Author: Sunil Agrawal

  • रायपुर में ड्रग्स का पूरा खेल… ये है असली मास्टर माइंड, पुलिस ने किया गिरफ्तार… 

    रायपुर में ड्रग्स का पूरा खेल… ये है असली मास्टर माइंड, पुलिस ने किया गिरफ्तार… 

    रायपुर। ड्रग्स पेडलर्स मामले में राजधानी पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. पुलिस ने मुम्बई से एक नाइजीरियन को गिरफ्तार किया है, इसे इस पूरे खेल मामले का मुख्य सरगना है. इस पूरे मामले का खुलासा पुलिस कुछ देर में करने वाली है।

     राजधानी पुलिस ड्रग्स मामले को लेकर लगातार कार्रवाई कर रही है इस मामले में पुलिस की 6 सदस्यीय टीम मुम्बई गई हुई थी वहीं से ड्रग्स मामले में अंर्तराष्ट्रीय पेडलर्स को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने इसके पास से बड़ी मात्रा में नशीला पदार्थ बरामद किया है।

    इस मामले में अब पुलिस ने 15 लोगों को गिरफ्तार किया है. अब इस नाइजीरियन को मिलाकर पुलिस ने 16 आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

    राजधानी के बैरन बाजार इलाके में दो आरोपियों को पुलिस ने पहले गिरफ्तार किया था. इसके इनके निशानदेही पर पुलिस ने बिलासपुर बालोद दुर्ग सहित कई जिलों में छापेमार कार्रवाई करते हुए कुल 15 लोगों को गिरफ्तार किया था।

    सूत्रों के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों में से एक आरोपी से उक्त मुख्य आरोपी के संबंध में पुलिस को जानकारी मिली थी. बताया जा रहा है कि ये नाइजीरियन लंबे समय से इस पूरे खेल में लिप्त था।

    सूत्रों की माने तो मुंबई के कई नाइट क्लब में भी ये ड्रग्स की सप्लाई करता था।

  • कोरोना के चलते देश में 70 फीसदी घटी सोने की मांग…

    कोरोना के चलते देश में 70 फीसदी घटी सोने की मांग…

    विश्व स्वर्ण परिषद (डब्ल्यूजीसी) की रिपोर्ट के अनुसार, भारत में अप्रैल-जून की तिमाही में सोने की मांग 70 फीसदी घटकर 63.7 टन रह गई। रिपोर्ट में कहा गया है कि कोविड-19 की वजह से देश में लागू लॉकडाउन के चलते सोने की मांग में गिरावट आई है। इससे पिछले साल यानी 2019 की दूसरी तिमाही में भारत में सोने की मांग 213.2 टन रही थी। विज्ञापनnullडब्ल्यूजीसी की ‘दूसरी तिमाही में सोने की मांग के रुख पर रिपोर्ट’ में कहा गया है कि मूल्य के हिसाब से दूसरी तिमाही में भारत में सोने की मांग 57 फीसदी घटकर 26,600 करोड़ रुपये रह गई, जो इससे पिछले साल की समान तिमाही में 62,420 करोड़ रुपये थी। दूसरी तिमाही में आभूषणों की मांग 74 फीसदी घटकर 168.6 टन से 44 टन पर आ गई। 

    वित्त विशेषज्ञ डॉक्टर रवि सिंह की राय


    इस संदर्भ में वित्त विशेषज्ञ डॉक्टर रवि सिंह ने कहा कि भारत में सोने की डिमांड अप्रैल-जून तिमाही में घटकर 26 साल के निचले स्तर पर लुढ़क गई है। कोरोना काल में लगाए गए लॉकडाउन से सोने की मांग में गिरावट आई है। वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल के आंकड़ों के मुताबिक इस साल अप्रैल-जून में सोने की डिमांड 70 फीसदी लुढ़की कर 63.7 टन रह गई यानी कुल 26 हजार 600 करोड़ का सोना खरीदा गया। सोने के गहनों के शौकीन भारतीयों की खरीदारी बेहद कम हो गई। भारत में निवेशकों में शेयर बाजार और गोल्ड के बीच कंफ्यूजन बनी रही। इससे लोगों ने गोल्ड पर सारा ध्यान देने की जगह पोर्टफोलियो का पुराना फॉर्मूला आजमाया।’

