Author: Sunil Agrawal

  • धूमधाम से मनाया गया महाशिवरात्रि का पर्व, शिवालयों में उमड़ी श्रद्वालुओं की भीड…

    धूमधाम से मनाया गया महाशिवरात्रि का पर्व, शिवालयों में उमड़ी श्रद्वालुओं की भीड…

    खरसिया। महाशिवरात्रि का पावन पर्व 21 फरवरी को खरसिया क्षेत्र में अत्यंत ही धार्मिक वातावरण में धूमधाम के साथ मनाया गया। इस दौरान शिव मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ देखी गई, देवो के देव कहे जाने वाले महादेव की उपासना का पर्व महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रो के शिवालयों में अल सुबह से शिवभक्तों का भारी भीड़ देखने को मिली। वहीं नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रो में शिव मंदिरों को लोगों द्वारा महाशिवरात्रि पर्व के पहले विषेश साज सज्जा की गई थी। जहां मंदिरों के गर्भगृह को फुलमालाओं से सजाया गया था वहीं दीवारों में रंगीन झालरों की सजावट की गई थी। महाशिवरात्रि के अवसर पर दिन भर मंदिरों में शिवभक्तों का तांता लगा रहा। विदित हो कि प्रतिवर्ष फागुन मास के कृष्ण पक्ष को चतुर्दशी को महाशिवरात्रि का पर्व धूमधाम से मनाया जाता है। शिव भक्तों को इस दिन का विषेश रूप से इंतजार रहता है। इस बार यह पर्व 21 फरवरी को मनाया गया। इस पावन पर्व पर शिव मंदिरों में अल सुबह से ही भक्तों की भीड उमडना प्रारंभ हो गई था जो दोपहर तक जारी रहा। शहर के मौहापाली रोड स्थित निकले हुए महादेव मंदिर, भगत तालाब स्थित शिव मंदिर, स्टेशन चौक स्थित शिव मंदिर, सुखरू तालाब स्थित शिव मंदिर, गोशाला तालाब स्थित शिवालयों में श्रद्धालुओं द्वारा चंदन लगाकर शिवलिंग की पूजा अर्चना की गई। महाशिवरात्रि पर्व पर भगवान शिव को जलाभिषेक करने के लिए शहर व ग्रामीण क्षेत्र के शिवालय में भरी भीड़ देखने को मिली। पूरे क्षेत्र में महाशिवरात्रि पर्व धूमधाम से मनाया गया। शिव मंदिरों में गूंजे मंत्र और भजनों की ध्वनि भक्तों को बरबस ही अपनी ओर आकर्षित कर रही थी। इस महा पुण्यदाई पर्व पर हर कोई अपनी अभिलाषाएं महादेव से पूर्ण करवाने की लालसा रखते हैं। कोई बिल्वपत्र तो कोई अक्षत-चावल लेकर, कोई कच्चा दूध लेकर तो कोई मनचाही मिठाई लेकर भोलेनाथ को समर्पित किये। वर्षों से अपनी अपूर्ण अभिलाषाओं की पूर्ति का वरदान पाकर लौटे। इस अवसर पर कुंवारी कन्याएं अपने भावी जीवन के लिए मनचाहा वरदान पाने हेतु 108 बिल्व पत्रों पर ओम नमः शिवाय लिखकर शिव को अर्पित कर रहे किये। तो कोई भक्त उपवास रखकर अपने इष्ट को रिझाने का प्रयत्न किये। शिव मंदिरों में कहीं अखंड रामायण का पाठ चल रहा था तो कहीं शिव संकीर्तन और शिव पुराण का पाठ चल रहा था। क्षेत्र के सभी मंदिर में शिव भजनों से गुंजायमान रहे। पुराणों में कहा जाता है आज के दिन भोलेनाथ का विवाह माँ पार्वती से हुआ था। अतः आज वे अपने भक्तों को मनचाहा वरदान प्रसन्नता से देते हैं। श्रद्धा के साथ यथासंभव कुछ भी शिव को अर्पित करें या फिर भावना पूर्वक उनके चरणों में शीश नवाएं तो वह असंभव को भी सुलभ कर देते हैं।

