Author: Sunil Agrawal

  • खुशियों का बिग बाजार कार्यक्रम कन्या भवन में संपन्न

    खुशियों का बिग बाजार कार्यक्रम कन्या भवन में संपन्न

    ब्रह्मकुमारी डॉ प्रिया एवम डॉ पुरषोत्तम ने बताया सुखी एवम समृद्ध जीवन का रहस्य….

    खरसिया। नगर के स्थानीय कन्या विवाह भवन में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय खरसिया द्वारा आयोजित कार्यक्रम खुशियों का बिग बाजार में नागपुर के डॉ प्रिया एवम् डॉ पुरषोत्तम द्वारा लोगों को सुखी और समृद्ध जीवन का रहस्य बताया गया। ब्रम्हकुमारीज के द्वारा कलियुग के अंतिम चरण के इस तनाव भरी व्यस्त जिन्दगी में हम अपने आपको कैसे खुश रख सकते है इसी रहस्य को जानने समझने के लिए खुशियों की सौगात कार्यक्रम आयोजित किया गया था। उक्त कार्यक्रम में चिकित्सक दंपति को खुशियों का बिग बाजार, जिन्दगी जिन्दाबाद, खुशियो का पासवर्ड जैसे कार्यक्रम के माध्यम से लोग करीब तीन घंटे तक सुनते रहे।

    इस कार्यक्रम के प्रमुख वक्ता राजयोगी डॉक्टर बी के पुरुषोत्तम भाई जो भारतीय डिफेंस में रॉकेट एवम मिसाईल इंजीनयर के रूप में कार्यरत रहते हुए कई शिक्षण संस्थानों और संगठनों में मोटिवेशन कार्यक्रम देते रहते हैं ने बताया कि जो प्राप्त है वह पर्याप्त है, इस भाव से संतुष्ट जीवन शैली को जो आत्मसात करता है वह कभी दुखी नहीं रहता। उन्होंने वैज्ञानिक ढंग से राजयोग के बारे में बताया कि जब हम अपने इंद्रियों को वश में कर ध्यान योग में विराजमान होते हैं तो परमपिता परमात्मा की उज्जवल रोशनी की किरण अनायास ही हम आत्माओं की भृकुटी के द्वारा पूरे तन में प्रवाहित होती है और हम सकारात्मक ऊर्जा के साथ रिचार्ज हो जाते हैं। राजयोगिनी डॉक्टर बी के प्रिया दीदी, जो योगाचार्य, गायिका, मोटिवेटर और चाइल्ड साइकोलॉजिस्ट हैं, ने कहा कि हम किसी के क्षणिक अल्प सहायता को ही पाकर हमेशा उसका स्मरण करते हैं परंतु परमात्मा शिव बाबा जिसने पंचतत्वों से हम सबकी रचना कर हमें जीने के लिए आवश्यक (वायु) ऑक्सीजन, जल आदि बिना भेदभाव के दिया है उसके प्रति आभार स्वरूप स्मरण करने हमारे पास समय नहीं रहता और यही हमारे दुखों का कारण है इसलिए हर दाता चाहे वह इंसान हो अथवा परम पिता परमात्मा सबका आभार व्यक्त करें, साथ ही परमात्मा का आभार करने राजयोग मेडिटेशन को जीवन में निरंतर अपनाएं जिससे हमारा तन मन स्वस्थ और मस्त रहेगा और निश्चित रूप से हमारे साथ हमारा संपूर्ण परिवार व समाज समृद्धशाली बनेगा।

    इस संबध में उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजन पटेल ने बताया कि आज खुशियों के बिग बाजार कार्यक्रम का शुभारंभ ब्रम्हाकुमारीज खरसिया के आतिथ्य में मंचासिन अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया तथा अतिथियों का ब्रम्हाकुमारिज द्वारा चंदन तिलक व पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम का संचालन शिव अग्रवाल द्वारा किया गया तथा केंद्र संचालिका बी के माधुरी बहन के द्वारा आभार व्यक्त किया गया । कन्या विवाह भवन में आयोजित इस कार्यक्रम में खरसिया नगरवासी, व्यवसायियों, ग्रामीण अंचल से आए ग्रामीणों के साथ साथ सक्ती, खरसिया, रायगढ़, सारंगढ़, डभरा, पत्थलगांव आदि राजयोग केंद्रों से आए ब्रम्हाकुमारिज परिवार के लोगों ने बड़ी संख्या में शामिल होकर इस आध्यात्मिक उद्बोधन का लाभ लिया।