    मूल्य के हिसाब से आभूषणों की मांग 63 फीसदी घटकर 18,350 करोड़ रुपये रह गई, जो 2019 की समान अवधि में 49,380 करोड़ रुपये थी। इसी तरह निवेश के लिए सोने की मांग 56 फीसदी घटकर 19.8 टन रह गई, जो एक साल पहले समान अवधि में 44.5 टन थी। मूल्य के हिसाब से सोने की निवेश मांग 37 फीसदी घटकर 8,250 करोड़ रुपये रह गई, जो इससे पिछले साल की समान तिमाही में 13,040 करोड़ रुपये थी। 

    डब्ल्यूजीसी के प्रबंध निदेशक, भारत सोमसुंदरम पीआर ने कहा कि, ‘दूसरी तिमाही में जहां सोने के दाम ऊंचाई पर थे, वहीं इस दौरान देश में महामारी की वजह से लॉकडाउन भी था। इन कारणों से देश में सोने की मांग 70 फीसदी घटकर 63.7 टन रह गई।’ उन्होंने कहा कि कुल मिलाकर पहली छमाही में देश में सोने की मांग 56 फीसदी घटकर 165.6 टन रही है। यह वैश्विक रुख के अनुरूप है। हालांकि, इस दौरान गोल्ड ईटीएफ की खरीदारी में मामूली इजाफा हुआ।

  • नशे में धुत्त आरक्षक ने डेढ़ साल की मासूम को 50 बार सिगरेट से दागा, छत्तीसगढ़ DGP ने आरोपी पुलिसकर्मी को किया बर्खास्त…

    नशे में धुत्त आरक्षक ने डेढ़ साल की मासूम को 50 बार सिगरेट से दागा, छत्तीसगढ़ DGP ने आरोपी पुलिसकर्मी को किया बर्खास्त…

    रायपुर। छत्तीसगढ़ में पुलिस की बेरहमी सामने आई है। बालोद में पदस्थ आरक्षक अविनाश राय ने एक डेढ़ साल की मासूम को 50 बार सिगरेट से दाग दिया। जानकारी के मुताबिक पुलिसकर्मी मकान मालिक से उधार के पैसे वसूलने गया था।

    आरक्षक अविनाश राय नशे में धुत था, इस दौरान उसने डेढ़ साल की मासूम को कई बार सिगरेट से दागा। मासूम बच्ची की मां ने पुलिस थाना बालोद में आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। आरक्षक अविनाश राय का हाल ही में बालोद से दुर्ग रक्षित केंद्र ट्रांसफर हुआ है। आरक्षक ग्राम सिवनी में किराए के मकान में रह रहा था ।

    मामले में संज्ञान लेते हुए छत्तीसगढ़ के डीजीपी डी एम अवस्थी ने आरोपी आरक्षक के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार करने के निर्देश दिए हैं। IBC 24 से बात करते हुए डीजीपी डी एम अवस्थी ने इस मामले में आरोपी आरक्षक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही है।

  • भारतीय प्रशासनिक सेवा के 9 अधिकारियों के तबादले,3 कलेक्टर भी बदले गये….

    भारतीय प्रशासनिक सेवा के 9 अधिकारियों के तबादले,3 कलेक्टर भी बदले गये….

    रायपुर। भारतीय प्रशासनिक सेवा के 9 अफसरों को इधर से उधर किया गया है। इस कड़ी में निलेश क्षीरसागर को गरियाबंद कलेक्टर बनाया गया है। चंदन अग्रवाल कांकेर और विनीत नंदनवार सुकमा के कलेक्टर होंगे।

    गरियाबंद कलेक्टर छतर सिंह डेहरे आज रिटायर हो गए। उनकी जगह संचालक कृषि निलेश क्षीरसागर को कलेक्टर बनाया गया है। कांकेर कलेक्टर केएल चौहान को वन विभाग का संयुक्त सचिव बनाया गया है। चंदन अग्रवाल को कांकेर कलेक्टर की जिम्मेदारी दी गई है।

    जीएसटी कमिश्नर रानू साहू को पर्यटन मंडल के एमडी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। मोहम्मद केसर हक को संचालक पंचायत विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। अभिनव अग्रवाल को एमडी वेयर हाऊसिंग कार्पोरेशन की जिम्मेदारी दी गई है।