    भगत तालाब में हुयी विशेष पूजा, देर रात तक चलता रहा भजनों का दौर

    अंचल ही नही वरन प्रदेश भर में मछली तालाब के नाम से प्रसिद्व भगत तालाब स्थित शिवमन्दिर में शिव मण्ड़ल के द्वारा महाशिवरात्रि का पर्व बहुत ही धूमधाम से मनाया गया, पुरषोत्तम अग्रवाल, विजय अग्रवाल, पवन अग्रवाल, दिनदयाल अग्रवाल, सुनील अग्रवाल, मुकेश अंगनूराम, श्याम सुन्दर अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, दिलीप शर्मा, आकाश शर्मा सहित शिव परिवार के सदस्यों के द्वारा इस अवसर पर भगवान भोलेनाथ का श्रृंगार किया गया तथा उनका दुध से अभिषेक किया गया, इस दौरान देर रात तक शिव मन्दिर में भक्तों के द्वारा भजन तथा कीर्तन किया गया, रात्रि लगभग 9 बजे बाबा की आरती कर सैंकड़ों भक्तों को बाबा भालेनाथ का प्रसाद वितरण किया गया।

  • लुटेरी दुल्हन रिटायर्ड अफसर का पूरा माल लेकर हुई फुर्र, बुढ़ापे में शादी का शौक पड़ा बेहद महंगा….

    लुटेरी दुल्हन रिटायर्ड अफसर का पूरा माल लेकर हुई फुर्र, बुढ़ापे में शादी का शौक पड़ा बेहद महंगा….

    बिलासपुर। रिटायर अफसर को बुढ़ापे में शादी महंगी पड़ गयी। लूटेरी दुल्हन ने अफसर से 40 लाख रुपये तो ठगे ही कार भी लेकर फरार हो गयी। अब इस मामले आईजी से शिकायत के बाद पुलिस जांच कर रही है। फूड विभाग में अफसर रहे एमएल पस्टारिया 77 साल के हैं, और अपनी अकेली की जिंदगी से परेशान होकर कुछ दिन पहले ही उन्होंने एक महिला से शादी रचायी थी। कुछ सालों पहले उनकी पत्नी की मौत हो गयी थी, जिसके बाद उन्होंने मैट्रोमानियल साइट पर अपना सीवी डाला था।



    इसी सीवी के बाद एक महिला ने उनसे संपर्क किया और शादी के लिए हामी भरी। महिला ने खुद का नाम आशा बताया। दिसंबर 2016 में दोनों मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री विधवा एवं परित्याक्ता कन्यादान योजना के तहत दोनों ने शादी की और फिर दोनों बिलासपुर के बंधवापारा में आ गये। इस दौरान आशा देवी बीच-बीच में किसी ना किसी बहाने से मायके के नाम पर जाती रही। महिला ने इस दौरान घूमने के नाम पर एक कार भी लोन से खरीदवा लिया।

    महिला के साथ आशीष व राहुल नाम के युवक भी आते थे, जिसे महिला अपना रिश्तेदार बताया करती थी। महिला ने रिटायर अफसर को झांसा दिया कि उसके नाम पर काफी जमीन है, जो बंधक पड़े हुए हैं। वो अपने रिश्तेदार को जमीन बेचना चाहती है, जिसका सौदा भी वो करोड़ों में कर चुकी है। महिला ने कहा कि बेचने के लिए पहले उसे अपनी जमीन छुडानी पड़ेगी। इस बहाने से एमएल पस्टरिया वो पैसे लेते रही। करीब 40 लाख रुपये वो अब तक ले चुकी थी। रिटायर फौजी ने महिला की बात पर विश्वास पर जेवर बेचकर और उधार लेकर पैसे दिये । करीब चार महीने पहले वो जमीन का सौदा कराने के नाम पर गयी और फिर नहीं लौटी। महिला जाते-जाते कार भी ले गयी।

  • घर बुलाकर किया दुष्कर्म, राजधानी की घटना… महिला डॉक्टर को अस्पताल बनवाने का दिया झांसा, आरोपी गिरफ्तार….

