Blog

  • लायन तरनदीप सिंग अरोरा लायंस क्लब सिटी के अध्यक्ष बने…रायगढ़ के लायन शैलेश अग्रवाल के मुख्य आतिथ्य में हुआ कार्यक्रम सम्पन्न

    लायन तरनदीप सिंग अरोरा लायंस क्लब सिटी के अध्यक्ष बने…रायगढ़ के लायन शैलेश अग्रवाल के मुख्य आतिथ्य में हुआ कार्यक्रम सम्पन्न


    राजनांदगांव। लायंस इंटरनेशनल के लायंस क्लब राजनांदगांव सिटी वर्ष 2024-25 की नवगठित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह उमंग एवं उत्साह के साथ शहर के एबीस ग्रीन में संपन्न हुआl
    नवगठित कार्यकारिणी में अध्यक्ष ला.तरनदीप अरोड़ा,सचिव ला. डॉ. गिरीश श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष ला. एडवोकेट कमल किशोर साहू तथा प्रथम उपाध्यक्ष ला. रानू जैन, द्वितीय उपाध्यक्ष ला मयंक शर्मा, टेमर ला.शोभा चौरसिया,टेल ट्विस्टर ला.कंचन चौबे, सह सचिव ला.पवन पटेल, सह कोषाध्यक्ष ला.राजेश नागवानी 
    डायरेक्टर लायंस- ला.अनीता जैन,ला. अशोक पवार,ला. अशोक तेजवानी, ला.गोवर्धन लालवानी,ला. नंदलाल पंजवानी ला. रमेश गुप्ता,ला. समीर पोद्दार ला.श्याम चरण गुप्ता,ला. सुदामा मोटलानी, ला.सुरेश गांधी,ला.सुरेश शर्मा,ला.सुशील जैन नए सदस्य ला.नेहा गुप्ता द्वारा शपथ लिया गया l कोऑर्डिनेटर लायंस- लायन बलदेव भाटिया, लायन बहादुर अली, ला. अशोक चौधरी, ला. सुनील अग्रवाल, ला. राजेश जैन कार्यकारिणी के अग्रणी सहयोगी रहेंगे ।


                      लायंस इंटरनेशनल  Dist.3233 C की ओर से मुख्य अतिथि एमजेएफ ला. शैलेश अग्रवाल रायगढ़ की आधिकारिक यात्रा एवं शपथ ग्रहण समारोह  के उद्बबोधन में लायनवाद की गौरवशाली कार्य शैली पर संवाद से लायंस सदस्य गण  लाभान्वित हुएlशपथ अधिकारी पी.डी.जी.; एम.जे.एफ. ला.अमरजीत सिंह दत्ता रायपुर द्वारा पदाधिकारियों को छत्तीसगढ़ी भाषा में रोचक शैली से विधिपूर्वक कराई गई ।
    नवनिर्वाचित अध्यक्ष  ने प्रथम संबोधन में क्लब द्वारा राजकीय हिंदी भाषा का अधिकाधिक प्रयोग एवं सामाजिक सेवा कार्यों पर केंद्रित प्रकल्प करने हेतु प्रतिबद्धता व्यक्त किया गयाl शपथ समारोह में विशिष्ट अतिथि रीजन चेयरपर्सन ला.मीनाक्षी अग्रवाल दुर्ग, एम.जे.एफ. लायन बृजकिशोर सुरजन, आशीर्वादक पूर्व गवर्नर ला.पद्मश्री डॉ.पुखराज बाफना,रीजन चेयर पर्सन ला. राजेश (राजू) जैन, पेट्रोन ला.उमेद कोठारी, ला.संतोष लोहिया, ला. रत्ना ओस्तवाल, ला.नंदकुमार अग्रवाल, ला. सुशील पसारी, ला. शारदा तिवारी  एवं वरिष्ठ लायंस परिवार की गरिमामय में उपस्थिति में आयोजित हुई ।
    कार्यक्रम का आयोजन सत्र 2023- 24  के ला.रियाज अब्बासी की अध्यक्षता में वार्षिक प्रतिवेदन सचिव ला. मुकेश चौबे द्वारा  क्लब द्वारा किए सेवा कार्यों में फूड फॉर हंगर शीतकाल में जरूरतमंदों को कंबल वितरण स्वास्थ्य शिविर एवं जागरूकता तथा पर्यावरण संरक्षण हेतु लायन सुशील जैन छाबड़ा एवं सदस्यों द्वारा पौधारोपण की  प्रस्तुत की गई l लायंस क्लब सिटी राजनांदगांव द्वारा स्थाई प्रोजेक्ट में नवरात्रि पर्व पर गरबा उत्सव आयोजन में शहर के विशिष्ट गणमान्यों  की सहयोग एवं हजारों नागरिकों की सहभागिता एवं नागरिक सम्मान हेतु प्रकल्प संरक्षक ला. बृजकिशोर किशोर सुरजन एवं ला. राजा मखीजा के सहयोग के प्रति की सराहना आने वाले सत्र में भव्यतापूर्ण आयोजन की आशा व्यक्त किया गया ।
    स्कूली विद्यार्थियों के प्रोत्साहन हेतु स्थाई प्रकल्प टॉप 10 के संस्थापक ला. सुनील बरडिया एवं परिवार की सहभागिता तथा लायन मनोज गुप्ता का सक्रिय सहयोग हेतु प्रशंसा पात्र रहे l
    कार्यक्रम के संचालन ला. गुरदीप बग्गा एवं संयोजन ला. प्रकाश श्री श्रीमाल द्वारा विशिष्ट सेवा कार्य हेतु सदस्यों का सम्मान तथा सफल आयोजन हेतु  सचिव लायन डॉ गिरीश श्रीवास्तव तुमड़ीबोड द्वारा आभार व्यक्त किया गया।

