Blog

  • खतरनाक रसायन मिलने के कारण छत्तीसगढ़ में भी पान मसाले प्रतिबंधित करने की तैयारी कर रही सरकार

    पान मसाले के मनमोहन विज्ञापन तो अपने भी देखे होंगे लेकिन इन पान मसाला में मैग्निशियम कार्बोनेट से खतरनाक रसायन मिलने की पुष्टि जांच में हुई है।
    इस रिपोर्ट के बाद छत्तीसगढ़ सरकार रजनीगंधा, राजश्री, विमल, पान पराग जैसे बड़े पान मसाले ब्रांड समेत अन्य सभी पान मसाला को प्रतिबंध करने की तैयारी में है।
    यदि ऐसा हुआ तो दिल्ली, बिहार, राजस्थान के बाद अब छत्तीसगढ़ का वह राज्य होगा जहां पान मसाले प्रतिबंधित होंगे।

    जाँच के अनुसार पान मसालो में मिलने वाली मैग्नीशियम कार्बोनेट की मात्रा

    मैग्नीशियम कार्बोनेट एक रासायनिक पदार्थ है, इसे पान मसाले में नशे के अलावा नमी से बचाने के लिए मिलाया जाता है। यह एक तरह का हेवी मेटल है, इसकी खासियत यह है कि अगर इसे दो चार बार खा लिया जाए तो इसे बार-बार खाने का मन करता है। इसका अधिक मात्रा में सेवन करने पर जान का खतरा भी होता है।

  • दुर्गाष्टमी को किया गया नवकन्या भोज

    गुरुद्वारा के पास विराजमान माँ दुर्गा


    खरसिया। अंचल का प्रसिद्व नवरात्रि त्यौहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। नगर में 25 से अधिक माता की प्रतिमाओं की स्थापना कर विधिवत पूजा अर्चना की जा रही है। इसी तारतम्य में दुर्गाष्टमी को माता रूपी नव कन्याओं का पूजन कर उन्हे भोजन कराया गया, तथा कन्याओं को उपहार दिये गये।

    नगर के छ़परीगंज स्थित रानी सती दुर्गोत्सव समिति में दुर्गाष्टमी की रात्रि को नन्हे मुन्ने बच्चो के द्वारा ड़ांडि़या की प्रस्तुति देकर सबका मन मोह लिया, वहीं गुरूद्वारा के पास विराजी माता के पण्ड़ाल मे मोनू (एए) विकास अग्रवाल ज्योति, दिलीप शर्मा, अनिल शर्मा के सहयोग से प्रतिदिन दोपहर को चावल सब्जी का भण्ड़ारा लगाया जा रहा है। नगर की नवरात्रि तथा दशहरा समस्त अंचल में प्रसिद्व है, तथा आसपास के क्षेत्र से हजारों श्रद्वालु प्रतिदिन माता के दर्शन करने नगर आते है।

    गौरतलब है कि नगर में नवरात्र मेला के दौरान जगत जननी मां जगदंबे के दरबार में समितियों द्वारा आए हुए श्रद्धालुओं के लिए सवामणि प्रसाद के अलावा पूरी सब्जी का भी भंडारा विशाल रूप से लगाया जाता है भक्तों द्वारा सब्जी पूड़ी का भंडारा को विशेष रूप से ग्रहण कर माता का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं नगर का प्रमुख नवरात्र मेला खरसिया नगर में दुर्गा उत्सव का मेला देशभर में खास पहचान बना चुका है यहां का दुर्गा उत्सव का मेला छत्तीसगढ़ गण का शान है यही वजह है कि यहां स्थापित माताओं की प्रतिमा का दर्शन करने के लिए अनेक स्थानों से दूर-दूर से श्रद्धालु बड़ी संख्या में पहुंचते हैं।

  • सरकारी कर्मचारी को 90 दिन से अधिक निलंबित नहीं रख सकते – हाई कोर्ट

    हाई कोर्ट ने माना है कि किसी भी शासकीय कर्मचारियों को 90 दिन से अधिक निलंबित नहीं रखा जा सकता है।