    घर बुलाकर किया दुष्कर्म, राजधानी की घटना… महिला डॉक्टर को अस्पताल बनवाने का दिया झांसा, आरोपी गिरफ्तार….

    रायपुर। राजधानी के कबीर नगर थाना इलाके में एक महिला डॉक्टर ने रेप का केस दर्ज कराया है. शादीशुदा महिला डॉक्टर का आरोप है कि देवेंद्र कुशवाह अस्पताल बनवाने का झांसा देकर उसे अपने घर बुला लिया और कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर उसके साथ शारीरिक शोषण किया. अश्लील वीडियो बनाकर उसे बार-बार अपने पास बुलाने लगा और साथ में ही रखने लगा. जब महिला के परिजनों को इस बारे में पता चला, तो उन्होंने आरोपी की जमकर पिटाई कर दी. मामला पुलिस के संज्ञान में आने के बाद इस पूरे मामले का खुलासा हुआ. महिला डॉक्टर के शिकायत के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

    आज़ाद चौक सीएसपी सुनील शर्मा ने मुताबिकि पीड़िता महिला एक होम्योपैथी डॉक्टर है. महिला की शादी हो चुकी है और एक बच्चा भी है. आरोपी देवेंद्र सिंह कुशवाहा उत्तर प्रदेश का रहने वाला है और उसकी भी शादी हो चुकी है. उसके दो बच्चे हैं. कुशवाहा महिला के पास इलाज करवाने जाता था. इलाज के दौरान महिला को आरोपी ने अपने आप को एक निजी स्टील कंपनी का सीईओ होना बताया और महिला को अस्पताल बनवाने में मदद करने की बात कही. महिला को अपने जाल में फसाने के बाद आरोपी ने महिला को कहा मेरे ऑफिस आओ वही डिस्कस करते हैं.आरोपी के बुलावे पर महिला डॉक्टर दिसंबर महीने में उसके घर पहुंची थी. बातचीत के दौरान आरोपी ने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया. जिसे पीते ही महिला बेहोश हो गई. जिसके बाद उसने महिला का शारीरिक शोषण किया. अश्लील वीडियो बनाकर डरा-धमकाकर महिला को अपने पास रखने लगा और बार-बार अपने पास मिलने बुलाता था.इतना ही नहीं महिला से उसके कहने पर अपने पति के खिलाफ दहेज मांगना और मानसिक प्रताड़ना का झूठा केस भी दर्ज करवा दिया था. जिसका सोमवार को काउंसलिंग था. इसी सिलसिले में महिला थाने आई थी. ये महिला की तीसरी काउंसिलिंग थी. महिला के साथ उसके माता- पिता और उसके भाई था.
    महिला अपनी साथ हुई घटना की आपबीती अपने परिजनों को बताई. जिसके बाद महिला और उसके परिजनों ने आरोपी को पकड़कर पिटाई कर दी. यह मामला पुलिस के संज्ञान में आया, फिर महिला डॉक्टर ने कबीर नगर थाने में आरोपी देवेंद्र सिंह कुशवाह के खिलाफ अपराध दर्ज कराया. आरोपी को भी चोटें आई थी तो उसके बयान के बाद महिला के परिजनों पर भी कानून हाथ में लेने पर एफआईआर दर्ज किया गया. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 323, 342, 376, 506, 384 का अपराध दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है.

