Author: Sunil Agrawal

  • सशक्त राष्ट्र निर्माण व रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र के जनता जनार्दन की सेवा लिए मैं सदैव वचनबद्ध हूं – राधेश्याम राठिया

    सशक्त राष्ट्र निर्माण व रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र के जनता जनार्दन की सेवा लिए मैं सदैव वचनबद्ध हूं – राधेश्याम राठिया

    खरसिया विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बड़े भंडार,रूचिदा, तेतला,कुलबा,तरकेला, लेबड़ा,देवरी व किरोड़ीमल नगर में नुक्कड़ सभा व सघन जनसंपर्क का आयोजन
    खरसिया।  तीन जिलों के समावेश वाले रायगढ़ संसदीय क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार बनाए जाने के बाद से ही राधेश्याम राठिया जी का सघन जनसंपर्क चल रहा है।प्रतिदिन चार पांच मंडलों के कई ग्रामों में जाकर जनता के बीच मोदी जी के विकास कार्यों का बखान राठिया जी कर रहे है,साथ ही प्रत्याशी बनाए जाने को लेकर पार्टी के प्रति अपनी श्रद्धा का परिचय दे रहे है।


           आज उन्होंने शक्ति केंद्र नुक्कड़ सभा कार्यक्रम में सूपा मंडल के ग्राम तेतला, बड़े भंडार, रूचिदा व रायगढ़ पश्चिम मंडल के ग्राम कुलबा, तरकेला, लेबडा एवं देवरी में जनता को आश्वस्त करते हुए कहा की मैं जनता को जनार्दन मानकर सेवा के लिए संकल्पित हूं,यह मेरा सौभाग्य है की मुझे आप जैसे देवतुल्य जनता के सेवा का अवसर प्राप्त हुआ है।मोदी जी के नेतृत्व में सशक्त राष्ट्र निर्माण के लिए आपका जनप्रतिनिधि बनकर पूरी श्रद्धा के साथ कार्य करने के लिए मैं हमेशा वचनबद्ध रहूंगा।


          राधेश्याम राठिया ने भाजपा प्रवेश करने वाले लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आप सबका भारतीय जनता पार्टी में स्वागत है, अभिनंदन है। उन्होंने कहा कि भाजपा राष्ट्र सेवा के संकल्प के साथ काम करने वाली पार्टी है। भाजपा सरकार तीन विषयो को आधार मानकर काम करती है। हर गरीब तक सरकार की योजनाओं को पहुंचाना, देश की सांस्कृतिक विरासत को बचाए रखना,देश का परचम विश्व भर में लहराना ।उन्होंने कहा कि केंद्र में जब मोदी जी की सरकार बनी तब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने कहा था कि उनकी सरकार गरीबों को समर्पित सरकार होगी और सरकार की सभी योजनाओं का लाभ हर तबके के लोगों को मिले इस दिशा में कार्य करेगी। देश की गरीब जनता के लिए प्रधानमंत्री अन्न योजना, वैक्सीन, आयुष्मान भारत योजना सहित विभिन्न योजनाओं का संचालन केंद्र की मोदी सरकार कर रही है और गरीबों को इसका लाभ भी मिल रहा है।


         पिछले 10 वर्षों से भाजपा की सरकार लगातार गरीबों के हित के लिए और उनके उत्थान के लिए कार्य कर रही है,आज हर कोई मोदी जी का सिपाही बनना चाहता है आप सभी का भारतीय जनता पार्टी में स्वागत है।
         आज इस अवसर पर खरसिया विधानसभा पूर्व विधायक प्रत्याशी महेश साहू, राज्य सभा सांसद देवेंद्र प्रताप बहादुर, जय प्रकाश पटेल, विजय अग्रवाल,लोचन पटेल, सनत नायक,ढोलनारायण गुप्ता, बाल किसन साहू,गौरीशंकर पटेल, विद्यानंद प्रधान, तोरण प्रसाद श्रीवास, नरेंद्र महंत,प्रदीप पटेल, गौतम गुप्ता, वेदप्रकाश साहू, दिनेश नायडू, अर्जुन राठौर, जय डनसेना, टिकेश डनसेना, अमित साहू मीडिया सहित जिला व मंडल के पदाधिकारी गण भाजपा कार्यकर्ताओ सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

  • नगर में होलीका दिवस पर हुई पूजा- अर्चना..नगर की महिलाओं ने पर्व की परंपराओं को निभाया..