    उच्च न्यायालय ने कोटवार के निलंबन पर शासन को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा नियम के तहत कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। जांजगीर-चांपा जिले की हसौद तहसील के ग्राम जर्वे के कोटवार जागेश्वर के खिलाफ ग्राम पंचायत ने शिकायत की थी। इसमें कहा गया कि उसने 14 एकड़ कोटवारी भूमि को गिरवी रखा है। इसके अलावा ग्रामीणों का काम नहीं करता है। तहसीलदार ने शिकायत पर कोटवार जागेश्वर 2011 में निलंबित कर दिया। सिर्फ निलंबित किए जाने पर तहसीलदार के आदेश के खिलाफ एसडीओ राजस्व से शिकायत की गई।
    एसडीओ राजस्व ने तहसीलदार के आदेश को बदलकर निलंबन की जगह बर्खास्त किया। इसके खिलाफ कमिश्नर के समक्ष अपील की गई। कमिश्नर ने तहसीलदार के आदेश को यथावत रखा। राजस्व मंडल ने सुनवाई उपरांत बर्खास्ती को निलंबन करते हुए कोटवार के खिलाफ जांच करने के निर्देश दिए।
    इसके खिलाफ शिकायतकर्ता छतराम ने हाई कोर्ट में याचिका दाखिल की। याचिका में जस्टिस गौतम भादुड़ी के कोर्ट में सुनवाई हुई। कोर्ट ने पाया कि कोटवार जागेश्वर को निलंबित करने के बाद उसे कोई आरोप पत्र नहीं दिया गया और न ही काम करने दिया जा रहा है।
    छत्तीसगढ़ सिविल सेवा नियम 1966 के अनुसार शासकीय कर्मचारी को 90 दिन से अधिक निलंबित नहीं रखा जा सकता है। इस कारण कोटवार को बहाली व पिछला सभी लाभ प्राप्त करने का हकदार माना है। इसके साथ कोर्ट ने कहा कि शासन चाहे तो कोटवार के खिलाफ आगे कार्रवाई कर सकती है।

  • बरमकेला पुलिस द्वारा बुन्देली रोड पर 8 किलो गांजा जप्त, 4 आरोपी गिरफ्तार

    रायगढ़। बरमकेला पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए कार से 8 किलो गांजा बरामद कर 4 आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।

    07.10.19 को थाना बरमकेला में पदस्थ सहायक उप निरिक्षक विजय गोपाल एवं हमराह स्टाफ द्वारा थाना प्रभारी निरीक्षक डी. मारकण्डे के निर्देशन में अवैध रूप से गांजा परिवहन की मुखबिर सूचना पर ग्राम बुदेली मेन रोड पर नाकेबंदी की गयी थी। दोपहर करीब 03:00 बजे मुखबीर द्वारा बताये गए इंडि‍गा कार क्रं. OR 07 P 9119 सिल्वर रंग को पुलिस द्वारा रोका गया, जिसमे चार व्यक्ति सवार थे। नाम पता पुछने पर आरोपियों ने अपना नाम (1) भारत पटेल पिता नंदलाल पटेल उम्र 40 वर्ष ग्राम कनकीडीपा थाना बरमकेला, (2) मनोज पटेल ऊर्फ संजू पिता रामाधार पटेल उम्र 25 वर्ष ग्राम कनकीडीपा थाना बरमकेला, (3) बल्लभ चौहान पिता द्रिपसाय चौहान उम्र 50 वर्ष सा. बेंगची थाना बरमकेला, (4) अजीत डीगल पिता जूगल डीगल उम्र 28 वर्ष सा. सिंगमिला थाना बालीगुडा जिला कंदमाल उडीसा बताया।

    जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने नाकाबंदी की कार्यवाही से अवगत कराते हुये उनकी तथा कार की तलाशी ली गयी। कार में एक-एक किलो के 08 पैकेट मादक पदार्थ गांजा कुल 8 किलोग्राम कीमत 40,000 /- रूपये जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध थाना बरमकेला में अप.क्र. 184/19 धारा 20 (B) NDPS ACT के तहत कार्यवाही की गई है ।

  • रायपुर के पहले मॉडल थाना भवन का सीएम द्वारा किया गया लोकार्पण

    रायपुर। राजधानी के आमानाका में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज नए थाना भवन का लोकार्पण किया. इस अवसर पर गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, वन मंत्री मोहम्मद अकबर, महापौर प्रमोद दुबे, वरिष्ठ विधायक सत्यनारायण शर्मा, विधायक विकास उपाध्याय और डीजीपी दुर्गेश माधव अवस्थी भी मौजूद रहे. मुख्यमंत्री ने पूरे थाना परिसर का निरीक्षण कर सुविधाओं का जायजा ला पुरुष के लिए अलग-अलग बैरकलिया. इसके बाद यातायात जागरुकता के लिए बनाए गए एक वीडियो को रिलीज किया।