  • खुलासे के बाद ऊर्जा विभाग के प्रमुख सचिव हुए सख्त, स्टेट पॉवर कंपनी के अध्यक्ष से मांगी जानकारी, कड़ी कार्रवाई के दिए निर्देश

    खुलासे के बाद ऊर्जा विभाग के प्रमुख सचिव हुए सख्त, स्टेट पॉवर कंपनी के अध्यक्ष से मांगी जानकारी, कड़ी कार्रवाई के दिए निर्देश

    रायपुर. छत्तीसगढ़ के विद्युत विभाग में एक निजी न्यूज चैनल की ओर से किए गए स्टिंग ऑपरेशन के बाद हुए खुलासे से हड़कंप मचा हुआ है. खुलासे के बाद विभाग की ओर से पांच अधिकारियों को निलंबित किया गया है. वहीं इस मामले में ऊर्जा विभाग के प्रमुख सचिव गौरव द्विवेदी और सख्त हो गए हैं. उन्होंने छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनी के अध्यक्ष शैलेंद्र शुक्ला से अब  तक की गई कार्रवाई की विस्तृत जानकारी मांगी है. साथ ही निम्न बिंदुओं पर कार्रवाई सुनिश्चित कर विवरण प्रस्तुत करने को कहा है.

    1. इस प्रकरण में उल्लेखित समस्त क्षेत्रों के एस.ई, ई.ई और एस.डी.ओ. स्तर के अधिकारियों के अपर्याप्त पर्यवेक्षण के लिये कारण बताओं नोटिस जारी करे.
    2. सी.ई. स्तर के एक अधिकारी को पूरे राज्य में गत 06 माह में किये गये संधारण शेड्यूल के विरुद्ध वास्तविक कटौती का विश्लेषण करने हेतु निर्देशित करें और आगामी तीन दिवस में इस संबंध में विस्तृत प्रतिवेदन प्रस्तुत करें.
    1. शेड्यूल अनुसार होने वाली विद्युत कटौती की जानकारी नियमतः समाचार पत्रों, स्थानीय टी.व्ही. चैनलों एवं समाचार पोर्टलों पर विज्ञप्ति के रूप में प्रसारित किया जाना सुनिश्चित करें. साथ ही उपभोक्ताओं को एस.एम.एस. के माध्यम से समय पर विद्युत कटौती कार्यकम से अवगत कराया जाना सुनिश्चित करें.
    2. विगत 6 माह में विद्युत कटौती की प्राप्त शिकायतों का विस्तृत विश्लेषण किया जाए और विश्लेषण के आधार पर प्रणाली में सुधार हेतु आवश्यक प्रस्ताव प्रस्तुत करें.
  • मिनिषा लांबा ने मचाई गूगल पर तबाही, अपनी बिकिनी पिक्स से खिंच रही अपनी ओर….

    मिनिषा लांबा ने मचाई गूगल पर तबाही, अपनी बिकिनी पिक्स से खिंच रही अपनी ओर….

    मुंबई। मिनिषा लांबा ने अपनी BIKINI फोटो से पूरे इंटरनेट जगत खासकर गूगल में तबाही मचा रखी है. मिनिषा के लाखों ऐसे फैंस है जो उन्हें गूगल पर अलग-अलग कपड़ों में देखना पसंद करते हैं, खासकर उनकी बिकिनी फोटो फैंस को ज्यादा पसंद आ रही है।

    मिनिषा फिल्मों से लेकर बिग बॉस 8 तक का सफर तय करने के साथ साथ वह रणबीर कपूर संग रोमांस भी कर चुकी हैं. आज वह बेशक फिल्मों की लाइमलाइट से दूर हो लेकिन सोशल मीडिया की हैडलाइन में बनी रहती हैं. ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर मिनिषा लांबा खूब सेक्सी, बिकिनी और हॉट फोटो फैंस के साथ साझा करती हैं. हॉटनेस के मामले में वह दूसरी हीरोइनों और मॉडल्स को आज भी मात देती हैं।

