जांजगीर चांपा जांजगीर कलेक्टर रोड स्थित विश्राम गृह परिसर में एसपी के मार्गदर्शन पर पुलिस व पत्रकार मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जांजगीर चांपा एसपी श्री अभिषेक पल्लव जी ने कहा कि जांजगीर-चांपा जिला को अपराध मुक्त बनाना मेरी पहली प्राथमिकता है। चाहे वह जुआ, हत्या, मारपीट, अवैध शराब बिक्री अन्यथा किसी भी प्रकार का अपराध हो उस पर नियंत्रण पाना मेरी पहली प्राथमिकता है। आगे उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन व पत्रकार साथी एक दूसरे के परीपूरक है, इस भीषण गर्मी के उपरांत भी पत्रकार साथी अपना कार्य बहुत मेहनत से करते हैं पत्रकार व पुलिस की संयुक्त कार्यप्रणाली के चलते ही समाज को अपराध मुक्त बनाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि समाज में अपराध को मिटाने का जितना दायित्व पुलिस प्रशासन पर है उतना ही दायित्व हर एक व्यक्ति विशेष को भी है, व्यक्ति विशेष पुलिस प्रशासन की आगे बढ़कर सहायता करेगा तभी समाज अपराध मुक्त हो सकता है। उन्होंने बताया कि पूर्व में लगभग 850 केस लंबित पड़े थे जिनका निराकरण बहुत हद तक किया गया जा चुका है। कुछ बचे हुए केसों पर भी करवाई जारी है। मेरा यह मानना है कि पुलिस की स्वच्छ छवि हर व्यक्ति को दिखे और वह पुलिस को अपना मित्र समझे। जिले में हो रही हर प्रकार की अपराधिक घटना की जानकारी हमें प्रदान करें जिससे हम इस पर तुरंत कार्यवाही करेंगे। इस प्रकार के कार्यप्रणाली के चलते ही जिला अपराध मुक्त बन सकता है। मेरे आने उपरांत मैंने सभी थाना क्षेत्रों में कसावट लाई है जिसके चलते अपराध के क्षेत्र में कमी देखी जा सकती है। मैं इससे पूर्व जिस भी जिले में रहा वहां पर अपराध मुक्त जिला बनाना मेरी पहली प्राथमिकता रही है। उक्त कार्यक्रम में पत्रकार साथियों द्वारा एसपी का पुष्पगुच्छ व माला से सम्मान किया गया। कार्यक्रम में एडिशनल एसपी, यातायात डीएसपी संदीप मित्तल, जांजगीर थाना प्रभारी उमेश साहू जी के साथ-साथ जांजगीर-चांपा जिला के पत्रकार साथी गण उपस्थित थे। कार्यक्रम में पुलिस प्रशासन द्वारा भोज कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया था।
Blog
-

अपराध मुक्त जिला मेरी पहली प्राथमिकता :एसपी अभिषेक पल्लवपुलिस व पत्रकार मिलन समारोह संपन्न…
-

आम आदमी पार्टी ने प्रदेश संगठन सचिव के लिए अमर पर जताया भरोसा..प्रदेश स्तर में सौंपी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी..
