Blog

  • देशद्रोह कानून पर सुप्रीम कोर्ट की रोक, नहीं दर्ज होंगे नए मामले; पुराने केसों में भी कोर्ट से मिलेगी राहत…

    देशद्रोह कानून पर सुप्रीम कोर्ट की रोक, नहीं दर्ज होंगे नए मामले; पुराने केसों में भी कोर्ट से मिलेगी राहत…

    सुप्रीम कोर्ट ने देशद्रोह कानून पर रोक लगा दी है। अब इसके तहत नए केस नहीं दर्ज हो सकेंगे। इसके अलावा पुराने मामलों में भी लोग अदालत में जाकर राहत की अपील कर सकते हैं। सरकार का पक्ष रख रहे  सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने दलील दी थी कि इस कानून की समीक्षा होने तक इसके तहत नए केस दर्ज करने पर रोक लगाना ठीक नहीं होगा। उनका कहना था कि संज्ञेय अपराधों में वरिष्ठ अधिकारी की संस्तुति पर ऐसे केस दर्ज किए जा सकते हैं। हालांकि अदालत ने केंद्र सरकार की दलीलों को ठुकराते हुए कानून पर रोक लगाने का फैसला दिया।

    कोर्ट ने एकतरफ केंद्र सरकार से इस कानून की समीक्षा करने को कहा और इसकी धारा 124A पर पुनर्विचार करने की सलाह दी। वहीं दूसरी तरफ उसने समीक्षा की प्रक्रिया पूरी होने तक 124A के तहत नए केसों को दर्ज किए जाने पर रोक भी लगा दी। शीर्ष अदालत ने केंद्र और राज्य सरकारों से कहा कि वे अब आईपीसी के सेक्शन 124A के तहत लोगों के खिलाफ केस दर्ज किए जाने पर रोक लगाएं। इसी सेक्शन को देशद्रोह कानून भी कहा जाता है। ब्रिटिश दौर के इस कानून को हटाए जाने की अकसर मांग उठती रही है, जिसे लेकर पिछले दिनों शीर्ष अदालत में अर्जी भी दी गई थी। इसी पर सुनवाई करते हुए अदालत ने यह फैसला दिया है।

    केंद्र की किन दलीलों को कोर्ट ने कर दिया खारिज

    केंद्र सरकार ने अदालत में दलील दी थी कि देशद्रोह कानून पर रोक लगाने का फैसला देना गलत होगा, जिसे संवैधानिक बेंच ने भी बरकरार रखने की बात कही थी। केंद्र सरकार का पक्ष रखते हुए अदालत में सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि जहां तक लंबित मामलों की बात है तो उनमें से हर मामले की गंभीरता के बारे में हमें मालूम नहीं है। इनमें से कुछ मामलों में टेरर ऐंगल हो सकता है, जबकि किसी केस में मनी लॉन्ड्रिंग का मामला हो सकता है। लंबित मामलों अदालतों के समक्ष विचाराधीन हैं और हमें उनकी प्रक्रिया पर भरोसा करना चाहिए। लेकिन अदालत ने केंद्र की दलीलों क नाकाफी मानते हुए रोक लगाने का आदेश दिया।

  • गजब के CHMO साहब! मरीजों को नहीं मिल रही एम्बुलेंस, लेकिन साहब के घर का सामान ढोने हो रहा एम्बुलेंस का उपयोग….

    गजब के CHMO साहब! मरीजों को नहीं मिल रही एम्बुलेंस, लेकिन साहब के घर का सामान ढोने हो रहा एम्बुलेंस का उपयोग….

    जांजगीर-चांपा जिले में मरीजों को बमुश्किल सरकारी एम्बुलेंस उपलब्ध हो रहा है, वह भी खटारा. दूसरी ओर सीएमएचओ साहब सरकारी एम्बुलेंस में अपने घर का सामान ढो रहे हैं, वह भी नए में. आरोप है कि अस्पताल में भर्ती मरीजों को डॉक्टर प्राइवेट एम्बुलेंस का नंबर देते है. यही नहीं कई बार एम्बुलेंस के अभाव में कई बार मरीजों की जान पर बन आती है.

