Author: Sunil Agrawal

  • आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ छत्तीसगढ़ रायपुर द्वारा 7 सूत्रीय मांगों को लेकर किया गया एक दिवसीय धरना प्रदर्शन…

    आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ छत्तीसगढ़ रायपुर द्वारा 7 सूत्रीय मांगों को लेकर किया गया एक दिवसीय धरना प्रदर्शन…

    गत 7- 8 अगस्त 2021 को भिलाई छत्तीसगढ़ में अखिल भारतीय आंगनबाड़ी कार्यकर्ता महासंघ कार्यसमिति की बैठक हुई । इस बैठक में आंगनबाड़ी कर्मियों के हितार्थ एक प्रस्ताव सर्वानुमति से पारित करते हुए आंगनबाड़ी कर्मियों को शासकीय कर्मचारी घोषित करने एवं जब तक शासकीय कर्मचारी ना हो आंगनबाड़ी कर्मियों को न्यूनतम वेतन 18000/- एवं सहायिका को 9000 /-प्रतिमाह लागू करें।
    सामाजिक सुरक्षा के दायरे में लाने सहित अन्य बिंदुओं पर सरकार का ध्यान आकर्षण करने हेतु राष्ट्रव्यापी एक दिवसीय धरना प्रदर्शन ज्ञापन देने का निर्णय लिया गया।

    भारत सरकार के महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के द्वारा पूरे देश में वर्ष 1975 से आंगनबाड़ी केंद्रों के समेकित महिला एवं बाल विकास योजनाओं का संचालन हो रहा है जिसमें 2500000 से भी ज्यादा की संख्या में आंगनबाड़ी कर्मी कार्यरत हैं। तथा इस योजना को सफली भूत कर रहे हैं। जिसके अंतर्गत 0 माह से 6 वर्ष के आयु वर्ग के बच्चों के पोषण माह प्रारंभिक स्वास्थ्य की देखभाल पूरक पोषण आहार उपलब्ध कराने शिशु स्तनपान गर्भवती महिलाओं को 0 माह से 6 वर्ष के बच्चों को कुपोषण से बचाने के लिए जरूरी पोषण आहार , विटामिन , प्रोटीन उपलब्ध कराने का कार्य बाल संदर्भ सेवाओं का कार्य केंद्र सरकार की इस स्कीम के तहत आंगनबाड़ी कर्मियों के द्वारा किया जा रहा है।

    इसके अलावा राज्य सरकार के द्वारा बीएलओ आर्थिक जनगणना, जनगणना, पल्स पोलियो, फाइलेरिया, राशन कार्ड, ओडीएफ, कोविड-19 सर्वे, डोर टू डोर वैक्सीनेशन के प्रचार प्रसार आदि का कार्य आंगनबाड़ी कर्मियों से संपन्न कराया जाता है । 8 घंटे से भी अधिक का कार्य आंगनबाड़ी कर्मियों को करना पड़ता है इस प्रकार आंगनबाड़ी कर्मियों को सभी प्रकार के शासकीय कार्य करने के बाद भी आज तक शासकीय कर्मचारी घोषित नहीं किया गया है ना ही अब तक न्यूनतम वेतन का भुगतान किया जा रहा है केवल अल्प मानदेय का भुगतान ही आंगनबाड़ी कर्मियों को प्राप्त हो रहा है एवं ना ही किसी प्रकार से समाजिक सुरक्षा प्रदान की जा रही है।

    आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका अपनी विभिन्न मांगों को लेकर सरकार का ध्यान आकर्षण करवाने हेतु 13 सितंबर 2021 को एक दिवसीय धरना प्रदर्शन ज्ञापन देकर माननीय प्रधानमंत्री भारत सरकार व माननीय मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ को अपनी मांगों के समाधान किए जाने की दिशा में सरकार का ध्यान आकर्षण कर ठोस कार्रवाई किए जाने का आग्रह करती है।

  • रायपुर , दुर्ग, जिलों के SP बदले….राज्य सरकार ने जारी किया आदेश…….

    रायपुर , दुर्ग, जिलों के SP बदले….राज्य सरकार ने जारी किया आदेश…….