  • महतारी वंदन योजना-अपात्र हितग्राहियों को वापस करनी पड़ेगी राशि ! गरमाई सियासत….

    महतारी वंदन योजना-अपात्र हितग्राहियों को वापस करनी पड़ेगी राशि ! गरमाई सियासत….

    महतारी वंदन योजना- गलत जानकारी देकर महतारी वंदन योजना का लाभ उठाने वाले हितग्राहियों के लिए जरूरी खबर है।अब जल्द ही अपात्र हितग्राहियों को इस योजना का लाभ मिलना बंद हो जायेगा। साथ ही एक ही खाते में दो बार राशि हस्तांतरित होने वाले हितग्राहियों को भी चिन्हांकित कर,अपात्र हितग्राहियों से दी गई राशि भी वसूली जाएगी।

    महिला व बाल विकास विभाग महतारी वंदन योजना के लाभार्थियों की पात्रता फिर से जांचने की तैयारी की है। जांच में गलत तरीके से योजना का लाभ लेना पाए जाने पर अपात्र हितग्राहियों से राशि की वसूली भी होगी।विभाग ने यह कदम उन शिकायतों के बाद उठाने का निर्णय लिया है जिसमें योजना का लाभ अपात्र महिलाओं के द्वारा लिए जाने की बात सामने आई है।

    विभागीय सूत्रों के अनुसार शासकीय सेवा में पदस्थ, सेवानिवृत्त या पेंशन का लाभ ले रहीं बहुत सी महिलाओं ने आवेदन किया और उनमें से कई महिलाएं योजना से लाभान्वित भी हो रही हैं। ऐसे भी मामले आए हैं, जिनमें एक ही आवेदक ने दो– दो आवेदन किए और दोनों ही स्वीकृत हो गए हैं। ऐसी महिलाओं के खाते में दो-दो बार राशि हस्तांरित हो रही है।

    ऐसे अधिकतर मामलों में आवेदकों ने स्वयं के अलावा अपने पति या स्वजन का भी आधार कार्ड नंबर आवेदन में लगाया था। सत्यापन के दौरान यह पकड़ में नहीं आया। विभाग एक नाम वाले 20 हजार से अधिक आवेदनों की जांच कर रहा है। इनमें नाम, पता, जन्मतिथि समान हैं।छत्तीसगढ़ की पूर्व महिला एवं बाल विकास मंत्री और डौंडीलोहारा विधायक अनिला भेड़ियां ने मंत्री के बयान पर पलटवार कर इसे विनाश काले विपरीत बुद्धि करार दिया है. वहीं, अनिला भेड़ियां ने कहा कि महतारियों के साथ ऐसा करने से भाजपा का सर्वनाश होने का रास्ता चालू हुआ है।भाजपा छत्तीसगढ़ के महतारियों को बेवकूफ बनाने का काम कर रही है. उन्होंने आगे कहा कि दरअसल, झूठ बोलकर चुनाव जितने की भाजपा की नीति है।


