Author: Sunil Agrawal

  • PWD के बड़े अफसर पर रेप का FIR… महंगी साड़ी खरीदने और विभाग में नौकरी लगाने के बहाने बुटीक संचालिका को बुलाया अपने घर…

    PWD के बड़े अफसर पर रेप का FIR… महंगी साड़ी खरीदने और विभाग में नौकरी लगाने के बहाने बुटीक संचालिका को बुलाया अपने घर…

    बिलासपुर। लोक निर्माण विभाग में पदस्थ इंजीनियर ने महिला को घर बुलाकर नशीला पदार्थ पिलाया फिर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। महिला ने इसकी शिकायत पुलिस को की। अपराध दर्ज कर लिया गया है। महंगी साड़ी खरीदने और विभाग में नौकरी लगाने का झांसा देकर PWD के EE के द्वारा बुटीक सेंटर संचालिका के साथ दुष्कर्म किया है। पुलिस में दर्ज कराई गई रिपोर्ट के अनुसार, इंजीनियर ने पानी के साथ नशीली दवा पिलाकर महिला का शारीरिक शोषण किया है।
    मिली जानकारी के अनुसार मधेश्वर प्रसाद लोक निर्माण विभाग में इंजीनियर हैं। वर्ष 2019 में जब उनकी पत्नी और बच्चे बाहर गए हुए थे। तभी उन्होंने अपनी घरेलू सहायिका के माध्यम से बुटिक चलाने वाली 31 वर्षीय महिला को साड़ी खरीदने के बहाने अपने घर बुलाया।

    साड़ी खरीदने के बाद उन्हें बाद में और साड़ी लाने का झांसा दिया। दूसरी बार महिला साड़ी लेकर पहुंची तब इंजीनियर ने पानी में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया,जिससे महिला बेहोश हो गई। इसके बाद महिला के साथ दुष्कर्म किया। होश आने पर महिला को अपने साथ हुई अनहोनी घटना का आभास हुआ, तब इंजीनियर ने उन्हें धमकी देते हुए बदनाम करने की चेतावनी दी।
    इस दौरान बहला फुसला कर महिला को पीडब्ल्यूडी में नौकरी लगाने का झांसा भी दिया। इसके बाद से इंजीनियर लगातार महिला का शारीरिक शोषण करता रहा। दो साल बाद भी महिला को नौकरी नहीं मिली। उल्टा पीड़िता शारीरिक शोषण का शिकार होती रही। परेशान होकर महिला ने अपने पति को इस घटना की जानकारी दी।
    खबरों के मुताबिक, पीड़िता ने पुलिस को बताया है कि होश में आने पर आरोपी अफसर ने बदनामी का डर दिखाया और सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा दिया। इसके बाद लगातार दुष्कर्म करते रहा।
    जब ईई का कबीरधाम ट्रांसफर हुआ और महिला को नौकरी भी नहीं मिली तब उसे अपने साथ हुए धोखे और गलत होने का अहसास हुआ। जिसके बाद महिला ने ईई मधेश्वर प्रसाद के खिलाफ सरकंडा थाने में दुष्कर्म का अपराध दर्ज करवाया है।

    सरकंडा थाना प्रभारी जेपी गुप्ता ने बताया कि पीडब्लूडी के ईई मधेश्वर प्रसाद के खिलाफ दुष्कर्म का अपराध पंजीबद्ध किया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। आरोपी को पकड़ने घर पर भी दबिश दी गई थी,लेकिन वह फरार हो चुका था। पीड़िता की रिपोर्ट के आधार पर बिलासपुर के सरकंडा थाने की पुलिस ने आरोपी EE के खिलाफ धारा 376, 506 के तहत अपराध दर्ज किया है।
    अपनी रिपोर्ट में पीड़िता ने पुलिस को बताया है कि आरोपी इंजीनियर ने उसे धमकाकर पिछले दो सालों से लगातार शारीरिक शोषण किया है। वह उसे महंगे होटलों में ले जाकर शारीरिक शोषण करता रहा।

  • राज्य सरकार ने जारी की सूची,डिप्टी कलेक्टर समेत 3 अधिकारियो का तबादला….

    राज्य सरकार ने जारी की सूची,डिप्टी कलेक्टर समेत 3 अधिकारियो का तबादला….

    रायपुर। राज्य सरकार ने डिप्टी कलेक्टर सहित 3 अधिकारियो का तबादला आदेश जारी किया है. जारी सूची के अनुसार प्रकाश कुमार सर्वे, योगिता देवांगन और धनराज मरकाम का नाम शामिल है. इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी किया है।

  • रवि मित्तल होंगे रायगढ़ के जिला पंचायत सीईओ, जेपी पाठक को भी मिली नई जिम्मेदारी….

    रवि मित्तल होंगे रायगढ़ के जिला पंचायत सीईओ, जेपी पाठक को भी मिली नई जिम्मेदारी….