    बता दें मिनिषा लंबा शुरुआत में जर्निलिस्ट बनने का ख्वाब रखती थीं लेकिन फिर उन्होंने मॉडलिंग की राह पकड़ ली. इतना ही नहीं मिनिषा लंबा ने स्कूली पढ़ाई श्रीनगर से और फिर दिल्ली के मिरांडा कॉलेज से अपनी आगे की पढ़ाई पूरी की. खास बात ये है कि दिल्ली में पढ़ाई के दौरान ही उन्हीं पहली फिल्म का ऑफर मिला था।

  • छेड़छाड़ की पीड़िता ने खुद को आग लगाकर की खुदकुशी की कोशिश,हालत गंभीर… 90 फीसदी जली…

    छेड़छाड़ की पीड़िता ने खुद को आग लगाकर की खुदकुशी की कोशिश,हालत गंभीर… 90 फीसदी जली…

    लोरमीचिल्फी चौकी के ग्राम बोड़तराकला में छेड़छाड़ की पीड़ित नाबालिग ने मंगलवार को केरोसिन उड़ेला आग लगा ली. आग लगने के बाद चीख सुनकर पड़ोसी पहुंचे और आग बुझाई. युवती को गंभीर हालत में लोरमी अस्पताल में भर्ती कराया गया. प्राथमिक उपचार के बाद उसे बिलासपुर सिम्स रेफर कर दिया गया।

    पूरा मामला चिल्फी चौकी का है, जहां 14 वर्षीय नाबालिग घर में अकेली थी. इस दौरान उन्होंने अपने शरीर में केरोसिन डालकर आत्महत्या करने की कोशिश की. जिसे परिजन और पड़ोसियों ने 108 की मदद से लोरमी अस्पताल में भर्ती कराया.
    डॉक्टर दिनेश साहू ने बताया कि नाबालिक 90 प्रतिशत तक जल चुकी है. जिसे प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बिलासपुर सिम्स रेफर कर दिया गया. वहीं इस दौरान नाबालिग का बयान नायब तहसीलदार माहेश्वर उइके द्वारा लिया गया।

    मामले को लेकर चिल्फी चौकी प्रभारी संजीव ठाकुर ने बताया कि अबतक युवती के द्वारा आत्महत्या करने की प्रयास के कारण अज्ञात है. साथ ही मामले की बारीकी से जांच की जा रही है।

    आपको बता दें कि नाबालिग युवती ने बीते 15 दिसंबर को चिल्फी चौकी में गांव के ही दो युवकों पर रात में घर के सामने से अपहरण कर छेड़छाड़ करने की शिकायत की थी. इस शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी भागवत जायसवाल और जानशन निषाद को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था. अभी दोनों आरोपी की जमानत नहीं हुई है।

  • PDS चावल में हेराफेरी मामला : नान प्रभारी, शाखा प्रबंधक और चौकीदार समेत 5 के खिलाफ FIR दर्ज

    PDS चावल में हेराफेरी मामला : नान प्रभारी, शाखा प्रबंधक और चौकीदार समेत 5 के खिलाफ FIR दर्ज

    रायपुर। पीडीएस के चावल में हेरफेर के मामले में जांच कमेट के अनुशंसा के बाद दोषियों पर गाज गिर गई है. बोड़ला पुलिस ने नान प्रभारी, शाखा प्रबंधक और चौकीदार समेत 5 के खिलाफ FIR दर्ज कर लिया है. मामला कवर्धा जिले के बोड़ला ब्लॉक का है.

    दरअसल पीडीएस चावल के हेराफेरी मामले में गठित की गई 7 सदस्यीय जांच कमेटी ने जांच पूरी कर मंगलवार को अपना प्रतिवेदन शासन को सौंप दिया था. जिसमें इन पांचों को दोषी माना गया था. अपनी रिपोर्ट में कमेटी ने सभी दोषियों के खिलाफ एफआईआर कराए जाने की अनुशंसा की थी. जिसके बाद पुलिस ने नान के केन्द्र प्रभारी शशिकांत रात्रे, शाखा प्रबंधक बोड़ला हेमंत कुमार राज, चौकीदार विनायक चंद्राकर के साथ ही ट्रांसपोर्टर अरविंदर सिंह छाबड़ा, ट्रक ड्राइवर जागेश्वर पटेल के एफआईआर दर्ज किया है।