    आमानाका थाना को प्रदेश का पहला आदर्श थाना कहा जा रहा है. जिसमें अत्याधुनिक सुविधाएं शामिल है. भवन में संवेदना कक्ष, रिसेप्शन हॉल, सीसीटीएनएस कक्ष, महिला-पुरुष बंदी गृह, जवानों के लिए बड़े-बड़े बैरक बनाये गए हैं. साथ ही कॉन्फ्रेंस हॉल, कैफेटरिया, कारपोरेट स्टाइल में विवेचकों के लिए केबिन एवं अन्य सुविधाएं उपलब्ध है।

    पर्यावरण की दृष्टि से थाना परिसर में वृक्षारोपण किया गया है. ढाई करोड़ की लागत से नया थाना भवन बनाया गया है।

    महिला पुरुष के लिए अलग-अलग बैरक
    आमानाका थाने में बाहर से आने वाले जवान के लिए ध्यान लगा गया है. यहां जवानों को आराम देने के लिए आधुनिक साज-सज्जा युक्त बैरक बनाया गया है. महिलाओं तथा पुरुष पुलिस कर्मियों के लिए अलग-अलग बैरक बनाए गए हैं।

  • विजयादशमी पर्व पर थाना में शस्त्र पूजा सम्पन्न

    सुनील अग्रवाल खरसिया। विजयादशमी के पर्व के अवसर पर मंगलवार को रियासत कालीन परम्परा का निर्वहन करते हुए खरसिया पुलिस थाना मे शस्त्र पूजा का आयोजन किया गया, जिसमें थाना तथा पुलिस चौंकी खरसिया के पुलिसकर्मीयों ने शस्त्र पूजा की।

    विदित हो कि दशहरा के दिन शस्त्र पूजा करने की परंपरा सदियों से चली आ रही है, रियासतकालीन परम्परा के अनुसार दशहरा के दिन शस्त्रों की पूजा की जाती है। शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों मे भी लोग परंपरा के अनुसार घर मे रखे शस्त्रों की विधि – विधान के साथ पूजा करते है। उसी परंपरा का निर्वहन करते हुये खरसिया पुलिस थाना मे खरसिया एसड़ीओपी पीताम्बर पटेल, थाना प्रभारी सुमत राम साहू, चौंकी प्रभारी जयसिंह खूंटे के द्वारा विधिवत शस्त्र पूजा की गयी। अस्त्र शस्त्रों के विधिवत पूजन के बाद प्रसाद का वितरण किया गया। इस दौरान थाना तथा चौंकी के सभी पुलिसकर्मी शस्त्र पूजा में सम्मिलित रहे।

  • खरसिया में भक्तों पर बरस रही है मां की कृपा, माता के दर्शन करने भक्तों का जन सैलाब उमड़ रहा प्रतिदिन … दुल्हन की तरह सजे हुए 30 से अधिक पाण्डालों में विराजी मां दुर्गा

    खरसिया में भक्तों पर बरस रही है मां की कृपा, माता के दर्शन करने भक्तों का जन सैलाब उमड़ रहा प्रतिदिन … दुल्हन की तरह सजे हुए 30 से अधिक पाण्डालों में विराजी मां दुर्गा