    रायपुर। राज्य सरकार ने 6 अधिकारियों का तबादला आदेश जारी किया है. जारी सूची के अनुसार जनक प्रसाद, पाठक, ऋचा प्रकाश चौधरी, राहुल देव , रवि मित्तल, आकाश छिकारा और पोषण लाल चंद्राकर का नाम शामिल है. इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी किया है।

    रायगढ़ की जिला पंचायत सीईओ 2014 बैच की IAS ऋचा प्रकाश चौधरी को अपर कलेक्टर दुर्ग बनाया गया है। वहीं 2016 बैच के IAS  राहुल देव को जिला पंचायत सीईओ नारायणपुर से जिला पंचायत सूरजपुर का नया सीईओ बनाया गया है।

    IAS  रवि मित्तल जिला पंचायत सीईओ महासमुंद से जिला पंचायत सीईओ रायगढ़ बनाया गया है। वहीं 2017 बैच के IAS आकाश छिकारा को जिला पंचायत सीईओ सूरजपुर से जिला पंचायत सीईओ महासमुंद की जिम्मेदारी दी गयी है।

    भारतीय दूरसंचार सेवा के अधिकारी पोषण लाल चंद्राकर को नारायणपुर का नया जिला पंचायत सीईओ बनाया गया है। वो अभी बीजापुर के सीईओ थे।



    जनक प्रसाद पाठक, भा.प्र.से. (2007), विशेष सचिव, मंत्रालय को अस्थायी रूप से आगामी आदेश पर्यन्त विशेष सचिव, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के पद पर पदस्थ करता है। श्री जनक प्रसाद पाठक, भा.प्र.से. द्वारा विशेष सचिव, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग का पदभार ग्रहण करने के दिनांक से श्री के.डी. कुंजाम, संयुक्त सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग तथा अतिरिक्त प्रभार संयुक्त सचिव, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग, नियंत्रक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन केवल संयुक्त सचिव, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त होंगे । शेष प्रभार यथावत् रहेंगे।


    2/ सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी, भा.प्र.से. (2014), मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत, रायगढ़ को अस्थायी रूप से आगामी आदेश पर्यन्त अपर कलेक्टर, जिला-दुर्ग के
    पद पर पदस्थ करता है।

    3/ श्री राहुल देव, भा.प्र.से. (2016), मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत, नारायणपुर को अस्थायी रूप से आगामी आदेश पर्यन्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत, सूरजपुर के पद पर पदस्थ करता है।

    4/ श्री रवि मित्तल, भा.प्र.से. (2016), मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत, महासमुंद को अस्थायी रूप से आगामी आदेश पर्यन्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला
    पंचायत, रायगढ़ के पद पर पदस्थ करता है।

    5/ श्री आकाश छिकारा, भा.प्र.से. (2017), मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत, सूरजपुर को अस्थायी रूप से आगामी आदेश पर्यन्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत, महासमुंद के पद पर पदस्थ करता है।

  • छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स के अमर पारवानी प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचित… समर्थकों ने पटाखे फोड़े एवं मिठाइयां बांटी…

    छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स के अमर पारवानी प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचित… समर्थकों ने पटाखे फोड़े एवं मिठाइयां बांटी…

    प्रदेश महामंत्री प्रत्याशी अजय भसीन एवं प्रदेश कोषाध्यक्ष प्रत्याशी उत्तम गोलछा ने जलाया दिया व लहराया जीत का परचम

    जय व्यापार पैनल के समर्थकों में खुशी की लहर… भारी उत्साह

    खरसिया। छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स इंडस्ट्रीज के बहुप्रतीक्षित चुनाव परिणाम आ चुके हैं जिसके अनुसार व्यापारी जगत में लोकप्रिय, व्यापारियों की समस्याओं के लिए संघर्षरत अमर पारवानी एवं उनके जय व्यापार पैनल ने चेंबर के इतिहास में पहली बार जोरदार जीत दर्ज की है। आज तक के चेंबर चुनाव के इतिहास में जय व्यापार पैनल के प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश महामंत्री एवं प्रदेश कोषाध्यक्ष के अलावा बड़ी संख्या में अनेक जिलो से प्रदेश उपाध्यक्ष एवं प्रदेश मंत्री बहुमत के साथ जीतकर विजयी हुए हैं, जबकि व्यापारी एकता पैनल को चेंबर के इतिहास में पहली बार व्यापारियों ने पूरी तरह से नकार दिया है जिसके कारण उन्हें हार का मुंह देखना पड़ा।

    चेंबर के प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए अमर पारवानी ने 2258 वोटो से जीत दर्ज कर योगेश अग्रवाल को करारी शिकस्त दी, प्रदेश महामंत्री पद के लिए अजय भसीन ने राजेश वासवानी को 1982 मतों से हराया एवं प्रदेश कोषाध्यक्ष पद के लिए उत्तम गोलछा ने निकेश बरड़िया को 1547 वोटो से परास्त किया। 21 मार्च को निर्धारित समय सुबह 10:00 बजे से मतगणना प्रारंभ हो गई थी, प्रारंभ में सभी जिलों से उपाध्यक्ष एवं मंत्री पद के प्रत्याशियों का चुनाव परिणाम आया, उसके पश्चात देर रात प्रदेश कोषाध्यक्ष, महामंत्री एवं अध्यक्ष पद के चुनाव का परिणाम सामने आया।

