Category: राष्ट्रीय
-

मंत्री कवासी लखमा बोले- किसानों का कर्जा एक बार किया माफ, अब नहीं होगा
धमतरी। आबकारी एवं उद्योग मंत्री कवासी लखमा के बयान ने राजनीतिक गलियारे में खलबली मचा दी है. धमतरी प्रवास के दौरान मीडिया से चर्चा करते हुए लखमा ने कहा है कि एक बार किसानों का कर्जा माफ कर दिया है, अब आने वाले वर्षो में सरकार किसानों का कर्ज माफ नहीं करेगी.मंत्री लखमा ने कहा कि कर्जमाफी के बाद किसानों ने और अधिक मात्रा में बैंकों से कर्ज लिया है. भूपेश सरकार ने किसानों का धान 2500 रुपये में लेने का ऐलान किया था और जब तक यह सरकार है किसानों का धान इस कीमत पर खरीदेंगे. बता दें कि मंत्री कवासी लखमा अपने बयानों को लेकर लगातार मीडिया की सुर्खियों में बने हुए हैं, कुछ दिनों पहले उन्होंने अपने गृहग्राम में बलि प्रथा फिर से प्रारंभ करने की बात कही थी. इस बयान को लेकर भी सियासी गलियारों में बवाल मचा हुआ है, हालांकि सीएम भूपेश बघेल ने मामले को शांत करते हुए कहा था कि उन्हें समझाया जाएगा. लेकिन यह मामला शांत होता उससे पहले ही फिर से बड़ा बयान सामने आ चुका है. कर्जमाफी की जिस घोषणा की बदौलत छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पार्टी की बड़ी जीत हुई थी. उसी घोषणा पर दिए गए बयान ने एक बार फिर राजनीतिक गलियारे में खलबली मचा दी है. चूंकि आने वाले दिनों में नगरीय निकाय चुनाव संपन्न होना है. ऐसे में विपक्षी दलों के लोग इस बयान को राजनीतिक मुद्दा भी बना सकते हैं. -

अब इस बैंक में हुआ 11 हजार करोड़ का लोन घोटाला…पूर्व चेयरमैन समेत कई अधिकारियों पर मामला दर्ज…देशभर में 16 ठिकानों पर ACB का छापा…
जम्मू। जम्मू-कश्मीर बैंक में सामने आई 1,100 करोड़ रुपये की कथित लोन धोखाधड़ी के मामले में एंटी करप्शन ब्यूरो ने प्राथमिकी दर्ज की है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उक्त राशि बैंक द्वारा राइस एक्सपोर्ट्स इंडिया एग्रो लिमिटेड को दी गई थी।
एसीबी के एक प्रवक्ता ने यहां एक बयान में कहा कि प्राथमिकी दर्ज होने के तुरंत बाद, विभिन्न टीमों ने बैंक के पूर्व अध्यक्ष मुश्ताक अहमद शेख समेत 12 से अधिक आरोपी बैंक अधिकारियों के कश्मीर, जम्मू और दिल्ली स्थित घरों पर छापेमारी की। इनमें कश्मीर में 9, जम्मू में 4 और दिल्ली में 3 ठिकाने शामिल हैं।
कंपनी ने अपना मुख्यालय कोलकाता और कॉरपोरेटर आफिस दिल्ली में बताया और लोन के लिए मुंबई महिम शाखा से संपर्क किया, जबकि मुंबई में उसका कोई कार्यालय नहीं था। मिलीभगत से महिम मुंबई शाखा ने 550 करोड़ रुपये का लोन मंजूर किया। इसी तरह कंपनी ने बैंक की वसंत विहार अंसल प्लाजा शाखा से 139 करोड़ रुपये का लोन मंजूर करवाया।
जून में J&K बैंक के चेयरमैन परवेज़ अहमद हटाए गए
बता दें कि जून महीने में जम्मू-कश्मीर सरकार ने जम्मू एंड कश्मीर बैंक के चेयरमैन परवेज अहमद को हटा दिया था। अहमद को 2016 में बैंक का चेयरमैन बनाया गया था। परवेज अहमद को जम्मू-कश्मीर बैंक के अध्यक्ष पद से हटाए जाने के तुरंत बाद राज्य के विजिलेंस ब्यूरो ने शनिवार को श्रीनगर में बैंक के मुख्यालय पर छापेमारी की।
अधिकारियों ने बताया कि विजिलेंस ब्यूरो करीब 1200 नियुक्तियों के रिकॉर्ड को देख रहा था। ये नियुक्तियां राज्य की पूर्ववर्ती पीडीपी- भाजपा सरकार के राजनीतिक आकाओं के कहने पर अहमद के कार्यकाल के दौरान कथित तौर पर की गई थीं। -