    सुनील अग्रवाल खरसिया। धर्म नगरी खरसिया की धन्य धरा पर नगर की विभिन्न मोहल्ले में समितियां बनाकर मां दुर्गा को विराजमान कर जगत जननी मां जगदंबे की पूजा अर्चना में समूचा नगर मां की भक्ति में डूबा हुआ है दुर्गा पूजा मेला के दौरान खरसिया ही नहीं खरसिया नगर के आसपास के ग्रामीण अंचलों से हजारों की संख्या में माता के भक्तों द्वारा नगर में 2 दर्जन से अधिक पंडालों के माध्यम से माताओं के दर्शन कर प्रसाद ग्रहण कर आशीर्वाद लेने के लिए खरसिया नगर में आते हैं नगर में दुर्गा उत्सव नव दुर्गा उत्सव समिति गंज बाजार, गजिया पंडा दुर्गा उत्सव समिति पीपल गली, अग्रवाल दुर्गा उत्सव समिति पोस्ट ऑफि स के पास, नव दुर्गा उत्सव समिति मोहापाली रोड, जय दुर्गा उत्सव समिति गोपीराम गर्ग गली, गंज पीछे सर्वोत्तम दुर्गा उत्सव समिति माधव प्रिया होटल के पीछे, नव दुर्गा उत्सव समिति अजय विजय गली के पास, नव दुर्गा उत्सव समिति हमालपारा, अग्रसेन दुर्गा उत्सव समिति अग्रसेन चौक के पास नव दुर्गा उत्सव समिति गुरुद्वारा के पास, नव दुर्गा उत्सव समिति शनि मंदिर रोड,, नव दुर्गा उत्सव समिति स्टेट बैंक के सामने, शिव दुर्गा उत्सव समिति, रानी सती दादी दुर्गा उत्सव समिति छपरी गंज, नव दुर्गा उत्सव समिति रामनाथ गली, हनुमान चौक दुर्गा उत्सव समिति, पुरानी बस्ती, संजय नगर, ठाकुर दिया, रायगढ़ चौक, पुरानी बस्ती के अंदर आदि अनेक स्थानों पर जगत जननी मां दुर्गे की पूजा अर्चना नगर के मोहल्ला समितियों द्वारा विशाल पंडाल एवं साज-सज्जा कर की जा रही है संपूर्ण खरसिया नगर में माता दुर्गा का मेला होने के कारण रंग बिरंगी झालरों से खरसिया नगर पटा हुआ है भक्तों द्वारा प्रत्येक समितियों के माध्यम से प्रतिदिन प्रत्येक पंडालों में अनेक प्रकार की सवामणी प्रसाद माता को अर्पण कर भक्तों के बीच प्रसाद वितरण किया जाता है खरसिया का दुर्गा मेला देखने एवं माता का आशीर्वाद लेने के लिए चंद्रपुर, सरिया, बरमकेला, सारंगढ़, रायगढ़, शक्ति, बाराद्वार, डभरा, धर्मजयगढ़, पत्थलगांव आदि कई स्थानों से श्रद्धालु बड़ी संख्या में खरसिया नगर पहुंचते हैं माता के दरबार में प्रतिदिन लगता है सब्जी पूरी का भंडारा नगर में नवरात्र मेला के दौरान जगत जननी मां जगदंबे के दरबार में समितियों द्वारा आए हुए श्रद्धालुओं के लिए सवामणि प्रसाद के अलावा पूरी सब्जी का भी भंडारा विशाल रूप से लगाया जाता है भक्तों द्वारा सब्जी पूड़ी का भंडारा को विशेष रूप से ग्रहण कर माता का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं नगर का प्रमुख नवरात्र मेला खरसिया नगर में दुर्गा उत्सव का मेला देशभर में खास पहचान बना चुका है यहां का दुर्गा उत्सव का मेला छत्तीसगढ़ गण का शान है यही वजह है कि यहां स्थापित माताओं की प्रतिमा का दर्शन करने के लिए अनेक स्थानों से दूर-दूर से श्रद्धालु बड़ी संख्या में पहुंचते हैं।


    जगह जगह लग रहे भण्ड़ारे
    प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी शहर में शारदीय नवरात्र पर्व को धूमधाम से मनाया जा रहा है और मां जगत जननी के विविध रूपों की पूर्ण भक्तिभाव से पूरे नौ दिनों तक पूजा अर्चना की जा रही है। नगरवासियों द्वारा नगर के अनेक स्थानों पर भव्य पंडाल बनाकर मां जगत जननी की जींवत प्रतिमा की स्थापना पूर्ण विधि विधान से करते हुए सुबह शाम माता की अराधना की जा रही है, जिससे पूरा शहर माता के भक्ति में रमा हुआ है। जगह-जगह पूडी सब्जी का भंडारा का आयोजन किया जा रहा है जिसमें प्रतिदिन नगर सहित ग्रामीण क्षेत्र के हजारों श्रद्धालु भंडारारूपी प्रसाद ग्रहण रहे है। वहीं इस पूरे नौ दिनों में खरसिया नगर का वातावरण पूर्ण रूपेण माता के रंगों में रंगा हुआ है। पूरे प्रदेश में खरसिया का नवरात्र पर्व प्रसिद्ध है और इस प्रसिद्धी को निरंतर बनाये रखने में नगरवासियों ने कोई कोर कसर नहीं छोडा है। जगह जगह भव्य एवं विषाल पंडाल बनाये गये है जहां मनमोहक झांकियां बनाई गई वहीं रंग बिरंगी झालरों से पूरे नगर को सजाया गया है।

  • थाना व चौकी खरसिया की संयुक्त कार्यवाही 02 सट्टा खाईखाल अर्जुन राठौर व विक्की अग्रवाल पर कार्यवाही