खरसिया। आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ में संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिये तेज तर्रार युवा व पार्टी में सिद्धान्तों के अनुरूप कार्य करने वाले नेताओं की प्रदेश संगठन के पद पर नियुक्ति की जा रही है। जिससे छत्तीसगढ़ में आगामी चुनाव लेकर पार्टी के संगठन को मजबूती मिल सके व जिस तरह से दिल्ली व पंजाब में एक सकारात्मक सरकार संचालित हो रही है वैसी ही छत्तीसगढ़ में भी आम आदमी पार्टी की सरकार चले। उक्त बातों को ध्यान में रखते हुये आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ प्रदेशाध्यक्ष कोमल हुपेडी की अनुशंसा व चुनाव प्रभारी गोपाल राय एवं प्रदेश प्रभारी संजीव झा की सहमति पर प्रदेश संगठन विस्तार सचिव के पद पर खरसिया एवं रायपुर के प्रसिद्ध व्यापारी अमर अग्रवाल को नियुक्त किया गया है। गौरतलब है की अमर अग्रवाल २०१८ के चुनाव में खरसिया विधानसभा में आम आदमी पार्टी का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं, मिलनसार और मृदुभाषी और ईमानदार जनप्रतिनिधियों को अवसर दिए जाने से क्षेत्र के युवाओं में उत्साह देखा जा रहा है जिसका लाभ निश्चित तौर पर पार्टी को मिलना तय है ।
अमर अग्रवाल के साथ साथ साहू समाज के गोपाल साहू एवं कवर्धा राजघराने की आकांक्षा सिंह की भी प्रदेश संगठन सचिव के पद पर नियुक्ति करते हुए आम आदमी पार्टी के शीर्ष नेताओं ने भरोसा और विश्वास जताया है। प्रदेश स्तर की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने पर युवा नेता अमर अग्रवाल में पार्टी का आभार जताते हुए कहा की जो विश्वास पार्टी मुझ पर जताया है ,मैं उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करुंगा साथ ही उन्होंने कहा कि प्रदेश में संगठन को मजबूत करने की दिशा में काम किया जायेगा।
-

सिविल अस्पताल खरसिया में खण्ड़ स्वास्थ्य मेला का आयोजन 22 को….
खरसिया। आजादी का अमृत महोत्सव के तहत विकासखण्ड़ स्तरीय स्वास्थ्य मेला का आयोजन दिनांक 22 अप्रैल को सिविल अस्पताल खरसिया में किया जायेगा, स्वास्थ्य मेला में मरीजों का उपचार किया जायेगा, साथ ही आयुष्मान कार्ड़ भी बनाया जायेगा।
खण्ड़ चिकित्सा अधिकारी ड़ॉ अभिषेक पटेल ने बताया कि केन्द्र सरकार के निर्देशानुसार 18 अप्रैल से 22 अप्रैल तक स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया जाना है, इसी तारतम्य में दिनांक 22 अप्रैल को सिविल अस्पताल खरसिया में सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया जायेगा जिसमें मरीजों के लिये ड़िजीटल स्वास्थ्य आईड़ी कार्ड़ का निर्माण, मधुमेह, उच्च रक्तचाप, मुख कैंसर की जांच, टेली कंसल्टेशन, योग, ध्यान जैसी सुविधाएं उपलब्ध होंगी साथ ही जिनका आयुष्मान भारत कार्ड़ अभी तक नहीं बना है उनका आयुष्मान भारत कार्ड़ भी बनाया जायेगा, जिसके लिये आधार कार्ड़ और राशन कार्ड़ साथ में लाना आवश्यक होगा। खण्ड़ चिकित्सा अधिकारी ड़ॉ अभिषेक पटेल ने अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर शिविर का लाभ उठायें। -

नगर निगम की संपत्तियों को लीज होल्ड से फ्री होल्ड किये जाने का निर्णय स्वागत योग्य – राम नारायण सोनी
खरसिया- छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रदेश अध्यक्ष अमर पारवानी, महामंत्री अजय भसीन, कोषाध्यक्ष उत्तम गोलछा, कार्यकारी अध्यक्ष राजेन्द्र जग्गी, विक्रम सिंहदेव,राम मंधान, मनमोहन अग्रवाल ने बताया कि चेम्बर की मांग पर आज छत्तीसगढ़ शासन द्वारा महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए नगर निगम की संपत्तियों को लीज होल्ड से फ्री होल्ड किया गया, इस निर्णय का खरसिया चेंबर ने स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आभार व्यक्त किया।
चेम्बर प्रदेश अध्यक्ष पारवानी ने इस निर्णय का प्रदेश भर के व्यापारियों की ओर से स्वागत करते हुए कहा कि नगर निगम की संपत्तियों को लीज होल्ड से फ्री होल्ड करना एक ऐतिसाहिक निर्णय है, इससे प्रदेश की जनता और व्यापारियों को मालिकाना हक मिलेगा एवं शासन को भी अधिक राजस्व की प्राप्ति होगी। खरसिया चेम्बर अध्यक्ष राम नारायण सोनी ने कहा कि प्रदेश के प्रमुख शहरों में नगर निगम सीमा अंतर्गत स्थित लगभग सभी बाजार नगर निगम के द्वारा लीज पर दिये गये हैं जो अब फ्री होल्ड होने पर संपत्ति धारित व्यक्ति को अपनी इच्छा और आवश्यकतानुसार उसका संचालन कर सकेगा एवं व्यापार-व्यवसाय को गति मिलेगी। फ्री होल्ड संपत्ति के मुख्य लाभों में से एक यह है कि यदि आप इसे बेचना या पट्टे पर देना चाहते हैं तो इसे संभालना आसान है। फ्री होल्ड से शासकीय जटिलताओं में कमी आयेगी और संपत्ति मालिक किसी और के प्रति जवाबदेह हुए बिना अपनी संपत्ति के हर पहलू पर नियंत्रण रख सकेगा। शासन के इस फैसले के दूरगामी सकारात्मक परिणाम होंगे। -

ऑनलाइन सट्टा ले रहे गगन अग्रवाल और रिकेश राय गिरफ्तार….