    रायपुर। देर रात जारी एक आदेश में तीन अहम बदलाव हुए हैं। राजधानी पुलिस की कप्तानी अब प्रशांत अग्रवाल को सौंपी गई है बता दें कि प्रशांत अग्रवाल इससे पहले बिलासपुर, राजनांदगांव , जांजगीर चांपा, बीजापुर, बलौदाबाजार और दुर्ग में बतौर एसपी रह चुके हैं. इसके पहले वे दुर्ग में एसपी के पद पर पदस्थ थे. जबकि अब तक कप्तान रहे अजय यादव को पीएचक्यू भेजा गया है। वहीं दुर्ग के कप्तान अब बद्री नारायण मीणा होंगे।


     वहीं रायपुर के कप्तान अजय कुमार यादव को उप महानिरीक्षक बनाया गया है।

  • यातायात पुलिस जशपुर के द्वारा शास.रामभजन राय एन ई एस महाविद्यालय के सभागार में नव संकल्प जशपुर के छात्र/छात्राओं के मध्य यातायात जागरूकता व समान्य ज्ञान संबंधी प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का किया गया आयोजन…

    यातायात पुलिस जशपुर के द्वारा शास.रामभजन राय एन ई एस महाविद्यालय के सभागार में नव संकल्प जशपुर के छात्र/छात्राओं के मध्य यातायात जागरूकता व समान्य ज्ञान संबंधी प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का किया गया आयोजन…

    दिनांक 04-09-2021 दिन शनिवार को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जशपुर श्रीमती प्रतिभा पांडे तथा प्राचार्य नव संकल्प संस्थान जशपुर प्रो. डॉ. विजय रक्षित की उपस्थिति में यातायात पुलिस जशपुर के द्वारा कम्युनिटी पुलिसिंग तथा सड़क दुर्घटनाओं से बचने हेतु यातायात नियमों का पालन करने संबंधी जागरूकता लाने के उद्देश्य से शास. रामभजन राय एन ई एस महाविद्यालय जशपुर के सभागार में नव संकल्प संस्थान जशपुर में प्रतियोगिता परीक्षाओ की तैयारी कर रहे छात्र -छात्राओं के मध्य सामान्य ज्ञान तथा यातायात के मूलभूत नियमों से संबंधित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

    प्रतियोगिता में 05-05 छात्रों की पांच टीम क्रमशः टीम सिंधु, टीम गंगा, टीम ब्रह्मपुत्र, टीम सतलज व टीम यमुना शामिल थे। प्रतियोगिता का संचालन श्री विनीत तिवारी (नव संकल्प संस्थान), श्री धनेश्वर देवांगन(नव संकल्प संस्थान) तथा यातयात प्रभारी सूबेदार श्री सौरभ चंद्राकर के द्वारा किया गया।

    प्रतियोगिता में यातायात के बेसिक नियम जैसे रोड साइन की पहचान, वाहन चलाते समय अपर-डीपर लाइट के उपयोग, सीट-बेल्ट, हेलमेट की उपयोगिता, वाहनों के इंशयोरेन्स, लाइसेंस जैसे बेसिक प्रश्नों के अतिरिक्त सामान्य ज्ञान से संबंधित प्रश्न पूछे गए थे।

    प्रतियोगिता में प्रथम स्थान टीम सतलज तथा द्वितीय एवं तृतीय स्थान क्रमशः टीम सिंधु व टीम यमुना ने प्राप्त किया।विजेता प्रतिभागियों को जशपुर पुलिस के द्वारा शील्ड व उपहार देकर सम्मानित किया गया।

  • दादी राणी सती महोत्सव 7 सितम्बर को आरती, छप्पनभोग के साथ होगा मंगल पाठ…

    दादी राणी सती महोत्सव 7 सितम्बर को आरती, छप्पनभोग के साथ होगा मंगल पाठ…

    खरसिया। धर्म की नगरी खरसिया में हर साल भादो मास की अमावस्या को छपरिगंज के राणी सती दादी मंदिर में उत्सव मनाया जाता है। यहां हर साल भादो अमावस्या को भव्य मंगलपाठ का आयोजन होता है। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होते हैं। इस साल भी 7 सितंबर को यह उत्सव मनाया जाएगा, जिसकी जोरो-शोरों से तैयारियां जारी है। राणी सती मंदिर में हर साल मनाया जाने वाला भादो उत्सव देशभर में प्रसिद्ध है। वहीं 7 सितंबर, मंगलवार को होने वाले मंगलपाठ के लिए प्रसिद्ध गायक बुलाए गए हैं, राणी सती दादी मंदिर समिति ने बताया कि  होने वाले कार्यक्रम इस प्रकार है 6 सितंबर को रतजगा होगा और 7 सितंबर सुबह से कार्यक्रम चालू हो जाएंगे चुंदड़ी चूड़ा श्रृंगार, सुबह 11 बजे आरती होगी, छप्पन भोग लगेगा और दोपहर 3 बजे मंगलपाठ का आयोजन किया गया है। प्रसिद्ध मंगलपाठ गायक सोनू शर्मा टाटानगर द्वारा अपनी मधुरवाणी से मंगलपाठ करेंगे। यह सभी कार्यक्रम श्री झुंझनु वाली राणी सती धर्मादा ट्रस्ट, राणी सती सेवा समिति द्वारा आयोजित किये जा रहे है।