    बता दें कि मामला 25 जनवरी 2020 का है, बोड़ला के आशाफ्यूल्स के पास प्रशासन की टीम ने छापा मारकर तीन ट्रक चावल जब्त किया था. जब्त किये गए ट्रकों में 60 क्विंटल चावल कम पाया गया था. जिसकी कीमत 2 लाख 40 हजार है. मामले में अब पांच लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर लिया गया है।

  • दिल का दौरा पड़ने पर प्रभावी सीपीआर से बचायी जा सकती है मरीज की जान, विशेषज्ञों ने बताया बेसिक और एडवांस कॉर्डियक लाइफ सपोर्ट के बारे में

    दिल का दौरा पड़ने पर प्रभावी सीपीआर से बचायी जा सकती है मरीज की जान, विशेषज्ञों ने बताया बेसिक और एडवांस कॉर्डियक लाइफ सपोर्ट के बारे में

    रायपुर। अचानक पड़ने वाला दिल का दौरा वर्तमान समय की सबसे बड़ी समस्या बनती जा रही है. प्रतिवर्ष लगभग 1,50,000 लोग अचानक दिल के दौरे से मरते हैं. इसमें लगभग 75-80 प्रतिशत लोगों को दिल का दौरा घर पर आता है और लगभग 95 प्रतिशत लोगों की अस्पताल पहुंचने से पहले ही मृत्यु हो जाती है. निष्क्रिय जीवन प्रणाली, खान-पान, बढ़ता तनाव, दुर्घटनाएं एवं मोटापा इसके मुख्य कारण हैं. यह देखा गया है कि अधिकांशतः दिल के दौरे के मरीजों को समय पर प्रभावकारी कॉर्डियो पल्मोनरी रिससिटेशन (हृदय फुफ्फसीय/फेफड़ा पुनर्जीवन प्रक्रिया) से बचाया जा सकता है. यह बातें डॉ. भीमराव अम्बेडकर अस्पताल के डिपार्टमेंट ऑफ एनेस्थेसियोलॉजी एंड क्रिटिकल केयर द्वारा अस्पताल के टेलीमेडिसीन हॉल में आयोजित “ग्यारहवीं बेसिक एंड एडवांस्ड कॉर्डियक लाइफ सपोर्ट प्रशिक्षण कार्यक्रम” के तीसरे दिन एनेस्थेसिया विशेषज्ञ तथा एडवांस कॉर्डियक लाईफ सपोर्ट कोर्स की मुख्य ट्रेनर डॉ. प्रतिभा जैन शाह ने कही. चूंकि दिल का दौरा किसी भी व्यक्ति को किसी भी समय, किसी भी स्थान पर हो सकता है तथा दौरा पड़ने के 3 से 5 मिनट तक ही मस्तिष्क काम करता है. अतः डॉक्टरों के साथ-साथ जन सामान्य को भी रिससिटेशन यानी पुनः होश में लाने की प्रक्रिया के तरीकों की जानकारी होना अति आवश्यक है. कॉर्डियो पल्मोनरी रिससिटेशन यानी सीपीआर हृदय तथा फेफड़ों को पुर्नजीवित करने की प्रक्रिया है. इसमें छाती के मध्य में दोनों हाथों की हथेली से 30 बार नीचे की तरफ दबाव डाला जाता है तथा 2 बार कृत्रिम श्वांस दी जाती है. यदि आप कृत्रिम श्वांस नहीं दे पा रहे हैं तो केवल छाती पर लगातार दबाव देकर भी उस मरीज की जान बचा सकते हैं।