  • अक्षरा ने बढ़ाया नगर का मान…

    अक्षरा ने बढ़ाया नगर का मान…


    खरसिया। नगर की मेधावी छात्रा कुमारी अक्षरा अग्रवाल ने सीबीएससी बारहवीं की परीक्षा में 82.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर नगर का मान बढ़ाया है।
    गौरतलब है कि डीएव्ही स्कूल की छात्रा कुमारी अक्षरा अग्रवाल प्रारम्भ से ही मेधावी छात्रा रही है। वर्तमान में कुमारी अक्षरा रायपुर में चार्टेड अकाउंटेंट की पढ़ाई कर रही है। अक्षरा अग्रवाल की इस सफलता पर पिता गोपाल अग्रवाल, माता श्रीमती कामिनी अग्रवाल, स्वजनों, परिजनों सहित गुरुजनों ने बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। अक्षरा अग्रवाल ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता पिता एवम गुरुजनों को दिया है।

  • रिया ने बढ़ाया खरसिया नगर का मान…

    रिया ने बढ़ाया खरसिया नगर का मान…


    खरसिया। नगर की मेधावी छात्रा कुमारी रिया अग्रवाल ने सीबीएससी बारहवीं की परीक्षा 95.8 प्रतिशत अंको के साथ उत्तीर्ण होकर नगर का मान बढ़ाया है और अपने माता पिता को गौरान्वित किया है।

    विदित हो कि प्रारम्भ से ही मेधावी छात्रा रही कुमारी रिया अग्रवाल ओपी जिंदल स्कूल रायगढ़ में अध्ययन कर रही हैं। नगर के प्रतिष्टित फर्म मीनाक्षी मोबाईल के संचालक नरेंद्र अग्रवाल की पुत्री रिया अग्रवाल की इस चमकीली सफलता पर उनकी माता श्रीमती चित्रा अग्रवाल, परिजनों, मित्रजनों सहित उनके गुरुजनों ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए रिया के उज्जवल भविष्य की कामना की है। कुमारी रिया ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता पिता एवम गुरुजनों को दिया है।

  • राजीव ने बढ़ाया नगर का मान….

    राजीव ने बढ़ाया नगर का मान….


    खरसिया। नगर के मेधावी छात्र राजीव लोचन अग्रवाल ने सीबीएससी बारहवीं की परीक्षा में 96.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर नगर का मान बढ़ाया है।
    गौरतलब है कि खरसिया अंचल के प्रसिद्ध गायत्री हॉस्पिटल के संचालक डॉक्टर आरसी अग्रवाल के पौत्र और डॉक्टर शरद अग्रवाल के पुत्र राजीव लोचन अग्रवाल प्रारम्भ से ही मेधावी छात्र रहे हैं। ओपी जिंदल स्कूल रायगढ़ में बायो के छात्र राजीव ने इस वर्ष आयोजित नीट की परीक्षा भी दी है। राजीव लोचन अग्रवाल की इस चमकीली सफलता पर दादा डॉक्टर आरसी अग्रवाल, पिता डॉक्टर शरद अग्रवाल, परिजनों सहित गुरुजनों ने बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। राजीव लोचन अग्रवाल ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता पिता एवम गुरुजनों को दिया है।

  • आर्ट ऑफ लिविंग का दिव्य सत्संग 11 मई को….अंकित चीत्कारा के मधुर भजनों से गूँजेगा खरसिया….

    आर्ट ऑफ लिविंग का दिव्य सत्संग 11 मई को….अंकित चीत्कारा के मधुर भजनों से गूँजेगा खरसिया….