    कांग्रेस नेताओं ने की कड़ी आलोचना:- अनिला भेड़ियां ने कहा कि जब विभाग के अधिकारी महतारी वंदन के आवेदन की जांच पड़ताल कर, दावा आपत्ति जारी कर पात्र-अपात्र की सूची निकाल चुके हैं, तो महिला बाल विकास मंत्री का ऐसा बयान दुर्भाग्यजनक है. भाजपा सरकार का आज से विनाश होना शुरू हो गया है. अनिला ने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ के महिलाओं के साथ हम अन्याय नहीं होने देंगी, उनके साथ कांग्रेस पार्टी खड़ी है.


    नए आवेदन का इंतजार:- छत्तीसगढ़ में अभी भी बहुत सी पात्र महिलाओं को योजना का लाभ नहीं मिला है। लोकसभा चुनाव परिणाम के बाद उन्हें महतारी वंदन योजना 2.0 शुरू होने की उम्मीद है। चुनाव आचार संहिता लागू होते ही आवेदन जमा करने की प्रक्रिया बंद कर दी गई थी। 10 मार्च को महतारी वंदन योजना की पहली किस्त जारी की गई थी। पीएम मोदी ने 70.14 लाख से अधिक महिलाओं को 655.57 करोड़ रुपये की राशि डीबीटी के माध्यम से ट्रांसफर की थी।

    दो लाख से अधिक खाते आधार से नहीं हुए लिंक:- योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन करने वाली दो लाख से अधिक महिलाओं के बैंक खाते आधार से लिंक नहीं हुए थे। इससे महिलाएं महतारी वंदन योजना की पहली किस्त से वंचित हो गई थी। पहली किस्त जारी होने के अंतिम दिन तक आधार से खातों को लिंक करने की प्रक्रिया चली थी। इसके बाद पहली किस्त से वंचित महिलाओं को दूसरी किस्त में राशि जारी हुई थी।


    गलत जानकारी देकर योजना का लाभ लेने वालों की जांच कराई जाएगी। अधिकारियों को पारदर्शिता के निर्देश दिए गए हैं। हितग्राहियों के आवेदन की प्रक्रिया जल्द शुरू होगी। – लक्ष्मी राजवाड़े मंत्री, महिला एवं बाल विकास विभाग

  • ब्रम्हाकुमारिज खरसिया ने विश्व पर्यावरण दिवस पर किया वृक्षारोपण…

    ब्रम्हाकुमारिज खरसिया ने विश्व पर्यावरण दिवस पर किया वृक्षारोपण…

    पर्यावरण संरक्षण की दिशा में ब्रह्माकुमारिज का अनुकरणीय पहल… बी के शिव अग्रवाल

    खरसिया। ब्रम्हाकुमारिज खरसिया एवम शासकीय होम्योपेथ हास्पिटल, हालाहुली के सायुज्य में विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में सघन वृक्षारोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया । इस अवसर पर सरपंच धनेश्वरी सिदार, सचिव मुकेश गबेल, बी के माधुरी बहन, बी के शिव भाई, डा पटेल, विनय राठौर, निर्मल राठौर, मेदनी राठौर, श्यामलाल, श्रीकृष्ण, मनोज भाई, रामावतार पटेल सुपरवाइजर, सुरेंद्र मेहरा, परदेशी सिदार सहित ग्रामवासियों की गरिमामय उपस्थिति रही।
    विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सभी ने फलदार एवम् औषधि पौधों का हॉस्पिटल परिसर में रोपण किया तथा बी के शिव अग्रवाल द्वारा पर्यावरण संरक्षण का शपथ दिलवाया गया। ब्रम्हाकुमारिज द्वारा आयोजित सामाजिक सरोकार के इस कार्य की लोगों ने सराहना करते हुए इसे पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि संपूर्ण समाज के लिए महत्वपूर्ण व अनुकरणीय बताया।

  • सरकार गठन से पहले NDA का बढ़ा सिरदर्द, चंद्रबाबू नायडू की पार्टी TDP ने मांगे 6 बड़े मंत्रालय…

    सरकार गठन से पहले NDA का बढ़ा सिरदर्द, चंद्रबाबू नायडू की पार्टी TDP ने मांगे 6 बड़े मंत्रालय…

    लोकसभा चुनाव रिजल्ट में टीडीपी और जेडीयू दोनों ही पार्टियां किंगमेकर बनकर उभरी हैं. ऐसे में उनकी तरफ से प्रमुख मंत्रालयों पर दावा ठोका जा रहा है.