    थाना व चौकी खरसिया की संयुक्त कार्यवाही 02 सट्टा खाईखाल अर्जुन राठौर व विक्की अग्रवाल पर कार्यवाही

    करीब 2 लाख रूपये नगद के साथ नोट गिनने की मशीन, 02 मोबाईल व 8 लाख की सट्टा-पट्टी जप्त

    खरसिया। आज दिनांक 26.09.19 को पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह के दिशा निर्देशन पर जिले भर में सट्टा-पट्टी लिखने वालों के विरूद्ध अभियान चलाकर कार्यवाही की जा रही है । इसी क्रम में नवपदस्थ खरसिया एसडीओपी पीताम्बर पटेल के नेतृत्व में चौकी खरसिया एवं थाना खरसिया की संयुक्त टीम बनाकर दो खाईखाल पुरानी बस्ती के अर्जुन राठौर तथा छपरीगंज के विक्की अग्रवाल के घर रेड की कार्यवाही किया गया ।

    आरोपी *अर्जुन राठौर निवासी पुरानी बस्ती* के घर से नगद 183100/- (एकलाख तिरासी हजार एक सौ रुपये) तथा आरोपी *विक्की अग्रवाल निवासी छपरी गंज* से 11040 रु ( ग्यारह हजार चालीस रुपये.) सहित एक नोट गिनने की मशीन, 02 नग मोबाईल और लगभग 8 लाख की सट्टा पट्टी जब्त किया गया । दोनों आरोपियों के विरुद्ध थाना खरसिया में 4 (क) द्रुत अधिनियम के तहत कार्यवाही गई है । पृथक से दोनों पर प्रतिबंधात्मक धारा 151 CrPC के तहत कार्यवाही कर रिमांड पर भेजा गया है ।

  • अयोध्या टाइटल केस: निर्णायक पड़ाव पर सुनवाई,सुप्रीम कोर्ट ने अंतिम जिरह के लिए सभी पक्षों से समय सारिणी मांगी

    अयोध्या टाइटल केस: निर्णायक पड़ाव पर सुनवाई,सुप्रीम कोर्ट ने अंतिम जिरह के लिए सभी पक्षों से समय सारिणी मांगी

    नई दिल्ली। अयोध्या टाइटल केस में मुस्लिम पक्षकारों की तरफ से सुप्रीम कोर्ट में दलील दी जा रही है। मंगलवार की सुनवाई में सीजेआई रंजन गोगोई ने कहा कि अब सभी पक्ष अंतिम जिरह के लिए उन्हें समय सारिणी मुहैया कराएं ताकि वो इस विषय पर अंतिम फैसला कर सकें। सुप्रीम कोर्ट में हिंदू पक्षकारों की तरफ से करीब 16 दिन दलील रखी गई और उसके बाद मुस्लिम पक्षकारों ने अपना पक्ष रखना शुरू किया।

    मुस्लिम पक्षकारों की तरफ से जिरह करते हुए वकील राजीव धवन ने दिलचस्प टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि राम जन्मभूमि और राम जन्म स्थान में फर्क है। राम जन्म स्थान का मतलब पूरी अयोध्या से है और उसमें कोई बदलाव नहीं कर सकता है, यहां तक कि बाबर, अंग्रेज या मौजूदा शासन जबकि रामजन्मभूमि का संबंध सिर्फ विवादित भूमि से है। लेकिन हिंदू पक्षकारों की तरफ से जो दलील दी गई है उसमें जन्मस्थान का जिक्र है। वो समझते हैं कि अगर जन्मस्थान को केंद्रबिंदू मानकर सुनवाई होगी तो कोई केस नहीं रह जाता है।

    जहां तक राम को देवता मानने का सवाल है तो वो खुद एक पक्षकार बनकर अपनी बात नहीं रख सकते हैं। उनकी तरफ से कोई व्यक्ति मुकदमा लड़ सकता है। सुप्रीम कोर्ट ने जिरह के दौरान पूछा था कि क्या मुस्लिम पक्षकारों के पास ऐसा कोई सबूत है जिससे यह पता चलता है कि वहां पर मस्जिद नहीं थी। इस सवाल के में राजीव धवन की तरफ से गोलमोल जवाब दिया गया था। 