    जय व्यापार पैनल को विजयी बनाने के लिए अशोक अग्रवाल (पत्रकार) ने सभी मतदाताओं का आभार व्यक्त किया है।

    जय व्यापार पैनल के प्रमुख अशोक अग्रवाल (पत्रकार), प्रेस क्लब खरसिया के अध्यक्ष रामनारायण संटी सोनी, पूर्व पार्षद विकास विक्कल, भाजपा नेता श्रीचंद रावलानी, कैलाश अग्रवाल (दवाई), जयप्रकाश अग्रवाल (जेपी हमालपारा), विनोद कबूलपुरिया, रमेश अग्रवाल (खानमुंडा), सांवरिया अग्रवाल (नरेश स्टोर्स), गोवर्धन ठाकुर, दिनेश शर्मा उपसरपंच, अनिल शर्मा (शर्मा मोटर्स), वरुण शर्मा (किट्टू), निकुंज छपारिया, अरुण अग्रवाल (हमालपारा), डॉक्टर श्रवण श्रीवानी, छेदीलाल गोयनका, अमित चंदवानी, गोविंद नथानी (कारा), नरेश गोयल (ओम), राजेंद्र अग्रवाल (गीता ट्रेडर्स), कैलाश अग्रवाल (आलू), राजकुमार अग्रवाल (धन्ना), हंसमुख पटेल,  नितिन अग्रवाल (साइबर), मनोज बोंदिया एल्डरमैन गणेश फोटवानी, प्रेम अग्रवाल (मालू),  संतोष अग्रवाल (भाले), सुभाष अग्रवाल, श्याम सराफ, नानक अम्बवानी, प्रेम अम्बवानी, सुरेश अग्रवाल (अमन ट्रेडर्स), अनिल शर्मा अध्यक्ष जिला राइसमिल एसोसिएशन रायगढ़, रमेश अग्रवाल (पार्षद  प्रतिनिधि), गुलाब गुप्ता, संजय अग्रवाल (टोपी) एवं जय व्यापार पैनल के समर्थकों ने अमर पारवानी एवं उनके पैनल के प्रत्याशियों की शानदार विजय पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

  • एफआईआर नहीं हुआ तो सड़क पर उतरेगी युवा जनता कांग्रेस,छ़ाल में करोड़ो के कोयला घोटाले का मामला….

    एफआईआर नहीं हुआ तो सड़क पर उतरेगी युवा जनता कांग्रेस,छ़ाल में करोड़ो के कोयला घोटाले का मामला….


    खरसिया। एसईसीएल की छ़ाल खदान में अरसे से चल रहे कोयले की अफरा तफरी का मामला सामने आने के बाद सीएमडी ने सब एरिया मुकेश कुमार चौधरी और ड़िस्पैच मैनेजर दांड़ी का तबादला कर दिया किंतु न तो उन पर कोई कार्यवाही की गयी न ही मौके पर कोयला का घोटाला करते पाये गये लोड़र, ट्रेलरों तथा संबंधित ट्रांसपोर्टर पर ही कोई कार्यवाही की गयी है, जिस पर युवा जनता कांग्रेस ने विज्ञप्ति जारी करते हुये सब एरिया मुकेश कुमार चौधरी और ड़िस्पैच मैनेजर दांड़ी सहित संबंधित ट्रांसपोर्टर पर आपराधिक मामला दर्ज करने की मांग की है।
    गौरतलब है कि अरसे से चल रहे कोयले घोटाले के खेल को विजिलेंस की टीम ने छ़ापेमारी कर पकड़ लिया और मौके पर माईनस 100 की जगह स्टीम कोयला लोड़ कर रहे बालाजी ट्रांसपोर्ट के लोड़र और ट्रेलरों को पकड़ा लेकिन करोड़ो से इस कालाबाजारी के मामाले में सिर्फ सब एरिया मुकेश कुमार चौधरी और ड़िस्पैच मैनेजर दांड़ी का तबादला कर दिया गया न तो उन पर रिकवरी निकाली गयी न ही एफआईआर ही दर्ज की गयी, यही नहीं संबंधित ट्रांसपोर्टर पर भी कोई कार्यवाही नही की गयी जिससे एैसा प्रतीत होता है कि तबादला करके कार्यवही की खानापूर्ति कर ली गयी है और काले हीरे के इस खेल को मौन सहमति प्रदान कर दी गयी है। युवा जनता कांग्रेस के संभाग अध्यक्ष नवल राठिया ने विज्ञप्ति जारी कर इस मामले में आरोपी सबएरिया मैनेजर, ड़िस्पेच मैनेजर सहित ट्रंसपोर्टर पर एफआईआर दर्ज करने की मांग करते हुये कहा है कि अगर एफआईआर दर्ज कर मामले की तह तक जांच नही की जाती है तो युवा जनता कांग्रेस सड़क पर उतरकर आंदोलन करने के लिये बाध्य होगी।