    नतीजों के बाद चंद्रबाबू नायूडू की टीडीपी और नीतीश कुमार की जेडीयू की अहमियत एनडीए में बहुत ज्यादा हो गई है. यही वजह है कि अब दोनों ही पार्टियों की तरफ से प्रमुख मंत्रालयों की मांग की जा रही है. टीडीपी के सूत्रों ने बताया है कि पार्टी ने एनडीए के आगे छह बड़े मंत्रालयों की मांग रख दी है. टीडीपी लोकसभा स्पीकर का पद भी चाहती है. पार्टी सूत्रों ने बताया है कि टीडीपी का हर बात पर रुख लचीला है. दिल्ली में बुधवार (5 जून) को हुई एनडीए की बैठक में टीडीपी प्रमुख चंद्रबाबू नायडू शामिल हुए. इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बगल में बैठे हुए उनकी तस्वीरें भी सामने आईं. नायडू के बगल में नीतीश कुमार भी बैठे हुए नजर आए. टीडीपी इस वक्त एनडीए की दूसरी सबसे बड़ी पार्टी है. उसे 16 सीटों पर जीत मिली है. इसके बाद तीसरा नंबर जेडीयू का आता है, जिसके पास 12 सांसद हैं. एनडीए की सबसे बड़ी पार्टी बीजेपी है, जिसे 240 सीटों पर जीत मिली है.

    पार्टी के शीर्ष सूत्रों ने कहा कि नायडू ने साफ कर दिया है कि वह मोदी 3.0 सरकार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाना चाहते हैं. बताया गया है कि वह बीजेपी नेतृत्व को अपनी मांगों की एक लिस्ट दे चुके हैं. इसमें लोकसभा अध्यक्ष का पद और कम से कम पांच विभाग शामिल हैं, जिनकी डिमांड उन्होंने की है. टीडीपी ने वित्त मंत्रालय, जलशक्ति मंत्रालय जैसे विभागों को भी अपने हिस्से में लेने की मांग की है.

    स्पीकर पद क्यों चाहती है टीडीपी?

    दरअसल, टीडीपी स्पीकर का पोस्ट इसलिए चाहती है, क्योंकि लोकसभा में सबसे ज्यादा ताकतवर पद उसके पास होगा. सिर्फ इतना ही नहीं, बल्कि त्रिशंकु संसद की स्थिति में स्पीकर महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा. पार्टी के दिवंगत नेता जीएमसी बालयोगी ने 1998 से 2002 तक अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में स्पीकार के रूप में कार्य भी किया था.

    टीडीपी के एक सांसद ने कहा कि पार्टी ग्रामीण विकास, आवास एवं शहरी मामले, बंदरगाह एवं शिपिंग, सड़क परिवहन एवं राजमार्ग और जल शक्ति मंत्रालय चाहती है. वह वित्त मंत्रालय में एक जूनियर मंत्री रखने को भी इच्छुक है, क्योंकि आंध्र प्रदेश अभी धन की सख्त जरूरत है. आंध्र प्रदेश में भी टीडीपी को बहुमत मिला है.

    नीतीश ने मांगे तीन मंत्रालय

    एनडीटीवी ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि नीतीश कुमार की जेडीयू ने भी तीन मंत्रालयों की मांग एनडीए के सामने रख दी है. साथ ही बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग की गई है. जेडीयू ने चार सांसद पर एक मंत्रालय का फॉर्मूला सरकार के सामने रखा है. जेडीयू के 12 सांसद हैं, इसलिए वह 3 मंत्रालय चाहती है. नीतीश कुमार चाहते हैं कि उनके खाते में रेल, कृषि और वित्त मंत्रालय आए. रेल मंत्रालय को सबसे ज्यादा प्राथमिकता दी जा रही है.