खरसिया। एसपी अभिषेक मीना के दिशा निर्देशन पर थाना प्रभारी खरसिया निरीक्षक सुम्मत राम साहू द्वारा क्रिकेट सट्टा पर कार्यवाही के लिए मुखबीर सक्रिय किया गया था जिनके द्वारा महका एवं गंज बाजार में रहने वाले गगन अग्रवाल तथा रिकेश राय के द्वारा आईपीएल मैच दौरान ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा लेने की सूचना दिया गया जिस पर थाना प्रभारी अपने टीम के साथ जाकर रेड किया गया । इस दौरान दोनों से नकदी, मोबाइल एवं लाखों के क्रिकेट सट्टा का हिसाब किताब जप्त किया गया है। आरोपियों के विरुद्ध थाना खरसिया में धारा 4 (क) छत्तीसगढ़ सट्टा अधिनियम के तहत कार्यवाही किया गया है । आरोपी गगन अग्रवाल पिता अनूप अग्रवाल 41 वर्ष गंज बाजार खरसिया से नगद 8,550 , मोबाईल फोन, लाखो की सट्टा पट्टी तथा रिकेश राय पिता रमाशंकर राय उम्र 37 वर्ष ग्राम रतन महका खरसिया से नगद 11,610, मोबाईल फोन के साथ लाखो की सट्टा पट्टी जप्त कर कार्यवाही की गयी है ।
-

विधायक के मोबाइल चोरी और पकड़े गए चोरों की कहानी…
रायपुर. मनेंद्रगढ़ विधायक डॉ विनय जायसवाल का पिछले दिनों रायपुर रेलवे स्टेशन पर झारखंड के गिरोह ने मोबाइल पार कर लिया. अब ये गिरोह पकड़ में भी आ गया है, लेकिन इस गिरोह के पकड़े जाने की रियल स्टोरी सामने नहीं आई है.
ये है गिरोह को पकड़े जाने की असली कहानी
सूत्र बताते है कि GRPने इस गिरोह को पकड़े जाने का खुलासा किया. लेकिन आप इस मामले की हकीकत जानकर हैरान हो जाएंगे कि कागजों में इसकी एफआईआर अब तक किसी ने भी दर्ज नहीं की है और जीआरपी ने गिरोह से मोबाइल बरामद करने के बाद बिना कागजी कार्रवाई पूरी किए ये मोबाइल विधायक के निज सचिव को सौंप दिया. जब GRP के अधिकारियों से ये पूछा कि बिना कागजी कार्रवाई के ये मोबाइल उन्हें कैसे सौंप दिया गया, तो उनका कहना था कि ये तो उच्च अधिकारी ही बता पाएंगे. यानी पूरा गिरोह पकड़ा गया है, लेकिन अभी जीआरपी को मोबाइल मालिकों के संबंध में कोई जानकारी ही नहीं है और अभी इसकी जानकारी खंगाली जा रही है. बता दें कि जीआरपी ने विधायक के मोबाइल चोरी होने और अभी मोबाइल विधायक के निज सचिव के पास होने की पुष्टि की है.
