Blog

  • Johnson & Johnson अगले साल से दुनिया भर में नहीं बेचेगी Talcum Powder, लगे ये संगीन आरोप

    Johnson & Johnson अगले साल से दुनिया भर में नहीं बेचेगी Talcum Powder, लगे ये संगीन आरोप

    जॉनसन एंड जॉनसन कंपनी अपने बेबी पाउडर की बिक्री बंद करने जा रही है। जॉनसन एंड जॉनसन (Johnson & Johnson) ने फैसला किया है कि साल 2023 में दुनिया भर में इस पाउडर की बिक्री पर रोक लगा दिया जाएगा। जबकि कंपनी का यह बेस्ट सेलर टैल्क पाउडर था। लेकिन कंपनी ने योजना बनाई है कि दुनियाभर में टैल्क बेस्ड बेबी पाउडर की जगह कॉर्नस्टार्च बेस्ड बेबी पाउडर को बेचा जाएगा। यूएस में हजारों ग्राहकों द्वारा मुकदमा किए जाने को लेकर कंपनी ने इस बेबी पाउडर की बिक्री पर रोक लगाने का फैसला किया है। 

    जॉनसन एंड जॉनसन के खिलाफ आ चुके हैं 38,000 मामले


    जानकारी दें कि जॉनसन एंड जॉनसन ने अमेरिका और कनाडा में अपने बेबी पाउडर की बिक्री पर 2020 से ही रोक लगा चुकी है। कंपनी के खिलाफ करीब 38,000 से अधिक मामले चल रहे हैं। दर्ज केस में ज्यादातर महिलाओं ने यह दावा किया है कि इसके इस्तेमाल के बाद उन्हें ओवेरियन कैंसर हो गया। अमेरिकन रेग्युलेटर्स ने भी इसको लेकर एक चौंकाने वाला दावा किया था। कहा था कि उन्हें कंपनी के बेबी पाउडर में कैंसर (Cancer) पैदा करने वाले तत्व मिले हैं। बाद में जॉनसन एंड जॉनसन ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए सभी का खंडन किया था। कंपनी ने प्रोडक्ट हटाने को लेकर दावा किया था कि उत्तरी अमेरिका में बिक्री में गिरावट आ गई थी, जिस कारण कंपनी ने उस प्रोडक्ट को ही मार्केट से हटा लिया था।

    बेबी पाउडर के बारे में जानें


    आपको बता दें कि जॉनसन एंड जॉनसन के बेबी पाउडर में यूज होने वाला टैल्क (Talc) दुनिया का सबसे सॉफ्ट मिनरल है। इसका निर्माण कई देशों में होता है। पेपर, प्लास्टिक्स और फार्मास्यूटिकल्स सहित कई इंडस्ट्रीज में इसका इस्तेमाल बड़े पैमाने में किया जाता है। नैपी रैश एवं अन्य तरह के पर्सनल हाइजीन में इसका इस्तेमाल किया जाता है। अमेरिकी महिलाओं का दावा है कि इसमें एसबस्टस (asbestos) मिला है। जिसके कारण शरीर में कैंसर हो रहा है। 

  • धर्म नगरी खरसिया में संगीतमय श्री राम कथा ७ से १५ सितम्बर तकगौरव पूर्ण ढंग से मनाने की गयी बैठक, गणमान्य नागरिकों के लिए गए सुझाव…

    धर्म नगरी खरसिया में संगीतमय श्री राम कथा ७ से १५ सितम्बर तकगौरव पूर्ण ढंग से मनाने की गयी बैठक, गणमान्य नागरिकों के लिए गए सुझाव…