    आर्ट ऑफ लिविंग खरसिया परिवार के द्वारा श्री श्री रवि शंकर जी के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में दिव्य और भक्ति से भरा भजन संध्या का आयोजन 11 मई को शाम 07.15 में कन्या विवाह भवन में किया जा रहा है।जिसमे संस्था के प्रसिद्ध सिंगर श्री अंकित चितकारा जी भजन संध्या के लिए खरसिया आ रहे है।आर्ट ऑफ लिविंग संस्था ध्यान ,योग, सेवा और सत्संग के माध्यम से समाज में अनेक कार्य कर रही है जिससे लोगो में चिन्ता, तनाव कम हो और लोगो में जीवन की उपयोगिता और महत्व का ज्ञान हो।आज विश्व के 140 देशों में ये संस्था लोगो के लिए निरंतर कार्य कर रही है।खरसिया में भी पिछले कई सालों से संस्था के अनेक शिविर और सेवा प्रकल्प संपन्न हुए है।आर्ट ऑफ लिविंग संस्था ने अंचल के समस्त लोगों से इस भजन संध्या (सत्संग) का लाभ प्राप्त करने का आग्रह किया है।

  • BJP की राधिका, नड्डा के आवास पर मुलाक़ात….

    BJP की राधिका, नड्डा के आवास पर मुलाक़ात….

    दिल्ली। कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय मीडिया को-ऑर्डिनेटर राधिका खेड़ा और प्रसिद्ध अभिनेता शेखर सुमन ने मंगलवार को भाजपा का दामन थामने के बाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की।

    नड्डा के आवास पर हुई इस मुलाकात के दौरान पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े और राष्ट्रीय मीडिया सह प्रमुख संजय मयूख भी मौजूद रहें।

    इससे पहले भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े, राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी और संजय मयूख की मौजूदगी में राधिका खेड़ा और शेखर सुमन ने मंगलवार को पार्टी मुख्यालय में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की थी।

    पार्टी मुख्यालय में राधिका खेड़ा और शेखर सुमन का भाजपा में स्वागत करते हुए राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े ने कहा कि राधिका खेड़ा कांग्रेस की प्रखर प्रवक्ता के रूप में कार्यरत रही हैं, गत दिनों उनके साथ कांग्रेस पार्टी में जो दुर्व्यवहार हुआ, उसकी जानकारी उन्होंने स्वयं दी है और उन्होंने खुल कर अपनी बात कही है।तावड़े ने कहा कि शेखर सुमन बेहतरीन अभिनेता रहे हैं, जिन्होंने कई सफल फिल्में दी हैं। उन्होंने कहा कि इन दोनों व्यक्तियों का भाजपा से जुड़ना पार्टी को और ज्यादा मजबूती प्रदान करेगा और ये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत ‘ के संकल्प सिद्धि में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।

    भाजपा में शामिल होने के बाद राधिका खेड़ा ने सबको ‘जय श्रीराम’ कहते हुए कहा कि वह आज यहां मंच पर इसलिए बैठी हैं क्योंकि छत्तीसगढ़ में पीएम मोदी की गारंटी वाली सरकार है। खेड़ा ने कांग्रेस पार्टी के सनातन विरोधी रुख पर कड़ी टिप्पणी करते हुए कहा कि रामलला से आशीर्वाद लेने के लिए अपने परिवार के साथ राम मंदिर जाने और उनकी हिंदू एवं सनातनी मान्यताओं के कारण कांग्रेस द्वारा उनके साथ दुर्व्यवहार किया गया।

    भाजपा में शामिल होने के बाद अभिनेता शेखर सुमन ने भी प्रधानमंत्री मोदी, अमित शाह और जेपी नड्डा के प्रति अपना आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने राष्ट्र कल्याण पर विशेष ध्यान केंद्रित करने और शब्दों को कार्यों में बदलने का प्रण लिया। पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत में पिछले दशक में विकास के अभूतपूर्व आयाम स्थापित हुए हैं और देश की स्थिति और भाग्य में सकारात्मक परिवर्तन हुए हैं। यह उन प्रत्येक भारतीय का कर्तव्य है कि वे विकसित भारत की प्रगति का हिस्सा बनकर इसमें योगदान करें जो देश में बदलाव लाना चाहते हैं।

  • खरसिया जोगी कांग्रेस के सक्रिय नेताओं ने थामा भाजपा का दामन….