    बुधवार को बीएलएस (बेसिक लाइफ सपोर्ट) एवं एसीएलएस (एडवांस कॉर्डियक लाइफ सपोर्ट) कोर्स प्रशिक्षण के आखिरी दिन सभी प्रतिभागियों को मैनीकिन (चिकित्सकीय उद्देश्यों के अध्ययन के लिये बनाये गये त्रिआयामी मॉडल) पर प्रैक्टिस कराया गया. इसके बाद सभी प्रतिभागियों की परीक्षा ली गयी जिसमें तीन दिनों तक प्राप्त प्रशिक्षण को मौखिक तथा प्रायोगिक तौर पर बताना था. परीक्षा में उत्तीर्ण प्रतिभागियों को अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन से सर्टिफिकेट जारी किये गये जो 2 वर्ष के लिए मान्य है. एनेस्थेसिया विभागाध्यक्ष डॉ. के. के. सहारे के मार्गदर्शन में आयोजित हुये तीन दिवसीय कार्यक्रम में कोर्स का प्रशिक्षण देने के लिये विशेषज्ञों की टीम अहमदाबाद, गुजरात से आयी थी जिसमें डॉ. विरल शाह, डॉ. पल्टियल पैलेट, डॉ. मेहुल गज्जर के साथ डॉ. सुजोय दास ठाकुर ने कोर्स का प्रशिक्षण दिया।

  • बीमा कंपनी ने नहीं दिया बाइक का क्लेम दस्तावेज जमा नहीं करने का बहाना बनाया, फोरम ने सुनाया यह फैसला…

    बीमा कंपनी ने नहीं दिया बाइक का क्लेम दस्तावेज जमा नहीं करने का बहाना बनाया, फोरम ने सुनाया यह फैसला…

    दुर्ग। पॉलिसी धारक की ओर से बीमा निराकरण संबंधी आवश्यक दस्तावेज जमा नहीं किये जाने का कारण बताते हुए बीमा कंपनी ने दुर्घटनाग्रस्त मोटरसाइकिल की क्षति का दावा भुगतान नहीं किया. इसे निराधार पाते हुए जिला उपभोक्ता फोरम के अध्यक्ष लवकेश प्रताप सिंह बघेल, सदस्य राजेन्द्र पाध्ये व लता चंद्राकर ने एचडीएफसी एर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी पर 11546 रुपये हर्जाना लगाया।

    यह था मामला

    खुर्सीपार भिलाई निवासी अधिवक्ता हेमंत कुमार मिश्रा की मोटरसाइकिल दिनांक 25 फरवरी 2017 को दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसके बाद बीमा कंपनी के टोल फ्री नंबर पर क्लेम रजिस्टर्ड कराने के बाद बीमा कंपनी के सर्वेयर रमेश कुमार पटेल ने सर्विस सेंटर में जाकर गाड़ी चेक की और परिवादी से गाड़ी के कागजात, इंश्योरेंस पेपर, आरसी बुक, ड्राइविंग लाइसेंस की कॉपी लेते हुए वाहन की फोटोग्राफी की और यह आश्वासन दिया कि जल्दी ही बीमा क्लेम मिल जाएगा परंतु परिवादी को बीमा क्लेम प्राप्त नहीं हुआ। सर्वेयर को फोन करने पर उसने परिवादी का फोन नहीं उठाया। बीमा कंपनी और सर्वेयर परिवादी को बार-बार घुमाते हुए दस्तावेजों की मांग करते रहे जबकि परिवादी ने पहले ही दस्तावेज दे दिए थे साथ ही सर्वेयर को व्हाट्सएप के द्वारा भी कागजातों की कॉपी भेजी गई थी। परिवादी ने दोबारा 11 अप्रैल 2017 को फिर से दस्तावेजों को जमा कराया, इसके बाद भी उसे दावा राशि का भुगतान नहीं किया गया।
    अनावेदक बीमा कंपनी ने प्रकरण में यह बचाव लिया कि सर्वेयर ने बीमित वाहन की क्षति के आंकलन हेतु आवश्यक दस्तावेजों की मांग परिवादी से की परंतु परिवादी ने सर्वेयर को दस्तावेज प्रदान नहीं किए इसके बाद लगातार बीमा कंपनी ने परिवादी को पत्र लिखे गए परंतु परिवादी ने फिर भी दस्तावेज नहीं दिए इसलिए आवश्यक दस्तावेजों के अभाव में परिवादी का दावा बंद कर दिया।