    दरअसल, जांजगीर-चांपा जिले के पूर्व सीएमएचओ डॉ. एसआर बंजारे का ट्रांसफर होने के बाद डॉ. आरके सिंह को सीएमएचओ का प्रभार सौंपा गया है. प्रभार मिलते ही सीएमएचओ साहब ने अपना रुतबा दिखाने लगे हैं. डॉ. आरके सिंह स्थानांतरण से पहले सक्ति के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मेडिकल ऑफिसर के रूप में कार्य कर रहे थे. जांजगीर जिला मुख्यालय स्थानांतरित होने के साथ ही अपने सरकारी आवास में रखे सामानों को गाड़ी किराया कर लाने की बजाए मरीजों के लिए दी गई सरकारी एंबुलेंस का इस्तेमाल करने में कोई गुरेज नहीं किया.

  • मायुम ने भगवान परशुराम की शोभायात्रा का किया स्वागत सत्कार…

    मायुम ने भगवान परशुराम की शोभायात्रा का किया स्वागत सत्कार…

    खरसिया। नगर की सामाजिक गतिविधियों की सक्रिय संस्था मारवाड़ी युवा मंच ने भगवान परशुराम की जयंती पर निकली शोभायात्रा में जलपान की व्यवस्था कर सामाजिक एकता का परिचय दिया वही मायुम के सदस्यों ने भगवान परशुराम की आरती कर प्रसाद वितरण किया गया। मारवाड़ी युवा मंच के स्वागत सत्कार से अभिभूत होकर विप्र समाज के प्रमुख सुनील शर्मा ने खरसिया मारवाड़ी युवा मंच का आभार जताया। विष्णु भगवान के छठवें अवतार भगवान परशुराम की जयंती को नगर के विप्र समाज ने बड़ी धूमधाम से मनाया जिसमे शोभायात्रा में नगर के सभी विप्र समाज के लोग एकत्रित होकर अपने ईष्ट देव की जयंती मनाए।

    शोभायात्रा के दौरान गाजे बाजे ढोल तासों में युवाओं द्वारा डांस किया जा रहा था और भगवान परशुराम के जयकारे लगाए जा रहे थे। सर्व ब्राह्मण समाज की महिलाओं सहित वरिष्ठ एवं युवा भगवान परशुराम की शोभायात्रा में सम्मिलित होकर अपनी सामाजिक एकता को प्रदर्शित किया। मारवाड़ी युवा मंच के अध्यक्ष जगदीश मित्तल के कार्यकाल में मायुम की खरसिया शाखा ने एक नया आयाम स्थापित किया है। आज हुए स्वागत सत्कार कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सुशील डिम्पल मायुम के अध्यक्ष जगदीश मित्तल, प्रहलाद, बंसल, रामदेव हमालपारा, गोपेश अग्रवाल, सूर्यदीप अग्रवाल, भरत दादू ,सुनील गोलू, सहित सभी लोगों ने आज हुए कार्यक्रम में बढ़चढ़कर हिस्सा लिया।

  • खरसिया में निकाली गई भगवान श्री परशुराम जी की ऐतिहासिक शोभायात्रा, रेलवे स्टेशन के पास भगवान श्री परशुराम स्मारक स्थल का हुआ भूमि पूजन….

    खरसिया में निकाली गई भगवान श्री परशुराम जी की ऐतिहासिक शोभायात्रा, रेलवे स्टेशन के पास भगवान श्री परशुराम स्मारक स्थल का हुआ भूमि पूजन….

    खरसिया। धार्मिक नगरी खरसिया की धन्य धरा आज भगवान श्री परशुराम के गगनभेदी जयकारों से गूंज उठी ऐसा लग रहा था कि खरसिया नगर का जर्रा जर्रा जय श्री परशुराम जी के नारे लगा रहा है धार्मिक नगरी के रूप में संपूर्ण भारत वर्ष में अपनी पहचान रखने वाले खरसिया नगर में आज जगत के पालन करता भगवान श्री हरि के छठे अवतार भगवान श्री परशुराम जी का जन्मोत्सव उमंग और उल्लास के साथ मनाया गया विगत 4 दिवस से विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं सहित अन्य सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया जिसमें विप्र समाज के सभी बच्चों युवाओं और महिलाओं ने उत्साह से भाग लिया और अपनी प्रतिभाओं का प्रदर्शन किया आज दिनांक 3 मई 2022 को भगवान श्री परशुराम जी की भव्य शोभायात्रा ढोल ताशे गाजे-बाजे डीजे के साथ पंडित रामानंद मुंशी राम श्री राम मंदिर से प्रारंभ की गई जिसमें सैकड़ों की संख्या में सर्व विप्र समाज के लोगों ने अपनी एकता और अखंडता का प्रदर्शन करते हुए अपनी भागीदारी दर्ज की 

