Blog

  • वीडियो : बार बालाओं ने ठुमकों से छलकाया जाम.. मदमस्त हुए नेता और व्यापारी

    वीडियो : बार बालाओं ने ठुमकों से छलकाया जाम.. मदमस्त हुए नेता और व्यापारी

    अम्बिकापुर। नगर के एक निजी होटल में पैंथर सीमेंट के डीलर द्वारा कम्पनी से जुड़े डिस्ट्रीब्यूटर और दुकान संचालकों के लिए 22 अक्टूबर को आयोजित अश्लील कॉकटेल पार्टी में शराब के साथ जमकर अश्लीलता के ठुमके लगे हैं. बताया जा रहा है कि इसमे शहर के प्रतिष्ठित व्यापारी से लेकर सत्ताधारी दल के बडे नेता भी शामिल हुए और बार बालाओं के ठुमके पर जाम छलकाते नजर आए. देर रात चली उस पार्टी का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया है. जिसके बाद से शहर में चर्चाओं का बाजार गर्म है. साथ ही त्योहार के समय मे पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

    देखिये वीडियो 👇👇👇

    https://youtu.be/TNsBKEzczQ8

    जानकारी के मुताबिक़, शहर के बीच महामाया चौक स्थित एक बड़े निजी होटल के बड़े हॉल में यह पार्टी चल रही थी. जहां कंपनी से जुड़े लोगों को खुलेआम शराब परोसी जा रही थी. और महिलाओं के अश्लील ठुमके भी लग रहे थे. बताया जा रहा है कि सरगुजा के नामी डिस्ट्रीब्यूटर और करीब 2 दर्जन दुकान संचालकों की पार्टी में बार डांसकेर्स बुलाये गए थे. जिन्होंने अश्लील डांस करके वहां मौजूद लोगों का खूब मनोरंजन किया।

  • भाजपा नेता के फार्म हाउस में लगा था जुए का फड़, पकड़ने गए पुलिस वालों को नेताओं ने बेल्ट-रॉड से दौड़ा दौड़ाकर पीटा, बीजेपी-कांग्रेस नेता समेत 4 गिरफ्तार

    भाजपा नेता के फार्म हाउस में लगा था जुए का फड़, पकड़ने गए पुलिस वालों को नेताओं ने बेल्ट-रॉड से दौड़ा दौड़ाकर पीटा, बीजेपी-कांग्रेस नेता समेत 4 गिरफ्तार

    बिलासपुर। दीपावली त्योहार में आम जनता, कारोबारी तो जुआ खेलते ही है, लेकिन नेता भी इससे दूर नहीं है. जुआरी नेताओं की संलिप्त उजागर हुई है. जुआ फड़ पकड़ने गए पुलिसकर्मियों को नेताओं ने दौड़ा-दौड़ाकर लाठी, डंडे, रॉड और बेल्ट से पीटाई की है. जिससे कई पुलिस वाले घायल हो गए है. हालांकि पुलिस ने बाद में कार्रवाई करते हुए भाजपा और कांग्रेस नेता समेत 4 लोगों को गिरफ्तार किया है. वहीं एएसपी ने घटना को बेहद गंभीर बताया है

    पूरा मामला बिलासपुर जिले के सिरगिट्टी थाना इलाके के धुमा सिलपहरी का है. जहां बीजेपी नेता शंकर कछवाहा के फार्म हाउस में खुले तौर पर जुआ चल रहा था. दारू मुर्गा पार्टी करते हुए भाजपा और कांग्रेस नेता सहित करीब 100 से 150 लोग जुआ खेल रहे थे. जिसकी सूचना सिरगिट्टी पुलिस मिली, तो मौके पर कार्रवाई करने 15 पुलिसकर्मी पहुंच गए. पुलिस को आता देख जुआरी भागने लगे. कोई बाइक, कोई कार, तो कोई पैदल ही इधर उधर दीवार फांद कर भाग गया. नेता वहां से नहीं भागे और उल्टा पुलिसकर्मियों को पकड़कर जमकर पिटाई कर दी।

