खेल प्रेमियों के लिए 30 दिसंबर की सुबह काफी दुखद रही। फुटबॉल की दुनिया ने जहां देर रात पेले के रूप में अनमोल नगीना खोया, वहीं तड़के सुबह भारतीय विकेट कीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत एक कार एक्सीडेंट में बुरी तरह चोटिल हो गए।
पंत अपनी मां को सरप्राइज देने घर जा रहे थे और न्यू ईयर पर उनका परिवार संग घूमने का भी प्लान था।
न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक एसपी देहात स्वपन किशोर ने कहा ‘क्रिकेटर ऋषभ पंत की कार हरिद्वार जिले के मंगलौर और नरसन के बीच दुर्घटनाग्रस्त हो गई। रुड़की सिविल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उसे मैक्स अस्पताल देहरादून शिफ्ट कर दिया गया है। हादसा मंगलौर थाना क्षेत्र के एनएच-58 पर हुआ।’
पंत की चोट को देखते हुए कहा जा रहा है कि उन्हें ठीक होने में लंबा समय लग सकता है। वह कितने समय बात भारतीय टीम में वापसी करेंगे इसकी तस्वीर तो अस्पताल में उनके इलाज के बाद ही साफ हो पाएगी।
3 जनवरी से श्रीलंका के खिलाफ होने वाली T20 क्रिकेट टीम में उनका चयन ना होने के बाद ऋषभ पंत दिल्ली से अपने घर ढंडेरा रुड़की लौट रहे थे। सुबह 5:30 बजे बजे नारसन के पास उनकी गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। ऋषभ पंत दिल्ली से खुद गाड़ी चलाकर रुड़की जा रहे थे। नारसन के पास गाड़ी डिवाइडर से टकराई। डॉक्टर ने बताया कि, उन्हें गंभीर चोटें आई हैं।
रायपुर। विगत दिनों से प्रसिद्ध इतिहासकार एवं पुरातत्वविद डॉ राम विजय शर्मा को छत्तीसगढ़ मैथिली समाज एवं मैथिल प्रवाहिका राष्ट्रीय मासिक पत्रिका के द्वारा मासिक पत्रिका के 16 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर अटल गौरव पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया है। यह समारोह रायपुर के वृंदावन हॉल में आयोजित हुआ। इस अवसर पर अखिल भारतीय कवि सम्मेलन भी आयोजित हुआ जिसमें इंदौर, उज्जैन, पंजाब से आए कवियों ने काव्य पाठ किया। उल्लेखनीय है कि डॉक्टर राम विजय शर्मा के द्वारा आदिवासी महाकवि कालिदास की जन्म स्थली मृगडांड की खोज, नारायणपुर मुंगेली के प्राचीन मिथुन शिव मंदिर की खोज, मीरतूर के प्राचीन ब्रह्मा जी के मंदिर की खोज, परसी के प्राचीन दरहा गोसाई मंदिर की खोज, तथा हजारों ताड़ पत्रों की खोज तथा दुर्लभ प्राचीन मूर्तियों की खोज किया गया है, तथा छत्तीसगढ़ की संस्कृति को देश-दुनिया में उजागर किया है। उन्हें भारत के विभिन्न प्रांतों तथा विदेशों में भी सम्मानित किया गया है। अटल गौरव सम्मान से सम्मानित किए जाने पर सक्ती, खरसिया, चांपा, जैजैपुर तथा मालखरौदा एवं मुंगेली के साहित्यकारों अधिवक्ताओं कृषकों तथा जनप्रतिनिधियों ने उन्हें बधाई दी।
खरसिया। स्व. गुलाबचंद, गोदावरी देवी, ओमप्रकाश, सजन एवं मुकेश कबूलपुरिया की स्मृति में फोर्टिस ओपी जिंदल हॉस्पिटल एवं रिसर्च सेंटर रायगढ़ के द्वारा दिनांक- 6 जनवरी, दिन- शुक्रवार, समय- सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक, स्थान- जानकी धर्मशाला खरसिया में निःशुल्क विशाल चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया है। जिसमें फोर्टिस ओपी जिंदल हॉस्पिटल एवं रिसर्च सेंटर रायगढ़ के सुपर स्पेशलिस्ट चिकित्सकों द्वारा निःशुल्क सेवाएं दी जावेगी।