    अमृत खलको को राज्यपाल के स.चिव के साथ आयुक्त सचिव कृषि एवं गन्ना का अतिरिक्त प्रभार
    एस प्रकाश को विशेष सचिव पंचायत को सचिव पीएचई पदस्थ करते हुए संचालक जल जीवन मिशन का अतिरिक्त प्रभार
    मोहम्मद कैसर को विशेष पंचायत तथा अतिरिक्त आयुक्त मनरेगा को संचालक पंचायत बनाया गया है।
    कुमार लाल चौहान को कलेक्टर कांकेर को ज्वाइंट सिकरेट्री वन विभाग के साथ-साथ संचालक आजीविका मिशन
    रानू साहू को वाणिज्य कर आयुक्त के साथ-साथ पर्यटन मंडल एमडी अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
    नीलेश क्षीरसागर संचालक कृषि एवं गन्ना आयुक्त को कलेक्टर गरियाबंद बनाया गया है।
    चंदन कुमार को कलेक्टर सुकमा से कांकेर का नया कलेक्टर बनाया गया है।
    इफ्फत आरा को एमडी पर्यटन को पाठ्य पुस्तक निगम का एमडी बनाया गया है।
    विनित नंदनवार को एडीएम रायपुर को सुकमा का कलेक्टर बनाया गया है।
    अभिनव अग्रवाल (आईआरएस) को डायरेक्टर फूड को एमडी वेयर हाउसिंग बनाया गया है।

  • आज से बदल रहे नियम, जान ले अभी ताकि ना हो कोई परेशानी, और जेब पर भी ना रहे भारी….

    आज से बदल रहे नियम, जान ले अभी ताकि ना हो कोई परेशानी, और जेब पर भी ना रहे भारी….

    देश में 1 नवंबर से आपके रोजाना की जरूरतों से जुड़ी वस्तुओं और सर्विस से जुड़े सात नियमों में बदलाव होने वाला है जिसका सीधा असर आपकी जेब पर पड़ने वाला है। रसोई गैस सिलेंडर (LPG) से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव होने वाला है। एक नवंबर से सिलेंडर बिना ओटीपी के नहीं मिलेगा। अब आपके घरेलू गैस सिलेंडर की होम डिलीवरी की प्रक्रिया पहले जैसी नहीं होगी। 1 नवंबर से सिलेंडर की कीमतों में भी बदलाव होगा।

    बदलेगा सिलेंडर मंगाने का तरीका

    चोरी रोकने और सही ग्राहक की पहचान के लिए तेल कंपनियां नया एलपीजी सिलेंडर का नया डिलीवरी सिस्टम 1 नवंबर से लागू करने वाली हैं। इस नए सिस्टम को DAC का नाम दिया जा रहा है यानी डिलीवरी ऑथेंटिकेशन कोड।

    पहले 100 स्मार्ट सिटी में यह सिस्टम लागू होगा। केवल बुकिंग करा लेने भर से सिलेंडर की डिलीवरी नहीं होगी। आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक कोड भेजा जाएगा उस कोड को जब तक आप डिलीवरी ब्वाय को कोड नहीं दिखायेंगे तब तक सिलेंडर की डिलीवरी नहीं होगी। अगर किसी कस्टमर का मोबाइल नंबर अपडेट नहीं है तो डिलीवरी ब्वाय के पास के ऐप होगा, जिसके जरिए वह रियल टाइम अपना नंबर अपडेट करवा लेगा और उसके बाद कोड जनरेट हो जाएगा। ये सिस्टम कमर्शियल सिलेंडर पर लागू नहीं होगा।

    बदलेंगी एलपीजी सिलेंडर की कीमतें


    हर महीने की पहली तारीख को ऑयल कंपनियां एलपीजी सिलेंडर की कीमतें तय करती हैं। ऐसे में 1 नवंबर को सिलेंडर की कीमतों में बदलाव हो सकता है। अक्टूबर में ऑयल कंपनियों ने कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी की थी।

