Category: स्वास्थ्य

  • कोरोना से लड़ने दिल्ली से स्पेशल फ्लाइट से पहुंची चिकित्सा सामग्री …

    कोरोना से लड़ने दिल्ली से स्पेशल फ्लाइट से पहुंची चिकित्सा सामग्री …

    रायपुर। कोरोना वायरस के खिलाफ चल रही लड़ाई में चिकित्सा सामग्री की कमी बड़ी बाधा बनकर सामने आ रही है. इस स्थिति से उबरने के लिए एयर इंडिया विशेष कार्गों फ्लाइट के जरिए चिकित्सा सामग्रियों की आपूर्ति कर रहा है. इसी कड़ी में सोमवार को दोपहर स्पेशल कार्गों प्लेन चिकित्सा सामग्री लेकर रायपुर हवाई अड्डे पर उतरा।

    दिल्ली से चिक्तिसा सामग्री लेकर उड़ान भरने वाला कार्गों प्लेन वाराणसी के बाद दोपहर 2.20 बजे रायपुर हवाई अड्डे में उतरा है, जहां जरूरी चिकित्सा सामग्री को उतारने के बाद हैदराबाद के लिए उड़ान भर ली।
    स्पेशल फ्लाइट के जरिए दूसरी बार चिकित्सा सामग्री की आपूर्ति की जा रही है. उतारी गई चिकित्सा सामग्री राज्य स्वास्थ्य विभाग को प्रदान की जाएगी।

  • ट्रंप ने किया PM मोदी को फोन – मलेरिया की दवा हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन जारी करने का अनुरोध, मलेरिया की दवा कोरोना में ज्यादा हो रही कारगर…

    ट्रंप ने किया PM मोदी को फोन – मलेरिया की दवा हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन जारी करने का अनुरोध, मलेरिया की दवा कोरोना में ज्यादा हो रही कारगर…

    वाशिंगटन। कोरोना संकट में फंसे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पीएम मोदी से टेलीफोन पर बातचीत की। डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अनुरोध किया है कि वह अमेरिका द्वारा ऑर्डर की गई मलेरिया रोधी दवा हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन दवा को जारी करे। गौरतलब है कि भारत ने पिछले महीने दवाओं के निर्यात पर प्रतिबंध लगा दिया था। ट्रंप ने बताया कि उन्होंने शनिवार सुबह प्रधानमंत्री मोदी से बात की और अमेरिका के लिएहाइड्रॉक्सीकोलोरोक्वीन दवा जारी करने का अनुरोध किया।ट्रम्प ने शनिवार को व्हाइट हाउस में अपने दैनिक समाचार सम्मेलन में कहा कि मैंने प्रधान मंत्री मोदी को फोन किया। वे बड़ी मात्रा में हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन दवा बनाते हैं। भारत इस पर गंभीरता से विचार कर रहा है। गौरतलब है कि भारत के विदेश व्यापार महानिदेशालय ने 25 मार्च को हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वाइन के निर्यात पर प्रतिबंध लगा दिया, लेकिन कहा कि मानवीय आधार पर कुछ शिपमेंट को विशेष आधार पर अनुमति दी जा सकती है।



    मलेरिया रोधी दवा के आ रहे अच्छे नतीजे: ट्रंप

    इससे पहले दिए गए अपने एक बयान में ट्रंप ने कहा कि मलेरिया के इलाज में दशकों से इस्तेमाल की जा रही हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन दवा के कोरोना रोगियों के इलाज में अच्छे नतीजे आ रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘हम वायरस के इलाज और रोकथाम में हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन और दूसरे उपचारों के प्रभाव का निरंतर अध्ययन कर रहे हैं और अपने नतीजों के बारे में पूरी जानकारी देंगे।’ हालांकि ह्वाइट हाउस टास्क फोर्स के एक वरिष्ठ सदस्य ने अभी किसी नतीजे पर पहुंचने को लेकर आगाह किया है, क्योंकि इस संबंध में अभी परीक्षण चल रहे हैं।

    अमेरिका में कोरोना का कहर

    अमेरिका में कोरोना वायरस का कहर तेजी से बढ़ रहा है। कोरोना वायरस के 3 लाख से अधिक मामले और 8000 से अधिक मौतों की पुष्टि के बाद अमेरिका कोरोना वायरस के सबसे ज्यादा प्रभावित देश के रूप में उभरा है, ऐसी बीमारी जिसका फिलहाल कोई इलाज नहीं है।

    कोरोना से लड़ने वाली हाइड्रोक्सी क्लोरोक्वाइन दवा के निर्यात पर आखिर क्यों सरकार ने लगाई रोक?

