Author: Sunil Agrawal

  • 4G से कितना अलग है 5G, जो बदल देगा लोगों का मोबाइल एक्सपीरियंस!

    4G से कितना अलग है 5G, जो बदल देगा लोगों का मोबाइल एक्सपीरियंस!

    वह समय तो आपको याद ही होगा. जब टेलिकॉम कंपनी रिलायंस जिओ ने 4G को लांच कर तहलका मचा दिया था. ऐसा नहीं है कि उसके पहले भारत में इंटरनेट मौजूद नहीं था. 1981 में 1जी, 1992 में 2जी, और 2001 में 3G वाला  मोबाइल नेटवर्क आ चुका था. किन्तु, क्रांति शब्द, खासकर ‘रिलायंस’ जियो के 4G के साथ ज्यादा मुफ़ीद बैठता है. आगे का सफर और भी ज्यादा रोमांचक हो सकता है।
    वो इसलिए क्योंकि, भारत में 5G नेटवर्क दस्तक दे चुका है. एयरटेल ने घोषणा की है कि उसने हैदराबाद में एक कमर्शियल नेटवर्क पर लाइव 5 जी सर्विस देने वाली पहली टेलिकॉम कंपनी बन गई है. वहीं जियो ने कहा था कि वह 2021 की दूसरी छमाही में देश में 5G सर्विस उपलब्ध करवाएगी. ऐसे में जानना दिलचस्प रहेगा कि 5G, 4G से कैसे अलग है, और यह कैसे बदलेगा हमारा मोबाइल एक्सपीरियंस?

    असल में 5G है क्या?

    5G को सेल्युलर मोबाइल सर्विस की 5वां पीढ़ी कहा जा सकता है. जो अपनी सुपर फास्ट डाटा सर्विस के चलते चर्चा का विषय बना रहता है. इसे मिलीमीटर वेब्स, स्मॉल सेल, मैसिव माइमो, बीमफॉर्मिंग और फुल डुप्लेक्स के संगम से विकसित किया गया है. इनकी मदद से उम्मीद जताई जा रही है कि इस नेटवर्क में इंटरनेट की स्पीड 1 000mbps तक पहुंचा जाएगी.  मतलब 4G के मुकाबले 10-20 गुना तेज डाटा डाउनलोड स्पीड।

    भारत भी इसका लाभ ले सके. इसके लिए ट्राई ने 2017 में इससे जुड़ा एक खाका तैयार किया था. इसी क्रम में एयरटेल ने दावा किया है कि उसके पास मौजूदा स्पेक्ट्रम पर मिड-बैंड में 5G नेटवर्क को चलाने की कैपेसिटी है. 5G नेटवर्क को सफल बनाने के लिए एयरटेल ने अपने पार्टनर Ericsson के साथ मिलकर काम किया है. कंपनी के मुताबिक 5G सर्विस को लाने वाली एयरटेल देश की पहली कंपनी बन गई है।

    डिजिटल युग के लिए यह नेटवर्क कितना महत्वपूर्ण हो सकता. इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि दुनिया की बड़ी मोबाइल डिवाइस कंपनियां अपने प्रोडक्ट्स को बनाने की तैयारी में जुटी गई हैं।

    इसकी जरूरत क्यों?

    5g

    आपके मन में सवाल हो सकता है कि आखिर 5G की जरूरत क्यों. दरअसल जैसे-जैसे वक्त बीत रहा है. वैसे-वैसे  स्मार्टफोन और इंटरनेट से चलने वाले अन्य डिवाइसेज की संख्या भी बढ़ रही है. परिणाम स्वरूप वर्तमान में प्रयोग वाली 6 गीगाहर्ट्ज वाली फ्रीक्वेंसी धीमी पड़ रही है. कई बार तो यह जाम तक हो जाती है. वहीं, वेवलेंथ छोटी होने के कारण मिलीमीटर वेब्स उतना अच्छे से ट्रेवल नहीं कर पाते, जितना करना चाहिए।