    बैंक ऑफ बड़ौदा में पैसा जमा कराने के बदलेंगे नियम


    बैंक ऑफ बड़ौदा में अब अपना पैसा जमा करने और निकालने के लिए भी फीस देना पड़ेगी। 1 नवंबर से तय सीमा से ज्यादा बैंकिंग करने पर अलग से शुल्क लगेगा। इस पर बैंक ऑफ इंडिया, पीएनबी, एक्सिस और सेंट्रल बैंक भी जल्द फैसला लेंगे। बैंक ऑफ बड़ौदा ने चालू खाते, कैश क्रेडिट लिमिट और ओवरड्राफ्ट अकाउंट से जमा-निकासी के अलग और बचत खाते से जमा-निकासी के अलग-अलग शुल्क निर्धारित किए हैं। लोन अकाउंट के लिए महीने में तीन बार के बाद जितनी बार ज्यादा पैसा निकालेंगे, 150 रुपये हर बार देने पड़ेंगे। बचत खाते में तीन बार तक जमा करना मुफ्त मगर चौथी बार जमा किया तो 40 रुपये देने होंगे। वरिष्ठ नागरिकों को भी बैंक ने कोई राहत नहीं दी है।

    रेलवे बदलेगा ट्रेनों का टाइम टेबल


    इंडियन रेलवे पूरे देश की ट्रेनों के टाइम टेबल को बदलने जा रहा है। पहले ट्रेनों की टाइम टेबल 1 अक्टूबर से बदलने वाली थी, लेकिन किन्हीं कारणों से इसे आगे बढ़ाते हुए 31 अक्टूबर की तारीख को फाइनल किया गया है।

    इंडेन गैस ने बदला बुकिंग नंबर


    इंडेन ग्राहकों के लिए गैस बुक करने का नंबर बदल गया है। इंडियन ऑयल ने बताया कि पहले रसोई गैस बुकिंग के लिए देश के अलग-अलग सर्किल के लिए अलग-अलग मोबाइल नंबर होते थे। अब देश की सबसे बड़ी पेट्रोलियम कंपनी ने सभी सर्किल के लिए एक ही नंबर जारी किया है, अब देश भर के ग्राहकों को एलपीजी सिलेंडर बुक कराने के लिए 7718955555 पर कॉल या एसएमएस भेजना होगा।

    केरल में लागू होगी एमएसपी योजना


    केरल सरकार ने सब्जियों के लिए आधार मूल्य तय कर दिया है। केरल सब्जियों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) तय करने वाला देश का पहला राज्य बन गया है। सब्जियों का यह न्यूनतम या आधार मूल्य उत्पादन लागत से 20 फीसदी अधिक होगा। ये योजना 1 नवंबर से लागू होगी।

    चंडीगढ़ से न्यू दिल्ली के बीच चलेगी तेजस एक्सप्रेस


    1 नंवबर से प्रत्येक बुधवार को छोड़कर चंडीगढ़ से न्यू दिल्ली के बीच तेजस एक्सप्रेस चलेगी। गाड़ी संख्या 22425 न्यू दिल्ली-चंडीगढ़ तेजस एक्सप्रेस न्यू दिल्ली रेलवे स्टेशन से प्रत्येक सेामवार, मंगलवार, गुरुवार, शुक्रवार, शनिवार रविवार को सुबह 9.40 पर चलेगी और दोपहर 12.40 पर चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। यानी आप 3 घंटे में चंडीगढ पहुंच जाएंगे।

  • प्रशिक्षु आईपीएस के नेतृत्व में जुआ रेड कार्यवाही,82,090 नकद के साथ पकड़े गए 6 जुआरी

    प्रशिक्षु आईपीएस के नेतृत्व में जुआ रेड कार्यवाही,82,090 नकद के साथ पकड़े गए 6 जुआरी

    खरसिया । प्रशिक्षु आईपीएस पुष्कर शर्मा, थाना प्रभारी खरसिया की जुआ रेड कार्यवाही ने दीपावाली के समय सार्वजनिक स्थानों पर जुआ खेलने वालों को चौकन्ना कर दिया है, 30 अक्टूबर की शाम प्रशिक्षु आईपीएस के नेतृत्व में खरसिया पुलिस द्वारा खरसिया में बड़ी जुआ रेड की कार्यवाही की गयी है।


    पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार खरसिया में ओम प्रकाश मंगल चंद हार्डवेयर गोदाम मेन रोड के पास जुआ खेलने की मुखबिर सूचना पर प्रशिक्षु आईपीएस थाना प्रभारी खरसिया पुष्कर शर्मा के नेतृत्व में पुलिस पार्टी द्वारा जुआ रेड कार्यवाही किया गया । मौके पर राजेश गर्ग पिता बाबूलाल गर्ग उम्र 52 वर्ष, सिंधी कॉलोनी, आशीष अग्रवाल पिता बंसल अग्रवाल उम्र 44 वर्ष डभरा रोड खरसिया, प्रतीक अग्रवाल पिता अमर अग्रवाल उम्र 30 साल पुत्री शाला रोड खरसिया, दिलीप अग्रवाल ड़ेरिहा पिता स्वर्गीय नरेश अग्रवाल उम्र 45 वर्ष डभरा रोड, प्रहलाद सोनी पिता स्वर्गीय ओमप्रकाश सोनी 42 वर्ष गंज बाजार खरसिया, नटवर मित्तल पिता पन्ना लाल अग्रवाल उम्र 45 साल छपरी गंज खरसिया को रंगे हाथों पकड़ा गया, जुआ फड से 62,000 तथा जुआरियों के पास से 20,090 जुमला 82,090 तथा ताश की गड्ड़ी जब्ती कर जुआरियों के विरुद्ध थाना खरसिया में 13 जुआ एक्ट की कार्यवाही की गई है।

  • एटीएम लेनदेन फेल होने पर करें ये काम, आरबीआई ने बताए रास्ते

    एटीएम लेनदेन फेल होने पर करें ये काम, आरबीआई ने बताए रास्ते

    एटीएम की खराबी की वजह से एटीएम लेनदेन फेल हो सकता है या एटीएम मशीन कैश बाहर नहीं आ सकती है। चिंता करने या घबराने की जरूरत नहीं है क्योंकि बैंक एक निर्धारित समय के भीतर आपके आकाउंट में राशि जमा कर देगा। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) एक सार्वजनिक जागरूकता कदम उठाया है ताकि लोगों का एटीएम से कैश निकासी को लेकर चिंतित न होना पड़े। 

    if ATM transaction fails, Do this work, RBI told the way 

    एटीएम लेनदेन फेल होने पर क्या करें आरबीआई ने सुझाए रास्ते

    भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ट्वीट किया कि अगर आपका एटीएम लेनदेन फेल होता है और आपका बैंक एक निर्दिष्ट समय अवधि के भीतर आपके अकाउंट से डेबिट किए गए धन को वापस नहीं लौटता है, तो आपका बैंक आपको देरी की भरपाई करेगा। आरबीआई ने अपनी वेबसाइट पर ‘अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्नों’ में एटीएम से संबंधित प्रश्नों के उत्तर दिए।

    फेल एटीएम ट्रांजेक्शन रिफंड के बारे में जाने मुख्य बातें-

    1. आरबीआई ने कहा कि बैंकों को इस तरह के लेनदेन को अपने हिसाब से करना चाहिए।
    2. केंद्रीय बैंक ने कहा कि कार्ड जारी करने वाले बैंक या एटीएम मालिक बैंक से जल्द से जल्द शिकायत दर्ज करना एक अच्छा अभ्यास है।
    3. आरबीआई के अनुसार, एटीएम लेनदेन फेल होने के मामले में बैंकों को 5 कैलेंडर दिनों के भीतर ग्राहक के खाते को फिर से क्रेडिट करने के लिए अनिवार्य किया गया है।
    4. एटीएम लेनदेन फेल होने के 5 दिन के भीतर ग्राहक को राशि क्रेडिट नहीं होती है तो फिर से जमा करने में देरी के लिए बैंक को प्रतिदिन 100 रुपए मुआवजा देना पड़ेगा। ग्राहक अपने बैंक से संपर्क कर सकता है और उनके साथ मामले को उठा सकता है।
    5. बैंक से उत्तर प्राप्त होने के 30 दिनों के भीतर या 30 दिनों के भीतर बैंक से उत्तर न मिलने की स्थिति में ग्राहक बैंकिंग लोकपाल के पास मामले को ले जा सकता है।
  • ब्रिटेन के प्रधानमंत्री अपनी सैलरी से नहीं चला पा रहे घर, पद से देंगे इस्तीफा!

    ब्रिटेन के प्रधानमंत्री अपनी सैलरी से नहीं चला पा रहे घर, पद से देंगे इस्तीफा!