    कोरोना (Corona Virus) से लड़ने में मदद करने वाली मलेरिया की दवा हाइड्रोक्सी क्लोरोक्वाइन के निर्यात पर भारत सरकार ने रोक लगा दी है। सरकार का कहना है कि इस दवा की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए तत्काल प्रभाव से इस पर रोक लगाना जरुरी है।

    वहीँ, इस दवा को लेकर (ICMR) के महानिदेशक बलराम भार्गव ने कोरोना वायरस संक्रमण के संदिग्ध या संक्रमित मरीजों की देखभाल करने वाले स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं, जिनमे डॉक्टर, नर्से, सफाई कर्मचारी, हेल्पर आदि शामिल हैं, के इलाज के लिए हाइड्रोक्सी क्लोरोक्वाइन को इस्तेमाल की सिफारिश की। जिसके बाद, भारतीय दवा महानियंत्रक (DGCI) ने इमरजेंसी जैसे हालात होने पर प्रतिबंधित (Restricted) रूप से इस दवा के इस्तेमाल की मंजूरी दी है।

    क्या है हाइड्रोक्सी क्लोरोक्वाइन

    ये दवा एंटी मलेरिया ड्रग क्लोरोक्वीन से अलग दवा है। यह एक टेबलेट है जिसका उपयोग ऑटोइम्यून रोगों जैसे कि Arthritis) के उपचार में किया जाता है। लेकिन इसे कोरोना से बचाव में इस्तेमाल किये जाने की बात भी सामने आई है।ट्रम्प ने शनिवार को व्हाइट हाउस में अपने दैनिक समाचार सम्मेलन में कहा कि मैंने प्रधान मंत्री मोदी को फोन किया। वे बड़ी मात्रा में हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन दवा बनाते हैं। भारत इस पर गंभीरता से विचार कर रहा है। गौरतलब है कि भारत के विदेश व्यापार महानिदेशालय ने 25 मार्च को हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वाइन के निर्यात पर प्रतिबंध लगा दिया, लेकिन कहा कि मानवीय आधार पर कुछ शिपमेंट को विशेष आधार पर अनुमति दी जा सकती है।



    क्यों लगाया गया प्रतिबंध

    कोरोना को लेकर फैले खौंफ के बीच अचानक इस दवा को लेकर अफवाह उड़ी कि ये दवा कोरोना से बचा सकती है। जिसके बाद लोगों ने इस दवा को जमा करना शुरू कर दिया। परिणाम ये हुआ कि मेडिकल स्टोर से यह दवा गायब हो गई। वैसे, इस बात की शुरुआत तब हुई जब 19 मार्च को द लैंसेट ग्लोबल हेल्थ में लिखे एक आर्टिकल में इस दवा के फायदे और बीमारियों से लड़ने की क्षमता के बारे में बताया गया। इस आर्टिकल मे इस बता पर जोर दिया गया कि यह दवा कोरोनोवायरस के खिलाफ एंटी-वायरल तरीके से काम करती है।

    इस दवा का खास असर SARS-CoV-2 पर पड़ता है। बता दें, यह वही वायरस है जो COVID-2 का कारण बनता है। ये भी बता दें कि इसी आर्टिकल के हवाले से अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने 21 मार्च वाला ट्विट किया था।