    अधिकारियों और ट्रांसपोर्टर से हो रिकवरी

    खदान में लंबे समय से स्टीम कोयले की चोरी का खेल सबएरिया के संरक्षण में चलाया जा रहा था जिससे एसईसीएल को करोड़ो रूपयों का नुकसान हुआ है। यह खेल सबएरिया मुकेश चौधरी के छ़ाल में पदस्थापना से ही चल रहा था, एैसे में जब की आरोपी रंगे हाथों पकड़ाये हैं तो इस भ्रष्ट्राचार में शामिल सभी अधिकारियों और ट्रांसपोर्टर से नुकसान की रिकवरी और एफआईआर दर्ज होनी चाहिये, जिससे एसईसीएल को हुये नुकसान की भरपाई हो सके।

  • अर्चना अग्रवाल ने मायुम के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चुनाव में लहराया जीत का परचम….

    अर्चना अग्रवाल ने मायुम के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चुनाव में लहराया जीत का परचम….

    खरसिया। विश्व विख्यात जगन्नाथ पुरी धाम में आयोजित अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच के राष्ट्रीय अधिवेशन के दौरान संपन्न राष्ट्रीय निर्वाचन में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष क्षेत्र जोन क्रमांक- 4 की उम्मीदवार श्रीमति अर्चना अग्रवाल खरसिया छत्तीसगढ़ ने अपने प्रतिद्वंदी उड़ीसा के मनीष अग्रवाल को हराकर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के पद पर जीत दर्ज की है, तथा 19 मार्च को देर रात्रि आये चुनाव परिणामों के बाद जहां पूरे छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश एवं उड़ीसा के मंच साथियों में अर्चना अग्रवाल के निर्वाचन में जीत को लेकर प्रसन्नता व्याप्त है, तो वहीं श्रीमती अर्चना अग्रवाल ने जीत दर्ज करने पर अपने सभी मंच साथियों एवं उनके निर्वाचन में प्रत्यक्ष- अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वाले सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया है, साथ ही श्रीमती अर्चना अग्रवाल ने कहा कि मुझे मंच साथियों ने जिस विश्वास के साथ अपना समर्थन दिया है, मैं पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ मंच संगठन को मजबूत बनाने तथा जोन क्रमांक- 4 में संगठन एवं सदस्यता विस्तार की दृष्टि से सकारात्मक प्रयास करूंगी, उन्होंने मंच के त्रि स्तरीय संगठन में विभिन्न दायित्वों का सजगता पूर्वक निर्वहन किया है, तथा अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच के वर्ष 2021 में आयोजित राष्ट्रीय चुनाव में जहां लगभग सभी प्रमुख पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ, किंतु राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जोन क्रमांक- 4 के पद पर पूरे मंच निर्वाचन में एक ही महिला उम्मीदवार के होने के बावजूद यहां निर्वाचन की नौबत आ गई, किंतु इसके बावजूद श्रीमति अर्चना अग्रवाल ने सारी चुनौतियों को स्वीकार करते हुए छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश एवं उड़ीसा प्रांत की सभी शाखाओं से सहयोग प्राप्त कर लोगों को समर्थन करने का आग्रह किया, जिस पर लोगों ने एक नारी शक्ति के रूप में सशक्त उम्मीदवार अर्चना अग्रवाल को अपना सहयोग देकर उसे विजयी बनाया, वही अर्चना गर्ग की जीत पर छत्तीसगढ़ की विभिन्न शाखाओं ने आतिशबाजी कर एक दूसरे का मुंह मीठा कराया। अर्चना अग्रवाल की जीत में सुनील अग्रवाल टोनी सुनील अग्रवाल बॉबी रोहणी सुल्तानिया मुकेश गर्ग अमर अग्रवाल अंशुल गोयल प्रशान्त ग़ांधी रिंकू अग्रवाल भवंत अग्रवाल रमेश अग्रवाल नरेश अग्रवाल ओडिशा मुकेश गर्ग जगदीश मित्तल प्रहलाद बंसल रीना बसना ज्योति रायपुर प्रार्थना खंडेलवाल प्रीति अग्रवाल रजनी अग्रवाल सहित ओडिशा छत्तीसगढ़ के सभी मंच साथियों का सहयोग सराहनीय रहा।

  • बिलासपुर संभाग में हुआ भारी मतदान, अमर पारवानी की जीत सुनिश्चित- अशोक अग्रवाल

    बिलासपुर संभाग में हुआ भारी मतदान, अमर पारवानी की जीत सुनिश्चित- अशोक अग्रवाल

    खरसिया। छत्तीसगढ़ चेम्बर चुनाव में रायगढ़ जिले के साथ-साथ खरसिया से भारी मतदान, खरसिया के 132 मतदाताओं मे से 125 वोटरो ने किया मताधिकार का प्रयोग। वहीं पूरे रायगढ़ जिले में 735 वोटों में से 675 वोट पड़े, कुल मिलाकर 93% मतदान हुआ।

