की याचिका पर सुनवाई होगी। बुधवार को ही रिया की याचिका पर सुनवाई होनी थी, लेकिन भारी बारिश के कारण चीफ जस्‍ट‍िस ने बुधवार को कोर्ट की छुट्टी की घोषणा कर दी थी।

    हैदराबाद से मुंबई आ चुकी हैं रकुलप्रीत
    सिमोन खंबाटा के साथ रकुलप्रीत सिंह को भी बुधवार को समन भेजा गया था। लेकिन रकुलप्रीत की टीम का कहना है कि उन्हें कोई समन नहीं मिला। लिहाजा, संभव है कि वह गुरुवार को जांच में शामिल नहीं हो पाएंगी। जबकि एनसीबी का कहना है कि समन डिजिटली भेजा गया था। कानूनी पक्षकार यही मान रहे हैं क‍ि ऐसा बर्ताव रकुलप्रीत को भारी पड़ सकता है। ऐसा इसलिए कि यह जांच में सहयोग नहीं करने की श्रेणी में आता है। रकुलप्रीत पूछताछ में शामिल होने के लिए हैदराबाद से मुंबई आ चुकी हैं। लेकिन गुरुवार को समन के तहत एनसीबी दफ्तर नहीं पहुंचना सही नहीं है।

    मुंबई में कई जगहों पर एनसीबी की छापेमारी
    गुरुवार को एनसीबी मुंबई में कई जगहों पर छापेमारी भी कर रही है। बताया जाता है कि बुधवार को सनम जौहर और अबिगैल पांडे ने पूछताछ में एनसीबी को कई ऐसी जगहों की जानकारी दी है, जहां से ड्रग्‍स के व्‍यापार के तार जुड़े हैं। एनसीबी गुरुवार सुबह से ही हरकत में है और ऐसी कई जगहों पर छापेमारी कर रही है।

    सिमोन खंबाटा पहुंचीं NCB ऑफिस
    ड्रग केस में पूछताछ के लिए सिमोन खंबाटा करीब 9:30 बजे एनसीबी ऑफिस पहुंच चुकी हैं। रिया चक्रवर्ती ने अपनी पूछताछ में सिमोन खंबाटा और रकुलप्रीत सिंह का नाम लिया था। रिया ने यह भी बताया था कि दोनों की सुशांत और खुद रिया से अच्‍छी दोस्‍ती थी और कई पार्टीज में सभी साथ थे।

    दीपिका पादुकोण से शुक्रवार को पूछताछ
    इस केस में सारा अली खान, रकुलप्रीत सिंह, श्रद्धा कपूर, दीपिका पादुकोण और डिजाइनर सिमोन खंबाटा के नाम सामने आए हैं। रकुल और सिमोन को गुरुवार को, जबकि दीपिका पादुकोण को 25 सितंबर को बुलाया गया है। उनके साथ उनकी मैनेजर करिश्मा को भी पेश होना है। वहीं श्रद्धा कपूर और सारा अली खान को NCB ने 26 सितंबर को बुलाया है।

    गोवा से वापसी की तैयारी में दीपिका
    बताया जा रहा है कि दीपिका पादुकोण इस वक्त गोवा में हैं। उनके साथ उनकी मैनेजर करिश्मा के होने की भी खबर है। गोवा एयरपोर्ट के सीआईएसएफ से मिली जानकारी के मुताबिक दीपिका पादुकोण आज दोपहर गोवा से निकलेंगी। वह चार्टर्ड प्लेन से मुंबई वापस आ रही हैं।

    4 मेल ऐक्टर्स के नाम आए सामने
    टाइम्स नाऊ की रिपोर्ट के मुताबिक, टैलंट मैनेजर जया साहा ने बॉलिवुड के कई सिलेब्स के नाम लिए हैं। ऐक्ट्रेसस के बाद 4 मेल ऐक्टर्स के नामों का खुलासा होने की बात सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि NCB जल्द छापेमारी कर सकती है और इसके बाद और सिलेब्स को समन भेजे जाएंगे।