    मौसम भी इसमें बाधक बनता है. बारिश वाले माहौल में तो यह खासा प्रभावित होता है. यही कारण है कि मिलीमीटर वेब्स, स्मॉल सेल, मैसिव माइमो, बीमफॉर्मिंग और फुल डुप्लेक्स के संगम से 5G को तैयार किया गया. इसमें मिलीमीटर वेब्स के जरिए 30 से 300 गीगाहर्ट्ज का खाली फ्रीक्वेंसी बैंड काम में लाया जाया जाएगा, जिससे रफ्तार मिलना लाजमी है. इसी तरह दूसरे उपकरण भी अपना-अपना काम करेंगे।

  • देखिये बजट क्या सस्ता क्या महंगा…

    देखिये बजट क्या सस्ता क्या महंगा…

    वित्त मंत्री के पिटारे से इस बार राहत की सौगात आमलोगों पर नहीं बरसी। ना तो टैक्स के स्लैब में बदला किया गया और ना ही महंगाई पर कुछ राहत मिली।। उपर से मोबाइल जैसी जरूरत का सामान महंगा हो गया। इस बजट से सिर्फ मीडिल क्लास और नौकरी पेशा वर्ग ही निराश नहीं हुआ है, बल्कि शराब प्रेमियों को भी ज्यादा कीमत चुकाने का डर सताने लगा। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट में शराब पर सेस 100 प्रतिशत बढ़ाने का ऐलान किया है। शराब से जुड़े पेय पदार्थों में सेस की दर 100 फीसदी बढ़ने से इसकी कीमतों में इजाफा होगा। सरकार ने घोषणा की है कि नया एग्री इन्फ्रा डेवलपमेंट सेस कल से ही लागू हो जाएगा. इस हिसाब से कल से शराब पीना भी महंगा होगा, क्योंकि बजट में एल्कोहॉलिक बेवरेज पर 100 प्रतिशत एग्री इन्फ्रा सेस लगाया है.इस फैसले के तुरंत बाद से ही ये कहा जाने लगा कि अब शराब महंगी हो जाएगी, लेकिन विशेषज्ञों की मानें तो ऐसा कुछ नहीं होने वाला है।

    पेट्रोल-डीजल भी महंगे

    बजट में पेट्रोल पर 2.5 रुपये प्रति लीटर और डीजल पर 4 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से एग्री इन्फ्रा सेस लगाया गया है. ऐसे में इनकी कीमत कल से ही बढ़ने की संभावना है.

    खाने के तेल पर सेस, पर महंगाई का असर नहीं
    सरकार ने कच्चे पाम तेल पर 17.5% एग्री इन्फ्रा सेस, कच्चे सोयाबीन और सूरजमुखी तेल पर 20% का सेस लगाया है. लेकिन ग्राहकों पर इससे कीमतों का अतिरिक्त भार ना पड़े इसके लिए इन पर बेसिक कस्टम ड्यूटी (बीसीडी) में कटौती की गई है.

    अप्रैल से सस्ता हो सकता है सोना-चांदी
    बजट में सोने और चांदी पर उत्पाद शुल्क दरों में कटौती की गई है. इसे 12.5% से घटाकर 7.5% कर दिया गया है. वहीं सोने-चांदी के बिस्कुटों पर भी सीमाशुल्क घटाया गया है. ऐसे में सोने चांदी के सस्ते होने की संभावना है. हालांकि सरकार ने इसी के साथ सोने और चांदी पर 2.5 प्रतिशत का एग्री इन्फ्रा सेस लगाया गया है. इससे तत्काल आधार पर सोने-चांदी की कीमतें बढ़ने की उम्मीद है. इसी के साथ रत्न और नग इत्यादि पर भी सीमाशुल्क को बढ़ाकर 15% किया गया है.

    ऑटो पार्ट्स महंगे, सस्ते हो सकते हैं वाहन

    सरकार ने बजट में चुनिंदा ऑटो पार्ट्स पर कस्टम ड्यूटी 7.5% और 10% से बढ़ाकर 15 प्रतिशत कर दी है. वहीं नट-बोल्ट्स पर भी सीमाशुल्क को 10% से बढ़ाकर 15% कर दिया गया है. इससे वाहनों के महंगे होने की संभावना कम ही है.

    इसकी वजह सरकार ने स्टील सेक्टर के लिए कस्टम ड्यूटी को घटाकर 7.5 प्रतिशत कर दिया है. साथ ही वाहन स्क्रैप पॉलिसी भी घोषित की है जिससे वाहनों की कीमत घट सकती है.