    खरसिया। धर्म नगरी के रूप में संपूर्ण छत्तीसगढ़ सहित देश में प्रसिद्ध खरसिया नगरी जिसे अपनी एकता और सद्भावना सहित लगातार बड़े धार्मिक सांस्कृतिक और सामाजिक आयोजन करने के लिए भी जाना जाता है के  सियाराम सखा मंडल के जोशीले युवाओं के द्वारा नगर के सहयोग से विशाल संगीतमय श्री राम कथा का आयोजन 7 सितंबर से 15 सितंबर 2022 तक दोपहर 3 से 6 तक टाउन हॉल मैदान खरसिया में किया गया है। श्री राम कथा की अविरल भक्तिमय रस धारा की अमृत वर्षा कथा व्यास पूज्य श्री राजन जी महाराज के श्री मुख से होगी। कथावाचक श्री राजन जी महाराज का भव्य स्वागत 7 सितंबर प्रातः 8:00 बजे रायगढ़ चौक में किया जावेगा। 7 सितंबर बुधवार प्रातः 9:30 बजे श्री राम जानकी मंदिर खरसिया से विशाल एवं भव्य शोभा यात्रा प्रारंभ की जावेगी जो संपूर्ण खरसिया नगर का भ्रमण करते हुए कथा स्थल टाउन हॉल मैदान तक जावेगी।

    प्रबुद्ध जनों के आशीर्वाद एवं सुझाव हेतु आयोजित की गई बैठक

    विशाल एवं भव्य संगीतमय श्री राम कथा के सफल एवं वृहत आयोजन हेतु स्थानीय कन्या विवाह भवन में सियाराम सखा मंडल के युवा सदस्यों द्वारा खरसिया के गणमान्य नागरिकों प्रबुद्ध जनों जिन्हें पूर्व में बड़े धार्मिक आयोजन करने का अनुभव रहा है, का आशीर्वाद एवं आयोजन के संबंध में उनके सुझाव और सहयोग प्राप्त करने के लिए एक बैठक आयोजित की गई।

    आज की बैठक में गणमान्य नागरिकों, प्रबुद्ध जनों, वरिष्ठ नागरिकों, सहित प्रेस क्लब, रोटरी क्लब, लायंस क्लब, मारवाड़ी युवा मंच, हेल्पिंग हैंड्स, गायत्री परिवार ट्रस्ट, श्री श्याम कुटुंब, बोल बम सेवा समिति स्टेशन चौक, श्री श्याम मित्र मंडल, गौशाला समिति, चेंबर ऑफ कॉमर्स, राइस मिल एसोसिएशन सहित नगर के सभी धार्मिक सामाजिक और राजनीतिक संगठनों ने अपनी भागीदारी दर्ज की एवं सभी के द्वारा श्री राम कथा का आयोजन करने वाले युवाओं की भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए उनके कार्य की सराहना की उनका कहना था कि जहां आज का युवा अपनी धर्म और संस्कृति से विमुख होते हुए गलत संगति में पड़ता जा रहा है वही हमें हमारे खरसिया नगर के बच्चों और युवाओं पर गर्व है कि वह अपनी धार्मिक परंपराओं को आगे बढ़ाते हुए इतने बड़े धार्मिक कार्य आयोजित कर रहे हैं। हम सभी का स्नेह आशीर्वाद और संपूर्ण सहयोग इस आयोजन के साथ ही युवाओं द्वारा आगे होने वाले अन्य आयोजनों के लिए भी रहेगा और अपने अपने सुझाव देते हुए तन, मन, धन, और श्रम के साथ अपना संपूर्ण सहयोग देने एवं श्री राम कथा को भव्य रूप प्रदान किया जाएगा।

    आयोजन के सफल बनाने के लिए अनेक संगठनों और सेवा संगठन के कार्यकर्ताओं द्वारा अलग-अलग जिम्मेदारी और जवाबदारी निभाने की बात कही गई। बैठक का समापन सहभोज के साथ संपन्न हुआ।

  • दीपक गर्ग ने बाबाधाम में चढ़ाई डाक कावड़,बिना रुके 19 घंटे में 105 किलोमीटर का सफर कर बाबा को किया गंगाजल अर्पित….

    दीपक गर्ग ने बाबाधाम में चढ़ाई डाक कावड़,बिना रुके 19 घंटे में 105 किलोमीटर का सफर कर बाबा को किया गंगाजल अर्पित….