    विगत 2 वर्षों से कोरोना की वजह से शोभायात्रा नहीं निकाली जा रही थी इस बार निकाली जा रही शोभायात्रा में बच्चों महिलाओं एवं युवाओं सहित सभी प्रबुद्ध जनों का उत्साह और उल्लास देखते ही बन रहा था सभी विप्र जन शोभायात्रा में भगवान श्री परशुराम का गुणगान करते और जयकारे लगाते चल रहे थे संपूर्ण खरसिया नगर को भगवा झंडे और पताकाओं से सजाया गया था भव्य शोभायात्रा का खरसिया नगर के सभी समाज के लोगों द्वारा जगह जगह भव्य स्वागत किया गया एवं भगवान श्री परशुराम जी की आरती उतारी गई शोभायात्रा में शामिल विप्र जनों के लिए मारवाड़ी युवा मंच चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज गोपाल शर्मा पत्रकार ब्राह्मण युवा मंच बोल बम सेवा समिति स्टेशन चौक बेरीवाल परिवार सहित नगर के अनेकों सामाजिक और धार्मिक संगठनों द्वारा शोभायात्रा के दौरान जगह-जगह ठंडे पानी शरबत कोल्ड ड्रिंक आइसक्रीम लस्सी चाय बिस्किट आदि की व्यवस्था की गई थी चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज खरसिया द्वारा अंतरराष्ट्रीय संस्था विप्र फाउंडेशन के प्रमुख सलाहकार और महामंत्री एवं चेंबर के प्रदेश मंत्री आदरणीय सुनील शर्मा जी को भगवान श्री परशुराम जी की निशानी फरसा भेंट करते हुए संपूर्ण विप्र समाज का सम्मान किया गया। शोभायात्रा का समापन श्री परशुराम भवन स्थल पर भगवान परशुराम जी की महा आरती पूजन एवं प्रसाद वितरण के साथ खेलकूद के प्रतिभागियों एवं समाज की उत्कृष्ट प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। 

    भगवान श्री परशुराम स्मारक स्थल का हुआ ऐतिहासिक भूमिपूजन

    भव्य शोभायात्रा के दौरान खरसिया नगर के हृदय स्थल रेलवे स्टेशन के पास भगवान श्री परशुराम जी के ऐतिहासिक स्मारक स्थल का भूमि पूजन विप्र समाज के प्रबुद्ध नागरिक श्री बीरबल शर्मा ने अपने शुभ हाथों से संपन्न किया  जहां आने वाले कुछ दिनों पश्चात भगवान श्री परशुराम जी की शानदार और भव्य प्रतिमा का अनावरण किया जावेगा यहां बताते चलें कि सर्व प्रबुद्ध समाज की बहुप्रतीक्षित मांग और इच्छा थी की खरसिया नगर में भगवान श्री परशुराम जी की प्रतिमा लगे और स्मारक स्थल भी बनाया जाए जिसे पूरा करते हुए नगर पालिका खरसिया की अध्यक्षा श्रीमती राधा सुनील शर्मा ने स्थानीय विधायक और छत्तीसगढ़ सरकार में कैबिनेट मंत्री माननीय उमेश नंदकुमार पटेल के निर्देश पर पी आई सी में उक्त प्रस्ताव को पास करने के पश्चात विप्र समाज की वर्षों पुरानी मांग को अमलीजामा पहनाते हुए समाज के प्रति अपनी जवाबदेही का पालन किया है l इस कार्यक्रम को भव्यता के साथ आयोजित करने में अनूप शर्मा इंजीनियर, आकाश शेरू शर्मा, मनोज शर्मा, रजत शर्मा, कमलेश शर्मा, सिद्धार्थ कैलाश शर्मा, शिवम काशी शर्मा, अभय शर्मा सहित अन्य मेहनती उत्साही युवा साथियों का विशेष योगदान रहा l