    सेब, खाद, चमड़ा भी महंगा

    सरकार ने चमड़ा पर सीमाशुल्क को 10% कर दिया है. यह पहले शून्य था. वहीं सेब पर 35% और खाद पर 5% का एग्री इन्फ्रा सेस लगाया है.

    सूती कपड़े महंगे, सिंथेटिक सस्ते
    बजट प्रावधान लागू होने के बाद आपका कपड़े खरीदने का शौक महंगा हो सकता है. सरकार ने कपास पर सीमाशुल्क को शून्य से बढ़ाकर 5% और कच्चे रेशम पर 10% से 15% कर दिया है. हालांकि नायलॉन के धागे पर उत्पाद शुल्क 7.5% से घटकर 5% रह गया है.

    मोबाइल, रेफ्रिजरेटर, चार्जर भी महंगे
    बजट में मोबाइल से जुड़े विभिन्न कलपुर्जों पर सीमाशुल्क को शून्य से बढ़ाकर 2.5% किया गया है. वहीं प्रिंटेड सर्किट बोर्ड, चार्जर िनिर्माण के उपकरण, लीथियम आयन बैटरी, रेफ्रिजरेटर, एयर कंडीशन के कंप्रेसर, एलईडी बल्ब, सोलर इल्वर्टर, सोलर लालटेन पर भी सीमाशुल्क में बढ़ोत्तरी हुई है.

    ‘आत्मनिर्भर भारत’ के लिए बढ़ा सीमाशुल्क
    सरकार ने आम बजट 2021-22 को आत्मनिर्भर भारत पर केंद्रित रखा है. इसलिए विभिन्न वस्तुओं पर सीमाशुल्क दरों में परिवर्तन किया गया है. इससे घरेलू उद्योग को बढ़ावा मिलने और आयात पर निर्भरता कम करने में मदद मिलेगी.

    100% सेस के बाद भी इसलिए महंगी नहीं होगी शराब
    शराब पर एक तरफ 100 फीसदी सेस लगाया गया है तो दूसरी तरफ सरकार ने इस पर लगने वाली कस्टम ड्यूटी में 100 फीसदी की कटौती कर दी है। पहले 80 फीसदी एल्कोहल वाली आयात की गई शराब पर 150 फीसदी कस्टम ड्यूटी लगती थी, जो अब 50 फीसदी रह गई है। यानी शराब पर सेस लगाकर सरकार ने उसकी कीमत जितनी बढ़ाई है, उस पर कस्टम ड्यूटी घटाकर उतनी की कीमत कम भी कर दी है। यानी सेस लगाने और कस्टम ड्यूटी घटाने के फैसलों से शराब की कीमत पर असर निल हो गया।

  • डीजीपी अवस्थी ने समाधान कार्यक्रम में आयी शिकायतों पर पुलिस अधीक्षक और थाना प्रभारी से की बात…

    डीजीपी अवस्थी ने समाधान कार्यक्रम में आयी शिकायतों पर पुलिस अधीक्षक और थाना प्रभारी से की बात…

    रायपुर। डीजीपी डीएम अवस्थी ने मंगलवार को समाधान कार्यक्रम में आयी शिकायतों पर पुलिस अधीक्षकों और थाना प्रभारियों से वीडियो कॉल पर बात की। जांजगीर जिले के सक्ती थाना इलाके से एक प्रार्थी ने शिकायत भेजी कि दो माह पहले उस पर प्राणघातक हमला हुआ था जिसमें उन्हें गंभीर चोटें आयी थीं।
    लेकिन आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। डीजीपी अवस्थी ने जांजगीर पुलिस अधीक्षक पारूल माथुर और सक्ती थाना प्रभारी को निर्देश दिए कि आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की जाये और उन्हें अवगत करायें। सूरजपुर निवासी अमरेश कुमार दुबे ने शिकायत भेजी कि अंबिकापुर में उनकी बेटी की मृत्यु डॉक्टरों की लापरवाही की वजह से हुई है, जिन पर अब तक कार्रवाई नहीं हुई है।