    https://youtu.be/xbZunGLriPw

    पुलिस वालों को दौड़ा-दौड़ाकर बेरहमी से पिटाई की गई। नेताओं के हाथ जो भी लाठी, डंडे, बेल्ट जो लगे उसी से पिटाई की. इतना ही नहीं हाथ घूंसों की भी बारिश कर दी. जिससे पुलिसकर्मी घायल हो गए. पुलिस वालों के वर्दी तक फाट दिए गए हैं. घटना के बाद 6 पुलिसकर्मियों का जिला अस्पताल में मुलायजा करवाया गया. मुलायजा के दौरान पुलिस वालों के शरीर पर चोट के निशान पाए गए है.घटना के बाद एएसपी प्रशांत अग्रवाल ने इस घटना को बेहद गंभीर बताया है. उन्होंने कहा है कि इस मामले में जुआरियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने कहा कि अभी मामले में भाजपा नेता शंकर कछवाहा और कांग्रेस नेता सहित 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. बाकी जुलारियों की पहचान कर तलाश की जा रही है. फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है. जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

  • फ़र्ज़ी जाति प्रमाण पत्र को लेकर शासन का नया आदेश, अब सीधे बर्खास्त करो

    फ़र्ज़ी जाति प्रमाण पत्र को लेकर शासन का नया आदेश, अब सीधे बर्खास्त करो

    छत्तीसगढ़ शासन ने एक पत्र जारी कर उन तमाम लोगों को तत्काल बर्खास्त करने का आदेश जारी किया है जिनके जाति प्रमाण पत्र फ़र्ज़ी पाए गए हैं। शासन ने अपने आदेश में कहा है कि सामान्य प्रशासन विभाग को लगातार इस तरह की शिकायतें मिलती रही है और शासन लगातार आदेश-निर्देश भी जारी करता रहा है लेकिन इसे विभागों द्वारा गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है, ऐसे में यह स्पष्ट आदेश है कि जिस किसी भी शासकीय कर्मचारी अथवा अधिकारी कि जाति प्रमाण फ़र्ज़ी है उन्हें तत्काल बर्खास्त किया जाए।
  • सीएम केजरीवाल ने बुजुर्गों को दिया दिवाली गिफ्ट, अब सभी कर सकेंगे फ्री में तीर्थयात्रा

    सीएम केजरीवाल ने बुजुर्गों को दिया दिवाली गिफ्ट, अब सभी कर सकेंगे फ्री में तीर्थयात्रा

    दिल्ली। सरकार ने मुख्यमंत्री तीर्थयात्रा योजना के तहत यात्रियों की संख्या पर लगी सीमा हटा ली है। अब कितने भी बुजुर्ग दिल्ली के किसी भी विधानसभा क्षेत्र से यात्रा पर जा सकते हैं। यह फैसला बुजुर्ग यात्रियों के बढ़ते उत्साह को देखते हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के निर्देश पर लिया गया है। अभी तक एक विधानसभा क्षेत्र से 11 सौ यात्री ही जा सकते थे।मुख्यमंत्री ने इस योजना के तहत पहली ट्रेन गत जुलाई में सफदरजंग रेलवे स्टेशन से अमृतसर के लिए रवाना की थी। एक व्यक्ति केवल एक बार इस योजना का लाभ उठा सकता है। बुजुर्गो की मांग पर दूसरे चरण में अब सरकार ने तिरुपति बालाजी, रामेश्वरम, द्वारकाधीश और शिरडी की भी यात्रा कराई जाएगी। इस योजना में सबसे अधिक आवेदन रामेश्वरम के लिए आए हैं।