उपरोक्त स्वास्थ्य शिविर आयोजन में हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. रूपेश श्रीवास्तव, पाचन तंत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. गौरव त्रिपाठी, छाती एवं फेफड़ा रोग विशेषज्ञ डॉ. मनदीप सिंह टुटेजा, स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. तरनी बोथरा, जनरल सर्जरी रोग विशेषज्ञ डॉ. संदीप दडमल एवं दंत चिकित्सक डॉ. अनिंदिता पुरकायास्था उपलब्ध रहेंगे। समस्त नगरवासियों से अपील है की उक्त स्वास्थ्य शिविर का लाभ लेवें।
नए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के गांव सेरा में जश्न का माहौल है। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष एवं नादौन विधानसभा क्षेत्र से चौथी बार विधायक चुने गए सुखविंदर सिंह सुक्खू प्रदेश के नए मुख्यमंत्री होंगे। हरोली से कांग्रेस विधायक मुकेश अग्निहोत्री उपमुख्यमंत्री होंगे। शनिवार को विधानसभा परिसर शिमला में कांग्रेस विधायक दल की बैठक के बाद सीएम पद के लिए सुखविंदर सिंह सुक्खू और उपमुख्यमंत्री पद के लिए मुकेश अग्निहोत्री के नाम का एलान किया गया।
चार भाई-बहनों में सुखविंदर सिंह सुक्खू दूसरे नंबर पर हैं। बड़े भाई राजीव सेना से रिटायर हैं। दो छोटी बहनों की शादी हो चुकी है। 11 जून 1998 को सुखविंदर सिंह सुक्खू की शादी कमलेश ठाकुर से हुई। इनकी दो बेटियां हैं जो दिल्ली विश्वविद्यालय से पढ़ाई कर रही हैं।
सुखविंदर सिंह सुक्खू ने एनएसयूआई से राजनीतिक जीवन की शुरुआत की। संजौली कॉलेज में पहले कक्षा के क्लास रिप्रेजेंटेटिव और स्टूडेंट सेंट्रल एसोसिएशन के महासचिव चुने गए। उसके बाद राजकीय महाविद्यालय संजौली में स्टूडेंट सेंट्रल एसोसिएशन के अध्यक्ष चुने गए। 1988 से 1995 तक एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष बने। 1995 में युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव बने।
1998 से 2008 तक युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रहे। नगर निगम शिमला के दो बार चुने हुए पार्षद बने। 2003, 2007, 2017 और अब 2022 में नादौन विधानसभा क्षेत्र से चौथी बार विधायक चुने गए। 2008 में प्रदेश कांग्रेस के महासचिव बने। 8 जनवरी 2013 से 10 जनवरी 2019 तक प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष रहे। अप्रैल 2022 में हिमाचल प्रदेश कांग्रेस चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष एवं टिकट वितरण कमेटी के सदस्य बने।
खरसिया से सम्मिलित हुए नैना वैष्णव कैलाश शर्मा और अन्य पत्रकार बंधु
खरसिया। अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति छत्तीसगढ़ द्वारा प्रदेश स्तरीय पत्रकार कार्यशाला एवं कवि सम्मेलन का आयोजन सारंगढ़ में किया गया। इस सम्मेलन में पत्रकारों की समस्याओं को समाचार पत्र में प्रकाशित कर अपनी आवाज सरकार तक पहुंचाने एवं उत्कृष्ट पत्रकारिता के प्रति ईमानदार प्रयासों और उत्कृष्ट योगदान के लिए अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति द्वारा यह सम्मेलन आयोजित किया गया। यहां बताते चलें कि वर्तमान कांग्रेस सरकार द्वारा सत्ता में आने से पूर्व अपने घोषणापत्र में पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने का वचन दिया था और विधानसभा में इस संबंध में प्रस्ताव भी पारित किया गया परंतु इसके बाद इस मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल हर बार सिर्फ कोरा आश्वासन देते हैं परंतु पत्रकार सुरक्षा कानून लागू नहीं करते है। आगामी विधानसभा चुनाव से पूर्व इस कानून को पास करवाने के लिए