    खरसिया जोगी कांग्रेस के सक्रिय नेताओं ने थामा भाजपा का दामन….


    खरसिया।  रायगढ़ लोकसभा की संयोजक पत्थलगांव विधायक श्रीमती गोमती साय ने अपने नेतृत्व में खरसिया जोगी कांग्रेस के दिग्गज नेता तरुण सिंह ठाकुर अध्यक्ष जनता कांग्रेस लोकसभा रायगढ़ मोनू केसरी अध्यक्ष विधानसभा खरसिया सतीश शर्मा नगर अध्यक्ष जनता कांग्रेस खरसिया रोशन साहू सहित सैकड़ो को भाजपा प्रवेश करवाया।

    तरुण सिंह ठाकुर, मोनू केसरी, सतीश शर्मा, रोशन साहू जोगी कांग्रेस के नेताओं ने जशपुर में भाजपा का दामन पकड़ लिया है जिससे निश्चित तौर पर खरसिया भाजपा सशक्त होगी।

  • ब्रम्हकुमारी परिवार लाया खुशियों की सौगात

    ब्रम्हकुमारी परिवार लाया खुशियों की सौगात


    खरसिया। धर्मनगरी खरसिया में पहली बार  रविवार 12 मई की शाम ब्रम्हकुमारी परिवार द्वारा ईश्वरीय सौगात का कार्यक्रम आयोजित किया गया है। ब्रम्हकुमारी खरसिया के शिव अग्रवाल ने बताया कि कलियुग के अंतिम समय में भाग दौड भरी जिन्दगी में आप अपने आपको कैसे खुश रख सकते है उसके लिए खरसिया ब्रम्हकुमारी परिवार द्वारा  ईश्वरीय सौगात लेकर आए है जिसमे खुशियो का बिग बाजार, जिन्दगी जिन्दाबाद, खुशियो का पासवर्ड जैसे कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। संभवतः खरसिया में इस किस्म का यह पहला आयोजन है जिसमे नगरवासियों को अध्यात्म के साथ साथ व्यक्तित्व विकास के सम्बंध में बताया जाएगा, कार्यक्रम के प्रमुख वक्ता के रूप में राजयोगी डॉक्टर बीके पुरुषोत्तम भाई हैं जो कि भारतीय डिफेंस में रॉकेट एवम मिसाईल इंजीनयर के रूप में कार्यरत है इनके विभिन्न शिक्षण संस्थानों और संगठनों में कार्यक्रम होते रहते हैं साथ ही राजयोगिनी डॉक्टर बीके प्रिया दीदी को सुनने का अवसर भी प्राप्त होगा, प्रिया दीदी जी योगाचार्य, गायक, मोटिवेटर और चाइल्ड साइकोलॉजिस्ट हैं। कार्यक्रम खरसिया के कन्या विवाह भवन में शाम 6 बजे से 9 बजे तक  आयोजित किया गया है कार्यक्रम पूर्णतः निःशुल्क है, कार्यक्रम के पास के लिए शिव अग्रवाल से 8319810369 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

  • आलोक इंटरनेशनल स्कूल शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर अग्रणी

    आलोक इंटरनेशनल स्कूल शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर अग्रणी