    16 हजार बुजुर्गों को मिलेगा लाभदिल्ली तीर्थयात्र विकास समिति के अध्यक्ष कमल बंसल ने बताया कि अब नवंबर के रूट तय हो गए हैं। अब से नवंबर को मिलाकर 16 हजार बुजुर्ग यात्रा का लाभ ले सकेंगे। नवंबर में 16 ट्रेनें विभिन्न तीर्थ स्थलों के लिए रवाना होंगी। इसमें से 29 अक्टूबर को रामेश्वरम, 30 अक्टूबर को तिरुपति बालाजी। तिरुपित के लिए पहली बार ट्रेन जाएगी। 31 अक्टूबर को द्वारकाधीश के लिए ट्रेन रवाना होगी। इसके बाद नवंबर में एक दिन छोड़कर लगातार ट्रेनों का जाना जारी रहेगा। शिरडी के लिए सात नवंबर को पहली ट्रेन जाएगी।

    अब तक आ चुके हैं 60 हजार आवेदन

    योजना के तहत अब तक 60 हजार आवेदन आ चुके हैं। इसमें बुजुर्ग सबसे अधिक रामेश्वर जाने के लिए आवेदन कर रहे हैं। इसमें 70 फीसद तक महिलाएं यात्रा पर जा रही हैं। दिल्ली सरकार के तीर्थ यात्रा विकास समिति के चेयरमैन कमल बंसल ने कहा कि मुख्यमंत्री चाहते हैं इस योजना के तहत जितने भी बुजुर्ग यात्रा पर जाना चाहते हैं सभी को मौका मिले। इसलिए यात्रियों की संख्या की सीमा हटाई है। बुजुर्ग इससे खुश हैं कि यात्रा में उन्हें बेहतर सुविधाएं दी जाती हैं।

  • इस सॉफ्टवेयर से हुई व्हाट्सअप की जासूसी, मध्यप्रदेश हनीट्रैप मामले में भी हुआ था इस्तेमाल…

    इस सॉफ्टवेयर से हुई व्हाट्सअप की जासूसी, मध्यप्रदेश हनीट्रैप मामले में भी हुआ था इस्तेमाल…

    सोशल इंस्टैंट मल्टीमीडिया मैसेजिंग एप व्हाट्सएप की जासूसी को लेकर बड़ा बवाल हुआ है। व्हाट्सएप ने खुद इस बात की पुष्टि की है कि इसी साल मई में भारती के कुछ पत्रकारों और सामाजिक कार्यकर्ताओं के व्हाट्सएप चैट की जासूसी हुई है। व्हाट्सएप ने इसकी जानकारी अमेरिकी कोर्ट में दी है। मुकदमे में दी गई जानकारी के मुताबिक एक इजरायली फर्म ने एक स्पाइवेयर (जासूसी वाले सॉफ्टवेयर) के जरिए भारतीय यूजर्स की जासूसी की है।

    भारत सरकार ने कंपनी से मांगा जवाब

    वहीं भारत सरकार ने इस मामले को गंभीरता से लिया है। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री रविशंकर प्रसाद ने इस संबंध में व्हाट्सएप से जानकारी मांगी है। अभी तक सामने आई रिपोर्ट के मुताबिक जिन लोगों के व्हाट्सएप की हैकिंग हुई है या जासूसी हुई है उनमें मुख्य रूप से मानवाधिकार कार्यकर्ता, वकील और पत्रकार हैं, जो आदिवासियों और दलितों के लिए अदालत में सरकार से लड़ रहे थे या उनकी बात कर रहे थे।कौन-कौन लोग हुए शिकारअभी तक सामने आईं रिपोर्ट्स के मुताबिक भारत के 10 सामाजिक कार्यकर्ताओं ने इस बात की पुष्टि की है कि उनकी जासूसी हुई है। यह बात उन्होंने व्हाट्सएप के हवाले से कही है। जिन लोगों की जासूसी हुई है उनमें बेला भाटिया, भीमा कोरेगांव केस में वकील निहाल सिंह राठौड़, जगदलपुर लीगल एड ग्रुप की शालिनी गेरा, दलित एक्टिविस्ट डिग्री प्रसाद चौहान, आनंद तेलतुम्बडे, शुभ्रांशु चौधरी, दिल्ली के आशीष गुप्ता, दिल्ली यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर सरोज गिरी, पत्रकार सिद्धांत सिब्बल और राजीव शर्मा के नाम भी शामिल हैं।