    नगर में होलीका दिवस पर हुई पूजा- अर्चना..नगर की महिलाओं ने पर्व की परंपराओं को निभाया..


    खरसिया।  प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी नगर के टाउन हॉल मैदान में होलिका दहन का सार्वजनिक कार्यक्रम आयोजित किया गया है, इस अवसर पर जहां सुबह से ही महिलाओं ने होलिका दहन स्थल पर होलिका माता की पूजा कर होली पर्व की परंपराओं को निभाया वहीं छोटे छोटे बच्चों ने चॉकलेट और बिस्कुट की माला पहन कर पूजा की।



    पत्रकार तथा सामाजिक कार्यकर्ता अरुण चौधरी ने बताया कि प्रत्येक वर्ष फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि को होलिका दहन किया जाता है। इस बार फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि 24 मार्च को पड़ रही है। 24 मार्च की रात्रि 11 बजे होलीका दहन के अगले दिन 25 मार्च को धुलेंडी मनाई जाएगी। खरसिया नगर में कुछ लोग अपने घरों में होलिका दहन करके पूजा अर्चना करते हैं तो वहीं पुरानी बस्ती, हमालपारा, रायगढ़ चौक, मालधक्का जैसे कुछ स्थानों पर सामूहिक रूप से होलिका दहन किया जाता है। इस दिन लोग होलिका के चारों और फेरे लेते हुए पूजा अर्चना करते हैं। मान्यता है कि होलिका की अग्नि में सभी तरह की नकारात्मक शक्तियां भस्म हो जाती हैं। होलिका की अग्नि में मुख्य रूप से लोग परिक्रमा करते हुए गेंहू की बालियां अर्पित करते हैं। इसके साथ ही होली की अग्नि में तिल, उपले और गोबर की बनी हुई गुलरिया (छोटे-छोटे गोबर के गोले जिनमें बीच में सुराख किया जाता है) की माला अर्पित कर जीवन की समस्याओं से मुक्ति के लिए प्रार्थना करते है। होलिका दहन के दिन से होलाष्टक समाप्त हो जाएंगे जिसके चलते विवाह आदि शुभ कार्य अब फिर से शुरू हो जाएंगे। नगर के भगत तालाब शिव मंदिर, गायत्री मंदिर, श्याम मंदिर में गुलाल और फूलों की होली भी खेली जाएगी, होली पर्व को लेकर प्रशासन भी मुस्तैद नज़र आ रहा है और पुलिस विभाग, चिकित्सा विभाग, विद्युत विभाग, नगर पालिका सहित पूरा प्रशासनिक अमला होली पर्व को सादगी से सम्पन्न कराने में जुटा हुआ है जिससे होली के पर्व पर कोई हुड़दंग न हो और प्रेम भाईचारे और आपसी सौहाद्र के इस पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से मनाया जा सके।

  • नहीं रहे बजरंग छ़पारिया…

    नहीं रहे बजरंग छ़पारिया…

    खरसिया। नगर की प्रतिष्ठित फर्म ओम श्री होटल के संचालक बजरंग छ़पारिया का 21 मार्च को आकस्मिक निधन हो गया। वे मामनचन्द अग्रवाल के पुत्र तथा विजय छपारिया, भीम छपारिया, राजू छपारिया के भाई थे। मिलनसार व्यक्तित्व के धनी 68 वर्षीय बजरंग छ़पारिया अपने पीछ़े 1 पुत्र 3 पुत्रियों सहित भरा पूरा परिवार बिलखता छ़ोड़ गये। बजरंग छपारिया विगत कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे, उनकी अंतिम यात्रा अग्रसेन मार्ग स्थित निवास स्थान से निकाली गयी, तथा मौहापाली स्थित स्थानीय मुक्तिधाम में उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनके निधन पर नगर के सामाजिक संगठनों सहित गणमान्य नागरिकों ने अपनी संवेदना प्रकट करते हुये प्रार्थना की है कि दुख की इस घड़ी में ईश्वर उनके परिजनों को इस दुख को सहने की शक्ति प्रदान करे।

  • दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल गिरफ्तार….

    दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल गिरफ्तार….

    दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया गया है,उन्हें प्रवर्तन निदेशालय ने नई आबकारी नीति मामले में गिरफ्तार किया गया। दिल्ली सरकार पर आरोप लगे थे कि नई एक्साइज़ पॉलिसी की आड़ में भ्रष्टाचार किया गया है,जिसे शराब घोटाला भी कहा गया।

    दिल्ली आबकारी पॉलिसी केस में प्रवर्तन निदेशालय ने गुरुवार शाम को अरविंद केजरीवाल के आवास पर रेड के दौरान पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया। ईडी के 12 अधिकारी, दिल्ली के मुख्यमंत्री के आवास पर सर्च वारंट लेकर पहुंचे थे।केजरीवाल की गिरफ्तारी के साथ इस केस में दिल्ली सरकार के पदों पर बैठे दो शीर्ष नेताओं को कानूनी चंगुल में फंस गए हैं।

    दिल्ली सरकार के मंत्री सौरभ भारद्वाज सहित आप के कई सीनियर लीडर व मिनिस्टर सीएम हाउस पहुंचे हैं। सौरभ भारद्वाज ने आरोप लगाया कि ईडी की यह रेड प्लांड था। अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी की पहले ही साजिश रची जा चुकी है। उधर, आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल मामले में सुप्रीम कोर्ट से तत्काल सुनवाई के लिए याचिका दायर की गई थी। लेकिन एपेक्स कोर्ट ने शुक्रवार सुबह के पहले सुनवाई से इनकार कर दिया।

  • रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) 31 मार्च रविवार को भी बैंक खुले रखने का फैसला लिया…

    रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) 31 मार्च रविवार को भी बैंक खुले रखने का फैसला लिया…

    नई दिल्ली. रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने बड़ा फैसला लेते हुए 31 मार्च रविवार को भी बैंक खुले रखने का फैसला लिया है. आरबीआई ने एक्स पर ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है. केंद्रीय बैंक ने कहा कि 31 मार्च 2024 को रविवार होने के बावजूद सभी बैंक खुले रहेंगे. चालू वित्त वर्ष 2023-24 का आखिरी दिन होने के चलते यह फैसला लिया गया है.

    इससे पहले इनकम टैक्स विभाग ने अपने सभी ऑफिस खुले रखने का फैसला किया था. विभाग ने गुड फ्राइडे की छुट्टी समेत शनिवार और रविवार की छुट्टी भी कैंसिल कर दी थी. इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने गुड फ्राइडे के चलते इसी महीने पड़ने वाले लॉन्ग वीकेंड को कैंसिल कर दिया था. गुड फ्राइडे 29 मार्च को है. 30 मार्च को शनिवार और 31 मार्च को को फिर रविवार है इसलिए 3 दिन की लंबी छुट्टी पड़ रही थी. इससे वित्त वर्ष के अंत में विभाग के कई काम अटक जाते. 31 मार्च को वित्त वर्ष 2023-24 का अंत होने वाला है. इसी वजह से इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने कहा है कि देशभर के आईटी ऑफिस 29, 30 और 31 मार्च को खुले रहेंगे.

    सभी बैंकों को भेजे निर्देश में कहा गया है कि वित्त वर्ष एक अंत तक होने वाले ट्रांजेक्शन उसी साल दर्ज होने चाहिए, इसलिए सभी बैंकों को काम करने को कहा गया है. सभी बैंक 31 मार्च रविवार को अपने नियमित समय से खुलेंगे और बंद होंगे. शनिवार को भी सभी बैंक खुले रहेंगे. इसके अलावा एनईएफटी (NEFT) और आरटीजीएस (RTGS) ट्रांजेक्शन भी रात 12 बजे तक जारी रहेंगे. इसके अलावा सरकारी चेक की क्लीयरिंग के लिए भी विशेष प्रावधान किए जाएंगे. हालांकि स्टॉक मार्केट बंद रहेगा.