    हाइड्रोक्सी क्लोरोक्वाइन का इस्तेमाल

    वहीँ इस दवा के बारे में शोधकर्ताओं का मानना है कि हाइड्रोक्सी क्लोरोक्वाइन के साथ प्रोफिलैक्सिस का डोज लेने से SARS-CoV-2 संक्रमण और वायरल को बढ़ने से रोका जा सकता है। अमेरिका में प्रोफिलैक्सिस या एसएआरएस-सीओवी -2 संक्रमण के उपचार के लिए हाइड्रोक्सी क्लोरोक्वाइन के कई एक्सपेरीमेंट करने की योजना बनाई गई है जो जल्द शुरू हो जाएगी।

    एक शोध यह भी कहता है कि सिर्फ हाइड्रोक्सी क्लोरोक्वाइन या अजिथ्रोमाइसिन को अकेले लेने से या दोनों को मिलाकर लेने से अपर रेस्पिरेटरी ट्रैक्ट (Upper respiratory infection) में SARS-CoV-2 RNA कम होते नजर आते हैं।

    हाइड्रोक्सी क्लोरोक्वाइन के साइड इफेक्ट

    ऑनलाइन दवाइयों की जानकारी देने वाली अमरीका की मेडलाइनप्लस (Madeline Plus) के मुताबिक, हाइड्रोक्सी क्लोरोक्वाइन का बिना किसी लक्षण के इस्तेमाल करना सही नहीं है। मेडलाइनप्लस का कहना है कि इस दवा के कुछ साइड इफेक्ट भी हैं। सामान्य साइड इफ़ेक्ट की बात करें तो इसके अंतर्गत सिरदर्द, चक्कर आना, भूख मर जाना, मतली, दस्त, पेट दर्द, उल्टी और त्वचा पर लाल चकत्ते होना शामिल हैं। इसके अलावा इस दवा को अधिक या इसकी ओवरडोज लेने से दौरे भी पड़ सकते हैं या मरीज बेहोश हो सकता है।

  • 3, 5, 8 साल के बच्चे कोरोना पॉजिटिव… चेतावनी दे रहे हैं इंदौर के आंकड़े

    3, 5, 8 साल के बच्चे कोरोना पॉजिटिव… चेतावनी दे रहे हैं इंदौर के आंकड़े

    बच्चों में बढ़ रहा है कोरोना का संक्रमण

    इंदौर में तीन बच्चे आए चपेट में

    एक पुलिसकर्मी भी पाया गया पॉजिटिव

    कोरोना वायरस के अबतक के संक्रमण पर गौर करें तो उम्रदराज व्यक्ति ही इस बीमारी की चपेट में ज्यादा आते थे. लेकिन अब कम उम्र के बच्चों में हो रहा संक्रमण चिंताजनक है।

    बुधवार को मध्य प्रदेश में कोरोना के 20 नए मरीज सामने आए हैं. इसके साथ ही राज्य में कोरोना मरीजों की संख्या 86 हो गई है. राज्य में बढ़ते आंकड़ों के बीच सबसे चिंताजनक है, राज्य में बच्चों के बीच बढ़ता कोरोना का संक्रमण
    बच्चों में हो रहा है संक्रमण
    समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक 20 नए मामलों में 19 इंदौर से हैं और एक खरगौन से. चिंताजनक बात ये है कि इंदौर से जो मामले आए हैं उसमें से 9 एक ही परिवार से हैं।अधिकारियों ने बताया कि इंदौर के तंजीम नगर में रहने वाले इस परिवार के 3 बच्चे कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. इन बच्चों की उम्र 3 साल, 5 साल और 8 साल है।

    बता दें कि कोरोना वायरस के अबतक के संक्रमण पर गौर करें तो उम्रदराज व्यक्ति ही इस बीमारी की चपेट में ज्यादा आते थे. लेकिन अब कम उम्र के बच्चों में हो रहा संक्रमण चिंताजनक है।
    गोरखपुर में 25 साल के युवक की मौत
    उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में आज ही कोरोना से संक्रमित 25 साल के एक व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई है. रिपोर्ट के मुताबिक बीआरडी अस्पताल में 25 साल का युवक भर्ती था. इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. KGMU की जांच रिपोर्ट में ये युवक कोरोना से संक्रमित था.
    पुलिसकर्मी भी हुआ कोरोना पॉजिटिव
    इंदौर के कोरोना पॉजिटिव लोगों में एक पुलिस अधिकारी भी शामिल है. एडिशनल एसपी गुरु प्रसाद पराशर ने कहा कि बीमार पुलिसकर्मी को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों ने पुलिसकर्मी की पत्नी और बेटी को अस्पताल के अलग अलग वार्ड में रखा है।