सभी पत्रकारों ने एकजुटता के साथ संकल्प लिया सभी पत्रकारों ने एक सुर में कहा कि पत्रकार सुरक्षा कानून भीख नहीं यह हमारा अधिकार है और छत्तीसगढ़ सरकार को अपने घोषणा पत्र मैं किए गए वादे के अनुसार इसे लागू करना ही होगा पत्रकारों को रिपोर्टिंग करते समय बहुत समस्याओं का सामना करना पड़ता है, उनके सामने बहुत सी चुनौतियां रहती है जिसका सामना करते करते कई हादसों का शिकार होना पड़ता है। भ्रष्टाचार उजागर करने और सच्चाई सामने लाने पर बहुत से पत्रकारों को नाजायज रूप से झूठे केसों में फंसा कर प्रताड़ित किया जाता है इसके लिए पत्रकार सुरक्षा समिति ने तय किया कि हम अपने सुरक्षा से संबंधित समस्याओं को समय-समय पर इसी तरह कार्यशाला का आयोजन कर और प्रदेश स्तर पर वृहद आंदोलन कर पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने के लिए सरकार तक अपनी मांग पहुंचाएंगे। ताकि हमारी इस समस्या का समाधान हो सके।
मंत्री शिव डहरिया हुए शामिल कानून लागू करवाने का दिया आश्वासन
प्रदेश स्तरीय पत्रकार सुरक्षा संघ की कार्यशाला में छत्तीसगढ़ के कैबिनेट मंत्री शिव डहरिया भी सम्मिलित हुए एवं कानून शीघ्र लागू करवाने का आश्वासन दिया साथ ही पत्रकारों की मांग पर सारंगढ़ मे पत्रकार भवन बनाने के लिए 20 लाख की राशि हेतु स्वीकृत प्रदान की। इस कार्यक्रम में अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति खरसिया के अध्यक्ष नैनानंद वैष्णव, कैलाश शर्मा, डिग्रीलाल सिदार, धीरज राठौर, जयप्रकाश डनसेना, एवन बंजारा, आशु पटेल, गुलाब राम डनसेना, को प्रशस्ति पत्र मोमेंटो देकर प्रदेश स्तरीय पत्रकार कार्यशाला में राष्ट्रीय अध्यक्ष जिग्नेश कालाबाड़ीया, प्रदेश अध्यक्ष गोविंद शर्मा प्रदेश महासचिव राजेश यादव जिला अध्यक्ष नरेश चौहान ने सम्मानित किया एवं बिना किसी भय और प्रलोभन के ईमानदारी और सत्यनिष्ठा के साथ पत्रकारिता करने के लिए प्रेरित किया।
छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. अजीत जोगी की बहू ऋचा जोगी की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है. एक बाद एक केस से कानूनी परेशानियां बढ़ती ही जा रही हैं. अब जाति मामले में पुलिस ने धारा बढ़ाई है. FIR में 420 (धोखाधड़ी) की धारा जोड़ी गई है।
मिली जानकारी के मुताबिक गवाहों और दस्तावेजों की पुलिस जांच कर रही है. सिटी कोतवाली थाने में ऋचा जोगी के खिलाफ मामला दर्ज दर्ज है. फर्जी जाति को लेकर ऋचा जोगी पर एफआईआर दर्ज की गई है. सामाजिक प्रास्थिति प्रमाणीकरण अधिनियम 2013 की धारा 10 के तहत अपराध कायम किया गया है.
बता दें कि इसके पहले फर्जी जाति प्रमाण पत्र मामले में उनके खिलाफ मुंगेली के कोतवाली थाने में FIR दर्ज की गई है, जिसके बाद गिरफ्तारी से बचने के लिए ऋचा जोगी ने हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर की है. लोअर कोर्ट ने उनकी जमानत आवेदन पहले ही खारिज हो चुकी है.
आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त एलआर कुर्रे ने ऋचा जोगी की ओर से फर्जी जाति प्रमाण पत्र पेश करने की शिकायत मुंगेली के सिटी कोतवाली थाने में की थी, जिसमें उन्होंने बताया कि राज्य स्तरीय छानबीन समिति ने उनकी आदिवासी जाति प्रमाणपत्र को फर्जी बताया है.
इस मामले में FIR कराने के निर्देश दिए हैं. इस पर पुलिस ने 16 नवंबर को सामाजिक परिस्थिति कारण प्रभावीकरण अधिनियम 2013 की धारा 10 के तहत उनके खिलाफ आपराधिक केस दर्ज किया है.