    डीजीपी ने सरगुजा पुलिस अधीक्षक टीआर कोशिमा को निर्देश दिए कि सिविल सर्जन को पत्र लिखकर डॉक्टर की लापरवाही पर जॉच करायें। बीजापुर से पीड़ित ने बताया कि उनके बेटे की दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी, जिस व्यक्ति ने दुर्घटना की थी उसकी गिरफ्तारी पुलिस द्वार नहीं की जा रही है।

    डीजीपी के निर्देश पर तत्काल आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। राजनांदगांव और धमतरी से अवैध शराब बिक्री की शिकायत आई जिस पर डीजीपी ने तत्काल दोनों जिलों के पुलिस अधीक्षकों को अवैध शराब के विरूद्ध सघन अभियान चलाने के निर्देश दिए।

    कांकेर के उड़कुड़ा थाना अन्तर्गत निवासी देवेश कुमार साहू ने बताया कि उन्हें कम सुनाई देता है और श्रवण यन्त्र की आवश्यकता है। डीजीपी अवस्थी ने कांकेर पुलिस अधीक्षक अहिरे को निर्देश दिए कि प्रार्थी को श्रवण यन्त्र उपलब्ध करायें।

  • BSNL Cinema Plus लॉन्च, सिर्फ 199 रुपये में 300 से ज्यादा टीवी चैनल्स का मिलेगा आनंद….

    BSNL Cinema Plus लॉन्च, सिर्फ 199 रुपये में 300 से ज्यादा टीवी चैनल्स का मिलेगा आनंद….

    भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने एक नई सर्विस BSNL Cinema Plus को लॉन्च किया है. इससे सब्सक्राइबर्स एक सब्सक्रिप्शन के जरिए SonyLIV और Voot Select समेत कई OTT (ओवर द टॉप) प्लेटफॉर्म्स को ऐक्सेस कर पाएंगे. BSNL सब्सक्राइबर्स के लिए इस सर्विस की मंथली कीमत 199 रुपये रखी गई है. हालांकि, पहले तीन महीनों के लिए इसकी मौजूदा इंट्रोडक्टरी कीमत 129 रुपये प्रति महीने रखी गई है. कंपनी का दावा है कि इस नई सर्विस के जरिए यूजर्स को 300 से ज्यादा टीवी चैनल्स और 8,000 से ज्यादा मूवीज का ऐक्सेस मिलेगा।

    सब्सक्राइबर्स को BSNL सिनेमा प्लस सर्विस ऑफर करने के लिए कंपनी ने YuppTV के साथ साझेदारी की है. इससे यूजर्स को SonyLIV Special, Voot Select, YuppTV प्रीमियम औ जी5 प्रीमियम का ऐक्सेस मिलेगा. ये सर्विस YuppTV स्कोप के जरिए उपलब्ध है, जो एक सब्सक्रिप्शन के तहत मल्टीपल OTT प्लेटफॉर्म्स का ऐक्सेस देता है. BSNL सिनेमा प्लस को सब्सक्राइब करने वाले यूजर्स वेब कंटेंट को उनके कंप्यूटर, मोबाइल डिवाइसेज और स्मार्ट टीवी पर देख पाएंगे. साथ ही यहां पर्सनलाइज्ड रिकमंडेशन और कंटेंट एग्रीगेशन जैसे फीचर्स भी शामिल हैं।

    जॉनर्स की बात करें तो BSNL सिनेमा प्लस सर्विस में यूजर्स को मूवीज, स्पोर्ट्स, म्यूजिक और किड्स कंटेंट ऑफर होंगे. साथ ही यहां जी5 और Voot के ओरिजनल शो और लाइव टीवी चैनल्स भी ऑफर होंगे. BSNL सब्सक्राइबर्स इस सिनेमा प्लस सर्विस को वेबसाइट से पा सकते हैं. यहां आपको एक साइनअप करने की जरूरत होगी. इसमें आपको अपना BSNL फोन नंबर, टेलीकॉम सर्किल, ईमेल ID और फुल नेम देना होगा. एक बार साइन अप होने के बाद एंड्रॉयड, iPhone, एंड्रॉयड TV और फायर टीवी डिवाइसेज पर ऐप के जरिए उपलब्ध होगी. डेस्कटॉप और लैपटॉप पर इसे वेब ब्राउजर के जरिए भी ऐक्सेस किया जा सकता है।