    MP हनीट्रैप में भी श्वेता ने पिगासस के जरिए ही अफसर-नेताओं के फोन टैप करवाए

    सूत्रों से मिली जानकारी से यह बात सामने आयी है  जिस पिगासस सॉफ्टवेयर का उपयोग व्हाट्सएप की जासूसी करने में हुआ है. उसी सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल मध्य प्रदेश के चर्चित हनीट्रैप कांड में किया. रिपोर्ट के मुताबिक बंगलूरू की एक कंपनी नेताओं और अफसर के फोन टैपिंग के लिए पिगासस सॉफ्टवेयर का उपयोग करती है. यह सॉफ्टवेयर फोन में छिपकर कॉल रिकॉर्डिंग, वॉट्सएप चैटिंग, एसएमएस के साथ अन्य चीजों की सर्विलांस आसानी से हो रही है।

  • रायगढ़ के ट्रांसपोर्टर और गोदावरी का ठेका, इसमें मिला है राजनीति का तड़का, खुलकर हो रहा 2 नंबर का धंधा

    रायगढ़ के ट्रांसपोर्टर और गोदावरी का ठेका, इसमें मिला है राजनीति का तड़का, खुलकर हो रहा 2 नंबर का धंधा

    एनटीपीसी के अधिकारी और सरकार के कुछ सपूत , सपोलों से करवा रहे करोड़ों के कोयले की हेरा फेरीअधिकारियों और ठेकेदार पर मिलीभगत कर कोयले में चार कोल और मिट्टी मिक्सिंग का आरोपसरकारी साइडिंग छोड़ प्राइवेट साइडिंग पर आ रही कोयले की रेक

    रायगढ़। सरकार और प्रशासन के नाक के नीचे यह कोल तस्कर अपने मंसूबों पर कैसे कामयाब हो सकते हैं। यह तभी संभव है जब पूरा तंत्र इनकी सांठगांठ का हिस्सा हो और रायगढ़ में तो कुछ ऐसा ही हो रहा है। यहां सरकार के नुमाइंदों की बात करें या प्रशासन के अधिकारियों की सब एक से बढ़कर एक करामाती हैं । और तो और महारत्न कंपनी जिसका नाम और गुणगान पूरे देश भर में है, जिसका नाम एनटीपीसी है, उसके अधिकारी भी इस मिलीभगत का हिस्सा बन रहे हैं और ठेकेदार की ओर से करोड़ों की कोयला अफरातफरी के गुनाहगार एक दो नहीं बल्कि पूरा का पूरा सिस्टम है । अब इस गड़बड़ी को पकड़े तो पकड़े कौन, जब रेवड़ी ऊपर से लेकर नीचे तक बंट रही हो तो फिर सरकार की कंपनी को चूना लगे तो लगे, इससे किसी का कोई व्यक्तिगत नुकसान तो हो नहीं रहा है। सरकार की कंपनी है घाटा लगेगा तो लगता रहे । वैसे भी छत्तीसगढ़ सरकार को केंद्र सरकार से ज्यादा लेना देना नहीं है ऐसे में यहां की कोई जांच एजेंसी भी इतने करोड़ों के घोटालों को पकड़ने से रही बात रही सेंट्रल की तो सीबीआई को तो इस प्रदेश में घुसने की इजाजत भी नहीं है। फिर यहां जितने भी महारत्न हैं मसलन ठेकेदार ट्रांसपोर्टर और अधिकारी कर्मचारी वे सभी भ्रष्टाचार में आकंठ डूबे हुए हैं और भ्रष्टाचार की जो रेवड़ी यह बना रहे हैं उसमें इतनी ताकत है कि सब कुछ खुली आंखों से दिखाई देने के बावजूद कहीं कोई रोक टोक नहीं है।देश की महारत्न कंपनी एनटीपीसी के लारा एनटीपीसी के अधिकारियों पर मिलीभगत कर कोयले में अफरा-तफरी करने का आरोप लगा है। बताया जा रहा है कि स्टेशन के पास चार कोल डम्पिंग स्थल से इस मिक्सिंग के कारनामें को अंजाम दिया जा रहा है। यहां तक कि सरकारी कोल साइडिंग होने के बाद भी लारा एनटीपीसी के अधिकारियों ने देखा कि यहां से मिक्सिंग की बात उजागर हो रही है और शिकायत सामने आ गयी है तो आनन फानन में सरकारी साइडिंग की जगह प्राइवेट साइडिंग में रेक लाया जाने लगा। जिसमें निजी रेलवे साइडिंग को फायदा पहुंचाने के लिए सरकारी रेलवे साइडिंग पर रेक मंगवाना बंद कर दिया गया है। ताकि निजी रेलवे साइडिंग से एनटीपीसी लारा के लिए आये उच्चगुणवत्ता के कोयला की अफरा-तफरी की जा सके। बताया जा रहा है कि यह गोरखधंधा राजनैतिक रसूखदारों व एनटीपीसी के अधिकारियों के सरंक्षण में फल-फूल रहा है।