    जय व्यापार पैनल के अशोक अग्रवाल (पत्रकार) खरसिया ने बताया कि लोगो ने परिवर्तन के लिए भारी मतदान किया है, रायगढ़ जिले के साथ-साथ चांपा-जांजगीर, कोरबा एवं बिलासपुर में स्वयं अमर पारवानी की उपस्थिति में उत्साह के साथ भारी मतदान हुआ। प्रदेश में हो रहा भारी मतदान अमर पारवानी की जीत सुनिश्चित करेगा। अग्रवाल ने यह भी बताया कि दोनों ही पैनल के रायगढ़ जिले से उपाध्यक्ष और मंत्री पद के प्रत्याशी प्रतिष्ठित घराने के होने के कारण उनके बीच जोरदार टक्कर देखी जा रही है। पोलिंग बूथों से आने वाले अग्रवाल मतदाताओं ने भी बड़ी संख्या में यह पुष्टि करी की अमर पारवानी ही विजयी होंगे। अशोक अग्रवाल ने जय व्यापार पैनल को दिए गए समर्थन के लिए सभी मतदाताओं का आभार व्यक्त किया है।

  • हटाये गये छ़ाल के सबएरिया एम. के. चौधरीछ़ाल में करोड़ों के कोयला घोटाले का मामला

    हटाये गये छ़ाल के सबएरिया एम. के. चौधरीछ़ाल में करोड़ों के कोयला घोटाले का मामला


    खरसिया। स्टीम कोयले की अफरातफरी करने के आरोप से घिरे एसईसीएल छाल ओपन कास्ट माइन के सब एरिया मैनेजर मुकेश कुमार चौधरी का तबादला विश्रामपुर कर दिया गया है इनके साथ ही डिस्पैच नोड़ल अधिकारी व्यंकटेश दांड़ी का भी तबादला कर दिया गया है, लेकिन ट्रांसपोर्टर पर अभी तक कोई कार्यवाही नही की गयी है जिससे क्षेत्र में चर्चा है कि कोयले का यह खेल हाई लेवल से संचालित हो रहा है, और मामला सामने आने पर अधिकारी का तबादला कर मामले को निपटाने का प्रयास किया जा रहा है।
    गौरतलब है कि सब एरिया मैनेजर के संरक्षण में कुछ़ ट्रांसपोर्टर्स के द्वारा माईनस 100 की जगह स्टीम कोयला लोड़ कर खदान से निकाले जाने की खबर प्रकाषित होने के बाद आनन फानन में हरकत में आयी विजिलेंस की टीम ने छ़ाल में छ़ापेमार कार्यवाही की तो खबरो की सत्यता की पुष्टि हो गयी। बालाजी ट्रांसपोर्ट के लोड़र के द्वारा अपने ड़ियो जो कि माईनस 100 का था के स्थान पर अपनी गाड़ियों में स्टीम कोयला लोड़ करते पाया गया, विजिलेंस की टीम की इस छ़ापेमारी के बाद से ही सबएरिया मुकेश कुमार चौधरी पर कार्यवाही का शिकंजा कसने लगा था और वे अपने बचाव का रास्ता तैयार करने में जुटे थे लेकिन मामले की गंभीरता को देखते हुये सीएमड़ी बिलासपुर ने न केवल सबएरिया मुकेश कुमार चौधरी बल्कि डिस्पैच के नोड़ल अधिकारी व्यंकटेश दांड़ी का भी तबादला कर दिया है। यह कार्यवाही उस वक्त हुई जब छाल माइंस में रोजाना करोड़ों की हो रही कोयले की अफरा-तफरी की खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित किया गया, इसके बाद ही एसईसीएल प्रबंधन हरकत में आया और विजिलेंस टीम को मौके पर जांच के लिए भेजा जब विजिलेंस टीम ने खदान में छापामार कार्रवाई की तो खबरों की सत्यता प्रमाणित हुई और इस टीम को मौके पर 3 ट्रेलर और एक लोडर स्टीम कोयले की अफरातफरी करते हुए मिले जिन पर कार्यवाही की गई। वाहन चालकों से लिए गए बयान और तमाम सुसंगत तथ्यों के आधार पर यह साफ हो चुका था कि कहीं ना कहीं इस पूरे खेल में खदान प्रबंधन संलिप्त है लिहाजा एरिया मैनेजर की ओर से उच्चाधिकारियों से तालमेल बैठाने की लाख कोशिशों के बावजूद उन पर लगे दाग दाग धूल ना सके और उन्हें विश्रामपुर की टिकट पकड़ा दी गई।