  • दिल्ली विधायक और डिप्टी स्पीकर ने अमर अग्रवाल से की सौजन्य मुलाकात…

    दिल्ली विधायक और डिप्टी स्पीकर ने अमर अग्रवाल से की सौजन्य मुलाकात…

    खरसिया। आम आदमी पार्टी से दिल्ली विधायक और डिप्टी स्पीकर श्रीमती राखी बिड़लान ने आम आदमी पार्टी के संगठन सचिव अमर अग्रवाल से उनके रायपुर स्थित निवास में सौजन्य मुलाकात की तथा छत्तीसगढ़ में पार्टी को मजबूत करने के सम्बन्ध में चर्चा की।
    विदित हो की छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव की सुगबुगाहट होने लगी है और सत्ता पक्ष के साथ साथ विपक्ष ने भी अपनी चुनावी रणनीति बनानी प्रारम्भ कर दी है। सूबे के मुखिया भूपेश बघेल ने तो अपने विधायकों तक को चेतावनी दे डाली है वहीँ इस बार के चुनाव में पंजाब की जीत से उत्साहित आम आदमी पार्टी भी छत्तीसगढ़ में अपना झंडा बुलंद करना चाह रही है जिसके लिए पार्ट के शीर्ष नेतृत्व लगातार छत्तीसगढ़ का दौरा कर रहे है और पार्टी को मजबूत करने का प्रयास कर रहे हैं। इसी तारतम्य में आम आदमी पार्टी के प्रदेश संगठन सचिव  अमर अग्रवाल से  दिल्ली विधायक और डिप्टी स्पीकर श्रीमती राखी बिड़लान ने उनके निवास में सौजन्य भेंट कर छत्तीसगढ़ में होने वाले चुनाव में पार्टी को मजबूत तथा संगठन विस्तार के लिए चर्चा की ।

  • खरसिया टीआई लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित, प्रेस क्लब सहित नगर वासियों ने दी बधाई…

    खरसिया टीआई लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित, प्रेस क्लब सहित नगर वासियों ने दी बधाई…

    खरसिया। पुलिस विभाग में बेहतर कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों से लेकर अधिकारी को विभिन्न मौकों पर सम्मानित किया जाता है इसी तारतम्य में पुलिस विभाग के निरीक्षक, उपनिरीक्षक, महिला आरक्षकों को विभिन्न क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों का संपादन किये जाने पर सम्मानित किया गया है, जिसमे खरसिया थाना प्रभारी सुम्मत राम साहू को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से नवाजा गया है।
    गौरतलब है की खरसिया में कार्यभार संभालने के बाद सुम्मत राम साहू ने अपराध में काफी हद तक अंकुश लगाया है बहुचर्चित शिवांश किडनैपिंग कांड को सफलतापूर्वक सुलझा कर प्रदेश स्तर में पुलिस और पुलिसिंग का का नाम किया है । वैसे तो हर थाना में जुआ सट्टा में करवाई होती है लेकिन पिछले कुछ वर्षों में  खरसिया में जुआ की कार्यवाही में रकम बरामद करने का रिकॉर्ड खरसिया पुलिस ने इन्ही के नेतृत्व में बनाया है।

    ऐसा नहीं है कि खरसिया में अपराध नहीं होते पर उससे निपटना चुनौतीपूर्ण रहता है परंतु सुम्मत राम साहू ने अपनी कार्यशैली की बदौलत उच्च अधिकारियों के मार्गदर्शन पर मामलों का सफलतापूर्वक निकाल करने में महारत हासिल की है वहीं सत्तापक्ष और विपक्ष दोनों से पुलिस के मधुर संबंध बनाने के साथ-साथ नगर वासियों के मन में पुलिस की स्वच्छ छवि सुम्मत राम साहू के कार्यप्रणाली से बनी है पुलिसिंग में इनके उत्कृष्ट प्रदर्शन को देखते हुए इन्हें लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किए जाने पर प्रेस क्लब खरसिया के सचिव सुनील अग्रवाल, उपाध्यक्ष प्रह्लाद बंसल, जगदीश मित्तल कोषाध्यक्ष विकाश ज्योति सहित खरसिया नगर वासियों ने सुम्मत राम साहू को बधाई दी है।

  • अपराध मुक्त जिला मेरी पहली प्राथमिकता :एसपी अभिषेक पल्लवपुलिस व पत्रकार मिलन समारोह संपन्न…

    अपराध मुक्त जिला मेरी पहली प्राथमिकता :एसपी अभिषेक पल्लवपुलिस व पत्रकार मिलन समारोह संपन्न…