    खरसिया। आलोक इंटरनेशनल स्कूल रजघटा खरसिया सर्व सुविधायुक्त बच्चों की शिक्षा का संस्थान है।जो बच्चों के मानसिक और शारीरिक विकास के लिए तत्पर है।
    आलोक इंटरनेशनल स्कूल की संचालिका सना बजाज ने बताया कि छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक छोटे से शहर खरसिया में एक अत्याधुनिक टेक्नॉलॉजी से भरपूर आलोक इंटरनेशनल स्कूल न केवल शिक्षा के क्षेत्र में अपना परचम लहराया है वहीं बच्चों को खेलकूद, समाजिक गतिविधियों से भी परिचित करवा रहा है।
    यहां यह बताना उल्लेखनीय होगा कि इस स्कूल को खरसिया के प्रसिद्ध उद्योगपति स्वर्गीय श्री मुरली अग्रवाल ने अपने पुत्र आलोक अग्रवाल के आकस्मिक निधन के पश्चात उसकी स्मृति में लगभग आठ वर्ष पहले निर्मित किया था। तब यह उद्देश्य था कि खरसिया के आसपास के बच्चों को भी उच्च स्तरीय शिक्षा सहजता से उपलब्ध हो सके आज भी संस्थान इसी उद्देश्य की पूर्ति हेतु दृढ संकल्पित है साथ ही सरकार के शिक्षा का अधिकार योजना में भी स्कूल अपना हाथ बटा रहा है।
    इस स्कूल में वाई फाई सिस्टम के माध्यम से घर से स्कूल एवम क्लास रूम, बस में, स्कूल के भीतर बच्चों, हरेक विद्यार्थी पर उसके अभिभावक मोबाईल के माध्यम से नजर रख सकते हैं। इस स्कूल में सम्पूर्ण भारत से अंनुभवी टीचरों की टीम को बच्चों के भविष्य संवारने की जवाबदारी दी गई है । इस स्कूल में स्वीमिंग पुल ए गार्डन,हार्स राइडिंग,अत्याधुनिक तकनीक पूर्णतः वातनूकुलित विद्यालय हाईटेक अध्ययन कक्ष का निर्माण किया गया है। समय समय पर योगा, व्यायाम, खेलकूद समाजिक गतिविधियों पर भी आयोजन किया जाता है। स्कूल का वार्षिकोत्सव में बाहर के अतिथियों, कलाकारों को भी आमंत्रित कर बच्चों से रूबरू होने का अवसर दिया जाता है। इसी तारतम्य में फिल्म कलाकार धर्मेन्द्र, गोविंदा जैसे उच्च स्तरीय कलाकार वार्षिकोत्सव में शिरकत कर बच्चों की हौसला अफजाई कर चुके हैं।
    शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार हेतु प्रतिबद्ध हैं – सना बजाज
    आलोक इंटरनेशनल स्कूल खरसिया की संचालिका सना बजाज ने स्कूल प्राचार्य एन जे ज्योति को पदमुक्त करने पर बताया कि एन जे ज्योति द्वारा वित्तीय वर्ष 2023 24 एवं अप्रैल 24 में अनेक वित्तीय अनियमिताएं की गई थी। जांच में साबित होने पर भी स्कूल प्रबंधन समिति द्वारा बच्चों की पढ़ाई को सुचारू रूप से चलाने को ध्यान में रखकर पूर्व प्राचार्य श्रीमती एन जे ज्योति को बीच शिक्षा सत्र में नहीं हटाया गया। अब शिक्षा सत्र समाप्त होने पर प्राचार्य श्रीमती ज्योति द्वारा की गई अनियमितता को गंभीरता से विचार करके कार्यवाही की गई और श्रीमती ज्योति को पदमुक्त किया गया। उन्हें केवल अप्रैल 2024 के वेतन की पात्रता थी परंतु प्रबंध संचालक समिति द्वारा उन्हें तीन माह का वेतन देकर अपनी उदारता का और अभिनव परिचय दिया गया है। गुड़ाखू फैक्ट्री के स्टाफ स्टाफ सोनू अग्रवाल एवं राजा अग्रवाल स्कूल प्रबंध संचालक से स्टाफ सैलरी के संबंध में चर्चा करने इस दौरान आए थे और इस मामले में उन्होंने अपनी सद्भावनापूर्ण समझाइश दी। संचालिका सना बजाज ने कहा है कि संस्था बच्चों के भविष्य को उज्जवल बनाने के लिए उनकी शिक्षा गुणवत्ता में सुधार लाने के लिए पूर्व की भांति पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है और रहेगाl