    लंबे समय से चल रहा था एसईसीएल को चूना लगाने का खेल

    कोल माइंस में कोयले की ग्रेडिंग के नाम पर खेला जा रहा यह खेल विगत कई वर्षो से खेला जा रहा था और एसईसीएल को हर माह करोड़ो का चूना सबएरिया और ट्रांसपोर्टर की मिलीभगत से लगाया जा रहा था, लेकिन इस मामले में सिर्फ अधिकारी पर कार्यवाही कर अपने कर्तव्यो की इति श्री करने वाले अधिकारियों के द्वारा ड़ियो होल्ड़र और संबंधित ट्रांसपोर्टर के खिलाफ अभी तक कोई कार्यवाही नही की गयी जिससे साफ तौर पर प्रतीत होता है कि इस मामले में उच्च स्तर के अधिकारियों की भी संलिप्तता है और कोयले की रेवड़ी अंतिम छ़ोर तक बंट रही है।

    कौन है आशीष पटेल, और कैसे खेला जाता है पूरा खेल

    नाम न छ़ापने की बात पर क्षेत्र के एक व्यक्ति ने बताया कि विगत कई माह से माईनस 100 कोयले का ऑक्सन ही किया जा रहा था जो कि चूरा कोयला होता है, लेकिन आशीष पटेल नाम के व्यक्ति के माध्यम से प्रति टन 100 रू. की वसूली करके सब एरिया द्वारा माईनस 100 की जगह पर स्टीम कोयला लोड़ करवाया जाता था। यहां यह बताना भी लाजिमी होगा कि अफरा तफरी करने वाले ट्रांसपोर्टर के द्वारा खुद के लोड़र से स्टीम कोयला लोड़ कराया जा रहा था, जबकि नियमोें की माने तो एसईसीएल को खुद के लोडर से कोयला लोड़ करके देना होता है लेकिन नियम कायदों को दरकिनार करते हुये ट्रांसपोर्टर को खुद का लोड़र लगाकर काले हीरे की अफरा तफरी करने की मौन सहमति सबएरिया के द्वारा दे दी गयी थी। सूत्रों की मानें तो एैसे ट्रांसपोर्टर्स के द्वारा दूसरे ड़ियो होल्ड़र के ड़ियों में स्टीम कोयला लोड़ करने के नाम पर 60 रू. प्रतिटन की अवैध वसूली भी लंबे समय से की जा रही है। वहीं ड़ियो एलाउ कराने के साथ ही कोयले का यह काला खेल शुरू हो जाता है जहां कोयले की रेवड़ी कहीं 1 रू. टन तो 10 रू. टन तो कहीं 100 रू. टन के हिसाब से बंटती है, बहरहाल इस पूरे मामले की क्षेत्र भर में चर्चा और इंतजार है कि प्रबंधन क्या ट्रांसपोर्टर को काली सूची में ड़ालेगा, उसका ड़ियो जब्त करेगा या फिर अन्य कार्यवाही करेगा।

    जीएम से नहीं हो सका संपर्क

    इस पूरे मामले की जानकारी लेने के लिये एसईसीएल के जीएम संजय मिश्रा से संपर्क करने का प्रयास किया गया किंतु उनसे संपर्क नही हो सका।

  • छत्तीसगढ़ में चल रही परिवर्तन की आंधी, अमर पारवानी की जीत सुनिश्चित- अशोक अग्रवाल

    छत्तीसगढ़ में चल रही परिवर्तन की आंधी, अमर पारवानी की जीत सुनिश्चित- अशोक अग्रवाल

    खरसिया। छत्तीसगढ़ चेंबर चुनाव रायगढ़ जिले का मतदान 17 मार्च बुधवार को होगा, जिसके लिए दोनों ही पैनलों की आखिरी चुनावी बिसात बिछने लगी है। प्रारंभ में व्यापारी एकता पैनल के प्रदेश अध्यक्ष प्रत्याशी योगेश अग्रवाल एवं जय व्यापार पैनल के अमर पारवानी रायगढ़ जिले का दौरा कर चुके थे किंतु रायगढ़ जिले में ही योगेश अग्रवाल की स्थिति पूर्व संगठन की कार्यप्रणाली के कारण कमजोर बनी हुई है जिसके कारण दुबारा योगेश अग्रवाल का जिले में दौरा कार्यक्रम रखा गया, योगेश के कार्यक्रम पश्चात उसके पैनल के लोग कुछ भी दावे कर रहे हो किंतु योगेश के दौरे का व्यापारी एकता पैनल को किसी प्रकार का लाभ मिलता नहीं दिख रहा है, रायगढ़ जिला मुख्यालय एवं खरसिया में चेंबर संगठन की कार्यप्रणाली के कारण मतदाता परिवर्तन करने का मूड बना चुके हैं, वैसे देखा जाए तो पूरे छत्तीसगढ़ में ही परिवर्तन को लेकर अमर परवानी की आंधी चल रही है, अभी तक जहां भी चेंबर चुनाव के मतदान हुए है पिछले मतदान की तुलना में 25% मतदान अधिक हो रहा है और जहां भी देखा जाए जब भी मतदान अधिक होता है तो परिवर्तन के लिए ही होता है यह अधिक हो रहा मतदान परिवर्तन का सूचक है।