  • हाई कोर्ट ने दिया आदेश, प्रदेश के सभी न्यायालयों में सभी कार्य आज से सामान्य रूप से होंगे…

    हाई कोर्ट ने दिया आदेश, प्रदेश के सभी न्यायालयों में सभी कार्य आज से सामान्य रूप से होंगे…

    भिलाई। छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट से सम्बद्ध प्रदेश के सभी न्यायालयों में आज 3 फरवरी से काम काज नियमित रूप से प्रारम्भ कर दिए जाएंगे , इस आशय के आदेश आज हाई कोर्ट रजिस्ट्रार जनरल दीपक तिवारी ने जारी कर दिए हैं , जिसके परिपालन में दुर्ग के जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजेश कुमार श्रीवास्तव ने भी अपना आदेश जारी करते हुए कहा है कि कोविड 19 से बचाव हेतु केंद्र एवं राज्य शासन द्वारा निर्देशित नियमों को पालन करना अनिवार्य होगा । न्यायालय के सभी कर्मचारियों अधिकारियों तथा पत्रकारों को अनिवार्य रूप से मासिक का उपयोग करना होगा कार्यालय के अंदर सीमित लोग रहे , अधिवक्ताओं की संख्या भी सीमित रहे उन सभी बातों का खासतौर पर ध्यान रखना होगा ।

  • रोशनलाल को प्रेस क्लब खरसिया ने दी श्रदांजली,प्रेस जगत को अपूर्णनीय क्षति – सुनील अग्रवाल

    रोशनलाल को प्रेस क्लब खरसिया ने दी श्रदांजली,प्रेस जगत को अपूर्णनीय क्षति – सुनील अग्रवाल


    खरसिया। दैनिक अखबार जनकर्म के संपादक तथा रायगढ़ के पूर्व विधायक रोशनलाल अग्रवाल के असामयिक निधन पर खरसिया प्रेस क्लब ने उन्हे श्रद्वांजली दी तथा उनकी आत्मा की शांति के लिये दो मिनट का मौन रखा।
    विदित हो कि रायगढ़ से प्रकाशित दैनिक अखबार जनकर्म के संपादक तथा रायगढ़ के पूर्व विधायक रोशनलाल अग्रवाल 26 जनवरी को सीढ़ियों से गिर गये थे, जिससे सिर में गंभीर चोट लगने के कारण उन्हे रायगढ़ के जिंदल फोर्टिज अस्पताल में भर्ती किया गया था, वहां से दिल्ली के मंदांता में रिफर कर दिया गया था, जहां उनका ईलाज किया जा रहा था। 1 फरवरी को ईलाज के दौरान उनका दुखद निधन हो गया, उनके निधन की सूचना मिलते ही प्रेस जगत में शोक की लहर दौड़ गयी, खरसिया प्रेस क्लब कार्यालय में शोकसभा का आयोजन कर प्रेस क्लब ने उन्हे श्रद्वांजली अर्पित की, इस दौरान प्रेस क्लब अध्यक्ष रामनारायण सोनी ने कहा कि वरिष्ठ पत्रकार एवं दैनिक समाचार पत्र जनकर्म के संस्थापक रोशनलाल अग्रवाल के धार्मिक राजनैतिक और सामाजिक जीवन में उनके कार्य करने की जो क्षमता थी वो अद्भुत थी। समाज के हर वर्ग के लिए उन्होंने कार्य किया है आज हर किसी के साथ उनकी कोई न कोई स्मृति जुड़ी हुई है यही इस बात का प्रमाण है कि उन्होंने हर वर्ग के लोगों का काम बिना भेद भाव से किया।