प्रदेश में 125 करोड़ का चावल घोटाला किए जाने का नया खुलासा हुआ है। यह खुलासा तब हुआ जब खाद्य विभाग से बचत का स्टॉक मांगा गया और उसका भौतिक सत्यापन के लिए टीम दुकानों में पहुंची। तब टीम को पता चला कि दुकानों के बचत के चावल बाजार में बेच दिए गए। यह हेर फेर पिछले पांच सालों से चल रहे थे।
बताया जा रहा है कि इस घोटाले में खाद्य विभाग, नान से लेकर राशन दुकानदार तक शामिल हैं। इन्होने 5 साल में 13415 राशन दुकानदारों ने करीब साढ़े बारह लाख टन चावल खुले बजार में बेच दिया। जिसकी कीमत 125 करोड़ रुपए के करीब है। अब इस घोटाले के जांच का जिम्मा ईओडब्ल्यू को सौंप दिया गया है। खाद्यमंत्री ने कहा है कि वे खुद इस घोटाले की मॉनिटरिंग कर रहे हैं, कोई बख्शा नहीं जाएगा।
इस घोटाले की जद में रायपुर, बिलासपुर, कोरबा, रायगढ़, मुंगेली, दुर्ग, राजनांदगांव सहित और कई जिले आ चुके हैं। यहां के दुकानदार, नान, खाद्यविभाग और उसके अधिकारी जांच के घेरे में हैं। इस मामले के खुलासे के बाद मुंगेली के सहायक खाद्य अधिकारी को निलंबित कर दिया गया है और कई खाद्य निरीक्षकों को नोटिस जारी की गई है। बताया जाता है कि जल्द कोई बड़ी कार्रवाई भी की जा सकती है।
मामले का खुलासा तब हुआ जब केंद्र सरकार ने पीडीएस चावल के बचत स्टॉक का विवरण 30 सितंबर को पत्र लिखकर मांगा। इस बचत के स्टॉक का विवरण मेन सर्वर में अपडेट किया जाना था लेकिन जांच में पता चला कि बचत स्टॉक का कोई जिस नहीं है और खाद्य विभाग उन्हें लगातार नया स्टॉक दिए के रही है। बचत के चावल को राशन दुकानदारों द्वारा विभाग के मिली भगत से बाजार में बेच दिया जा रहा है।
मुंबई। तीन दिनों तक चली एमपीसी की बैठक के बाद आरबीआई ने रेपो रेट में 0.35% बढ़ोतरी का एलान किया है. अब आरबीआई की रेपो रेट 5.9% से बढ़कर 6.25% हो गई है. आरबीआई की घोषणा के बाद शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिला.
आरबीआई ने लगातार पांचवी बार इसे बढ़ाने का फैसला किया है. केंद्रीय बैंक ने मई 2022 में रेपो रेट को 40 बेसिस प्वाइंट बढ़ाने की घोषणा के साथ इसकी शुरुआत की थी. उसके बाद जून, अगस्त और सितंबर महीने में रेपो रेट में 50-50 अंकों की बढ़ोतरी की थी. मई महीने में भी हुई एमपीसी की बैठक में रेपो रेट को 50 बेसिस प्वाइंट बढ़ाकर 4.90% कर दिया गया था. रेपो रेट की बढ़ोतरी की घोषणा करते हुए आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने यह भी कहा कि अगले चार महीनों में महंगाई दर चार प्रतिशत से ऊपर बने रहने की संभावना है. एमपीसी के छह सदस्यों में से पांच ने रेपो रेट बढ़ाने के फैसले का समर्थन किया है.
आरबीआई गवर्नर ने रेपो रेट की घोषणा करते हुए यह भी कहा है कि देश में ग्रामीण मांग में सुधार दिख रहा है. कंज्यूमर कॉन्फिडेंस में भी सुधार हुआ है. आरबीआई गवर्नर ने कहा है कि वित्तीय वर्ष 2023 में जीडीपी ग्रोथ 6.8% रह सकता है. आरबीआई गवर्नर ने यह भी कहा है कि वित्तीय वर्ष 2024 की पहली तिमाही में सीपीआई 5% रह सकती है.
बता दें कि सोशल मीडिया पर फेमस नामरा कादिर (Namra Qadir) के Youtube पर 6 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं. वहीं, इंस्टाग्राम पर भी 2 लाख से ज्यादा यूजर्स उसे फॉलो करते हैं. इस खूबसूरत यूट्यूबर की असलियत तब सामने आई जब 24 नवंबर को एक बिजनेसमैन ने गुरुग्राम के सेक्टर-50 थाने में उसके खिलाफ धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज करवाई.
बिजनेसमैन ने पुलिस को बताया कि नामरा ने उससे 80 लाख रुपए वसूले हैं. इसमें उसका पति विराट बेनीवाल भी शामिल है. दोनों ने उसे रेप के झूठे मामले में फंसाने की धमकी देकर रुपए हड़प लिए हैं. बिजनेसमैन ने बताया कि ”मैं काम के सिलसिले में नामरा कादिर (Namra Qadir) नामक लड़की से रेडिसन होटल सोहना रोड पर मिला था. वह एक यूट्यूबर है, जिसकी विडियो मैंने देखी हुई थी. उसने मुझे विराट बैनीवाल से भी मिलवाया कि वो भी एक यूट्यूबर है और उसका दोस्त है. उन्होंने मुझसे मेरी फर्म में काम करने के लिए हां कहा और दो लाख एडवांस पेमेंट मांगी.”