    फोरम का फैसला

    प्रकरण में प्रस्तुत दस्तावेजों एवं प्रमाणों के आधार पर जिला उपभोक्ता फोरम के अध्यक्ष लवकेश प्रताप सिंह बघेल, सदस्य राजेन्द्र पाध्ये व लता चंद्राकर ने उपभोक्ता के प्रति बीमा कंपनी द्वारा सेवा में निम्नता का कृत्य किया जाना प्रमाणित पाया। फोरम ने विचारण के दौरान यह पाया कि सर्विस सेंटर ईशान ऑटो वर्ल्ड के संचालक पंकज पांडे के शपथपत्र अनुसार उसके समक्ष ही परिवादी ने सर्वेयर को वाहन के समस्त आवश्यक दस्तावेज प्रदान किए थे। प्रकरण में सर्वेयर के अनुपस्थित रहा, इस कारण उसके संबंध में परिवादी द्वारा लगाए गए आक्षेपों को सत्य माना गया और सर्विस सेंटर संचालक के सर्वेयर को संपूर्ण दस्तावेज प्रदान किए जाने संबंधी बयान के आधार पर यह प्रमाणित हुआ कि बीमा कंपनी के सर्वेयर को परिवादी ने संपूर्ण दस्तावेज प्रदान कर दिए थे, इसके बाद भी सर्वेयर ने ना तो वाहन का सर्वे किया और ना ही बीमा दावा संबंधी प्रक्रिया में कोई सहयोग किया। इस कारण परिवादी अपनी दावा राशि से वंचित हो गया। सर्वेयर परिवादी के प्रति नहीं बल्कि बीमा कंपनी के प्रति उत्तरदायी है परंतु इससे ग्राहक को कोई सरोकार नहीं है। यदि परिवादी ने समुचित संपूर्ण दस्तावेज प्रदान कर दिए थे तो उससे बार-बार दस्तावेज मांगे जाने का कोई औचित्य नहीं था। अनावेदक बीमा कंपनी ने परिवादी के प्रति सेवा में निम्नता की है।
    जिला उपभोक्ता फोरम के अध्यक्ष लवकेश प्रताप सिंह बघेल, सदस्य राजेन्द्र पाध्ये व लता चंद्राकर ने संयुक्त रूप से फैसला सुनाते हुए एचडीएफसी एर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी पर 11546 रुपये हर्जाना लगाया, जिसके तहत बीमा दावा राशि 8546 रुपये, मानसिक पीड़ा की क्षतिपूर्ति स्वरूप रु. 2000 तथा वाद व्यय के रुप में 1000 रुपये देना होगा एवं दावा राशि पर 6 प्रतिशत वार्षिक दर से ब्याज भी देय होगा।

  • बिलासपुर स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी… संदेही गिरफ्तार…

    बिलासपुर स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी… संदेही गिरफ्तार…

    बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले एक संदेही युवक को आरपीएफ-जीआरपी की संयुक्त टीम ने हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

    जीआरपी सूत्रों ने बताया कि हाल ही में ट्वीटर एकाउंट में एक युवक ने बिलासपुर रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी दी थी। इसके बाद से ही आरपीएफ (रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स) तथा जीआरपी (गर्वेमेंट रेलवे पुलिस) की संयुक्त टीम ट्वीट करने वाले संदेही की तलाश में जुट गए थे। बताया जाता है कि तकनीशियनों की मदद से संयुक्त टीम ने एक संदेही युवक को हिरासत में लिया है तथा उससे पूछताछ शुरू कर दिया है।