    प्रेस क्लब संयोेजक सुनील अग्रवाल ने कहा कि स्व. रोशनलाल अग्रवाल अग्र समाज के एक ऐसे ध्रुव तारे थे, जिसका प्रकाश चारो और रोशन होता था उनके असामयिक निधन से अग्र समाज को अपूर्णनीय क्षति पहुंची है, समाज और जिले में उनकी कमी को पूरा करना असंभव है, प्रेस जगत को उनकी कमी हमेशा खलेगी। प्रेस क्लब उपाध्यक्ष प्रहलाद बंसल, सचिव नटवर मित्तल, कोशाध्यक्ष विकास ज्योति, अरूण चैधरी, जगदीश मित्तल, नितिन अग्रवाल, वरिष्ठ पत्रकार जेपी अग्रवाल, अमर मंत्री, कैलाश गर्ग सहित अन्य पत्रकारों ने भी रोशन भैया को श्रद्वांजली अर्पित की तथा उनकी आत्मा की शांति के लिये मौन धारण किया गया।

  • दिनदहाड़े चाकूबाजी की घटना से दहला नगर, पुलिस ने किया मामला दर्ज…

    दिनदहाड़े चाकूबाजी की घटना से दहला नगर, पुलिस ने किया मामला दर्ज…


    खरसिया। 1 फरवरी की सुबह लगभग 10 बजे नगर के व्यस्ततम मार्ग मंगल बाजार रेलवे फाटक के सामने स्थित कांपलेक्स के ऊपर स्थित ग्राहक सेवा केंद्र में दिनदहाड़े ग्राहक सेवा संचालक के ऊपर चाकुओं से कातिलाना हमला हुआ, मामले को देखते हुये प्रथम दृष्ट्या आपसी रंजिश का मामला प्रतीत हो रहा है, बहरहाल संचालक की रिपोर्ट पर चौकी पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।

    पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार रोज की तरह ग्राहक सेवा केंद्र का संचालक हेमंत ड़नसेना पिता शंकर लाल ड़नसेना अपने ग्राहक सेवा केंद्र के सामने बैठा धूप सेंक रहा था तभी दो युवक आये और पैसे निकालना है कहते हुये उसे बुलाया, जैसे ही संचालक अपने कार्यालय पहुंचा और कंप्यूटर में जैसे ही बैठा दोनों युवकों ने जान से मार देने की बात कहते हुये चाकू निकालकर संचालक के ऊपर हमला कर दिया जिससे उसके गाल, गर्दन तथा हाथ में गंभीर चोट आई, जैसे तैसे ग्राहक सेवा केंद्र संचालक ने चाकू बाजी करने वाले के हाथ से चाकू छीना जिसके बाद दोनों आरोपी तत्काल वहां से फरार हो गए। हेमंत ड़नसेना को घायल स्थिति में खरसिया सिविल अस्पताल लाया गया जहां उसका प्राथमिक उपचार किया गया, जिसके बाद पुलिस चौकी में रिपोर्ट दर्ज करायी गयी।

    पीड़ित की सूचना पर पुलिस ने दोनों युवको के विरूद्व भादवि की धारा 307, 34 के तहत मामला पंजीबद्व कर लिया है और आरोपियों की तलाश में जुट गयी है।


    ग्राहक सेवा केंद्र का संचालक आरोपियों को पहचानता है, जल्द ही दोनों आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
    नंद किशोर गौतम (चौकी प्रभारी, पुलिस चौकी खरसिया)

  • साइबर अपराध को गंभीर मानकर करें तुरंत केस दर्ज : एसएसपी

    साइबर अपराध को गंभीर मानकर करें तुरंत केस दर्ज : एसएसपी

    साइबर अपराध के बढ़ते मामलों को लेकर पुलिस कर्मियों के लिए आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला में एसएसपी अजय यादव ने कहा कि साइबर अपराध को गंभीर अपराध मानकर तत्काल एफआइआर दर्ज करनी चाहिए। आज के बदलते दौर में साइबर अपराध के बढ़ते मामले चिंताजनक हैं। शहर का दायरा और आर्गनाइजेशन बढ़ने से अपराध की प्रवृत्ति भी बढ़ रही है। धीरे-धीरे साइबर ठगी के केस भी बढ़ रहे हैं। साइबर ठगी ऐसा विषय है जिससे व्यक्ति को पता नहीं होता कि वह ठगा जा रहा है। यह भी पता नहीं होता कि कौन ठगी कर रहा है। पुलिस के लिए यही सबसे बड़ी चुनौती है कि केवल ठग का मोबाइल नंबर पता होता है। साइबर अपराध की प्रवृत्ति सरल से कठिन होती जा रही है। इन चुनौतियों से निपटने के लिए ही कार्यशाला का आयोजन किया गया है, ताकि इसके जरिए हवलदार, एएसआइ, सब इंस्पेक्टरों,इंस्पेक्टरों को साइबर फ्राड के बारे में पता हो।