सूत्र बताते है कि विधायक का मोबाइल पार करने के बाद RPF-GRP दोनो हरकत में आए. सीसीटीवी फुटेज खंगाले जाने लगे. आरपीएफ की ट को एक संदिग्ध युवक मिला. आरपीएफ की टास्क टीम (Task Team) पूरी तरह रेलवे स्टेशन में मुस्तैद हो गई और उन्हें उम्मीद थी कि चोर गिरोह पुनः चोरी करने रायपुर रेलवे स्टेशन में जरूर आएगा. गिरोह के तीन सदस्य शुक्रवार को जनशताब्दी एक्सप्रेस में पुनः चोरी करने पहुंचे. यहां उन्होंने दो मोबाइल चोरी करने में सफलता भी हासिल की. इसमें गिरोह का एक सदस्य मोबाइल लेकर तत्काल अपने ठिकाने पर रवाना हो गया और बाकी एक नाबालिग समेत एक को रेलवे स्टेशन में आरपीएफ के दो मुस्तैद टास्क टीम (Task Team) के सदस्यों ने दबोच लिया. इसके बाद उनसे पूछताछ हुई और गिरोह के तीसरे सदस्य को देर रात दबोचा गया. जिनके पास से विधायक का मोबाइल समेत कुल 29 मोबाइल मिले और बिना कागजी कार्रवाई किए एक मोबाइल विधायक को सौंप दिया गया. यानी कागजों में विधायक का मोबाइल चोरी ही नहीं हुआ और जो 28 मोबाइल बरामद हुए उसमें अब तक कोई एफआईआर दर्ज नहीं है.

सबसे शातिर था नाबालिग, मोबाइल चोरी की ट्रेनिंग ली झारखंड से
विधायक के जेब से मोबाइल पार करने वाला कोई और नहीं बल्कि एक 13 वर्षीय नाबालिग था. सूत्र बताते है कि ये गिरोह पिछले 6-7 महीने से रायपुर के फाफाडीह और श्री नगर इलाके में 2-2 का समूह बनाकर रहते थे. कुछ महीने की रेकी करने के बाद उन्होंने पिछले कुछ दिनों में ताबड़तोड़ मोबाइल चोरी करना शुरू किया. चोरी के बाद वे सिम निकालकर फेंक देते थे और मोबाइल बंद कर अपने कमरे में रख देते थे. इसके बाद ये मोबाइल वे झारखंड ले जाकर बेचते थे. नाबालिग से पूछताछ में इस बात का खुलासा हुआ है कि उसने मोबाइल चोरी की ट्रेनिंग ली है.
ये गिरोह ऐसे करते थे मोबाइल चोरी
गिरोह से पूछताछ में खुलासा हुआ है कि वे धक्का-मुक्की कर टारगेट यात्री को उल्झाकर रखते थे और झोले की आड़ में मोबाइल पार करते थे. टारगेट यात्री के जेब से मोबाइल चोरी करने की जिम्मेदारी नाबालिग की होती थी और वे जब तक चोरी का सामान अपने पीछे मौजूद गिरोह के अन्य सदस्य को नहीं सौंप देता था वो धक्का-मुक्की करता रहता था. यात्री उसे नाबालिग समझते थे. गिरोह का दूसरा सदस्य मोबाइल को अपने पीछे मौजूद तीसरे सदस्य को सौंपकर सीधे अपने ठिकाने के लिए निकल जाता था और बाकी बचे दो सदस्य अन्य टारगेट की तलाश में जुटे रहते थे.
-

माइक्रो रोबोट दिमाग में पहुंचकर मिर्गी, स्ट्रोक जैसे बिमारी का करेगा इलाज…
कैलिफोर्निया. कैलिफोर्निया के स्टार्टअप बायोनॉट लैब्स ने स्वास्थ्य परीक्षण के लिए एक माइक्रो रोबोट बनाया है, जो मानव मस्तिष्क में पहुंच कर दुर्लभ बीमारी का इलाज कर सकेगा. इस परीक्षण का ट्रायल अभी चल रहा है यदि सफल रहा तो चिकित्सा के क्षेत्र में एक नया अविष्कार साबित होगा.
माइक्रो रोबोट कैसे पहुंचेगा दिमाग में?