  • माध्यमिक शाला बांसमुड़ा में पदस्थ शिक्षिका श्रीमती कौशिल्या नन्दागौरी की सेवानिवृत्ति…

    माध्यमिक शाला बांसमुड़ा में पदस्थ शिक्षिका श्रीमती कौशिल्या नन्दागौरी की सेवानिवृत्ति…

    खरसिया। माध्यमिक शाला बांसमुड़ा में पदस्थ शिक्षिका श्रीमती कौशिल्या नन्दागौरी की सेवानिवृत्ति पर विद्यालय परिवार द्वारा विकासखंड शिक्षा अधिकारी, संकुल प्राचार्य, विकासखंड स्त्रोत केंद्र समन्वयक तथा अन्य शिक्षकों की उपस्थिति में विदाई समारोह का आयोजन कर उनका सम्मान किया गया।

    गौरतलब है कि खरसिया विकासखंड अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय बांसमुड़ा में पिछले लगभग 18 वर्षों से शिक्षक (एलबी) के पद पर कार्यरत श्रीमती कौशिल्या नन्दागौरी अधिवार्षिकी आयु पूर्ण कर 30 अप्रैल को शासकीय सेवा से सेवानिवृत्त हुई हैं। 3 मई को विद्यालय परिवार द्वारा उनकी सेवानिवृत्ति पर सम्मान सह विदाई समारोह का आयोजन खरसिया के विकासखंड शिक्षा अधिकारी शैलेश देवांगन, पूर्व विकासखंड शिक्षा अधिकारी और संकुल प्राचार्य एल एन पटेल, विकासखंड स्त्रोत केंद्र समन्वयक प्रदीप साहू, मध्यान्ह भोजन के नोडल अधिकारी गुलाबसिंह कंवर सहित संकुल अंतर्गत आने वाले विद्यालयों के शिक्षक/शिक्षिकाओं की उपस्थिति में किया गया। इस दौरान पूर्व माध्यमिक शाला के प्रधान पाठक आनंद शंकर द्विवेदी ने सेवानिवृत्त शिक्षिका के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि उनका जन्म 25 अप्रैल 1962 को हुआ है। शिक्षा विभाग में उनकी प्रथम नियुक्ति 11 फरवरी 1999 को शिक्षाकर्मी वर्ग 03 के पद पर घरघोड़ा विकासखंड अंतर्गत प्राथमिक शाला कुडुमकेला में हुई थी। 7 अगस्त 2006 को उनकी पदोन्नति शिक्षाकर्मी वर्ग 02 के पद पर करते हुए उन्हें पूर्व माध्यमिक शाला बांसमुड़ा में पदस्थ किया गया। इस शाला में लगभग 18 वर्षों तक सेवा देने के बाद वे 30 अप्रैल 2024 को सेवानिवृत्त हुई हैं। इस दौरान उन्होंने पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ अपने कर्तव्यों का पालन किया।

    विदाई सह सम्मान समारोह में उपस्थित अतिथियों ने सेवानिवृत्त शिक्षिका श्रीमती कौशिल्या नन्दागौरी का शॉल और श्रीफल देकर सम्मान किया। इस अवसर पर संकुल केंद्र मदनपुर के शैक्षिक समन्वयक सुरजभान पटेल, ग्राम पंचायत बांसमुड़ा की सरपंच श्रीमती देवकुमारी राठिया, शिक्षिका श्रीमती कंचन साहू, श्रीमती ज्योति वर्मा के अलावा ओ पी पटेल, हीरालाल मेहर, वीरेंद्र महिलांगे, श्रीमती बालेश्वरी महिलांगे, सत्यप्रकाश राठौर, अनुज प्रधान, श्रीमती रेणुका राठिया, अश्वनी खैरवार, श्रीमती योगेश्वरी वर्मा  सहित संकुल अंतर्गत आने वाले विद्यालयों के शिक्षकगण और स्व सहायता समूह के सदस्यगण उपस्थित रहे।