    अदालत में हिंदू पक्षकारों ने कहा था कि पुरातात्विक साक्ष्य इस बात की तरफ इशारा करते हैं कि विवादित जमीन पर मंदिर था और 16वीं शताब्दी में आक्रांता बाबर के सेनापति मीर बाकी ने मंदिर की जगह पर मस्जिद बनाई। इसके साथ ही मुस्लिम विधान की बात करें तो इसके बारे में स्पष्ट तौर पर कहा गया है कि जहां पूजा अर्चना की जाती हो वहीं नमाज अता नहीं की जा सकती है। 

  • विदेश मंत्री एस जयशंकर का बड़ा बयान, पीओके भारत का हिस्सा, एक न एक दिन जरूर लहराएगा तिरंगा

    विदेश मंत्री एस जयशंकर का बड़ा बयान, पीओके भारत का हिस्सा, एक न एक दिन जरूर लहराएगा तिरंगा

    नई दिल्ली : विदेश मंत्री एस जयशंकर ने मंगलवार को कहा कि संयुक्त राष्ट्र महाधिवेशन (यूएजीए) से इतर वह अपने पाकिस्तानी समकक्ष शाह महमूद कुरैशी से मिलेंगे। विदेश मंत्री ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर पर भी बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि पीओके भारत का हिस्सा है और वह उम्मीद करते हैं कि एक दिन देश का इस पर अधिकार होगा। विदेश मंत्री ने स्पष्ट रूप से कहा कि पाकिस्तान के साथ मुद्दा अनुच्छेद 370 का नहीं बल्कि आतंकवाद का है। 

    अपने मंत्रालय के पहले 100 दिन पूरे करने पर जयशंकर ने कहा, ‘घरेलू और विदेश नीति में काफी मजबूत संबंध है। हमारी राष्ट्रीय नीति के लक्ष्यों एं विदेश नीति के लक्ष्यों के बीच सह-संबंध और मजबूत हुआ है।’ विदेश मंत्री ने कहा, ‘हमारी विदेश नीति में भारतीय प्रवासियों का एक पहलू भी शामिल है। भारतीय प्रवासियों के महत्व को देखते हुए अमेरिका में एक बहुत बड़े कार्यक्रम का आयोजन होने जा रहा है। इस कार्यक्रम का आयोजन भारतीय मूल के अमेरिकी समुदाय की भागीदारी से होने वाला है।’  

    पत्रकारों के इस सवाल पर कि कुरैशी के साथ मुलाकात पर क्या बात होगी। इस पर जयशंकर ने कहा, ‘मैं संयुक्त राष्ट्र महाधिवेशन से इतर पाकिस्तानी विदेश मंत्री से मिलूंगा। तब की तब देखेंगे।’ विदेश मंत्री ने कहा कि पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर पर हमारा रुख हमेशा स्पष्ट रहा है। पीओके भारत का हिस्सा है और हमें उम्मीद है कि एक दिन हमारा इस पर भौगोलिक प्रभुत्व होगा।

    पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों पर हो रहे अत्याचार पर विदेश मंत्री ने कहा, ‘पाकिस्तान के सिंध में आज जो हो रहा है, ऐसा नहीं है कि पिछले 100 दिनों में होने वाली यह एक मात्र घटना है। आपके सामने सिख लड़कियों के अगवा होने के मामले आए हैं। मेरे मानना है कि आज के दिन में यदि मानवाधिकारों की ऑडिट की जाए तो असलियत सबके सामने आ जाएगी। यहां एक देश है जो दूसरे देशों के मानवाधिकारों को लेकर फिक्रमंद है। आप उनके यहां मानवाधिकारों की हालत देखिए।’ जयशंकर ने कहा, ‘मेरा मानना है कि पाकिस्तान में पिछले 70 वर्षों अल्पसंख्यकों की संख्या में भारी गिरावट आई है। यह संख्या ऐसी हो गई है कि इसके बारे में खुद पाकिस्तान सार्वजनिक रूप से बयान जारी नहीं करेगा।’

    इस कार्यक्रम में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के हिस्सा लेने पर विदेश मंत्री ने कहा कि ‘मेरा मानना है कि यह काफा सम्मान कि बात है कि राष्ट्रपति ट्रंप ने समुदाय का निमंत्रण स्वीकार करते हुए कार्यक्रम में आने का फैसला किया है।’ विदेश मंत्री ने कहा, ‘मेरा मानना है कि बहुपक्षीय मंचों जी-20, ब्रिक्स पर होने वाली बड़ी बहसों को देखें तो आप पाएंगे कि भारत की आवाज, उसके विचार आज पहले से ज्यादा तवज्जो के साथ सुने जाते हैं।’