  • खरसिया पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च…निष्पक्ष एवं भय मुक्त वातावरण में आम चुनाव कराने का दिया संदेश….

    खरसिया पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च…निष्पक्ष एवं भय मुक्त वातावरण में आम चुनाव कराने का दिया संदेश….


      खरसिया। आम चुनाव 2024 की घोषणा के साथ ही जिले में आदर्श आचार संहिता प्रभावशील हो गई है । इसके साथ ही जिला प्रशासन व पुलिस अपनी तैयारियों में जुट गई है । प्रशासन व पुलिस पर चुनाव में कानून व्यवस्था बनाए रखने की बड़ी जिम्मेदारी होती है, इसी के मद्देनजर नगरवासियों को सुरक्षा का बोध कराने और आदर्श आचार संहिता का सख्ती से पालन सुनिश्चित कराने जिले के सभी थाना क्षेत्र अंतर्गत पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला। खरसिया में भी एसडीएम,एसडीओपी और थाना प्रभारियों ने स्थानीय प्रशासन के साथ क्षेत्र में फ्लैग मार्च कर रहवासियों को सुरक्षा संदेश दिया। खरसिया पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि चुनाव को निष्पक्ष और पारदर्शिता के साथ संपन्न कराने के लिए खरसिया प्रशासन व पुलिस पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।

  • IMC हेल्थ मेगा आयुर्वेदिक केंद्र का हुआ शुभारंभ

    IMC हेल्थ मेगा आयुर्वेदिक केंद्र का हुआ शुभारंभ


    खरसिया।  स्वदेशी कंपनी आईएमसी के मेगा आयुर्वेदिक केंद्र का उद्घाटन साहू मेडिकल स्टोर में किया गया। विदित हो कि डॉक्टर टी के साहू क्षेत्र के ख्याति प्राप्त स्त्रीरोग विशेषज्ञ हैं और विगत कई वर्षों से क्षेत्र वासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध करा रहे हैं।
    गौरतलब है कि आईएमसी जो की देश की स्वदेशी कंपनी हैं पिछले 16 सालो से भारत देश की बढ़ती समस्या बीमारी और बेरोजगारी पे लगातार काम कर रही है और प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना से प्रोत्साहित कंपनी है। रविवार को खरसिया के रायगढ़ रोड स्थित साहू मेडिकल स्टोर्स में इसका मेगा आयुर्वेदिक केंद्र का उद्घाटन नगर पालिका अध्यक्ष, पूर्व विधायक प्रत्याशी सहित नगर के गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में किया गया।


    मेगा आयुर्वेदिक केंद्र के उद्घाटन समारोह के मुख्य अथिति के रुप में आईएमसी कंपनी के डायरेक्टर क्राउन प्रेसिडेंट धर्मेद्र चौधरी ( जयपुर ),आईएमसी के छत्तीसगढ़ एम्बेसडर सर्वेश सिंह क्षत्रिय, चैयरमेन स्टार मिथिलेश पाठक, डॉक्टर टी के साहू, डॉक्टर जया साहू, डॉक्टर ममता साहू, डॉक्टर चित्रा विक्रम राठिया, मेगा आयुर्वेदिक केंद्र के संचालक राहुल साहू की उपस्थिति में वितरण केंद्र का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर स्टोर में आईएमसी के उत्पादों के बारे में बताया गया तथा लोगों को आयुर्वेद के बारे में भी बताया गया। आईएमसी के उत्पादों को लेकर लोगों में उत्साह देखने को मिला और लोगों ने मेगा स्टोर से आईएमसी के उत्पादों की खरीदी भी की।

  • लोकसभा चुनाव 2024: तारीखों के एलान के साथ लागू हुई चुनाव आचार संहिता, जानें छत्तीसगढ़ में कब होंगे चुनाव…

    लोकसभा चुनाव 2024: तारीखों के एलान के साथ लागू हुई चुनाव आचार संहिता, जानें छत्तीसगढ़ में कब होंगे चुनाव…