राज्य सरकार का बड़ा फैसला, 2 से ज्यादा बच्चे, तो नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी
देश की जनसंख्या तेजी से बढ़ रही है, बढ़ती जनसंख्या पर पीएम नरेंद्र मोदी ने इस बार 15 अगस्त के अवसर पर लाल किले से अपने संबोधन में चिंता व्यक्त की थी, अब इस सिलसिले में असम सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। प्रदेश में 2020 के बाद किसी व्यक्ति के अगर दो से अधिक बच्चे होंगे तो उन्हें सरकारी नौकरी नहीं दी जाएगी।
असम सरकार ने बढ़ती जनसंख्या पर लगाम लगाने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है, प्रदेश में अब एक जनवरी 2021 के बाद से दो से अधिक बच्चे वाले व्यक्तियों को सरकारी नौकरी नहीं मिलेगी, इस संबंध में सोमवार को हुई कैबिनेट की बैठक में फैसला लिया गया। मंत्रिमंडल की बैठक के बाद असम जनसंपर्क विभाग की ओर से इस फैसले के संबंध में एक बयान भी जारी किया गया है।
इसमें कहा गया है कि छोटे परिवार के मानक के अनुसार एक जनवरी 2021 से दो से अधिक बच्चे वालों को सरकारी नौकरी नहीं दी जाएगी, कैबिनेट की बैठक में अन्य मुद्दों पर भी फैसला लिया गया, इसके तहत नई भूमि नीति को भी मंजूरी दी गयी जिससे भूमिहीन लोगों को प्रदेश में तीन बीघा कृषि भूमि और मकान बनाने के लिए आधा बीघा जमीन मिलेगी।
बता दें कि इस बार 15 अगस्त के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले के प्राचीर से बढ़ती जनसंख्या पर चिंता व्यक्त की थी, उन्होंने कहा था कि तेजी से बढ़ती जनसंख्या पर हमें आने वाली पीढ़ी के लिए सोचना होगा. पीएम मोदी ने कहा था कि सीमित परिवार से परिवार के साथ देश का भी भला होगा। -

सिक्का नहीं लेना राजद्रोह है, करें 144040 पर शिकायत
कोई दुकानदार या व्यक्ति आरबीआई द्वारा जारी सिक्कों नहीं लेता हैं, या लेने से इंकार करता हैं, तो उस पर राजद्रोह का मामला दर्ज कराया जा सकता हैं। भारत में वैध मुद्रा लेने से इनकार करने वालो पर आईपीसी की धारा 124(1) के तहत मामला दर्ज किया जा सकता है। मुद्रा या नोट लेने का वचन भारत सरकार की तरफ से दिया जाता है। शिकायत दर्ज करवाने के लिए आरबीआई ने टॉल फ्री नम्बर 144040 भी जारी किया है। ग्राहक शिकायत दर्ज करवा सकते हैं।
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की ओर से सिक्कों को लेकर भ्रामक सूचना को दूर करने के लिए लोगों को मोबाइल पर मैसेज भेजकर जानकारी दी जा रही है। जिसमें बताया जा रहा है कि किसी भी तरह के सिक्के बंद नहीं किए गए हैं। सभी तरह के सिक्के मान्य हैं।
दुकानदारों की ओर से सबसे ज्यादा भ्रम 10 के सिक्कों को लेकर भ्रामकता के बारे में पहले भी आरबीआई को शिकायतें मिल चुकी हैं। 10 के सिक्के का लेनदेन जारी रहेगा। -