    यह भी बताया जा रहा है कि लारा स्थित एनटीपीसी के लिए भूपदेवपुर सरकारी रेलवे साइडिंग से कोल परिवहन का ठेका कोलकाता की गोदावरी कंपनी को मिला है। परिवहन ठेका होने के बाद भूपदेवपुर रेलवे साइडिंग पर एनटीपीसी की लगभग ११ रेक आयी और ठेकेदार के ईशारे पर साइडिंग पर रेक खाली होती रही। जिसके बाद ट्रेलरों में कोयला लोडकर साइडिंग से करीब १० किलोमीटर दूर काटा कराने के बाद उसे लारा एनटीपीसी ले जाया गया। इस दौरान मिलावट और अफरा-तफरी की बात सामने आ रही है। जिसकी शिकायत भी एनटीपीसी के अधिकारियों को की गयी है। लेकिन शिकायत के बाद दोषियों पर कार्यवाही न कर एनटीपीसी के अधिकारियों ने मिलीभगत कर योजनाबद्ध तरीके से साइडिंग ही बदल दी गयी।योजनाबद्ध तरीके से किये गये साइडिंग के फेरबदल का कारण यह बताया जा रहा है कि सरकारी साइडिंग से परिवहन करने के दौरान रास्ते में निजी जमीन के मालिक द्वारा रोका जा रहा है। जबकि निजी जमीन के मालिक का कहना है कि उसने अपनी जमीन पर निर्माण कार्य करने के लिए रोका था। परिवहन के लिए उसने कभी नहीं रोका है यहां तक सरकारी साइडिंग पर अभी भी निजी कंपनियों की रेक आ रही है। जिसका परिवहन उसकी जमीन से आज भी हो रहा है। इस भ्रष्टाचार के खेल को अंजाम देने के लिए जो कारण बताया गया है, वह लोगों के गले नहीं उतर रहा है। साइडिंग को बदल कर एनटीपीसी के अधिकारियों ने ठेकेदार से मिलीभगत कर स्व लाभ लेते हुए भारत सरकार की कंपनी एनटीपीसी को करोड़ों का चूना लगाने का काम कर रहे हैं। चर्चा यह है कि निजी साइडिंग पर लोडिंग/ अनलोडिंग के दौरान एनटीपीसी का कोई अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित नहीं रहता है और साइडिंग से कोयला ट्रेलर में मिक्सकर एनटीपीसी काटा ग्राउंड में खाली करने के बजाय सीधे हापर (बकट) में डाला जाता है। जिससे मिक्स कोयला का पता न चल सके और यह अफरा तफरी चलती रहे।