ऐसे फंसाया प्यार के जाल में बिजनेसमैन ने बताया कि ”मैंने दो लाख रुपए उसी दिन उन्हें दे दिए क्योंकि मैं नामरा को थोड़ा बहुत पहले से जानता था. बाद में जब मैं उनके लिए ऐड का काम लाया और उन्हें समझाया, तो उन्होंने हां कर दिया और 50 हजार रुपए की और मांग की, जो मैंने उन्हें अकाउंट में दिए. उसके बाद उन्होंने मेरा काम नहीं किया. नामरा ने मुझे कहा कि काम सिर्फ बहाना था, वह मुझे पसंद करती है और मुझसे शादी करना चाहती है. वह मेरे रुपए मुझे अपनी बहन की शादी के बाद लौटा देगी. मुझे भी वह अच्छी लगी और हम दोनों साथ में घूमने लगे. विराट हमेशा उसके साथ रहता था. एक दिन हम क्लब में पार्टी करने गए, तो जबरदस्ती नामरा और विराट ने मुझे शराब पिलाई.”
धमकी देकर 70-80 लाख रुपए ठग लिए बिजनेसनमैन ने आगे बताया, ”हम तीनों में होटल में एक कमरा बुक किया और सो गए. सुबह उठने पर नामरा ने मुझसे मेरा कार्ड मांगा और आई WATCH मांगी और मुझे ब्लैकमेल करने लगी. कहा, अगर मैंने मना किया, तो वह रेप केस लगा देगी. मैं डर गया और मैने उससे रिकवेस्ट की की हम दोस्त हैं और कुछ गलत नहीं किया, तो वह ऐसा न करे. फिर विराट बैनिवाल ने हथियार निकाला और कहा कि वह उसका पति है और उसकी बहुत जान-पहचान है. मैंने उनकी बात नहीं मानी, तो वह मुझे फंसवा देंगे. इस हादसे के बाद मैंने उनकी बात मानी और अब तक कुल 70-80 लाख रुपए तक सामान और नकद ले चुके हैं, जिसका मेरे पास प्रुफ है.”
पापा ने दी थाने में शिकायत दर्ज कराने की सलाह’
पुलिस को पीड़ित बिजनेसमैन ने बताया कि ”नामरा ने मेरा फोन लेकर सारे प्रूफ डिलीट कर दिए और फोन रीसेट कर दिया. जब मेरे रुपए खत्म हो गए, तो मैंने उन्हें मना किया कि अब मुझे छोड़ दो, पर उन्होंने मुझे फिर भी डराया तो मैंने अपने पापा के अकाउंट से 5 लाख रुपए निकाल लिए. तब मेरे पापा ने मुझसे मेरे रुपए के बारे में पूछा, तो मैने उन्हें कोई जवाब नहीं दिया. तब उन्होंने मेरे खाते की जांच की, तब मैंने उन्हें सच बताया. मेरे पापा ने मुझे पुलिस में उन लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज करने की सलाह दी कि मुझे हनी ट्रप में फंसाया है.”
दिल्ली पुलिस ने गुरुग्राम की एक महशूर महिला युट्यूबर को हिरासत में लिया हैं. महिला का नाम नमरा कादिर हैं. नमरा के यूट्यूब पर 6 लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर है. नमरा पर आरोप हैं की उसने मोहपाश में फांसकर एक कारोबारी को बलात्कार के आरोप में फंसा देने की धमकी दी और फिर कथित तौर पर उससे 80 लाख रूपये की वसूली की. पुलिस ने इस शिकायत के बाद आरोपी नमरा क़ादिर को दिल्ली से ही हिरासत में लें लिया है. पुलिस के मुताबिक़ आरोपी महिला ने अपना अपराध स्वीकार लिया हैं.
जानकारी के मुताबिक़ नमरा यूट्यूब पर अपने पति विराट बेनीवाल के साथ वीडियो कंटेंट बनाती हैं. दोनों के इस यूट्यूब चैनल पर तक़रीबन छः लाख 18 हजार सब्सक्राइबर हैं. कुछ वक़्त पहले एक कारोबारी ने शिकायत दर्ज कराई थी की नमरा ने उसे झूठे आरोपों में फंसने की धमकी देकर उससे अस्सी लाख रूपये की वसूली की हैं. मामले के उजागर होने के बाद नमरा और विराट ने कोर्ट का रुख किया था और अग्रिम जमानत ले ली थी. वही अब जब जाँच में यह बात सही साबित हुई तो उसे हिरासत में ले लिया गया हैं. वही नमरा का पति और एक सह आरोपी फरार चल रहे है. पुलिस उनकी धरपकड़ के लिए लगातार संभावित ठिकानो में दबिश दे रही हैं.