लुटेरी दुल्हन रिटायर्ड अफसर का पूरा माल लेकर हुई फुर्र, बुढ़ापे में शादी का शौक पड़ा बेहद महंगा….

Written by

in

बिलासपुर। रिटायर अफसर को बुढ़ापे में शादी महंगी पड़ गयी। लूटेरी दुल्हन ने अफसर से 40 लाख रुपये तो ठगे ही कार भी लेकर फरार हो गयी। अब इस मामले आईजी से शिकायत के बाद पुलिस जांच कर रही है। फूड विभाग में अफसर रहे एमएल पस्टारिया 77 साल के हैं, और अपनी अकेली की जिंदगी से परेशान होकर कुछ दिन पहले ही उन्होंने एक महिला से शादी रचायी थी। कुछ सालों पहले उनकी पत्नी की मौत हो गयी थी, जिसके बाद उन्होंने मैट्रोमानियल साइट पर अपना सीवी डाला था।



इसी सीवी के बाद एक महिला ने उनसे संपर्क किया और शादी के लिए हामी भरी। महिला ने खुद का नाम आशा बताया। दिसंबर 2016 में दोनों मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री विधवा एवं परित्याक्ता कन्यादान योजना के तहत दोनों ने शादी की और फिर दोनों बिलासपुर के बंधवापारा में आ गये। इस दौरान आशा देवी बीच-बीच में किसी ना किसी बहाने से मायके के नाम पर जाती रही। महिला ने इस दौरान घूमने के नाम पर एक कार भी लोन से खरीदवा लिया।

महिला के साथ आशीष व राहुल नाम के युवक भी आते थे, जिसे महिला अपना रिश्तेदार बताया करती थी। महिला ने रिटायर अफसर को झांसा दिया कि उसके नाम पर काफी जमीन है, जो बंधक पड़े हुए हैं। वो अपने रिश्तेदार को जमीन बेचना चाहती है, जिसका सौदा भी वो करोड़ों में कर चुकी है। महिला ने कहा कि बेचने के लिए पहले उसे अपनी जमीन छुडानी पड़ेगी। इस बहाने से एमएल पस्टरिया वो पैसे लेते रही। करीब 40 लाख रुपये वो अब तक ले चुकी थी। रिटायर फौजी ने महिला की बात पर विश्वास पर जेवर बेचकर और उधार लेकर पैसे दिये । करीब चार महीने पहले वो जमीन का सौदा कराने के नाम पर गयी और फिर नहीं लौटी। महिला जाते-जाते कार भी ले गयी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More posts