    खरसिया। पवित्र सावन महीना प्रारंभ हो चुका है शिवालयों में हर-हर महादेव के नारे गूंजने लगे हैं गंगाजल से भगवान शिव का जलाभिषेक किया जा रहा है। इसके साथ ही केसरिया कपड़े पहने शिवभक्तों के जत्थे गंगा का पवित्र जल शिवलिंग पर चढ़ाने निकल पड़े हैं। खरसिया नगर के होनहार युवक दीपक गर्ग ने 31 जुलाई को दोपहर 3 बजे के लगभग सुल्तानगंज से गंगाजल लेकर 105 किलोमीटर की पैदल यात्रा करते हुए बिना रुके 01 अगस्त को बाबा बैजनाथ धाम पहुँचकर सुबह 10 बजे के लगभग अपनी डाक कांवड़ से लाये गंगाजल को शिवलिंग पर अर्पित कर अपने परिवार और नगरवासियों की खुशहाली के लिए भोलेबाबा से प्रार्थना की। विदित हो की दीपक गर्ग नगर के प्रतिष्ठित व्यापारी रामचरण अग्रवाल के पुत्र हैं ।


    बाबा बैजनाथ की यह पैदल कांवर यात्रा ऐसी आलौकिक यात्रा है कि जो बाबा को निस्वार्थ भाव से कावड़ चढ़ाता है उसकी सभी मनोरथ बाबा पूर्ण करते हैं एवं उसके पश्चात उनके मन में जो अनुभूति होती है उसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। दीपक गर्ग ने सभी से निवेदन करते हुए कहा है अपने जीवन में एक बार बाबा बैजनाथ एवं बाबा बासुकीनाथ की कांवड़ अवश्य चढ़ाएं।

  • शिव मंदिर भगत तालाब में भव्यता से मनाई गई शिवरात्रि….

    शिव मंदिर भगत तालाब में भव्यता से मनाई गई शिवरात्रि….



    खरसिया। सावन महिने के पावन अवसर पर खरसिया में स्थित नगर के प्रसिद्ध शिव मंदिर भगत तालाब में शिवरात्रि का पर्व शिव परिवार द्वारा बडे ही धूमधाम एवं भव्यवतापूर्वक मनाया गया। इस दौरान शिव परिवार द्वारा शिवरात्रि के पावन पर्व पर देवो के देव भगवान महादेव का विशेष रूप से श्रृंगार किया गया। शाम को भजन संध्या के पश्चात् भगवान भोलेनाथ की महाआरती की गयी तथा भक्तों का प्रसाद का वितरण किया गया।


    विदित हो कि श्रावण मास भगवान शिव को अत्यधिक प्रिय है, प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी खरसिया के विभिन्न शिव मंदिरों में सावन शिवरात्रि के अवसर पर बडी संख्या में भगवान भोले शंकर के भक्तों द्वारा विशेष पूजा अर्चना की गई। इसी कडी में खरसिया के प्रसिद्ध भगत तालाब जो कि अपनी रंगीन मछ़लियों की वजह से पूरे छत्तीसगढ में मछली तालाब के नाम से प्रसिद्ध है वहां स्थित शिव मंदिर में शिव परिवार द्वारा सावन मास के शिवरात्रि के अवसर पर पूरे मंदिर को विशेष तौर पर फुलों एवं रंगीन झालरों से सजाया गया था। शिवरात्रि के पावन आवसर पर शिव मंदिर भगत तालाब में भगवान शिव के भक्तों का दिन भर तांता लगा रहा। वहीं शिव परिवार द्वारा शिव मंदिर में शिवरात्री का पर्व बडे ही धूमधाम से मनाते हुए भोले भंडारी का विषेश रूप से श्रृगांर किया गया।

    शिव मंदिर भगत तालाब में रात्रि 7 बजे से बाबा के भक्तों द्वारा भोले शंकर एवं मॉं पार्वती के भजनों से बाबा को भाव विभोर किया गया। इस दौरान बाबा भोलेनाथ के भक्त बाबा के भजनों पर मस्ती के साथ थिरकते दिखे वहीं रात्रि में शिव परिवार द्वारा देवों के देव महादेव की आरती के पश्चात  प्रसाद का वितरण किया गया। इस दौरान शिवमण्ड़ल के विजय अग्रवाल, पवन अग्रवाल, सुनील अग्रवाल, दिनदयाल अग्रवाल, मुन्ना अग्रवाल, नारायण चक्रधारी, मुकेश अग्रवाल, विकास कबुलपुरिया, विनोद अग्रवाल, कन्हैया राठौर, शेरू शर्मा, राधे अग्रवाल, आकाश  शर्मा, महिला मण्ड़ल की शकुन्तला देवी अग्रवाल, मनीषा अग्रवाल, रेखा अग्रवाल, आशा  अग्रवाल, नंदिनी गोयल सहित नगर के अन्य शिवभक्त उपस्थित थे।