    श्री कृष्ण ने दिया था वरदान

    पौराणिक इतिहास के मुताबिक महाभारत के युद्ध में चक्रव्यूह में वीर अभीमन्यु वीर गति को प्राप्त हुए थे। उस समय उत्तरा जी को भगवान श्री कृष्ण जी ने वरदान दिया था कि तू कल्युग में ”नारायणी” के नाम से श्री सती दादी के नाम से विख्यात होगी, और हर किसी का कल्याण करेगी और पूरी दुनिया में पूजी जाएगी।

  • बिजली विभाग की कार्यप्रणाली से उपभोक्ता परेशाननहीं ली जाती ड़ोर टू ड़ोर मीटर रीड़िंग

    बिजली विभाग की कार्यप्रणाली से उपभोक्ता परेशाननहीं ली जाती ड़ोर टू ड़ोर मीटर रीड़िंग

    खरसिया। नगर में बिजली विभाग की तानाशाही चरम पर है आए दिन किसी भी वक्त बिजली गुल कर दी जाती है, बिजली कितनी भी देर गोल रहे, बिजली विभाग इसकी सूचना देना तक जरूरी नही समझता है, अगर परेशान होकर बिजली कब आएगी यह जानने के लिए बिजली विभाग के अधिकारी या कर्मचारियों को फोन लगाया जाता है तो उनके द्वारा फोन भी नहीं उठाया जाता और अगर कई बार मे फोन गलती से उठा भी लेते हैं तो वह जवाब देना तक जरूरी नहीं समझते। यदि कही डीओ गिर जाता है और उपभोक्ताओं द्वारा कंप्लेन दर्ज कराई जाती है तो वह छोटा सा सुधार कार्य भी घंटो नही हो पाता है जिससे फेस नही आने के कारण महंगे महंगे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण खराब हो जाते है। ऐसे ही कोरोना में लोगो की आर्थिक स्थिति खराब है ऊपर से बिजली विभाग की सुस्त कार्यप्रणाली के कारण यह महंगे महंगे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण खराब होना घरो की आर्थिक स्थिति की कमर तोड़ने में कोई कसर नही छोड़ रहा है। ऐसा ही खेल बिजली विभाग द्वारा इन दिनों मीटर रीडिंग को लेकर भी खेला जा रहा है, हर माह इनके द्वारा जो डोर टू डोर मीटर रीडिंग ली जानी चाहिए वह भी अभी कुछ महीनों से नहीं ली जा रही है, इनके द्वारा आफिस में बैठे- बैठे ही एवरेज बिलिंग कर दी जा रही हैं जिसके कारण किसी के बिल ज्यादा आ जा रहे हैं किसी के बिल माइनस में चले जा रहे हैं और सरकार द्वारा जो बिजली बिल हाफ योजना चलाई जा रही है उसका लाभ भी जनता को इनकी कार्यप्रणाली की वजह से नहीं मिल पा रहा है। उपभोक्ता द्वारा इनसे जब पूछा जाता है कि किस वजह से डोर टू डोर रीडिंग नही ली जा रही तो इनके द्वारा कभी तबियत खराब का, कभी आपका घर बंद था, कभी मैं छुट्टी में हूं दूसरा लड़का जाएगा या फिर अगले महीने एक साथ रीडिंग ले लेंगे यह कहकर बहाना बनाया जाता है। अंत में परेशान होकर उपभोक्ता यह कहता है कि हमको दिक्कत हो रही है बिल ज्यादा आ रहा है मैं मीटर की फोटो आपको व्हाट्सएप्प पर भेज देता हूं आप रीडिंग देखकर डाल दीजिए तो जवाबदार अधिकारी एवं कर्मचारी द्वारा यह कहा जाता है कि आप मोर बिजली ऐप डाउनलोड करलो और उसी में हर माह रीडिंग भेज दिया करें उसी में आप का बिल आ जाएगा और उसी में ऑनलाइन पेमेंट करें।