    अगर आप भी नौकरी करते हैं. तो अपनी सैलरी देखकर आपके मन में भी ये ख्याल कभी ना कभी जरूर आता होगा कि आपको आपके काम के बदले में जो तनख्वाह मिल रहे हैं वो पर्याप्त नहीं है. इससे आपका घर नहीं चल रहा और आपको अपनी नौकरी छोड़ देनी चाहिए. अगर आप ऐसा सोचते हैं तो आप अकेले नहीं हैं, क्योंकि ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बॉरिस जॉनसन तक को ऐसा लगता है कि प्रधानमंत्री के तौर पर उन्हें जो तनख्वाह मिलती है वो काफी नहीं है और इसलिए वो अगले वर्ष मार्च महीने तक इस्तीफा देना चाहते हैं. ये बातें ब्रिटेन के एक अखबार को बॉरिस जॉनसन की ही पार्टी के एक सांसद ने नाम ना छापने की शर्त पर बताई है।

    12 लाख रुपये महीना कमाते हैं बॉरिस जॉनसन


    इस सांसद के मुताबिक बॉरिस जॉनसन को लगता है कि प्रधानमंत्री के तौर पर उनकी मौजूदा सैलरी उनकी पिछली नौकरी के मुकाबले कम है और इस सैलरी में उनके घर का खर्च ठीक से नहीं चल पाता. ब्रिटेन के प्रधानमंत्री की सालाना सैलरी 1 करोड़ 43 लाख रुपये है. ये उनकी CTC है इसमें से कुछ पैसा पेंशन के रूप में भी कट जाता है. कुल मिलाकर ब्रिटेन के प्रधानमंत्री के पास इन हैंड सैलरी के रूप में हर महीने करीब 12 लाख रुपये आते हैं और बॉरिस जॉनसन को लगता है कि ये काफी नहीं है।

    पिछली नौकरी में इतनी थी जॉनसन की कमाई


    बॉरिस जॉनसन इससे पहले ब्रिटेन के एक अखबार के लिए कॉलम लिखा करते थे और इसके लिए उन्हें 22 लाख रुपये प्रति महीना मिलते थे. इसके अलावा ब्रिटेन का प्रधानमंत्री बनने से पहले उन्होंने सिर्फ दो भाषण देकर ही डेढ़ करोड़ रुपये कमा लिए थे. यानी आप कह सकते हैं कि आज बॉरिस जॉनसन को जो तनख्वाह मिल रही है वो उनकी पिछली सैलरी के अदायगी (Reimbursement) के बराबर भी नहीं, और इसलिए वो ब्रेक्सिट की प्रक्रिया पूरी करने के बाद प्रधानमंत्री पद छोड़ देना चाहते हैं।

    2010 में 200% सैलरी बढ़ने पर भी नाखुश से सांसद  


    क्या आपको भी ऐसा लगता है कि प्रधानमंत्री या सांसद जैसा पद तो जनता की सेवा के लिए होता है, इसमें सैलरी की बात कहां से आ गई? लेकिन सच ये है कि पूरी दुनिया के सांसद और मंत्री लगातार अपनी सैलरी बढ़ाने की मांग करते हैं. वर्ष 2010 में जब भारत के सांसदों की सैलरी 200 प्रतिशत तक बढ़ाने की कोशिश की गई थी, तब सांसदों को उनकी तनंख्वाह में ये वृद्धि भी कम लगी थी।

    पूरी दुनिया में जब भी सांसदों की सैलरी बढ़ाई जाती है तो सबकी सैलरी एक साथ और बराबर बढ़ती है. यानी नेताओं की सैलरी में वृद्धि उनकी प्रदर्शन से जुड़ी हुई नहीं होती. जबकि प्राइवेट नौकरियों में ऐसा नहीं होता और वहां कर्मचारियों का वेतन वृद्धि उनके प्रदर्शन के हिसाब से ही होता है. दुनिया के ज्यादातर देशों में प्रधानमंत्रियों को जो तनख्वाहें मिलती हैं वो उस देश के लोगों को मिलने वाली औसत सैलरी से अक्सर ज्यादा ही होती है।