    जांजगीर चांपा जांजगीर कलेक्टर रोड स्थित विश्राम गृह परिसर में एसपी के मार्गदर्शन पर पुलिस व पत्रकार मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जांजगीर चांपा एसपी श्री अभिषेक पल्लव जी ने कहा कि जांजगीर-चांपा जिला को अपराध मुक्त बनाना मेरी पहली प्राथमिकता है। चाहे वह जुआ, हत्या, मारपीट, अवैध शराब बिक्री अन्यथा किसी भी प्रकार का अपराध हो उस पर नियंत्रण पाना मेरी पहली प्राथमिकता है। आगे उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन व पत्रकार साथी एक दूसरे के परीपूरक है, इस भीषण गर्मी के उपरांत भी पत्रकार साथी अपना कार्य बहुत मेहनत से करते हैं पत्रकार व पुलिस की संयुक्त कार्यप्रणाली के चलते ही समाज को अपराध मुक्त बनाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि समाज में अपराध को मिटाने का जितना दायित्व पुलिस प्रशासन पर है उतना ही दायित्व हर एक व्यक्ति विशेष को भी है, व्यक्ति विशेष पुलिस प्रशासन की आगे बढ़कर सहायता करेगा तभी समाज अपराध मुक्त हो सकता है। उन्होंने बताया कि पूर्व में लगभग 850 केस लंबित पड़े थे जिनका निराकरण बहुत हद तक किया गया जा चुका है। कुछ बचे हुए केसों पर भी करवाई जारी  है। मेरा यह मानना है कि पुलिस की स्वच्छ छवि हर व्यक्ति को दिखे और वह पुलिस को अपना मित्र समझे। जिले में हो रही हर प्रकार की अपराधिक घटना की जानकारी हमें प्रदान करें जिससे हम इस पर तुरंत कार्यवाही करेंगे। इस प्रकार के कार्यप्रणाली के चलते ही जिला अपराध मुक्त बन सकता है। मेरे आने उपरांत मैंने सभी थाना क्षेत्रों में कसावट लाई है जिसके चलते अपराध के क्षेत्र में कमी देखी जा सकती है। मैं इससे पूर्व जिस भी जिले में रहा वहां पर अपराध मुक्त जिला बनाना मेरी पहली प्राथमिकता रही है। उक्त कार्यक्रम में पत्रकार साथियों द्वारा एसपी का पुष्पगुच्छ व माला से सम्मान किया गया। कार्यक्रम में एडिशनल एसपी, यातायात डीएसपी संदीप मित्तल, जांजगीर थाना प्रभारी उमेश साहू जी के साथ-साथ जांजगीर-चांपा जिला के पत्रकार साथी गण उपस्थित थे। कार्यक्रम में पुलिस प्रशासन द्वारा भोज कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया था।

  • आम आदमी पार्टी ने प्रदेश संगठन सचिव के लिए अमर पर जताया भरोसा..प्रदेश स्तर में सौंपी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी..

    आम आदमी पार्टी ने प्रदेश संगठन सचिव के लिए अमर पर जताया भरोसा..प्रदेश स्तर में सौंपी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी..


    खरसिया। आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ में संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिये तेज तर्रार युवा व पार्टी में सिद्धान्तों के अनुरूप कार्य करने वाले नेताओं की प्रदेश संगठन के पद पर नियुक्ति की जा रही है। जिससे छत्तीसगढ़ में आगामी चुनाव लेकर पार्टी के संगठन को मजबूती मिल सके व जिस तरह से दिल्ली व पंजाब में एक सकारात्मक सरकार संचालित हो रही है वैसी ही छत्तीसगढ़ में भी आम आदमी पार्टी की सरकार चले। उक्त बातों को ध्यान में रखते हुये आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ प्रदेशाध्यक्ष कोमल हुपेडी की अनुशंसा व चुनाव प्रभारी गोपाल राय एवं प्रदेश प्रभारी संजीव झा की सहमति पर प्रदेश संगठन विस्तार सचिव के पद पर खरसिया एवं रायपुर के प्रसिद्ध व्यापारी अमर अग्रवाल को नियुक्त किया गया है। गौरतलब है की अमर अग्रवाल २०१८ के चुनाव में खरसिया विधानसभा में आम आदमी पार्टी का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं, मिलनसार और मृदुभाषी और ईमानदार जनप्रतिनिधियों को अवसर दिए जाने से क्षेत्र के युवाओं में उत्साह देखा जा रहा है जिसका लाभ निश्चित तौर पर पार्टी को मिलना तय है ।

    अमर अग्रवाल के साथ साथ साहू समाज के गोपाल साहू एवं कवर्धा राजघराने की आकांक्षा सिंह की भी प्रदेश संगठन सचिव के पद पर नियुक्ति करते हुए आम आदमी पार्टी के शीर्ष नेताओं ने भरोसा और विश्वास जताया है। प्रदेश स्तर की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने पर युवा नेता अमर अग्रवाल में पार्टी का आभार जताते हुए कहा की जो विश्वास पार्टी मुझ पर जताया है ,मैं उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करुंगा साथ ही उन्होंने कहा कि प्रदेश में संगठन को मजबूत करने की दिशा में काम किया जायेगा।

  • सिविल अस्पताल खरसिया में खण्ड़ स्वास्थ्य मेला का आयोजन 22 को….