    घंटो नही होता डीओ सुधार का छोटा सा कार्य

    वैसे तो व्हाट्सएप्प ग्रुप के माध्यम से माध्यम से नगर की फ्यूज कॉल संबंधित समस्याओं का समाधान करने का सराहनीय प्रयास विभाग द्वारा किया गया था लेकिन विगत कुछ़ दिनों से ड़ियो गिर जाने जैसी समस्याओं का निराकरण भी कर्मचारियों द्वारा घण्टो तक नहीं किया जाता जिससे भी नगरवासियों में रोष है, उपर से आये दिन अघोषित बिजली कटौती ने नगरवासियों का जीना दूभर कर दिया है। इस संबंध में विभाग के सहायक अभियंता बलराम साहू ने बताया कि सीएसईबी ने नया साफ्टवेयर लांच कर दिया है जिससे मीटर रीड़िंग की समस्या से निजात मिल जायेगी, वहीं संविदा कर्मचारियों के हड़ताल में रहने से कुछ समस्या हो रही थी जो विभाग द्वारा शीघ्र ही दुरूस्त कर ली जायेगी।

    बिलिंग में सुधार के लिये नया साफ्टवेयर इस महिने से लांच किया गया है जिसके आधार पर स्पाट बिलिंग किया जायेगा, जिससे उपभोक्ताओं की परेषानियां खत्म हो जायेगी, वहीं संविदा कर्मचारी विगत लगभग 1 माह से हड़ताल में थे जिस वजह से फ्यूज काल में थोड़ी परेशानियां हो रही है जो आगामी दिनों में दुरूस्त कर ली जायेगी
    बलराम साहू (सहायक अभियंता, खरसिया विद्युत विभाग)

  • अंचल में धूमधाम से मनाया गया जन्माष्टमी का पर्व…

    अंचल में धूमधाम से मनाया गया जन्माष्टमी का पर्व…

    खरसिया। श्री कृष्ण जन्माष्टमी के दिन कृष्ण के अवतार श्री श्याम बाबा खाटू धाम से श्री श्याम अखंड ज्योत आराधना यात्रा के रूप में स्वयं पधारे, नगरवासी खाटू नरेश कलयुग के अवतार बाबा श्याम को अपने द्वार पाकर श्याम प्रेमी भक्त पुलकित हो उठे और बाबा श्याम के जयकारे लगाते हुए दर्शन कर आशीर्वाद लिए।
    श्री श्याम बिहारी मंदिर एवं श्याम मंदिर स्टेशन रोड हनुमान मंदिर गंज पीछे रानी सती दादी मंदिर छपरी गंज गायत्री मंदिर आदि सभी मंदिरों में श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव धूमधाम से मनाया गया एवं भगवान श्री कृष्ण को झूला में बैठा कर डोला का विशेष श्रृंगार कर भक्तों द्वारा लड्डू गोपाल को अपने हाथों से झुलाया। श्री श्याम बिहारी मंदिर खरसिया में जयपुर से पधारे भजन गायक कुमार गिरिराज शरण महेश परमार विष्णु सांवरा और खरसिया के प्रसिद्ध भजन गायक मंगल पाठ और श्याम पाठ करने वाले राजेश बंसल द्वारा भजनों की अमृत वर्षा की गई और श्री श्याम मंदिर स्टेशन रोड में श्री श्याम मित्र मंडल और श्याम परिवार द्वारा श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का आयोजन किया गया जिसमें खरसिया अंचल के ही प्रसिद्ध भजन गायकों सुरेश शर्मा ईश्वर शर्मा एवं संतोष भैनापारा द्वारा अपने भजनों को श्री श्याम बाबा के चरणों में अर्पित करते हुए सभी श्याम भक्तों को अपने भजनों के द्वारा भाव विभोर किया श्री कृष्ण के भक्तों द्वारा परिवार सहित सभी मंदिरों में जाकर भगवान श्री कृष्ण के दर्शन किए और भगवान कृष्ण को झूले में झुलाया संपूर्ण खरसिया नगर में कृष्ण जन्म रात 12:00 बजे तक चहल पहल बनी रही।

  • हर माह की 5 तारीख को निःशुल्क परामर्श एवं खून की होगी जांच…

    हर माह की 5 तारीख को निःशुल्क परामर्श एवं खून की होगी जांच…


    खरसिया। नगर के गंज बाजार स्थित हनुमान मंदिर के सामने एसएस क्लिीनिक में माह की 5 तारीख को निःशुल्क परामर्श एवं हीमोग्लोबिन की जांच की जायेगी। इस दौरान क्षेत्र के ख्याति प्राप्त अस्थि रोग विशेषज्ञ ड़ॉ. सौरभ अग्रवाल तथा प्रसूति एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. श्रीमती दीपिका अग्रवाल के द्वारा मरीजों को निःशुल्क परामर्श दिया जायेगा।