    सिंगापुर के प्रधानमंत्री की सैलरी विश्व में सबसे अधिक


    इनमें सबसे आगे सिंगापुर है. जहां प्रधानमंत्री की वार्षिक सैलरी 11 करोड़ 82 लाख रुपये से ज्यादा होती है. दूसरे नंबर पर हांग कांग के मुख्य कार्यकारी का पद है, जिसपर बैठने वाले को हर साल 4 करोड़ 17 लाख रुपये मिलते हैं. तीसरे नंबर पर स्विटजरलैंड के राष्ट्रपति हैं, जिनकी सालाना सैलरी साढ़े तीन करोड़ रुपये है. 3 करोड़ रुपये की वार्षिक सैलरी के साथ अमेरिका के राष्ट्रपति चौथे नंबर पर है।

    हर महीने 2 लाख रुपये कमाते हैं पीएम मोदी


    भारत की बात करें तो यहां प्रधानमंत्री को हर महीने सैलरी के रूप में 2 लाख रुपये मिलते हैं, जो दुनिया के बाकी राष्ट्र अध्यक्षों की सैलरी के मुकाबले बहुत कम हैं. कुछ दिनों पहले प्रधानमंत्री मोदी ने अपनी संपत्ति और बैंक बैलेंस की डिटेल्स को सार्वजनिक किया था, जिसके मुताबिक जून के आखिर तक उनके पास कैश के रूप में सिर्फ 31 हजार 450 रुपये थे. जबकि इसी दौरान उनका बैंक बैलेंस था 3 लाख 38 हजार रुपये. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 70 वर्ष के हैं और जो जानकारी उन्होंने दी है उसके मुताबिक उनके पास कोई लोन नहीं है और वो कोई EMI भी नहीं चुकाते. प्रधानमंत्री मोदी के पास सोने की 4 अंगूठियां है जिनकी कीमत 1 लाख 51 हजार रुपये है।

    क्या कहते हैं अंतरराष्ट्रीय पोल


    नेताओं के बाद अब सैलरी को लेकर आप लोगों के दर्द को भी समझ लीजिए. पोल करने वाली एक बड़ी अंतरराष्ट्रीय संस्था Gallup के मुताबिक दुनियाभर में फुल टाइम नौकरी करने वाले 85 प्रतिशत कर्मचारी अपनी नौकरी से खुश नहीं हैं और कर्मचारियों के असंतोष के पीछे एक बड़ी वजह उनकी सैलरी होती है. एक सर्वे के मुताबिक, भारत के भी 75 प्रतिशत कर्मचारी अपनी नौकरी से संतुष्ट नहीं है और इसके पीछे भी एक बडी वजह कम तनख्वाह है।

    यानी कोई व्यक्ति चाहे किसी भी पद पर हो, नौकरी-नौकरी होती है और उससे मिलने वाली सैलरी-सैलरी होती है. लगभग हर व्यक्ति चाहता है कि उसकी सैलरी तेज रफ्तार से बढ़े और उसकी सीटीसी और इन हैंड सैलरी का अंतर कम से कम हो. लेकिन हमेशा ध्यान रखें कि ये सब आपके परिश्रम और पुरुषार्थ से ही संभव है. और जो व्यक्ति मेहनत करता है उसे जीवन के ऑफर लेटर में सिर्फ खुशियां ही खुशियां मिलती है और खुशियों के स्त्रोत पर कोई टैक्स नहीं कटता।

  • पुलिस की विवेचना में गंभीर चूक की वजह से हत्या के 6 आरोपी बरी, रायपुर कोर्ट की विवेचक और थानेदार के खिलाफ सख्त टिप्पणी, दोनों के खिलाफ विभागीय जाँच की अनुशंसा भी….

    पुलिस की विवेचना में गंभीर चूक की वजह से हत्या के 6 आरोपी बरी, रायपुर कोर्ट की विवेचक और थानेदार के खिलाफ सख्त टिप्पणी, दोनों के खिलाफ विभागीय जाँच की अनुशंसा भी….