  • कंगना रनौत का ऑफिस ढहाने के मामले मे हाईकोर्ट ने कहा.. मकान गिराने में जो फुर्ती दिखाई वो मरम्मत में क्यों नहीं…

    कंगना रनौत का ऑफिस ढहाने के मामले मे हाईकोर्ट ने कहा.. मकान गिराने में जो फुर्ती दिखाई वो मरम्मत में क्यों नहीं…

    मामले में शुक्रवार को होगी सुनवाई
    कंगना रनौत का ऑफिस ढहाये जाने के मामले में शुक्रवार को हाईकोर्ट में सुनवाई हुई, आज हुई सुनवाई के दौरान हाई कोर्ट ने बीएमसी को फटकार लगाते हुए कहा कि मकान ढहने में जो फुर्ती दिखाई। वह मरम्मत में क्यों नहीं.. गौरतलब है कि कंगना ने अपना ऑफिस ढहाने की कार्रवाई को अवैध घोषित करने की मांग करते हुए बीएमसी से 2 करोड रुपए मुआवजा मांगा है।

    हाई कोर्ट द्वारा बीएमसी को फटकार लगाने पर कंगना राणावत ने हाई कोर्ट को कहा थैंक यू.. उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा है कि मेरे टूटे हुए घर के बारे में सहानुभूति से विचार करना मेरे लिए महत्वपूर्ण है। इससे पहले इस मामले में शिवसेना नेता संजय राउत को भी पक्षकार बनाने की उनकी अर्जी हाईकोर्ट ने स्वीकार कर ली है।

  • नर्सिंग होम संचालक डॉक्टर की कोरोना से मौत….

    नर्सिंग होम संचालक डॉक्टर की कोरोना से मौत….

    धमतरी। कोरोना संक्रमण से डॉ. आर एस ठाकुर की मौत हो गई है। बता दें कि ओजस्वी नर्सिंग होम के संचालक डॉ. आर एस ठाकुर का उपचार रायपुर के एक निजी अस्पताल में चल रहा था। कुछ दिनों पूर्व वह कोरोना की चपेट में आ गए थे और अन्य बीमारियों के कारण गुरूवार को  उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। वे स्वास्थ्य विभाग में भानुप्रतापपुर, कांकेर और धमतरी में भी सेवा दे चुके हैं। उनके निधन से जिले में शोक की लहर है।

  • खाकी की जगह खादी पहनने तैयार बिहार के डीजीपी, लड़ेंगे विधानसभा का चुनाव…

    खाकी की जगह खादी पहनने तैयार बिहार के डीजीपी, लड़ेंगे विधानसभा का चुनाव…

    दिल्ली। बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव से ठीक पहले स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ले ली है। अब वो खाकी की जगह खादी पहनेंगे।

    गुप्तेश्वर पांडेय के चुनाव लड़ने की चर्चा काफी दिनों से हो रही थी। अब प्रदेश सरकार की संस्तुति पर राज्यपाल ने उनको वीआरएस की मंजूरी दे दी। अब पांडेय बिहार विधानसभा चुनाव से अपनी राजनीतिक पारी की शुरुआत करेंगे। पांडेय के इस्तीफे के बाद नागरिक सुरक्षा और अग्निशमन सेवा के डीजी संजीव कुमार सिंघल को बिहार के डीजीपी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

    गौरतलब है कि गुप्तेश्वर पांडेय 1987 बैच के आईपीएस अफसर हैं। वो जनवरी 2019 में बिहार के डीजीपी बने थे। उनका कार्यकाल फरवरी, 2021 तक था। बिहार के राजनीतिक गलियारों में काफी लंबे समय से पांडेय के वीआरएस की अटकलें चल रही थीं। उनके वीआरएस का आवेदन मंगलवार को ही केंद्र सरकार को भेजा गया और तत्काल मंजूर हो गया। उन्होंने दो दिन पहले ही अपने गृह जिले बक्सर का दौरा किया था। माना जा रहा है कि पांडेय बक्सर से ही चुनाव लड़ेंगे।