बायोनॉट लैब्स के अनुसार, इंजेक्शन के माध्यम से माइक्रो रोबोट को मानव शरीर में पहुंचाया जाएगा. इस रोबोट को जर्मनी के प्रतिष्ठित मैक्स प्लैंक अनुसंधान संस्थान के वैज्ञानिकों की मदद से नियंत्रित किया जाएगा. मस्तिष्क के बाहर रखी एक चुंबकीय कॉइल व कम्प्यूटर मस्तिष्क के प्रभावित हिस्से में रोबोट को संचालित करेंगे. बता दें कि रोबोट को उपचार के लिए शरीर में प्रवेश कराने का विचार नया नहीं है.
बायोनॉट लैब्स के सह-संस्थापक और सीईओ माइकल शापिगेलमाकर के मुताबिक इसहाक असिमोव की एक किताब और फैंटास्टिक वॉयज नामक फिल्म में वैज्ञानिकों का एक दल रक्त के थक्के का इलाज करने के लिए मस्तिष्क में छोटे से अंतरिक्ष यान को भेजते हैं.

कई बीमारियों पर परीक्षण की अनुमति
यूएस फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (एफडीए) ने बच्चों में पाई जाने वाली दुर्लभ बीमारी डैंडी-वाकर सिंड्रोम के उपचार के लिए परीक्षण को अनुमति दे दी है. इस बीमारी में गोल्फ की गेंद के आकार के सिस्ट का अनुभव कर सकते हैं. इससे मस्तिष्क पर दबाव बढ़ता है और न्यूरो की कई समस्याएं पैदा होती हैं, इसके साथ ही ग्लिओमास, ब्रेन ट्यूमर के उपचार के लिए परीक्षण को स्वीकृति दे दी है. इसके साथ ही मिर्गी, स्ट्रोक जैसी बीमारियों में भी यह प्रयोग मदद कर सकता है.
जानवरों पर ट्रायल सफल
सीईओ शापिगेलमाकर कहते हैं कि हम रोबोट का परीक्षण भेड़ और सूअर पर कर चुके हैं, यह परीक्षण पूरी तरह सुरक्षित पाए गए हैं, उन्होंने कहा कि अभी तक मस्तिष्क शल्य चिकित्सा सीधी रेखाओं तक सीमित है, इस प्रयोग के बाद आप मस्तिष्क में हर जगह पहुंचने में कामयाब होंगे.
-

राठिया कंवर समाज के मेला महोत्सव सामूहिक विवाह में आशीर्वाद देने पहुंची रायगढ़ एसईसीएल जीएम श्रीमती प्रीति सिंग, युवा नेता नवल राठिया ने भी की शिरकत….
खरसिया। चंद्रशेखरपुर के मांड कुरकुट नदी संगम में ठाकुर देव देवराज मेला महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है, जिसके दूसरे दिन सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया था, जिसमें 8 दंपतियों का विवाह राठिया कंवर समिति ठाकुरदेव ट्रस्ट द्वारा कराया गया।
जिसमें सभी दंपतियों को आशीर्वाद देने रायगढ़ एसईसीएल की क्षेत्रिय प्रबंधक श्रीमती प्रीति सिंह व सुचेतना महिला मंडल कोल इंडिया समूह के अन्य महिलाएं उनके साथ शामिल हुई। श्रीमती प्रीति सिंह ने ठाकुर देव देवरास में ठाकुर देव जी की पूजा पाठ कर नवदंपतियों को आशीर्वाद दिया एवं सभी जोड़ियों को उपहार भेंट कर उनके नवजीवन की कामना की। श्रीमती सिंग सचेतना महिला मंडल की अध्यक्ष हैं। जिनके अगुवाई में आज ठाकुर देव में हो रहे सामूहिक विवाह में उनके समूह द्वारा सभी नवदम्पत्तियों को आशीर्वाद प्रदान किया। वही छाल थाना के नए निरीक्षक श्री जितेंद्र ए सईया ने भी ठाकुरदेव देवरास पहुंच कर सभी नवदंपतियों को आशीर्वाद स्वरुप भेंट प्रदान किया। उपरोक्त कार्यक्रम में युवा नेता नवल राठिया ने भी शिरकत की। राठिया कंवर समाज ने अभी अगन्तुंको का पीला गमछा व बिल्ला लगाकर स्वागत किया।
ठाकुरदेव राठिया समाज के कुल देवता हैं। जिसकी स्थापना 2018 में समाज द्वारा की गई थी। जहाँ पूरे राठिया समाज से लेकर अन्य से आज के लोग भी अस्थि विसर्जन के लिए मांड कुरकुट नदी संगम में आते हैं। आदिवासी परंपरा को बढ़ावा देने ठाकुददेव ट्रस्ट का निर्माण किया गया है। जहां राठिया समाज के लोग अपने कुल देवता की पूजा आराधना करते हैं।
-

रिश्वतखोरी की शिकायत के बाद हटाये गये आर सी साहू, एस खेस ने संभाला सहायक अभियंता का पदभार….