  • रिश्वत लेने के आरोप में रायगढ़ जिले के पीडब्ल्यूडी का इंजीनियर गिरफ्तार…

    रिश्वत लेने के आरोप में रायगढ़ जिले के पीडब्ल्यूडी का इंजीनियर गिरफ्तार…

    महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने लोक निर्माण विभाग में काम कर रहे एक सेक्शन इंजीनियर को एक ठेकेदार से 10 हजार रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। एसीबी ने बृहस्पतिवार को एक विज्ञप्ति जारी कर यह जानकारी दी।

    एसीबी की विज्ञप्ति के मुताबिक, आरोपी भोजवंत अमृतराव शिंदे ने ठेकेदार से उसके बिलों के भुगतान की स्वीकृति और जमानत राशि वापस करने के लिए रिश्वत की मांग की थी। ठेकेदार ने एसीबी में इसकी शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद एसीबी ने बुधवार को लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) कार्यालय में जाल बिछाया और शिकायतकर्ता से रिश्वत लेते हुए इंजीनियर को पकड़ लिया। एसीबी रायगढ़ की पुलिस उपाधीक्षक सुषमा सोनवाने ने बताया कि आरोपी इंजीनियर के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक कानून के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है।

  • एटीपी मशीन से राठौर चौंक में लिया जायेगा बिजली के बिल का भुगतान….

    एटीपी मशीन से राठौर चौंक में लिया जायेगा बिजली के बिल का भुगतान….


    खरसिया। रेल्वे फाटक में आये दिन लगने वाले जाम की समस्या को देखते हुये विद्युत विभाग खरसिया के अधिकारियों ने अब से राठौर चौंक स्थित सब स्टेशन में नगर वासियों के विद्युत बिल का भुगतान लिये जाने के लिये एटीपी मशीन की व्यवस्था की है, जहां नगरवासियों के बिल का भुगतान लिया जायेगा।

    इस संबंध में जानकारी देते हुये विद्युत विभाग खरसिया के सहायक अभियंता एस. खेस ने बताया कि खरसिया टाउन के उपभोक्ताओं को विद्युत बिल के भुगतान के लिये रेल्वे फाटक पार कर के मदनपुर स्थित कार्यालय आना पड़ता था, और फाटक में जाम लगने पर उपभोक्ताओं को होने वाली असुविधा को देखते हुये विभाग द्वारा राठौर चौंक सपिया रोड़ स्थित सब स्टशन में एटीपी मशीन की स्थापना की गयी है, जिसके माध्यम से उपभोक्ता सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली बिल का भुगतान कर रसीद प्राप्त कर सकते हैं जिससे अब नगर वासियों को बिजली बिल के भुगतान के लिये फाटक पार करके मदनपुर स्थित कार्यालय नहीं जाना पड़ेगा। विद्युत विभाग खरसिया के कनिष्ठ अभियंता मदन लाल नायक ने उपभोक्ताओं से अपील करते हुये कहा है कि विभाग द्वारा प्रदत्त यह सुविधा प्रारंभ हो चुकी है, सभी उपभोक्ता इस सुविधा का लाभ उठावें और अपने बिलों का भुगतान समय पर करें।

  • इनकम टैक्स को लेकर आई बड़ी अपडेट, अब इन लोगों को भी भरना पड़ेगा टैक्स….

    इनकम टैक्स को लेकर आई बड़ी अपडेट, अब इन लोगों को भी भरना पड़ेगा टैक्स….