  • नीट की परीक्षा में राजीव ने लहराया परचम96.52 प्रतिशत अंक प्राप्त कर नगर को किया गौरान्वित

    नीट की परीक्षा में राजीव ने लहराया परचम96.52 प्रतिशत अंक प्राप्त कर नगर को किया गौरान्वित

    खरसिया। खरसिया अंचल के ख्याति प्राप्त अस्पताल गायत्री हिस्पिटल के संचालक डॉक्टर आर सी अग्रवाल के पौत्र और डॉक्टर शरद अग्रवाल के पुत्र राजीव लोचन अग्रवाल ने नीट की परीक्षा में 96.52 प्रतिशत अंक प्राप्त कर नगर तथा क्षेत्र का मान बढ़ाया है।
    कहावत है कि पूत के पांव पालने में ही दिख जाते हैं, इस कहावत को राजीव ने चरितार्थ किया है इससे पूर्व राजीव ने सीबीएससी 12 वीं की परीक्षा में 96.4 प्रतिशत अंक प्राप्त किया था। अब नीट की परीक्षा में राजीव ने 96.52 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपने डॉक्टर बनने की राह प्रशस्त कर ली है। राजीव ने पूरे भारत मे 3454 रैंक हासिल करते हुए यह परीक्षा उत्तीर्ण की है। राजीव लोचन अग्रवाल की इस चमकीली सफलता पर उनके दादा डॉक्टर आरसी अग्रवाल, पिता डॉक्टर शरद अग्रवाल, परिजनों, गुरूजनों सहित खरसिया प्रेस क्लब के अजय गब्बर, सुनील अग्रवाल, विकास ज्योति सहित नगरवासियों ने शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है, वहीं राजीव ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता पिता तथा गुरुजनों को देते हुए बताया कि उनकी इच्छा है कि वे भी अपने दादा तथा अपने पिता की भांति एक अच्छे डॉक्टर बनकर क्षेत्र की जनता की सेवा करें।

  • विद्युत विभाग की मनमानी चरम पर, आक्रोशित लोगों ने किया चक्काजाम….

    विद्युत विभाग की मनमानी चरम पर, आक्रोशित लोगों ने किया चक्काजाम….


    रायगढ़। रायगढ़ में शनिवार की रात आए तेज आंधी तूफान से कई जगहों पर विद्युत पोल के टूटने और पेड़ों की डंगाल बिजली के तारों पर टूट कर गिरने से शहर सहित पूरे जिले में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था बुरी तरीके से प्रभावित हुई आंधी तूफान से रायगढ़ शहर में करीब 35 से 40 फीडर से बिजली सप्लाई बाधित हुई थी। 20 से अधिक बिजली के पोल गिर गए । कई जगहों पर पेड़ बिजली की तारों में गिर गए हैं। जिससे तारें भी टूट गई हैं।

    रायगढ़ शहर के साथ आस पास के ग्रामीण इलाकों के साथ कोड़ा तराई, किरोड़ीमल नगर, तमनार, लैलूंगा में भी कुछ जगहों पर पोल गिरे हैं। सभी जगहों पर मरम्मत का काम चल रहा है। लेकिन इतना वक्त बीत जाने के बाद भी बिजली व्यवस्था दुरुस्त ना होने पर लोगों के सब्र का बांध टूट पड़ा और आक्रोशित शहरवासियों ने बिजली दफ्तर के सामने  चक्काजाम कर घेराव किया और बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

  • CG Monsoon Date 2024: हीटवेव और भीषण गर्मी से कल के बाद राहत; देश में मानसून की दस्‍तक, छत्‍तीसगढ़ में इस दिन एंट्री…

    CG Monsoon Date 2024: हीटवेव और भीषण गर्मी से कल के बाद राहत; देश में मानसून की दस्‍तक, छत्‍तीसगढ़ में इस दिन एंट्री…

    छत्‍तीसगढ़ में इस समय भीषण गर्मी पड़ रही है। प्रदेश के अलग-अलग हिस्‍सों में तापमान 46.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।

    वहीं मौसम विभाग ने भी लू का अलर्ट जारी किया है। प्रदेश के कई हिस्‍सों में हीटवेव से लोगों का घरों से निकलना दुभर हो रहा है। ऐसे में मौसम विभाग ने ही राहत की खबर भी दी है।

    मौसम विभाग के अनुसार 31 मई के बाद तापमान में गिरावट शुरू हो जाएगी और हीटवेव का असर भी कम हो जाएगा।

    मौसम विशेषज्ञ डॉ. गायत्री वानी ने जानकारी दी कि प्रदेश में उत्तर पश्चिम से गर्म व शुष्क हवाएं (CG Monsoon Date 2024) चल रही हैं। इसके चलते हीटवेव का असर जारी है।