    जय व्यापार पैनल के अशोक अग्रवाल (पत्रकार) खरसिया ने बताया कि अमर पारवानी ने हमेशा व्यापारियों की हित की लड़ाई लड़ी है तथा रायगढ़ जिला सहित पूरे छत्तीसगढ़ में अमर पारवानी एवं उनके जय व्यापार पैनल का जोर चल रहा है व उनकी जीत सुनिश्चित है क्योंकि उन्हें व्यापारी मतदाताओं का अपार स्नेह मिल रहा है। अग्रवाल ने यह भी बताया की छत्तीसगढ़ के साथ-साथ विशेष तौर पर रायगढ़ जिले में चेंबर के सदस्य नाम मात्र के होने के कारण व्यापारी जगत में रोष है जिसके कारण चुनाव पश्चात छत्तीसगढ़ सहित विशेष रूप से रायगढ़ जिले में व्यापक स्तर पर चेंबर का सदस्यता अभियान चलाया जाएगा और उसके पश्चात ही प्रजातांत्रिक ढंग से निर्वाचन के माध्यम से जिले एवं नगर इकाइयों का गठन किया जाएगा। अंत में अशोक अग्रवाल ने चेंबर के सभी मतदाता भाइयों से अपील की है कि जय व्यापार पैनल के सभी प्रत्याशियों को दिया छाप में अपना वोट दे कर परिवर्तन की चल रही इस आंधी में अपना अहम योगदान देंवे।

  • चार साल पुराने डाटा और एनजीटी की अवमानना के साथ हुई एसइसीएल की जन सुनवाई,नियम कायदों की धज्जियां उड़ाते हुये एक और जनसुनवाई सम्पन्न…

    चार साल पुराने डाटा और एनजीटी की अवमानना के साथ हुई एसइसीएल की जन सुनवाई,नियम कायदों की धज्जियां उड़ाते हुये एक और जनसुनवाई सम्पन्न…

    खरसिया। वैसे तो जिले में नियम कायदों की धज्जियां उड़ाते हुये जन सुनवाईयो का पुराना इतिहास रहा है। लेकिन सरकारी कंपनी एसइसीएल की छाल कोयला खदान विस्तार के लिये जन सुनवाई में तो पर्यावरणीय मामलों की सर्वोच्च अदालत एनजीटी के आदेश की भी घोर अवमानना करने में कोई कसर नहीं छोड़ी गई। दिनांक 12 मार्च को साउथईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड रायगढ़ एरिया के छाल ओपन कास्ट प्रोजेक्ट के विस्तार के लिए पर्यावरणीय लोक सुनवाई का आयोजन किया गया इस दौरान वहां मौजूद सैकड़ों लोगों ने अपनी बात रखी इनमें से किसी ने कोयला खदान के विस्तार का समर्थन किया तो किसी ने तर्कसंगत ढंग से विरोध भी किया रायगढ़ जिले के धर्मजयगढ़ तहसील के ग्राम नवापारा में यह सुनवाई हुई जिसमें छाल कोयला खदान की क्षमता 2.50 एमटीपीए से बढ़ाकर 7.50 एमटीपीए करने का प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया खदान विस्तार के लिए 1342.86 हेक्टेयर जमीन ली जा रही है इसकी लोक सुनवाई में लोगों ने कहा कि नियम विरूद्व जनसुनवाई की जा रही है, और लोागें ने इस जनसुनवाई का पुरजोर तरीके से विरोध भी किया।

    ईआईए रिपोर्ट पर उठाया सवाल

    केन्द्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्रालय का २०१७ का स्पष्ट आदेश है कि जन सुनवाई के समय या मंत्रालय में पर्यावरण स्वीकृति का आवेदन देते समय डाटा तीन साल से ज्यादा पुराने नहीं होने चाहिये अन्यथा आवेदन ही निरस्त कर पुनः शुरू से प्रक्रिया शुरू करनी होगी। नियमों की मानें तो पर्यावरणीय लोक सुनवाई में प्रस्तावित परियोजना के इलाके में पड़ने वाले प्रभाव पर ईआईए रिपोर्ट प्रस्तुत करना होता है परियोजना का विरोध करने वाले वालों ने अपनी बात रखते हुए कहा कि एसईसीएल के वर्ष 2017 के डाटा के आधार पर ईआईए रिपोर्ट तैयार किया गया है जबकि पर्यावरण मंत्रालय के मुताबिक डाटा 3 साल से ज्यादा पुराना नहीं होना चाहिए। जनचेतना के रमेश अग्रवाल ने कहा कि शिवपाल भगत बनाम भारत सरकार मामले में 20 नवंबर 2020 को अपने आदेश द्वारा रायगढ़ जिले के तमनार व घरघोड़ा तहसील में नये उद्योग कोयला खदान या विस्तार या भूमिगत से ओपन कास्ट माइनिंग पर रोक लगा दी है। दो साल के बृहद पर्यावरणीय अध्ययन जरुरी कर दिया गया। यही कारण है कि अडानी की गारे पेलमा सेक्टर २ कोयला खदान को जन सुनवाई के डेढ़ साल बाद तक भी स्वीकृति नहीं मिल पाई है। हिंडाल्को को अपनी भूमिगत खदान को खुली खदान करने का प्लान छोड़ कर खदान ही सरेंडर करना पड़ा। यही नहीं इआईए में दिये गये पर्यावरणीय आंकड़े चार साल पुराने होने के बावजूद सुनवाई करवाने में कोई हर्ज नहीं समझा गया।