    चुनाव आयोग द्वारा शनिवार को लोकसभा चुनाव 2024 कार्यक्रम घोषित करने के साथ ही देश में चुनाव आचार संहिता तत्काल प्रभाव से लागू हो गयी है। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने संवाददाता सम्मेलन में बताया कि 18वीं लोकसभा के गठन के लिये 7 चरणों में चुनाव होंगे। छत्तीसगढ़ में पहले चरण के तहत 19 अप्रैल को चुनाव होंगे। चुनाव की तारीख के ऐलान के बाद आचार संहिता तत्काल प्रभाव से लागू हो गयी है।

    इसी के साथ ही सरकार ऐसा कोई नीतिगत फैसला नहीं कर सकेगी जो मतदाताओं के ‘फैसले’ को प्रभावित कर सके। उन्होंने बताया कि लोकसभा चुनाव के लिये 7 चरण के मतदान के बाद 4 जून को नतीजे आएंगे।

    मुख्य चुनाव आयुक्त ने बताया कि 543 लोकसभा सीटों पर होने वाले चुनाव में इस बार प्रत्येक मतदान केन्द्र पर वीवीपेट युक्त ईवीएम का इस्तेमाल किया जायेगा। इस बार 97 करोड़ मतदाता लोकतंत्र के महापर्व में हिस्सा लेंगे।

    2024 के लोकसभा चुनाव में मतदाता डेटा

    कुल मतदाता 96 करोड़ 88 लाख 21 हजार 926,पुरुष-49 करोड़ 72 लाख 31 हजार 994,महिला-47 करोड़ 15 लाख 41 हजार 888,ट्रांसजेंडर 48 हजार 44,दिव्यांग 88 लाख 35 हजार 449,जनसंख्या में मतदाता प्रतिशत-66.76%,मतदाता लिंगानुपात-948,18 से 19 साल के मतदाता-1 करोड़ 84 लाख 81 हजार 610,20 से 29 साल के मतदाता-19 करोड़ 74 लाख 37 हजार 610,80+ उम्र के मतदाता-1 करोड़ 85 लाख 92 हजार 918,100+ उम्र के मतदाता-2 लाख 38 हजार 791 है



    7 चरणों में होंगे लोकसभा चुनाव

    पहला चरण- 28 मार्च नोटिफिकेशन जारी होगा,नाम वापसी-30 मार्च, 19 अप्रैल को वोटिंग होगी। बिहार में लास्ट डेट नाम वापसी-2 अप्रैल को होगी। 4 जून को काउंटिंग होगी

    लोकसभा चुनाव के साथ ही 4 राज्यों में विधानसभा चुनाव

    4 राज्यों में विधानसभा चुनाव हैं। सिक्किम 2 जून, 32 सीट, ओडिशा 24 जून, 107 सीट, अरुणाचल 60 असेंबली सीट, आंध्र प्रदेश में विधानसभा चुनाव एकसाथ कराए जाएंगे।

    उप चुनाव 26 विधानसभाओं में होना है

    बाइ इलेक्शन- 26 असेंबली में बाईपोल होना है। बिहार, गुजरात, हरियाणा, झारखंड, त्रिपुरा, वेस्ट बंगाल, हिमाचल, राजस्थान, कर्नाटक तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश में बाईपोल होना हैं। 26-26 वैकेंसी पूरी कर रहे हैं। ये पार्लियामेंट्री इलेक्शन के साथ होंगे।

  • डॉक्टर प्रियंका वर्मा ने किया एसडीएम खरसिया का पदभार ग्रहण…

    डॉक्टर प्रियंका वर्मा ने किया एसडीएम खरसिया का पदभार ग्रहण…



    खरसिया। जिले की संयुक्त कलेक्टर डॉक्टर प्रियंका वर्मा ने खरसिया अनुविभागीय अधिकारी (रा.) का पदभार ग्रहण कर लिया है। विदित हो संयुक्त कलेक्टर डॉक्टर प्रियंका वर्मा इससे पूर्व सूरजपुर में अपनी सेवाएं दे रही थी।