झोलाछाप डॉक्टर्स के डिग्री-डिप्लोमा की होगी जाँच..स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव की दो टूक.. जांच करें पर इलाज और दवाई की सलाह न दे..
रायपुर: प्रदेश में बढ़ रही मौसमी बीमारी के मद्देनजर जिलों में झोलाछाप चिकित्सको की बाढ़ सी आ गई. बिना किसी प्रैक्टिस और डिग्री-डिप्लोमा के यह कथित डॉक्टर्स घर-घर जाकर मरीजों का इलाज कर रहे है. बात करें कोरबा की तो पीछे कुछ महीने में दो ऐसे मामले सामने आये है जिनमे झोलाछाप डॉक्टर्स से इलाज कराने की कीमत मरीजों को अपने जान से हाथ धोकर चुकानी पड़ी है.
इसी पूरे मामले में स्वास्थ्य मंत्री श्री टीएस सिंहदेव से जानकारी प्राप्त हुई की झोलाछाप डॉक्टर्स पर उनकी सरकार उचित कार्रवाई कर रही है. उनका कहना था की यदि किसी के पास डिग्री या डिप्लोमा नहीं है तो वह मरीज की जाँच अपने अनुभव के आधार पर करता है लेकिन ऐसे हालत में उसे किसी तरह के इलाज करने या दवा दिए जाने का अधिकार नहीं है. उनका साफ़ कहना था की झोलाछाप डॉक्टर्स के इलाज से हो रहे नुकसान को लेकर वह चिंतित है और शिकायत मिलने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
डीएमएफ द्वारा भर्ती प्रक्रिया के सवाल पर उन्होंने बताया की उनका विभाग खनिज न्यास मद का सदुपयोग करते हुए बड़े जिलों के अस्पतालों में विशेषज्ञ डॉक्टर्स की भर्तियां कर रही है. इसका सीधा फायदा इलाके के शहरी और ग्रामीण दोनों ही वर्गों को होगा. उन्होंने बताया की बीजापुर, दंतेवाड़ा और जगदलपुर में प्रक्रिया पूरी कर ली गई है जबकि कोरबा, अंबिकापुर और सूरजपुर में भर्ती प्रक्रियाधीन है। -

नहीं बदलेगा ‘मोटर व्हीकल कानून’
सड़क एवं परिवहन मंत्री नीतिन गडकरी ने मोटर व्हिकल कानून में किसी भी प्रकार का बदलाव नहीं होने की बात कही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकारें अपने हिसाब से जुर्माने की राशि तय कर सकते है। गडकरी ने कहा कि इस बिल को लाने का मकसद राजस्व की प्राप्ति नहीं है, बल्कि देशभर में सड़क दुर्घटनाओं की संख्या में कमी लाना है। बता दें कि भारत मे हर साल सड़क दुर्घटनाओं में 1.50 लाख लोगों की मौत हो जाती है।
-

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बुलाई आपात बैठक, DGP डी एम अवस्थी, आईजी समेत कई आला अधिकारी मौजूद
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अब से थोड़ी देर पहले ही सीएम हाउस में आपात बैठक बुलाई है. इस बैठक में डीजीपी डी एम अवस्थी, रायपुर आईजी आनंद छाबड़ा समेत कई आला अधिकारी मौजूद हैं. सूत्र बताते हैं कि कथित सेक्स सीडी कांड मामले में सुप्रीम कोर्ट के ताजा फैसले के बाद यह बैठक बुलाई गई है. हालांकि बैठक में किन एजेंडों पर चर्चा होगी, इसका खुलासा नहीं हुआ है।
बता दें कि आज ही सुप्रीम कोर्ट ने सेक्स सीडी कांड मामले में सीबीआई की उस याचिका पर सुनवाई करते हुए फैसला दिया था, जिसमें सीबीआई ने राज्य से बाहर केस ट्रांसफर किए जाने की मांग की थी. सीबीआई की याचिका पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने तमाम ट्रायल पर रोक लगाते हुए सरकार को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।
इधर बैठक कितना महत्वपूर्ण है, इस बात का अंदाजा इससे ही लगाया जा सकता है कि राजधानी की सुरक्षा में उठ रहे सवालों के बाद डीजीपी ने सभी थाना प्रभारियों को तलब किया था. कंट्रोल रूम में डीजीपी खुद बैठक लेने वाले थे, लेकिन आनन-फानन में उन्हें सीएम हाउस जाना पड़ा. इसके बाद रायपुर के प्रभारी एसएसपी अजय यादव थाना प्रभारियों की बैठक ले रहे हैं।
-

जिओ ने लॉन्च किया ‘आल इन वन’ प्लान, नही लगेगा IUC चार्ज….
जिओ ने आज तीन नए प्लान्स लॉन्च किए हैं, इन्हें ‘आल इन वन’ प्लान का नाम दिया गया है। सबसे छोटा प्लान 222₹ का है, यह एक महीने की वैलिडिटी के साथ आता है। वहीं, 333₹ में दो महीने की एवं 444₹ में तीन महीने की वैलिडिटी मिलेगी।

इन तीनों प्लान्स में रोजाना 2 जीबी डेटा मिलेगा, इसके अलावा जिओ ग्राहक को अन्य नेटवर्क पर बात करने के लिए 1000 मिनट फ्री मिलेगा। मतलब IUC चार्ज नही लगेगा।
-