    पर्यावरणीय प्रभाव पर अध्ययन कराने की मांग

    कोयला खदान के विस्तार की कि ईआईए रिपोर्ट का अवलोकन करने के बाद इसका विरोध कर रहे संगठनों ने मांग की है कि इस परियोजना का केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्रालय की स्वतंत्र टीम के माध्यम से इस क्षेत्र की जमीनी स्तर पर अध्ययन के बाद रिपोर्ट तैयार की जाए इसके बाद जनसुनवाई फिर से करवाई जाए।

    प्रभावितों को अब तक नहीं मिला नौकरी व मुआवजा

    कोयला खदान विस्तार का विरोध कर रहे राजेश त्रिपाठी ने बताया की छाल कोयला खदान परियोजना सन 2006 में शुरू हुई तब से लेकर आज तक भी इस खदान के अनेक प्रभावितों को नौकरी और मुआवजा नहीं मिल सका है ऐसे में पुराने प्रकरणों को निपटाये बिना खदान के विस्तार की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए इसके अलावा पेशा कानून के तहत आदिवासी बहुल इलाकों में ग्राम सभा का कोई भी आयोजन नहीं किया गया है जो कि पेशा कानून का उल्लंघन है।

    नियमों का खुलकर हुआ उल्लंघन

    इस जनसुनवाई में पर्यावरण मंत्रालय और एनजीटी के नियमों का खुलकर उल्लंघन हुआ और प्रशासन जन सुनवाई पूर्ण करवाने में लगा रहा। नोटिफिकेशन में प्रावधान है कि जन सुनवाई के समय कोई भी प्रतिभागी उद्योग प्रतिनिधी से उद्योग से सम्बंधित सवाल पूछ सकता है। जन चेतना संगठन के सदस्य रमेश अग्रवाल ने जब पीठासीन अधिकारी से उद्योग प्रतिनिधी को बुलाने निवेदन किया तो पीठासीन अधिकारी ने उसे सिरे से नकार दिया। रमेश अग्रवाल जिस तरीके से इआईए रिपोर्ट की गंभीर खामियों को उजागर कर रहे थे उन हालात में उद्योग प्रतिनिधी के लिये जवाब देना आसान नहीं होता या वे इआईए की गलतियों को स्वीकार कर सकते थे। उन हालात में जन सुनवाई जारी रखना आसान नहीं होता। रमेश अग्रवाल ने कहा कि एसइसीएल के लिये इआईए रिपोर्ट सीएमपीडीआई ने बनाई है जबकि इनका रिपोर्ट बनाने का लाइसेंस ही या तो लंबित है या निरस्त हो चूका है। पर्यावरण रिपोर्ट बनाने के लिये कोरबा जिले के कटघोरा आई.एम.डी. स्टेशन के डाटा लिया जाना बताना गया है जबकि आई. एम. डी. स्टेशन परियोजना स्थल के निकतम होना चाहिये। वैसे भी कटघोरा तहसील में आई.एम.डी. स्टेशन होने पर ही संदेह है, यही नहीं छाल कोयला खदान के १० कि.मी. रेंज में सारसमाल गांव में अध्ययन किया जाना बताया गया है जबकि सारसमाल नाम का गांव छ़ाल क्षेत्र में है ही नहीं। पहले कहा गया है कि कोयला खुदाई के लिये ब्लास्टिंग नहीं की जायेगी और इसके फायदे भी गिनाये गये हैं लेकिन बाद में न केवल ब्लास्टिंग का क्षेत्र बताया गया है बल्कि कितनी भारी मात्रा में बारूद लगेगा, इसकी भी गणना की गई है। भूजल दोहन के लिये एसइसीएल के पास केंद्र सरकार के विभाग सी.जी.डब्लू.ए. से लाइसेंस भी प्राप्त नहीं है जबकि एनजीटी की सख्ती के बाद इसे गंभीर अपराध की श्रेणी में रखा जाने लगा है। वैसे तो निजी कंपनियां जन सुनवाई में समर्थन जुटाने काफी मेहनत और पैसा खर्च करती हैं लेकिन एसइसीएल जैसी मिनी रत्न सरकारी कंपनी ने सबको पीछे छोड़ते हुये न केवल ग्रामीणों का समर्थन जुटाया बल्कि अपने यंहा कार्यरत कर्मचारियों को भी लाइन में लगाकर अपने खूब गुणगान करवाये। यह बात लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है। बहरहाल जन सुनवाई तो पूरी हो गई, प्रशासन और पर्यावरण विभाग ने एक और औेपचारिकता पूरी कर ली लेकिन आगे स्वीकृति मिलना इतना आसान नहीं होगा ये बात जनचेतना के रमेश अग्रवाल दावे के साथ कह रहे हैं।