    गौरतलब है कि नवपदस्थ एसड़ीएम डॉक्टर प्रियंका वर्मा ने तहसील कार्यालय पहुँचकर विधिवत कार्यभार ग्रहण कर लिया है। विदित हो कि पूर्व एसडीएम रोहित सिंह का तबादला होने के बाद जिला कलेक्टर ने संयुक्त कलेक्टर डॉक्टर प्रियंका वर्मा को खरसिया एसडीएम की कमान सौंपी है, 2015 बैच की सुश्री प्रियंका वर्मा इससे पूर्व बालोद, कवर्धा सूरजपुर जैसी जगहों पर कार्य कर चुकी हैं। नवपदस्थ एसड़ीएम डॉक्टर प्रियंका वर्मा ने प्रेस क्लब खरसिया के पत्रकारों से मुलाकात के दौरान बताया कि राजस्व संबंधित पुराने प्रकरणों का निपटारा सहित अनुविभाग के पेंड़िंग मामलों को निपटाना उनकी प्राथमिकता होगी वहीं जिला कलेक्टर के मंशानुरूप क्षेत्र के विकास के लिये सदैव तत्पर रहूंगी। वहीं उन्होंने बताया कि क्षेत्र में हो रहे अवैध उत्खनन, अवैध रूप से गिराये जा रहे फ्लाई एश सहित अन्य अवैध मामलों पर तत्परता से कार्यवाही की जायेगी, साथ ही उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान क्षेत्र में अमन चैन व्याप्त रहे तथा निर्वाचन का कार्य शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हो इसके लिए अनुविभाग के अधिकारियों कर्मचारियों सहित क्षेत्र की जनता के साथ समन्वय बनाकर कार्य किया जाएगा।
    युवा अधिकारी की नियुक्ति से क्षेत्र की जनता में उम्मीद जगी है कि पेंड़िंग राजस्व मामलों का जल्द निपटारा होने के साथ साथ क्षेत्र में हो रहे अवैध उत्खनन, सरकारी जमीनों पर हो रहे अवैध कब्जा जैसे मामलों पर रोक लगेगी साथ ही राजस्व विभाग में फैले भ्रष्टाचार पर भी अंकुश लगेगा।

  • फिल्म अभिनेत्री पूजा गौर के हाथो मिला रायगढ़ जिले से पत्रकार पूजा जायसवाल को नारी शक्ति अवार्ड

    फिल्म अभिनेत्री पूजा गौर के हाथो मिला रायगढ़ जिले से पत्रकार पूजा जायसवाल को नारी शक्ति अवार्ड



    बॉलीवुड अभिनेत्री पूजा गौर एवं जनप्रतिनिधियों की  उपस्थिति में इशिका फाउंडेशन का ग्रैंड फिनाले प्रोग्राम सम्पन्न

    बिलासपुर। अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में अन एकेडमिक सेंटर नारी आज के युग की का चार दिवसीय कार्यक्रम का समापन हुआ, जिसमे प्रतिभा सम्मान ,टैलेंट शो, मदर चाइल्ड रनवे के साथ सांस्कृतिक रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई, जिसमे कलाकारों द्वारा विभिन्न कलाकारी की प्रस्तुति दी गई ।
    इशिका फाउंडेशन और बियोंड एंटरटेनमेंट के बैनर तले इस कार्यक्रम में सेलिब्रिटी पूजा गौर ,जनप्रतिनिधि गण, प्रशासनिक अधिकारी , एवं विधायक अमर अग्रवाल भी सम्मिलित हुए। कार्यक्रम स्थल लखीराम ऑडिटोरियम में काफी संख्या में लोग अपनी चहेती प्रतिज्ञा यानी  पूजा गौर की झलक पाने को मौजूद थे। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धियां हासिल करने वाली महिलाओं को अवार्ड से सम्मानित किया गया, इसी कड़ी में खरसिया की पूजा जायसवाल का भी सम्मान करते हुए उन्हें अवार्ड दिया गया। ज्ञात हो कि महिला दिवस के अवसर पर रायगढ़ पुलिस कप्तान दिव्यांग पटेल ने भी पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पूजा को सम्मानित किया था। कार्यर्कम के अंत में पुलिस प्रशासन द्वारा महिलाओ को सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण टिप्स  भी दिए गए।