    चारकोल तो चारकोल मिट्टी पत्थर भी मिलाया जा रहा है

    जो जानकारी सामने आ रही है उसके मुताबिक यह कॉल तस्कर ट्रांसपोर्टरों ठेकेदार सहित अधिकारियों की मिलीभगत का खेल ऐसा है कि एक कोयले में चारकोल तो मिलाते ही हैं बल्कि इसमें मिट्टी और पत्थर भी मिलाने का बड़ा खेल चल रहा है पूरे ट्रक में मिट्टी पत्थर चारकोल और ऊपर से कुछ टन कोयला इतना बड़ा कोयले का घोटाला जिले में कई सालों बाद देखने को मिल रहा है पूर्व में रायगढ़ स्थित एक कंपनी पर कोयले की अफरा-तफरी करने के बड़े आरोप लगते रहे लेकिन उसके बाद यह दूसरा मामला है जब खुलेआम यह सब कुछ हो रहा है शिकायतें भी हो रही हैं लेकिन कार्यवाही सिफर है।

  • वीडियो वायरल बोले दरोग़ा साहब – “देखो पाँच हज़ार रेट है मेरा.. नहीं दोगे खर्चा पानी तो.. जोड़ दूँगा धारा..” SP ने किया लाईन अटैच 

    वीडियो वायरल बोले दरोग़ा साहब – “देखो पाँच हज़ार रेट है मेरा.. नहीं दोगे खर्चा पानी तो.. जोड़ दूँगा धारा..” SP ने किया लाईन अटैच 

    दुर्ग। ज़िले के कुम्हारी थाने में पदस्थ एक सब इंस्पेक्टर साहब को अपना “रेट” बताना भारी पड़ गया है। विशेष सेवा शुल्क अदा करने वाले ने सेवा शुल्क तो अदा कर दिया पर पूरे संवाद और रक़म लेन देन का वीडियो बना कर उसे वायरल तो किया ही, साथ ही कप्तान के पास आवेदन मय सीडी पहुँच गया। प्रथम दृष्टया मामले को गंभीर मानते हुए कप्तान दुर्ग प्रखर पांडेय ने सब इंस्पेक्टर को लाईन अटैच कर दिया है।

    वीडियो में कुम्हारी थाने में पदस्थ सब इंस्पेक्टर प्रकाश शुक्ला किसी वाहन पर चालानी कार्यवाही करते नजर आ रहे हैं। दरोग़ा साहब यह बता रहे हैं कि उनका रेट पाँच हज़ार है और यह “खर्चा पानी” नहीं देने पर वे ऐसी धारा जोड़ देंगे कि ड्रायवर की ज़मानत कराना पड़ेगी। वीडियो से ऐसा प्रतीत हो रहा है कि, यह संवाद वे वाहन मालिक से कर रहे हैं।

    https://youtu.be/106sqVv_jpc

    कप्तान दुर्ग प्रखर पांडेय ने NPG से कहा
    “सुखवंत सिंह नामक एक व्यक्ति आवेदन और सीडी के साथ आए थे, मैंने सीएसपी छावनी को जाँच आदेशित किया है, प्रथम दृष्टया प्रकरण गंभीर लगने पर सब इंस्पेक्टर को लाईन अटैच किया गया है”