खरसिया। विद्युत विभाग खरसिया के सहायक अभियंता राम चरण साहू अल्प अवधि में ही हटा दिये गये है, बताया जा रहा है कि रिश्वत मांगे जाने की शिकायत के बाद उन्हे न केवल खरसिया बल्कि जिले से ही रवानगी दे दी गयी है। पदस्थापना के महज दो माह के भीतर ही राम चरण साहू का बालोद जिला तबादला कर दिया गया वहीं उनके तबादले के पश्चात सबेस्टियन खेस को खरसिया विद्युत विभाग के सहायक अभियंता का पदभार दिया गया हैं।
सहायक अभियंता एस खेस ने पदभार ग्रहण करने के बाद मीड़िया से चर्चा के दौरान बताया कि इससे पूर्व वे सारंगढ़ में पदस्थ थे, इससे पूर्व उन्होंने बरमकेला में भी लंबे समय तक अपनी सेवायें दी। एस खेस रायगढ़ जोन 1 में भी कार्य कर चुकें हैं। उन्होंने बताया कि नगरवासियों के साथ मिलकर नगर की विद्युत संबंधित समस्याओं का निपटारा किया जायेगा, तथा लाइन लॉस में कमी, बकाया राशि की वसूली के साथ साथ मीटर रीड़रों के ढुलमुल रवैये पर नकेल कसते हुये उनकी कार्यप्रणाली में सुधार किया जायेगा जिससे उपभोक्ताओं को रीड़िंग तथा विद्युत संबंधित अन्य समस्याओं से निजात मिल सके। -

किडनैप केस में भिड़े ट्रेनी IPS और TI,कार्रवाई को लेकर अफसरों में हुई तीखी बहस….
जमीन विवाद के चलते कार सवारों ने बाइक सवार एक युवक को अगवा करने का प्रयास किया। युवक को रॉड स्टिक और तलवार लेकर सड़क पर दौड़ा लिया। किसी तरह युवक भागा और सिविल लाइन थाने में घुसकर अपनी जान बचाई। इस दौरान कार सवार उसका पीछा करते पहुंच गए। युवक की बात सुनकर प्रशिक्षु IPS बाहर निकले और कार की तलाशी करवाई तो उसमें से हथियार बरामद हुए। इससे पहले कि दोनों आरोपियों पर कार्रवाई करते थाना प्रभारी जेपी गुप्ता भी आ गए। इसके बाद कार्रवाई को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। हालांकि बाद में FIR दर्ज कर पुलिस ने कार सवार दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार, रविवार रात गंगानगर निवासी अमित सिंह (40) बुलेट पर सवार होकर भागते हुए सिविल लाइन थाने पहुंचा। उसे गाड़ी रोककर अंदर भागते देख प्रशिक्षु IPS विकास कुमार ने पूछताछ की, उसने बताया कि जमीन संबंधी विवाद में दो दिन पहले कुछ युवकों ने उसके अपहरण की कोशिश की थी। तब उसने इस घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई थी।
वह रविवार शाम वह मुंगेली नाका चौक के दीपक फोटो कॉपियर्स के पास रोड में पहुंचा। उसी समय कार में सवार बोदकू ठाकुर और दिलीप मिश्रा आए। दोनों उसकी बाइक को ओवरटेक करते हुए कलेक्टोरेट तक पहुंच गए। फिर बाइक के सामने कार अड़ाकर दी। तलवार, रॉड और स्टिक लेकर मारने के लिए दौड़ाया।। वह किसी तरह भागते हुए सिविल लाइन थाना पहुंचा है।
युवक के बताए अनुसार प्रशिक्षु IPS विकास कुमार उसे लेकर घटनास्थल जाने के लिए निकले, तभी थाने के बाहर युवक ने कार को देख लिया और पुलिस अफसर को इसकी जानकारी दी। कार सवार बोदकू ठाकुर और दिलीप मिश्रा को पकड़कर पुलिस ने कार की तलाशी ली। फिर पुलिस उन्हें पकड़कर थाने ले गई। घटना की जानकारी TI जेपी गुप्ता को मिली, तब वह थाने पहुंचकर पकड़े गए युवकों से पूछताछ करने लगे।