रिंकू खनूजा आत्महत्या मामला : राज्य सरकार को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, CM और उनके राजनीतिक सलाहकार को नोटिस जारी…
रिंकू खनूजा आत्महत्या मामले में सुप्रीम कोर्ट से राज्य सरकार को बड़ा झटका लगाता नजर आ रहा है, कोर्ट ने रिंकू खनूजा आत्महत्या मामले में दर्ज केस के बारे में सरकार को नोटिस जारी करके जानकारी मांगी है । कोर्ट ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और उनके राजनीतिक सलाहकार विनोद वर्मा को भी इस मामले में नोटिस जारी किया है । मामले में सुप्रीम कोर्ट में तीन जजों की बेंच ने सुनवाई की । चीफ जस्टिस रंजन गोगोई ,जस्टिस शरद अरविंद बोबडे और एस एस नजीर की बेंच ने फैसला सुनाया है ।
बता दें कि इस मामले में केस दर्ज होने और डेढ़ महीने तक न्यायिक हिरासत में जेल में रहने के बाद लवली खनूजा ने सीबीआई के अधिकारियों से शिकायत की थी । इसके बाद सीबीआई ने सीआरपीसी की धारा 406 के तहत सर्वोच्च न्यायालय में याचिका दायर किया था । इसके बाद इस मामले में सुनवाई की गई है |
-

अप्रत्यक्ष प्रणाली से महापौर चुने जाने को बीजेपी कोर्ट में देगी चुनौती, पूर्व मुख्यमंत्री बोले- हम चाहते हैं जनता का अधिकार बना रहे
रायपुर। पूर्व मुख्यमंत्री डाक्टर रमन सिंह ने कहा है कि हम चाहते थे कि जनता का अधिकार बना रहे और जनता के माध्यम से ही महापौर का निर्वाचन हो, लेकिन सरकार अप्रत्यक्ष प्रणाली से महापौर का चुनाव कराना चाहती है. उन्होंने कहा कि हम पार्षद चुनाव में मजबूती के साथ खड़े होंगे. ज्यादा से ज्यादा वोटों के साथ जीत दर्ज करेंगे।

गौरतलब है कि पिछले दिनों भूपेश सरकार ने महापौर चुनाव कराए जाने के संदर्भ में मंत्रीमंडलीय उप समिति का गठन किया था. इस समिति ने अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंपी थी. इस रिपोर्ट को अब सरकार की मंजूरी के लिए कैबिनेट की बैठक में रखा जाएगा. हालांकि यह तय है कि राज्य में महापौर के निर्वाचन में अब जनता की सीधी भागीदारी खत्म हो जाएगी. चुने हुए पार्षद महापौर का चुनाव करेंगे. पिछले दिनों मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने एक बयान में यह कहा था कि अप्रत्यक्ष चुनाव प्रणाली में कोई खराबी नहीं है.महापौर चयन के लिए दल बदल कानून लाने के सवाल पर पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि इसका मतलब यह है कि महापौर के चुनाव के लिए पूरी छूट दे दी जाए। किसी को भी पद पर बिठा दिया जाए। सरकार ने महापौर चुनाव कराए जाने के संदर्भ में मंत्रिमंडलीय उप समिति का गठन किया था।
समिति ने रिपोर्ट सरकार को सौंपी थी। इस रिपोर्ट को अब सरकार की मंजूरी के लिए कैबिनेट में रखा जाएगा। बैठक में संगठन चुनाव को लेकर भी चर्चा की गई। रायपुर के सभी 16 मंडलों में 30 और 31 अक्टूबर को मंडल अध्यक्ष और कार्यकारिणी का चुनाव होगा। इसके लिए हर मंडल में तीन सदस्यीय टीम बनाई गई है।
इसमें चुनाव प्रभारी, सह प्रभारी और पर्यवेक्षक शामिल हैं। रायपुर में 2800 सक्रिय सदस्य बने हैं और 91 फीसद बूथ कमेटियों का गठन पूरा कर लिया गया है। रायपुर में नए सदस्य बनाने के लिए 41 हजार का लक्ष्य दिया गया था, जो 90 हजार तक पहुंच गया। बैठक में डॉ रमन सिंह ने साफ किया कि मंडल चुनाव में मेरा-तेरा की जगह ऐसे सदस्यों को मौका दिया जाए, जो संगठन को मजबूत करने का काम करें।