  • नवजात बच्चे को छोड़ने के मामले का खरसिया पुलिस ने किया खुलासा

    नवजात बच्चे को छोड़ने के मामले का खरसिया पुलिस ने किया खुलासा

    खरसिया। 30 अक्टूबर को 112 की टीम को सूचना मिली थी कि ग्राम सोनबरसा झरना के किनारे प्रार्थिया को ग्राम सोनबरसा की सरपंच जयंती राठिया ने बताई की इसके चाचा ससुर फुलसाय राठिया दिनांक 30.10.19 को सुबह दिशा मैदान करने सोनबरसा पहाड़ किनारे झरना तरफ गया था, जहां प्रातः 05:30 बजे अज्ञात शिशु उम्र करीब 02 दिन की सागौन प्लांटेशन मेन रोड किनारे पड़ा था को घर लाया और प्रार्थिया मितानिन कुमारी सिदार को बुलाये व 112 को सूचना देकर बुलाये, जो अज्ञात माता – पिता द्वारा शिशु को असुरक्षित छोड़ने पर अपराध सदर धारा के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।
    विवेचना दौरान आज दिनांक 01/11/2019 को सूचना के आधार पर ग्राम सोनबरसा की बेवा के साथ फुलसाय राठिया का लड़का संजय राठिया से संबंध था, जो दिनांक 29/10/2019 को एक पुत्री को अपने घर में जन्म दिया और डर से बच्ची को भरण पोषण हेतु फुलसाय के घर जाकर तुम लोगों का बच्ची है कहकर बच्ची को फुलसाय को सौंप दिया था। जो फुलसाय, सरपंच, मितानिन, संजय राठिया ने बच्ची को पहाड़ झरना किनारे मिली थी कहकर झूठा मनगढ़त कहानी बनाये थे। विवेचना में रिपोर्ट झुठा पाए जाने से संबंधितो के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही किया जा रहा है। माँ के द्वारा जानकारी होने पर पुनः बच्ची को प्राप्त करने आवेदन दिया गया है। अग्रिम कार्यवाही की जाती है।
    उक्त मामले के खुलासे में पीताम्बर पटेल (एसडीओपी), सुम्मत राम साहू (थाना प्रभारी खरसिया), प्रदीप तिवारी, राजेश राठौर, सरोजनी राठौर तथा खरसिया थाना स्टाफ की अहम भूमिका रही।
  • मंडल बने छत्तीसगढ के नए चीफ सिकरेट्री, खेतान बने राजस्व बोर्ड चेयरमैन, राज्य सरकार ने जारी किया आदेश

    मंडल बने छत्तीसगढ के नए चीफ सिकरेट्री, खेतान बने राजस्व बोर्ड चेयरमैन, राज्य सरकार ने जारी किया आदेश

    रायपुरराजेंद्र प्रसाद मंडल छत्तीसगढ़ के नए चीफ सिकरेट्री होंगे। राज्य सरकार ने आज उनकी नियुक्ति का आदेश जारी कर दिया।मंडल 87 बैच के आईएएस हैं। वे मध्यप्रदेश के दमोह समेत बिलासपुर, रायपुर के कलेक्टर रह चुके हैं। वे कई विभागों के सिकरट्री भी रह चुके हैं। सबसे पहले वे राजस्व सचिव बने थे। सचिव बनने के बाद उन्होंने एक बार कलेक्टरी की थी। सचिव रैंक में पहुंचने के बाद भी सरकार ने उन्हें रायपुर का कलेक्टर बनाया था। मंडल राजस्व, ट्रायबल, पंचायत, पीडब्लूडी, फॉरेस्ट, लेबर समेत कई विभागों के सिकरेट्री रह चुके हैं। पंचायत और ग्रामीण विकास में वे दूसरी बार सचिव बने थे।मंडल हैं बिहार के। लेकिन, उनके पिता बिलासपुर रेल डिवीजन के अस्पताल में डाक्टर थे। इसलिए, उनकी स्कूली शिक्षा बिलासपुर के मल्टीपरपस हायर सेकेंड्री स्कूल में हुई। रायपुर इंजीनिरिंग कालेज से उन्होंने इलेक्ट्रिकल में बीई किया। इसके बाद खड़गपुर आईआईटी से एमटेक। एमटेक करने के बाद मंडल यूपीएससी में सलेक्ट होकर आईएएस बन गए। मंडल को सीएस बनने के बाद उनके बैच के सीके खेतान को राजस्व मंडल का चेयरमैन अपाइंट किया गया है। राजस्व मंडल के चेयरमैन अजय सिंह अब रायपुर लौट रहे हैं। वे योजना मंडल के डिप्टी चेयरमैन होंगे।
  • छुट्टी लिए पुलिसकर्मी खा रहे छठी मैया की कसम, कह रहे झूठ बोल रहे हो तो बच्चे पर घोर विपत्ति आ जाए