    नए आयकर नियमों (new income tax rules) के मुताबिक जिनका कुल टैक्स स्रोत पर (TDS) या स्रोत पर एकत्र टैक्स (TCS) एक वित्तीय वर्ष (financial year) के दौरान 25000 रुपये या फिर उससे अधिक है, उन्हें अनिवार्य रूप से अपना कर रिटर्न (tax return) दाखिल करना होगा।



    वरिष्ठ नागरिकों के मामले में, आईटीआर फाइलिंग (ITR Filing) के लिए कुल TDS या TCS राशि 50000 रुपये या उससे अधिक है। केंद्र ने अधिक लोगों को टैक्स डेटा बेस (tax data base) में लाने के लिए आईटीआर फाइलिंग के दायरे का विस्तार कर दिया है। वित्त मंत्रालय (Finance Ministry) की ओर से जारी नोटिफिकेशन (Notification) के अनुसार अब ज्यादा इनकम ग्रुप (high income group) और इनकम वाले लोगों को इनकम टैक्स रिटर्न फाइल (income tax return file) करना पड़ेगा। नए बदलावों से और लोगों को टैक्स के दायरे में लाया जाएगा। ये नए नियम अप्रैल 2022 से लागू हो गए हैं।

    इसके अलावा, एक व्यक्ति जिसकी बचत बैंक खाते (savings bank accounts) में जमा राशि वित्तीय वर्ष में 50 लाख रुपये या उससे अधिक है, उसे भी अपनी आय के स्तर के बावजूद अनिवार्य रूप से आईटीआर (ITR) दाखिल करना होगा। धारा 139 के सातवें प्रावधान को वित्त अधिनियम, 2019 (Finance Act 2019) द्वारा सम्मिलित किया गया था, जो कुछ मानदंडों के लिए प्रदान करता है, जो व्यक्ति की आय मूल छूट सीमा से कम होने पर भी आयकर रिटर्न दाखिल करना अनिवार्य (mandatory to file income tax return) करता है। इस तरह के मानदंडों में चालू खाते में 1 करोड़ रुपये या उससे अधिक जमा करना, विदेश यात्रा के लिए 2 लाख रुपये से अधिक का खर्च या वर्ष के दौरान बिजली की खपत के लिए 1 लाख रुपये से अधिक की राशि इसमें शामिल है।फाइलिंग अनुपालन (Filing Compliance) में होगा इजाफा

    ITR Filing के दायरे का किया गया विस्तार




    टैक्स विशेषज्ञों (tax experts) का मानना है कि 10 लाख रुपये से अधिक की पेशेवर रसीद वाले लोगों के लिए टैक्स फाइलिंग अनिवार्य (tax filing mandatory) करने से उनके फाइलिंग अनुपालन में इजाफा होगा, क्योंकि ऐसे करदाता (businessmen) आईटी अधिनियम की धारा 44एए (Section 44AA of the IT Act) के तहत पूर्व-निर्धारित खातों की पुस्तकों को बनाए रख सकते हैं। 2019 में, सरकार ने इसी तरह की तर्ज पर टैक्स-फाइलिंग मानदंड (tax-filing criteria) में विस्तार किया था।


    जिसमें चालू खाते (current accounts) में एक करोड़ रुपये और उससे अधिक जमा करने वालों के लिए, विदेश यात्रा पर 2 लाख रुपये या अधिक खर्च करना, 1 लाख रुपये और उससे अधिक के बिजली बिलों का भुगतान करना, मकान आदि में निवेश पर टैक्स छूट का दावा करना शामिल है।

  • पेट्रोल पम्प मालिकों को शासकीय वाहनों के लिए पेट्रोल-डीजल आरक्षित रखने के लिये कलेक्टर दिए निर्देश…

    पेट्रोल पम्प मालिकों को शासकीय वाहनों के लिए पेट्रोल-डीजल आरक्षित रखने के लिये कलेक्टर दिए निर्देश…

    बलौदाबाजार कलेक्टर डोमन सिंह ने आज छ.ग. मोटर स्पिरिट तथा हाई स्पीड डीजल ऑयल (अनुज्ञापन) आदेश 1980 की कंडिका 10 में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए जिले के समस्त पेट्रोल- डीजल पंप मालिकों को आदेशित किया है कि वे अग्रिम आदेश पर्यन्त पेट्रोल 1000 लीटर तथा डीजल 2000 लीटर डेड स्टाक छोड़कर आरक्षित ( रिजर्व ) रखने का आदेश दिया। 