    1 जून को हवा की दिशा बदलेगी और छत्‍तीसगढ़ के दक्षिण इलाकों में कहीं-कहीं प्री मानसून की बारिश भी होगी। इसके 10 दिन बाद प्रदेश में मानसून आ सकता है।

       हवा की गति होगी कम
    मौसम विभाग ने जानकारी दी कि 1 जून से छत्‍तीसगढ़ (CG Monsoon Date 2024) के दक्षिण इलाकों में तेज आंधी के साथ बारिश होगी। हल्‍की व मध्‍यम होगी।

    इसी के साथ ही हीटवेव का असर कम हो जाएगा। हालांकि तापमान 40 से 42 डिग्री के आसपास रहेगा। वहीं हवा की गति कम हो जाएगी। इससे लू के थपेड़ों से काफी राहत मिलेगी।

       प्रदेश के कई जिलों में 46 के पार तापमान
    छत्‍तीसगढ़ (CG Weather Update) में सूरज आग उगल रहा है। वहीं तापमान में कोई सामान्‍य बढ़ोतरी नहीं हुई है। तापमान प्रदेश के कई जिलों का 47 डिग्री के पार पहुंच गया है। नौतपा में छत्‍तीसगढ़ जमकर तप रहा है।

    रायपुर में रिकॉर्ड तोड़ तापमान पहुंच गया है, यहां 46 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। सबसे गर्म रायगढ़ 46.7 और बलरामपुर में 45.6 डिग्री तापमान रहा है।

    मौसम विभाग ने बताया कि 31 मई तक तापमान में कोई बदलाव की संभावना नहीं है।

       देश में मानसून की एंट्री

    देश में मानसून की एंट्री (CG Monsoon Date 2024) हो गई है। केरल के कोट्टायम जिले के कई हिस्सों में दोपहर से बारिश शुरु हो गई है। इससे मौसम भी सुहाना हो गया है।

    साथ ही केरल में लोगों को इस बारिश की शुरुआत से भीषण गर्मी से भी राहत मिली है। इसके अलावा केरल में मानसून आने से झारखंड की राजधानी रांची में भी मौसम का मिजाज बदला है।

    छत्‍तीसगढ़ में इस दिन एंट्री
    भारत में मानसून (CG Monsoon Date 2024) की एंट्री 30 मई गुरुवार को हो गई है। इसके बाद छत्‍तीसगढ़ मौसम विभाग ने छत्‍तीसगढ़ में मानसून की एंट्री को लेकर संभावना जताई है।

    मौसम विभाग ने प्रदेश में जारी प्री-मानसून (CG Monsoon Date 2024) की बारिश के दौर में 1 जून को बारिश की संभावना जताई है। वहीं जून के दूसरे सप्‍ताह में मानसून की एंट्री छत्‍तीसगढ़ में हो जाएगी।

    मौसम विभाग ने पूर्वानुमान में बताया कि छत्‍तीसगढ़ में 11 जून 2024 तक मानसून के पहुंचने का अनुमान है। इस खबर से छत्‍तीसगढ़वासियों में उत्‍साह है।

  • ई-वे बिल सम्बंधित पूर्व अधिसूचना को जारी रखने की गई मांग

    ई-वे बिल सम्बंधित पूर्व अधिसूचना को जारी रखने की गई मांग



    नए अधिनियम से व्यापारियों को बढ़ेगी परेशानियां

    खरसिया। खरसिया चेंबर ने वित्त एवं वाणिज्यिक कर मंत्री माननीय श्री ओ.पी.चौधरी जी से पत्र के माध्यम से ईज डूइंग बिजनेस के तहत ई-वे बिल से संबंधित पूर्व अधिसूचना क्रमांक 10-31/2018/वाक/पांच(46) को यथावत रखने तथा जीएसटी विभाग द्वारा व्यापारियों को जारी किए गए नोटिस पर रोक लगाने की मांग की गई।

    छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रदेश अध्यक्ष अमर पारवानी, महामंत्री अजय भसीन, कोषाध्यक्ष उत्तमचंद गोलछा, कार्यकारी अध्यक्ष राजेन्द्र जग्गी,विक्रम सिंहदेव, राम मंधान, मनमोहन अग्रवाल के निर्देशानुसार आज चेंबर अध्यक्ष रामनारायण सोनी(सन्टी) के नेतृत्व में चेंबर प्रतिनिधिमंडल ने अनुविभागीय अधिकारी(रा)के माध्यम से वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी से  ईज डूइंग बिजनेस के तहत ई-वे बिल से संबंधित पूर्व अधिसूचना को यथावत रखने  तथा राज्य के विभिन्न जिलों के व्यापारियों को जीएसटी विभाग द्वारा दिए गए नोटिस पर स्वतः रोक लगाने की मांग सम्बंधित ज्ञापन सौंपा।

    छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कामर्स इकाई खरसिया अध्यक्ष रामनारायण सोनी(सन्टी) ने बताया कि ईज डूइंग बिजनेस के तहत ई-वे बिल से संबंधित पूर्व अधिसूचना को यथावत रखने चेंबर ने पत्र के माध्यम से वाणिज्य कर मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी जी के नाम ज्ञापन सौंप ई-वे बिल की संख्या एवं अनुपालन से संबंधित बढ़ती जटिलताओं पर विस्तृत सुधार की मांग की।
    छत्तीसगढ़ चेम्बर प्रदेश उपाध्यक्ष श्री अशोक अग्रवाल एवँ प्रदेश मंत्री सुनील शर्मा खरसिया इकाई संरक्षक अशोक अग्रवाल(DT) ने बताया  कि राज्य के विभिन्न जिलों के व्यापारियों को जीएसटी विभाग द्वारा वर्तमान में जीएसटीआर-1 फॉर्म देर से दाखिल करने हेतु  जुर्माना नोटिस जारी किया गया। विभाग द्वारा अचानक किये गए इस कार्यवाही से व्यापारियों में भय का माहौल है जिसके कारण उन्हें आर्थिक और मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है ।
    आगे बताया कि जीएसटी व्यवस्था भारत में अप्रत्यक्ष कर संरचना को सुव्यवस्थित करने के लिए शुरू किया गया एक प्रमुख सुधार है। हालाँकि, इसके कार्यान्वयन के बाद शुरुआती वर्षों में, व्यापारियों और अधिकारियों दोनों के सामने कई चुनौतियाँ थीं। नए अधिनियम की जटिलता, पोर्टल की अनभिज्ञता के साथ, अनजाने में त्रुटियां और अनुपालन में देरी हुई । इस अवधि के दौरान, व्यापारी, अधिकारी और कानूनी सलाहकार सभी जीएसटी अधिनियम की बारीकियों और इसके परिचालन तंत्र के बारे में खुद को शिक्षित करने की प्रक्रिया में थे।

    जीएसटी काउंसिल की बैठक में यह कहा गया था कि 1 अप्रैल 2021 के पहले के जो भी नोटिस है यदि जीएसटी 3 बी फाइल करने के पहले जीएसटी आर-1 फाइल किया जाता है तो पेनाल्टी नहीं लगेगी।
    1 अप्रेल 2021 के बाद जीएसटी आर-1 देरी से फाइल करने पर पेनाल्टी के लिये अभी तक कोई व्यवस्था नहीं की गई है। तत्पश्चात प्रारंभिक वर्षों के दौरान देर से फाइलिंग के लिए जुर्माना लगाना न्यायोचित प्रतीत नहीं होता है।
    ज्ञापन सौपे जाने वक्त जयप्रकाश अग्रवाल,प्रेम अग्रवाल,सुनील बगई,अरुण अग्रवाल,दीपक तारा,सुन्दरमल चंदवानी, संदेश अग्रवाल,आदि उपस्थित थे।

  • ICICI पर ₹1 करोड़ तो Yes बैंक पर ₹90 लाख का जुर्माना…क्यों बड़े बैंकों पर चला RBI का चाबुक, क्या होगा खाताधारकों पर असर?

    ICICI पर ₹1 करोड़ तो Yes बैंक पर ₹90 लाख का जुर्माना…क्यों बड़े बैंकों पर चला RBI का चाबुक, क्या होगा खाताधारकों पर असर?

    रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने दो बड़े बैंकों पर मोटा जुर्माना लगाया है. रिजर्व बैंक ने प्राइवेट सेक्टर के दो बड़े बैंकों ICICI बैंक और YES बैंक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है. नियमों की अनदेखी के चलते RBI ICICI बैंक पर 1 करोड़ रुपये तो यस बैंक पर 90 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है. बैंकों पर हुई कार्रवाई से लोगों के मन में कई सवाल है. जानते हैं कि क्यों रिजर्व बैंक ने ये एक्शन लिया और क्या इसका असर होगा?

    क्यों चला RBI का चाबुक
    रिजर्व बैंक ने दो बड़े प्राइवेट बैंकों के ख‍िलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए उनपर मोटा जुर्माना लगा दिया है. केंद्रीय बैंक के निर्देशों का पालन न करने पर दोनों बैंकों पर कार्रवाई करते हुए 1.90 करोड़ रुपये की पेनेल्टी लगाई है. बैंकिंग नियमों की अनदेखी और आंतरिक/कार्यालय खातों के अनधिकृत संचालन के चलते उनपर जुर्माना लगाया गया है. आरबीआई ने बैंकिंग नियमन अधिनियम, 1949 के तहत ICICI बैंक, YES बैंक पर यह कार्रवाई की है.

    किस पर कितना जुर्माना
    रिजर्व बैंक ने ICICI बैंक लिमिटेड पर 1 करोड़ रुपये की पेनेल्टी लगाई. आरबीआई ने कहा कि यह जुर्माना बैंकिंग विनियमन अधिनियम, 1949 की धारा 46(4)(i) और धारा 47A(1)(c) के तहत लगई गई है. इससे पहले रिजर्व बैंक ने निजी सेक्टर के बैंक Yes बैंक पर 90 लाख का जुर्माना लगाया. बैंकों में ग्राहक सेवा और आंतरिक/कार्यालय खातों के अनधिकृत संचालन के नियमों की अनदेखी के चलते बैंक पर ये जुर्माना लगाया.

    क्या होगा खाताधारकों पर असर
    रिजर्व बैंक ने बैंकों की ओर से नियमों की अनदेखी के खिलाफ ये कार्रवाई की है. इस जुर्माने का असर बैंक के खाताधारकों पर नहीं होगा. ये एक्शन रिजर्व बैंक ने बैंकों पर लिया है. इस जुर्माने से न तो बैंकों के कामकाज पर कोई असर होगा और न ही ग्राहकों के लेनदेन, लोन, सेविंग अकाउंट पर इसका कोई इंपैक्ट दिखेगा. ग्राहक पहले ही तरह ही बैंक से कामकाज को जारी रख सकेंगे. इसका असर न तो ग्राहकों की जमापूंजी या सेविंग पर होगा न ही लोन पर. यानी बैंकों पर हुई इस कार्रवाई से ग्राहकों को घबराने की जरूरत नहीं है.

  • डाक्टर रामविजय शर्मा हुए मानद् डी. लिट अवार्ड से सम्मानित

    डाक्टर रामविजय शर्मा हुए मानद् डी. लिट अवार्ड से सम्मानित


    खरसिया। खरसिया के पूर्व तहसीलदार एवं इतिहासकार तथा पुरातत्वविद डा. राम विजय शर्मा को बालाघाट के इतिहास एवं पुरातत्व शोध संस्थान संग्रहालय द्वारा विगत दिनों मानद् डी. लिट अवार्ड से नवाजा गया।

    उल्लेखनीय है कि डॉ. रामविजय शर्मा ने अनेकों ताड़पत ग्रंथों तथा प्रस्तर प्रतिमाओं की खोज किया है, उन्होंने आदिवासी महाकवि कालिदास पंडो की जन्मस्थली मृगाडांड़, तहसील उदयपुर जिला सरगुजा की भी खोज की है । पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह, सांसद सुनील कुमार सोनी, माननीय विधायक श्री बृजमोहन अग्रवाल जी, छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व पुरातत्व सलाहकार स्वर्गीय अरुण कुमार शर्मा जी तथा पंडवानी गायिका पद्म विभूषण श्रीमती तीजन बाई और रायपुर कलेक्टर एवं मुंगेली कलेक्टर ने भी डॉक्टर राम विजय शर्मा की सराहना की है। डॉक्टर शर्मा को डी.लिट अवार्ड से नवाजे जाने पर खरसिया अंचल, सक्ति अंचल के साथ साथ साहित्यकार अधिवक्तागण, जनप्रतिनिधियों तथा पत्रकारगणों ने भी बधाई दी है।