    जिस पुलिस थाने में अधिकारी तैनात था उसे सैनिटाइज कर दिया गया है, और संक्रमण रोकने के लिए उपाय किए जा रहे हैं।
    इंदौर में कोरोना के सबसे ज्यादा मामले
    बता दें कि इंदौर में कोरोना का संक्रमण सबसे ज्यादा है, यहां पर कोरोना के 63 मामले अबतक सामने आ चुके हैं, इनमें से 3 लोगों की मौत हो चुकी है।

  • रूस के टॉप डॉक्टर निकले कोरोना पॉजिटिव..  राष्ट्रपति पुतिन पर भी कोरोना का खतरा

    रूस के टॉप डॉक्टर निकले कोरोना पॉजिटिव.. राष्ट्रपति पुतिन पर भी कोरोना का खतरा

    रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पर भी कोरोना का संकट आ खड़ा हुआ है रूस के टॉप कोरोनावायरस डॉक्टर डेनिस प्रोटसेन्को में कोविड-19 की पुष्टि हुई है। डेनिस पिछले सप्ताह ही राष्ट्रपति पुतिन से मिले थे और मास्को के एक अस्पताल में उनकी जांच की थी।
    बता दे कि रूस में कोरोना वायरस के संक्रमितों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है बीते 24 घंटे में वहां 500 नए केस पाए गए हैं।

  • राहत की खबर – कोरबा के कोरोना पॉजिटिव युवक के घर के 8 सदस्यों का रिपोर्ट आया नेगेटिव

    राहत की खबर – कोरबा के कोरोना पॉजिटिव युवक के घर के 8 सदस्यों का रिपोर्ट आया नेगेटिव

    कोरबा।  कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत रामसागर पारा निवासी शहर के एक प्रतिष्ठित व्यापारी के पुत्र का रिपोर्ट कोरोनावायरस पाया गया था जिसके बाद प्रशासन व पुलिस में हड़कंप मच गया था प्रशासन और पुलिस द्वारा उस इलाके में नाकेबंदी कर दी गई थी प्रशासन की पहल पर पॉजिटिव पाए गए युवक के घर के कुल 8 सदस्यों का सैंपल जांच के लिए एम्स रायपुर भेजा गया था साथ ही सभी सदस्यों को क्वॉरेंटाइन किया गया था कोरबा के लिए अब राहत भरी खबर आ रही है सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जिन सभी 8 सदस्यों का सैंपल जांच के लिए भेजा गया था उन सभी पर रिपोर्ट नेगेटिव पाया गया है जो कोरबा वासियों के लिए एक अच्छी खबर है।

  • होम आइसोलेशन की अवधि 14 से बढ़कर 28 दिन की हुई

    होम आइसोलेशन की अवधि 14 से बढ़कर 28 दिन की हुई

    कांकेर। नोवल कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए अन्य देश एवं प्रदेश से आए हुए नागरिकों को होम आइसोलेशन में रहने की अवधि को 14 दिन से बढ़ाकर अब 28 दिन कर दिया गया है। उक्त आशाय की जानकारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जेएल उईके की ओर से दी गई है, साथ ही उन्होंने कहा कि जो भी व्यक्ति होम आइसोलेशन में है, वे होम आइसोलेशन में ही बने रहे।

  • कोरोना बिग ब्रेकिंग: एक और संक्रमित मिला… रायपुर का है मरीज.. एम्स में किया गया दाखिल

    कोरोना बिग ब्रेकिंग: एक और संक्रमित मिला… रायपुर का है मरीज.. एम्स में किया गया दाखिल

    रायपुर। कोरोना संक्रमण से एक और प्रभावित मरीज़ मिला है। यह मरीज़ रायपुर का ही निवासी बताया गया है। रिपोर्टे पॉजिटिव आने के बाद  मरीज के परिवार के अन्य सदस्यों को भी होम आइसोलेशन पर रहने की हिदायत दी गई है।