    अब सवाल यह उठता है किसानों के लिए प्रशासन ने तो कुछ तो सोचा ही होगा क्योंकि अपने ही अति आवश्यक सेवा का हवाला देकर डीजल पेट्रोल रिजर्व रखने का आदेश निकाला है। अब देखना यह होगा कि प्रशासन किसानों की समस्याओं के बारे में क्या हल निकालती है।

    कलेक्टर द्वारा जारी आदेश के अनुसारआरक्षित स्टॉक का विवरण सर्व अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) एवं तहसीलदार द्वारा कानुन व्यवस्था, प्रोटोकाल में संलग्न शासकीय वाहन नगरपालिका, अग्निशमन वाहन, सार्वजनिक वितरण प्रणाली, स्वास्थ्य विभाग की वाहनों एवं अन्य शासकीय वाहनों को ही प्रदाय किया जायेगा।

    पेट्रोल-डीजल पंप मालिक प्रतिदिन के प्रारंभिक स्टॉक आवक, विक्रय, तथा शेष स्टॉक की जानकारी अगामी दिवस जिला खाद्य कार्यालय में लिखित या खाद्य कार्यालय के ई-मेल dfobalobabazar.cg@nic.in के माध्यम से प्रस्तुत करेगें। विक्रय की गई आरक्षित मात्रा की विस्तृत जानकारी पृथक से प्रतिदिन देना सुनिश्चित किया जाना होगा।

  • हीरो कंपनी ने आयोजित किया माइलेज टेस्टिंग कैंप…

    हीरो कंपनी ने आयोजित किया माइलेज टेस्टिंग कैंप…


    खरसिया। ओम ऑटो मदनपुर में हीरो एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल का माइलेज टेस्टिंग का आयोजन मदनपुर स्थित पेट्रोल पंप में किया गया, जिसमे ग्राहकों को उम्मीद से भी अधिक माइलेज प्राप्त हुए।
    माइलेज टेस्टिंग कैंप में कंपनी की टीम रायपुर से माइलेज मापने के उपकरणों के साथ पहुंची हुई थी। ग्राहकों को उनकी स्वयं की मोटरसाइकिल हीरो एचएफ डीलक्स की नई मॉडल में माइलेज टेस्ट कराया गया जिसमें काफी चौंकाने वाले नतीजे मिले। लगभग सभी वाहनों में 100 किलोमीटर प्रति लीटर से अधिक का माइलेज पाया गया, इस आश्चर्यचकित माइलेज को देखकर सभी ग्राहक खुशी से झूम उठे। कैंप में आए सभी ग्राहकों को फुल टंकी पेट्रोल और इनाम दिया गया।


    कर सकते हैं बचत
    ओम ऑटो के संचालक जीतू गोयल ने बताया कि पेट्रोल के बढ़ते दाम को देखकर कंपनी ने ग्राहकों को लाइव डेमो के माध्यम से उपयोग हो रहे मोटरसाइकिल का माइलेज टेस्टिंग कैंप आयोजित कर ग्राहकों तक सही जानकारी साझा करने का उम्दा प्रयास किया है जिससे ग्राहक निश्चित ही हीरो की एचएफ डीलक्स नए मॉडल के वाहन का उपयोग कर भारी बचत कर सकते हैं।

  • श्रद्वा ने बढ़ाया नगर का मान…

    श्रद्वा ने बढ़ाया नगर का मान…

    खरसिया। कक्षा दसवीं की छ़ात्रा कुमारी श्रद्वा राठौर ने कक्षा 10 की परीक्षा में 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर नगर का मान बढ़ाया है, और माता पिता को गौरान्वित किया है। कुमारी श्रद्वा की माता श्रीमती सरोजनी राठौर पुलिस विभाग में कार्यरत है और खरसिया पुलिस थाना में अपनी सेवाएं प्रदान कर रहीं है। कुमारी श्रद्वा ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता पिता तथा अपने गुरूजनों को दिया है। कुमारी श्रद्वा प्रारंभ से ही मेधावी छ़ात्रा रहीं हैं, इनकी सफलता पर माता, पिता, गुरूजनों ने उन्हे बधाई देते हुये उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।