    एएसपी यातायात कार्यालय के कांफ्रेंस हाल में गुरुवार को कार्यशाला हुई। इसमें दिल्ली के साइबर सुरक्षा विशेषज्ञ रक्षित टंडन ने आनलाइन जानकारी दी और मुंबई से साइबर अपराध जांचकर्ता व ट्रेनर गोविंद राय व साइबर विशेषज्ञ सुश्री गोपिता बघेल ने मौजूद रहकर जिले भर से आए पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों को साइबर अपराध की रोकथाम और विवेचना के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने इंटरनेट मीडिया के विभिन्ना प्लेटफार्म फेसबुक, वाट्सएप, ट्विटर एवं अन्य एप के उपयोग, आनलाइन वायलेट पे टीएम, भीम, गूगल पे आदि के उपयोग एवं फ्राड काल से बचने के सुझाव दिए। साथ ही सीडीआर, आईपीडीआर, एनालिसिस सहित अन्य वेब साइट के संबंध में कई महत्वपूर्ण जानकारियां टिप्स दी। वाट्सएप, टेलीग्राम एप्स, व्हीओआईपी कॉल एवं एसएमएस को ट्रैक करने के सुझाव भी दिए। इस मौके पर बैंकों के मैनेजरों से सहयोग मिलने पर उन्हें सम्मानित किया गया।

    कार्यशाला में एएसपी सिटी लखन पटले, एएसपी क्राइम अभिषेक माहेश्वरी, एएसपी यातायात बीआर मंडावी, सीएसपी सिविल लाइन नसर सिद्धकी, प्रभारी साइबर सेल रमाकांत साहू, सायबर सेल की टीम, शहर के सभी थाना प्रभारी, दो-दो विवेचक, भारतीय स्टेट बैंक, यूनियन बैंक आफ इंडिया के ब्रांच मैनेजर शामिल थे। रायपुर पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि किसी भी वेबसाइट की सत्यता परखें बिना उसका उपयोग न करें। किसी भी कंपनी या अन्य संस्थानों के कस्टमर केयर नंबर गूगल साइट में सर्च कर न निकालें। उस कंपनी, संस्थान के कार्यालयीन वेब साइट में दिए गए नंबर का ही उपयोग करें। किसी भी कस्टमर केयर संस्था का नंबर 1800 से ही प्रारंभ होता है।

  • ‘तुम पत्रकारिता करोगे या जिंदा रहोगे यह मैं तय करूंगा तुमको जिसको बुलाना है बुला लो’ कॉग्रेसी नेता व मनोनीत पार्षद ने पत्रकार को दी धमकी….

    ‘तुम पत्रकारिता करोगे या जिंदा रहोगे यह मैं तय करूंगा तुमको जिसको बुलाना है बुला लो’ कॉग्रेसी नेता व मनोनीत पार्षद ने पत्रकार को दी धमकी….

    प्रदेश में पत्रकारों के साथ मारपीट की घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही है. अपराधियों के हौंसले अब इतने बुलंद हो गए है कि वे पत्रकार को न केवल जान से मारने की धमकी देते है बल्कि पत्रकारिता न छोड़ने की भी बात कहते है. ये धमकी और मारपीट किसी और ने नहीं बल्कि कांग्रेस नेता और मनोनीत पार्षद द्वारा की गई है।