    जानकारी के अनुसार रायपुर के रोहिणीपुरम इलाके में कंचनगंगा सोसाइटी की रहने वाली युवती कुछ दिन पहले यूके से आई थी, जिसे होम आइसोलेशन में रखा गया था । लक्षण के आधार पर इसने एम्स में सैम्पल जांच के लिए दिया था, जिसके बाद इस युवती की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है । फिलहाल उस युवती के परिवार के अन्य सदस्यों को भी होम आइसोलेशन पर रहने की हिदायत दी गई है। इस मरीज़ के साथ छत्तीसगढ़ के कुल मरीज की संख्या अब सात हो गई है। विदित हो कि, कल ही दो मरीज़ स्वस्थ्य होकर घर रवाना कर दिए गए थे,  टेस्ट के बाद पॉज़िटिव पाए गए मरीज़ के संपर्क में आने वालों की तलाश की जा रही है।

  • अमेरिका में इंसानों का ऑड-ईवन, तीन दिन पुरुष, तीन दिन महिलाएं निकलेंगी बाहर

    अमेरिका में इंसानों का ऑड-ईवन, तीन दिन पुरुष, तीन दिन महिलाएं निकलेंगी बाहर

     

    अमेरिका में एक लाख 64 हजार से ज्यादा संक्रमित, देश में सबसे ज्यादा 66 हजार 500 मामले न्यूयॉर्क में 

     

    वॉशिंगटन/रोम।  दुनियाभर में कोरोनावायरस के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं। 199 देशों में करीब सात लाख 96 हजार 397 लोग संक्रमित हैं। अब तक 38 हजार 576 मौतें हो चुकी हैं। वहीं, एक लाख 69 हजार 387 व्यक्ति ठीक भी हुए हैं। यूरोप में इटली, स्पेन और फ्रांस सबसे ज्यादा प्रभावित देश हैं। स्पेन में एक दिन में सबसे ज्यादा 849 और फ्रांस में 418 लोगों की मौत हुई। इसके साथ ही स्पेन में मौतों का आंकड़ा आठ हजार 189 और फ्रांस में तीन हजार 24 हो गया है। वहीं, इटली में तीन अप्रैल को खत्म होने वाला लॉकडाउन 12 अप्रैल तक बढ़ा दिया गया है। देश में अब तक 11 हजार से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं।

    अमेरिका में एक लाख 64 हजार से ज्यादा संक्रमित

    सबसे ज्यादा संक्रमण के एक लाख 64 हजार 121 मामले अमेरिका में सामने आए हैं। यह आंकड़ा चीन (81 हजार 518) से दोगुना है। अमेरिका में तीन हजार 163 लोगों की जान जा चुकी है। वॉशिंगटन में लोगों को घर में ही रहने के आदेश जारी किए गए हैं। इसका उल्लंघन करने पर करीब 3.7 लाख जुर्माना (पांच हजार डॉलर), 90 दिन जेल या फिर दोनों ही हो सकती है। वहीं, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने सोमवार को कहा कि किसी भी अन्य देश की तुलना में यहां अब तक 10 लाख लोगों में कोरोना की जांच की जा चुकी है। वहीं, अमेरिका के स्वास्थ्य मंत्री एलेक्स अजार ने कहा कि हर दिन हम एक लाख सैम्पल की जांच कर रहे हैं।

    पनामा में जेंडर के आधार पर लोग क्वारैंटाइन

    मध्य अमेरिका के पनामा में सरकार ने जेंडर के आधार पर क्वारैंटाइन की घोषणा की है। यहां क्वारैंटाइन को लेकर सोमवार को नया आदेश जारी किया गया। यहां महिलाएं सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को दो घंटे के लिए घर से निकल सकती हैं और जरूरी सामान खरीद सकती हैं। वहीं, पुरुष केवल मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को घर से निकल सकते हैं। रविवार को किसी को भी घर से निकलने की अनुमति नहीं है। न्यूज एजेंसी के मुताबिक, पनामा में 1,075 लोग संक्रमित हैं, जबकि 27 लोगों की मौत हुई है। यहां पिछले एक हफ्ते से लॉकडाउन लगा है। बताया जा रहा है कि अगले 15 दिनों तक यह जारी रहेगा। लोगों को घरों में रहने के लिए कहा गया है। साथ ही उन्हें सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के लिए भी कहा गया है।