    रायपुर। राजधानी के विधानसभा थाना क्षेत्र में वर्ष 2018 में हुई हत्या के मामले में पुलिस की विवेचना में गंभीर चूक की वजह से हत्या के आरोपित 6 आरोपियों को अदालत ने बरी तो किया लेकिन विवेचना अधिकारी लक्ष्मण कुमेठे और तत्कालीन थाना प्रभारी अश्वनी राठौड़ के खिलाफ सख़्त टिप्पणी करते हुए गृह सचिव को इस लापरवाही पर विभागीय जाँच संस्थित करने और विभागीय जाँच की रिपोर्ट से अदालत को अवगत कराने के आदेश जारी किए हैं।


    मामला 27 अक्टूबर 2018 का है, जबकि परमानंद चतुर्वेदी नामक व्यक्ति का शव विधानसभा थाना क्षेत्र के डबरा खदान तालाब के पास मिला। पुलिस ने क्राईम नंबर 395/2018 क़ायम कर धारा 302 का अपराध दर्ज किया।
    पुलिस ने विवेचना में यह पाया कि, मृतक परमानंद चतुर्वेदी की हत्या संपत्ति विवाद में की गई थी। इस हत्या में पुलिस ने परमानंद की चाची श्रीमती भगवती चतुर्वेदी समेत 6 को आरोपी बनाया और न्यायालय को पेश चालान में ब्यौरा दिया कि, हत्या जिन आरोपियों ने की,उन्हे इस हत्या के लिए रक़म दी गई थी। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ़्तार
    धारा 302,120 बी,201 के तहत अदालत में पेश किया।
    अदालत में इस मामले की सुनवाई के दौरान पुलिस अपने ही आरोप को समर्थन देने में असफल हो गई।अदालत ने अभियुक्तों को बरी करते आदेश पत्र में विवेचना कर्ता अधिकारी लक्ष्मण कुमेटी को लेकर टिप्पणी लिखी –

    “प्रकरण में प्रस्तुत साक्ष्य के संपूर्ण विश्लेषण पश्चात इसमें कोइ संदेह नही रह जाता कि हत्या जैसे गंभीर अपराध में विवेचक लक्ष्मण कुमेटी द्वारा निम्नतम स्तर की विवेचना आरोपीगण को लाभ पहुँचाने की उद्देश्य से की गई प्रतीत होती है।”

  • प्रदेश में मदिरा की दुकानें खुली हुई है, और जाँजगीर चांपा जिले का मंदिर बंद..युद्धवीर सिंह जूदेव ने कलेक्टर को लिखा पत्र…

    प्रदेश में मदिरा की दुकानें खुली हुई है, और जाँजगीर चांपा जिले का मंदिर बंद..युद्धवीर सिंह जूदेव ने कलेक्टर को लिखा पत्र…

    जांजगीर-चांपा। कलेक्टर यशवंत कुमार को चंद्रपुर के पूर्व विधायक एवं संसदीय सचिव रह चुके युद्धवीर सिंह जूदेव ने पत्र लिख कर नवरात्रि पर्व पर मंदिरों में श्रद्धालुओं के प्रवेश पर प्रतिबंध को लेकर नाराजगी जाहिर की है।

    पत्र में उन्होंने लिखा है कि पूरे छत्तीसगढ़ में किसी भी जिले में मंदिरों में श्रद्धालुओं के प्रवेश पर रोक नहीं लगाई है सिर्फ जांजगीर चांपा जिले में नवरात्रि के दौरान श्रद्धालुओं के प्रवेश पर करने पर प्रतिबंध लगाया गया है। यह अत्यंत खेद का विषय है कि पूरे छत्तीसगढ़ में मदिरा की दुकानें खुली हुई है और जाँजगीर चांपा जिले का मंदिर बंद है।

    आदिशक्ति अंबे भवानी मां दुर्गा के प्रति हम हिंदुओं की असीम आस्था और विश्वास जुड़ा हुआ है। हमारी माताएं और बहनें 9 दिनों तक उपवास रखकर माता रानी के दर्शन हेतु लालायित रहती हैं और नवरात्रि के समय माता रानी का दर्शन ना कर पाना अत्यंत ही दुर्भाग्य और खेद का विषय है। हम हिंदुओं के प्रति आस्था से खिलवाड़ किया जाना मैं और मेरे हिंदू भाई कतई बर्दाश्त नहीं कर सकेंगे चाहे सरकार किसी की भी हो।

    कलेक्टर से अनुरोध करते हुए जूदेव ने कहा है कि हिंदुओं के आस्था को ध्यान में रखते हुए 24 एवं 25 अक्टूबर अष्टमी नवमीं को श्रद्धालुओं को मंदिरों में प्रवेश करने की अनुमति प्रसारित करें।