इतनी देर में पकड़े गए युवकों के बचाव में पार्षद अमित भारते और पार्षद संदीप मिश्रा सहित अन्य लोग पहुंच गए। युवक अपने आप को जनप्रतिनिधि होने का धौंस दिखाने लगे। तब IPS विकास कुमार ने उन्हें थाने से भगा दिया। इस दौरान केस दर्ज करने को लेकर हस्तक्षेप करने पर IPS विकास और TI जेपी गुप्ता के बीच बहस हो गई। बाद में IPS विकास कुमार ने मामले को TI पर छोड़ दिया। उनके निर्देश पर पुलिस ने एक ही मामले में अलग-अलग तीन केस दर्ज किए हैं।
जनप्रतिनिधियों ने की IPS की शिकायत
IPS का आरोप है कि TI आरोपियों का बचाव कर रहे थे। जबकि, हम इस तरह आतंक मचाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की बात कर रहे थे। बस इसी बात को लेकर बहस हो गई। वहीं TI जेपी गुप्ता का कहना है कि प्रशिक्षु IPS मामले की जांच के बिना ही केस दर्ज करने की बात कह रहे थे। इस पर पहले पीड़ित पक्ष के साथ घटनास्थल जांच करने कहा गया। इस बात को लेकर उन्होंने आपत्ति की तो बहस हो गई। थाना परिसर में उन्होंने जनप्रतिनिधियों से दुर्व्यवहार कर उन्हें भगा दिया। जनप्रतिनिधियों ने प्रशिक्षु IPS के खिलाफ SP और IG से शिकायत की है, तब, अफसरों ने उन्हें जांच के निर्देश दिए।पहली FIR में बताया दो दिन पहले हुई थी अपहरण की कोशिश
गंगानगर फेस- 2 निवासी गौतम ने अपनी शिकायत में बताया है कि वह जमीन और ट्रांसपोर्टिंग का काम करता है। 1 अप्रैल को मंगला चौक स्थित साई सैलून में बैठा था। तभी वहां नंद विहार के रहने वाले अजय, बोदकू ठाकुर और दिलीप मिश्रा पहुंचे। इस दौरान उन्होंने उसे पकड़ लिया और जबरदस्ती साथ लेकर जाने का प्रयास करने लगे। विरोध किया, तब उसे धमकी दी गई। वह किसी तरह वहां से भाग गया। उसने इस घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई थी। भाई के साथ हुई घटना के बाद अब उसने केस दर्ज कराया है।
गौतम के भाई अमित सिंह की रिपोर्ट पर पुलिस ने दूसरा केस दर्ज किया है। कार सवार बोदकू ठाकुर और दिलीप मिश्रा उसकी बाइक को रोककर अपहरण और तलवार व अन्य हथियार से हमला करने की कोशिश कर रहे थे। तब वह भागकर थाने पहुंचा। हमलावरों के पास से पुलिस ने हथियार जब्त किया है। उसकी इस रिपोर्ट पर पुलिस ने धारा 341,294, 5०6, 323, 25 आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।इधर, इस घटना के बाद आरोपी पक्ष के अन्य लोग भी थाने पहुंच गए। उनकी तरफ से अजय सिंह भी थाने पहुंच गया। उसने पुलिस को बताया कि उसके खिलाफ झूठी रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। गौमत सिंह और उसके भाई अमित ने उसे धमकी दी है। उसने आरोप लगाया कि थाना परिसर में उनके साथ गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई है। पुलिस ने उसकी रिपोर्ट पर पीड़त पक्ष के खिलाफ अलग से केस दर्ज किया है।