    इटली: संक्रमण का आंकड़ा एक लाख के पार

    worldometers.info के मुताबिक, इटली में संक्रमण का आंकड़ा एक लाख एक हजार 729 हो गया है। वहीं, यहां 11 हजार 591 लोगों की मौत हो चुकी है। इटली में हर दिन औसतन 600 से ज्यादा लोग मारे जा रहे हैं। हालांकि, ईस्टर तक (12 अप्रैल) इटली में लॉकडाउन बढ़ा दिया गया है। हालांकि, संक्रमण दर में गिरावट की उम्मीद है। सोमवार को 1,648 लोग संक्रमित थे, जबकि एक दिन पहले 3,815 केस सामने आए थे। मौतों के मामले में इटली दुनिया का सबसे ज्यादा प्रभावित देश है। इटली में 21 फरवरी को कोरोनावायरस का पहला मामला सामने आया था।

    स्पेन: यहां चीन से ज्यादा संक्रमण

    इटली के बाद सबसे ज्यादा कोरोना प्रभावित देश स्पेन है। यहां मौतों का आंकड़ा सात हजार 716 हो गया है। एक दिन पहले तक यहां छह हजार मौतें हुई थीं। यहां संक्रमितों की संख्या 87 हजार 956 है। यहां संक्रमण का आंकड़ा चीन से ज्यादा हो गया है।

    जर्मनी: सोमवार को 4,751 नए केस

    जर्मनी में सोमवार को संक्रमण के चार हजार 751 नए मामले सामने आए हैं। अब देश में कुल 66 हजार 885 संक्रमित हो गए हैं। यहां 645 लोगों की मौत हुई है। जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल की जांच रिपोर्ट फिर से निगेटिव आई है। वे दो हफ्तों से आइसोलेशन में हैं। मर्केल को टीका देने वाला डॉक्टर कोरोना पॉजिटिव मिला था, उसके बाद से उन्होंने घर से ही काम करने का फैसला किया था।

    पाकिस्तान: एक दिन में 7 की मौत

    मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान में सोमवार को सात लोगों की मौत हुई। इसके साथ ही यहां मौतों की कुल संख्या 23 हो गई है। वहीं, संक्रमण के 1,775 केस हो गए हैं। देश में सबसे ज्यादा संक्रमण के मामले पंजाब (651) और सिंध प्रांत (627) में हैं।

    इजराइल: संक्रमण के 4,695 मामले

    इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू (70) और उनके प्रमुख सलाहकार ने खुद को आइसोलेट कर लिया है। हालांकि, नेतन्याहू और उनके परिवार की जांच रिपोर्ट सोमवार को निगेटिव आई थी। उनके एक सहयोगी की रिपोर्ट पॉजिटिव मिलने के बाद से वे आइसोलेशन में हैं। देश में संक्रमण के अब तक 4,695 मामले सामने आए हैं, जबकि 16 लोगों की मौत हो गई है।

    चीन: 3,305 लोगों की मौत

    कोरोनावायरस से चीन में अब तक 81 हजार 518 लोगों संक्रमित हो चुके हैं। तीन हजार 305 लोगों की मौत हो चुकी है। एक रिपोर्ट के मुताबिक चीन में हुई मौत के 80% मामले 60 वर्ष से ज्यादा उम्र के लोगों के थे। वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित वुहान शहर में 8 अप्रैल को लॉकडाउन हटा दिया जाएगा। हालांकि रेल और उड़ान सेना शुरू कर दी गई है।

  • पीआईएल पर हाईकोर्ट ने कलेक्टरों को दिया निर्देश

    पीआईएल पर हाईकोर्ट ने कलेक्टरों को दिया निर्देश

    हैंड सेनेटाइजर, मास्क की कालाबाजारी पर लगाएं रोक, बाजार में आसानी से कराएं उपलब्ध