    सिविल अस्पताल खरसिया में खण्ड़ स्वास्थ्य मेला का आयोजन 22 को….

    खरसिया। आजादी का अमृत महोत्सव के तहत विकासखण्ड़ स्तरीय स्वास्थ्य मेला का आयोजन दिनांक 22 अप्रैल को सिविल अस्पताल खरसिया में किया जायेगा, स्वास्थ्य मेला में मरीजों का उपचार किया जायेगा, साथ ही आयुष्मान कार्ड़ भी बनाया जायेगा।
    खण्ड़ चिकित्सा अधिकारी ड़ॉ अभिषेक पटेल ने बताया कि केन्द्र सरकार के निर्देशानुसार 18 अप्रैल से 22 अप्रैल तक स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया जाना है, इसी तारतम्य में दिनांक 22 अप्रैल को सिविल अस्पताल खरसिया में सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया जायेगा जिसमें मरीजों के लिये ड़िजीटल स्वास्थ्य आईड़ी कार्ड़ का निर्माण, मधुमेह, उच्च रक्तचाप, मुख कैंसर की जांच, टेली कंसल्टेशन, योग, ध्यान जैसी सुविधाएं उपलब्ध होंगी साथ ही जिनका आयुष्मान भारत कार्ड़ अभी तक नहीं बना है उनका आयुष्मान भारत कार्ड़ भी बनाया जायेगा, जिसके लिये आधार कार्ड़ और राशन कार्ड़ साथ में लाना आवश्यक होगा। खण्ड़ चिकित्सा अधिकारी ड़ॉ अभिषेक पटेल ने अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर शिविर का लाभ उठायें।

  • नगर निगम की संपत्तियों को लीज होल्ड से फ्री होल्ड किये जाने का निर्णय स्वागत योग्य – राम नारायण सोनी

    नगर निगम की संपत्तियों को लीज होल्ड से फ्री होल्ड किये जाने का निर्णय स्वागत योग्य – राम नारायण सोनी

    खरसिया- छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रदेश अध्यक्ष अमर पारवानी, महामंत्री अजय भसीन, कोषाध्यक्ष उत्तम गोलछा, कार्यकारी अध्यक्ष राजेन्द्र जग्गी, विक्रम सिंहदेव,राम मंधान, मनमोहन अग्रवाल ने बताया कि चेम्बर की मांग पर आज छत्तीसगढ़ शासन द्वारा महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए नगर निगम की संपत्तियों को लीज होल्ड से फ्री होल्ड किया गया, इस निर्णय का खरसिया चेंबर ने स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आभार व्यक्त किया।
    चेम्बर प्रदेश अध्यक्ष पारवानी ने इस निर्णय का प्रदेश भर के व्यापारियों की ओर से स्वागत करते हुए कहा कि नगर निगम की संपत्तियों को लीज होल्ड से फ्री होल्ड करना एक ऐतिसाहिक निर्णय है, इससे प्रदेश की जनता और व्यापारियों को मालिकाना हक मिलेगा एवं शासन को भी अधिक राजस्व की प्राप्ति होगी। खरसिया चेम्बर अध्यक्ष राम नारायण सोनी ने कहा कि प्रदेश के प्रमुख शहरों में नगर निगम सीमा अंतर्गत स्थित लगभग सभी बाजार नगर निगम के द्वारा लीज पर दिये गये हैं जो अब फ्री होल्ड होने पर संपत्ति धारित व्यक्ति को अपनी इच्छा और आवश्यकतानुसार उसका संचालन कर सकेगा एवं व्यापार-व्यवसाय को गति मिलेगी। फ्री होल्ड संपत्ति के मुख्य लाभों में से एक यह है कि यदि आप इसे बेचना या पट्टे पर देना चाहते हैं तो इसे संभालना आसान है। फ्री होल्ड से शासकीय जटिलताओं में कमी आयेगी और संपत्ति मालिक किसी और के प्रति जवाबदेह हुए बिना अपनी संपत्ति के हर पहलू पर नियंत्रण रख सकेगा। शासन के इस फैसले के दूरगामी सकारात्मक परिणाम होंगे।