    ये मामला पेंड्रा का है. यहां के पत्रकार मुकेश विश्वकर्मा 26 जनवरी को लगभग 12 बजे मल्टीपरपज स्कूल पेंड्रा में आयोजित गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम देख कर अपने निवास की ओर लौट रहे थे. रास्ते में आरोपी हर्ष छावरिया उर्फ हर्रु ने पत्रकार मुकेश विश्वकर्मा को आवाज देकर रुकवाया और उसके रुकने के बाद उसके मोटरसाइकिल की चाबी निकाल कर रख ली तथा गाली गलौज देकर कहा कि ‘तुम मुझे बहुत घूरता है और उसने फोन करके अपने साथियों को बुला लिया. आदतन अपराधी के बुलाने पर वहां पहुंचे उसके साथी सुशांत गौतम, श्रीकांत ताम्रकार एवं अन्य साथियों ने पत्रकार को घेरकर जमकर गाली-गलौज करते हुए धमकाने लगे. अपराधिक प्रवृत्ति के लोगों से घिरे पत्रकार ने घबराकर अपने अन्य पत्रकार साथियों को फोन पर जानकारी दी कि उसे इन लोगों द्वारा घेर लिया गया है. जिसके बाद हर्ष छावरिया एवं उसके साथियों ने मिलकर पत्रकार को बंधक बनाकर बलपूर्वक मल्टीपरपज पेंड्रा स्कूल की बाउंड्री वाल के अंदर ले गए जहां पहुंचने पर हर्ष छावरिया के बोलने पर श्रीकांत ताम्रकार के द्वारा पत्रकार के जैकेट से मोबाइल निकाल लिया गया ताकि वह पुलिस को फोन ना कर सके तथा सुशांत गौतम के साथ मिलकर उसके फोन की जांच करने लगे. पत्रकार को बंधक बनाए रखने के दौरान वहां आदतन अपराधी एवं उसके साथियों द्वारा उसके साथ लगातार गाली गलौज एवं जान से मारने की धमकी दी जाती रही’.
    इस बीच आरोपी हर्ष छावरिया ने अपनी राजनीतिक पहुंच का हवाला देकर दबंगई करता रहा तथा 1 घंटे तक धमकाता रहा और कहता रहा कि तुम मेरे बारे में पुलिस को सूचना देते हो. तुम पत्रकारिता करोगे या जिंदा रहोगे यह मैं तय करूंगा तुमको जिसको बुलाना है बुला लो. बंधक बना पत्रकार 1 घंटे से भी ज्यादा समय तक आरोपी और उसके साथियों द्वारा प्रताड़ित होता रहा तभी पत्रकार अखिलेश नामदेव एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकार दुर्गेश सिंह बिसेन मौके पर पहुंचे तो उनके साथ भी बदसलूकी की गई।


    इस बीच इन पत्रकारों की सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई और बंधक पत्रकार मुकेश विश्वकर्मा को उनके चंगुल से छुड़ाया परंतु हर्ष छावरिया द्वारा उनके सामने भी सभी पत्रकारों को जान से मारने की धमकी दी गई.
    इस मामले में पत्रकार मुकेश विश्वकर्मा की शिकायत पर पेंड्रा पुलिस ने आरोपी हर्ष छावरिया उर्फ हरु उसके साथी सुशांत गौतम, नवीन विश्वकर्मा एवं श्रीकांत ताम्रकार सभी निवासी पेंड्रा के खिलाफ विभिन्न आपराधिक धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

    पेंड्रा थाने की टीआई  युवराज के मुताबिक आरोपी हर्ष छावरिया के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. आरोपी की तरफ से भी शिकायत की गई है।

  • इस राज्य के सीएम ने की बड़ी घोषणा,निजी क्षेत्र में 75 फीसदी पद स्थानीय लोगों के लिए आरक्षित…

    इस राज्य के सीएम ने की बड़ी घोषणा,निजी क्षेत्र में 75 फीसदी पद स्थानीय लोगों के लिए आरक्षित…

    दिल्ली। झारखंड में निजी क्षेत्र के उद्यमों में स्थानीय लोगों के लिए 75 फीसदी पद आरक्षित होंगे। सूबे के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर मंगलवार को इसकी घोषणा की।

    ध्वजारोहण के बाद अपने भाषण में सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि 2021 नियुक्ति का वर्ष होगा। नयी स्थानीयता नीति परिभाषित की जाएगी और निजी क्षेत्रों में 75 प्रतिशत पदों को स्थानीय लोगों के लिए आरक्षित कर दिया जायेगा।

    सीएम की इस घोषणा से स्थानीय लोगों में खुशी की लहर है। माना जा रहा है कि सूबे में इससे बेरोजगारी के दरों में बड़ी कमी आ सकती है।