    बिलासपुर। हाईकोर्ट ने राज्य सरकार और सभी जिलों के कलेक्टरों को हैंड सेनेटाइजर, मास्क सहित जरूरी चीजों की कालाबाजारी पर रोक लगाने और बाज़ार में आसानी से उपलब्ध कराने के निर्देश जारी किए हैं. रायपुर की लॉ स्टूडेंट ने चीफ जस्टिस को चिट्ठी लिखकर हैंड सैनिटाइजर व फेस मास्क की उपलब्धता को लेकर हाईकोर्ट को चिट्ठी लिखी थी, जिसके बाद चीफ जस्टिस ने इस मामले को पी आई एल के रूप में स्वीकार किया था।

    सोमवार को मामले पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने राज्य सरकार सहित जिलों के कलेक्टरों से इस मामले में गंभीरता बरतने और जरूरी सामानों को आसानी से उपलब्ध कराने का आदेश दिया है,  इसके साथ कोर्ट ने कहा है कि जो बच्चे बाल सुधार ग्रहों में बंद हैं, उनका जुवेनाइल जस्टिस एक्ट के तहत सुरक्षा का खास खयाल रखा जाए.,उन्हें मास्क व हैंड सैनिटाइजर उपलब्ध कराया जाए। इसके साथ ही उच्च न्यायालय ने जिन मामलों की सुनवाई पर अंतरिम स्थगन का आदेश 14 अप्रैल तक जारी किया था, उनकी अवधि अब 15 मई तक बढ़ा दी है। मामले की सुनवाई वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए की गई।

  • केंद्र सरकार ने छत्तीसगढ़ में भेजी मेडिकल खेप, प्रदेश में बढ़ेगी कोरोना की टेस्टिंग कैपिसिटी, रोजाना 3 सौ मरीजों की हो सकेगी जांच

    केंद्र सरकार ने छत्तीसगढ़ में भेजी मेडिकल खेप, प्रदेश में बढ़ेगी कोरोना की टेस्टिंग कैपिसिटी, रोजाना 3 सौ मरीजों की हो सकेगी जांच

    रायपुर । कोरोना की जंग मजबूती से लड़ रहे छत्तीसगढ़ के लिए बड़ी अच्छी खबर है। कल से छत्तीसगढ़ की टेस्टिंग कैपिसिटी बढ़ जायेगी। केंद्र सरकार से मिली प्रर्याप्त टेस्टिंग किट के बाद प्रदेश में अब जांच की क्षमता 6 से 10 गुणा तक बढ़ जायेगी।

    अभी की मौजूदा परिस्थिति में हर दिन करीब 50 से 60 कोरोना संदिग्धों की जांच हो रही है, लेकिन टेस्टिंग किट और अन्य सुविधा मिल जाने के बाद अब प्रदेश में हर दिन 300 से 500 संदिग्धों की जांच हो जायेगी।

    दरअसल प्रदेश में सरकारी आंकड़ों को ही देखें तो अभी तक सिर्फ 580 सैंपल ही लिये जा सकते हैं, जबकि विशेषज्ञों का मानना है कि कोरोना पर लगाम लगाने के लिए लाकडाउन के साथ टेस्टिंग कैपिसिटी को भी बढ़ाना जरूरी है, ऐसे में छत्तीसगढ़ में कल से बढ़ रही टेस्टिंग कैपिसिटी प्रदेशवासियों के लिए एक बड़ी राहत की खबर है।

    छत्तीसगढ़ में दो सरकारी लैब एम्स और जगदलपुर में टेस्टिंग प्रोसेस चल रहा है, वहीं दो प्राइवेट लैब को भी छत्तीसगढ़ में मान्यता मिली हुई है। जाहिर है जितने ज्यादा से ज्यादा लोगों की टेस्टिंग हो पायेगी, उपचार में उतनी ही ज्यादा मदद मिलेगी। अभी प्रदेश में संदेह और लक्षण के आधार पर ही जांच हो रही है, जबकि मौजूदा वक्त में जरूरत हर उस शख्स की जांच की है, जिनमें थोड़े से भी सिम्टम नजर आते हैं।