    छुट्टी लिए पुलिसकर्मी खा रहे छठी मैया की कसम, कह रहे झूठ बोल रहे हो तो बच्चे पर घोर विपत्ति आ जाए

    रायपुर। लोक आस्था के महापर्व छठ में पुलिसकर्मियों को छुट्टी पर जाने के लिए छठी मैया की कसम खाकर आवेदन करने का पत्र सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. पुलिस सूत्रों का दावा है कि समस्तीपुर पुलिस द्वारा ऐसे ही आवेदन पत्र भरने के बाद पुलिसकर्मियों को छठ पर्व में छुट्टी दी जा रही है. इस बीच समस्तीपुर पुलिस अधीक्षक ने इस मामले के प्रकाश में आने के बाद जांच के आदेश दिए हैं.
    पुलिस सूत्रों का कहना है कि छठ पर्व के लिए छुट्टी नहीं मिलने के कारण पुलिसकर्मियों द्वारा तरह-तरह के बहाने बनाकर आवेदन किए जा रहे हैं. बिहार के एक पुलिसकर्मी का पत्र सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. पत्र में पुलिसकर्मी ने छठी मैया की कसम खाते हुए छुट्टी के लिए आवेदन दिया है. समस्तीपुर की एक पुलिस चौकी में पदस्थापित अवर निरीक्षक नारायण सिंह द्वारा विभाग को दिया गया एक शपथ पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. नारायण सिंह ने शपथ पत्र में लिखा है, मैं पुलिस अवर निरीक्षक नारायण सिंह, छठी मैया को साक्षी मान कर शपथ लेता हूं कि मैं स्वयं छठ पिछले 40 साल से करता आ रहा हूं. हे छठी मैया, अगर मैं झूठ बोल कर छुट्टी ले रहा हूं, तो उसी समय मेरे बच्चों और मेरे समस्त परिवार पर घोर विपत्ति आ जाए. इस संबंध में जब समस्तीपुर के पुलिस अधीक्षक विकास वर्मन से संपर्क किया गया तो उन्होंने कहा कि उन्हें भी इसकी सूचना मिली है. पुलिस अधीक्षक ने कहा, जिला मुख्यालय द्वारा ऐसे शपथ पत्र के साथ आवेदन पत्र लेने का कोई निर्देश या आदेश नहीं दिया गया है. इस मामले पर पुलिस लाईन सार्जेट को जांच के आदेश दिए गए हैं. ऐसा आवेदन दिया जाना कहीं से उचित नहीं है. जांच के बाद ऐसा करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी.सूत्रों का कहना है कि छुट्टी लेने की चाहत रखने वाले 85 पुलिसकर्मियों ने ऐसे शपथ पत्र भरकर आवेदन जमा किए हैं, जिनमें लिखा गया है, हे छठी मैया अगर मैं झूठ बोल कर छुट्टी ले रहा हूं तो उसी समय मेरे बच्चे और मेरे समस्त परिवार पर घोर विपत्ति आ जाए. इसके बाद शपथ पत्र में संबंधित पुलिसकर्मी के हस्ताक्षर के लिए जगह छोड़ी गई है.