    डॉक्टर सौरभ अग्रवाल
    डॉक्टर दीपिका अग्रवाल


    इस संबंध में अस्थि रोग विशेषज्ञ ड़ॉ. सौरभ अग्रवाल ने बताया कि मरीजों की सुविधा के लिये 5 सितंबर शिक्षक दिवस के दिन से प्रारंभ की जा रही यह सुविधा प्रत्येक माह की 5 तारीख को जारी रहेगी और मरीजों को निःशुल्क परामर्श के साथ साथ हीमोग्लोबिन की जांच का लाभ मिलेगा। उन्होंने बताया कि हड्ड़ी रोग विशेषज्ञ तथा स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. श्रीमती दीपिका अग्रवाल के द्वारा सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक मरीजों को निःशुल्क परामर्श दिया जायेगा। निःशुल्क परामर्श के लिये 9893166232 पर संपर्क कर मरीज इस सुविधा का लाभ ले सकते है।

  • फिटनेस की डोज आधा घंटा रोज के सन्देश के साथ मायुम ने निकाली जागरूकता रैली…

    फिटनेस की डोज आधा घंटा रोज के सन्देश के साथ मायुम ने निकाली जागरूकता रैली…

    खरसिया। मारवाड़ी युवा मंच एव महिला जागृति मंच के द्वारा फिटनेस की डोज आधा घंटा रोज की तर्ज में राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष में २९ अगस्त की सुबह साइकिल जागरूकता रैली का अभियान चलाया गया जिसमें स्कूल के छात्र छात्राएं, टीचर, नगर के सभी वर्ग के जनमानस पत्रकार साथी एवं पुलिस विभाग आदि सभी के सहयोग से साइकिल जागरूकता रैली का प्रारम्भ पुलिस चौंकी प्रभारी जी पी बंजारे के द्वारा किया गया। सायकल  रैली भव्य रुप से रेस्टहाउस से प्रारम्भ कर स्टेशन चौक,सुभाष चौक,अग्रसेन चौक होते हुए लगभग 3 किलोमीटर तक की रैली निकाली गई जिस का समापन रायगढ़ रोड स्थित गांधी चौक में किया गया। मंच के द्वारा समापन स्थल पर चाय नाश्ते की व्यवस्था भी की गयी थी ।

    इस अवसर पर मंच के अध्यक्ष जगदीश मित्तल ने कहा की प्रतिदिन आधा घंटा सायकल चलाने से तन और मन दोनों स्वस्थ रहते हैं, हम सभी को अपनी जीवन शैली में प्रतिदिन कम से कम आधा घंटा निकालकर शारीरिक श्रम करना चाहिए। उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पुलिस विभाग, प्रेस क्लब सहित मंच के सदस्यों का आभार व्यक्त किया।

    रैली मे  स्कूली छात्र छात्राएं, शिक्षक गणों के साथ साथ मारवाड़ी युवा मंच अध्यक्ष जगदीश मित्तल, मुकेश अग्रवाल, राकेश आस्था,गगन अग्रवाल, ओमप्रकाश अमलू, गोपेश अग्रवाल,नटवरसाईकल, सुनील अग्रवाल पत्रकार, सूर्यदीप सनी,  मोहन गर्ग,संजय बंसल,टिंकू गोयल, राम गुप्ता,रमेश अग्रवाल, संजय गुप्ता दामोदर अग्रवाल महिला मंच से रजनी अग्रवाल(झरा), आशा अग्रवाल, लाता अग्रवाल, रजनी अग्रवाल,निधि अग्रवाल सहित मंच के अन्य सदस्य उपस्थित रहे ।

  • अंचल में धूमधाम से मनाया गया राखी का त्यौहार,बहनों ने भाईयों की कलाई पर राखी बांधकर लिया रक्षा का वचन…


    खरसिया। सावन माह के अंतिम दिन 22 अगस्त को जिला मुख्यालय सहित जिले भर में भाई और बहन के स्नेह का पर्व रक्षाबंधन हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया, रिमझिम फुहारों के बीच बहनों ने अपने भाईयों की कलाई पर विश्वास व जिम्मेदारी का धागा बांधा। रक्षाबंधन पर्व को लेकर अंचल में धूम रही, भाइयों की कलाई पर बहनों ने प्यार का धागा बांधा, इसके साथ बाजार में भी जमकर रौनक रही।


    रक्षाबंधन भाई बहन के स्नेह व प्रेम की ड़ोर में बंधा एैसा पर्व है जिसे परस्पर विश्वास की ड़ोर ने सदियों से बांध रखा है। भाई बहन का स्नेह और लगाव हमेशा बरकरार रहता है, क्योंकि बहन कभी बाल सखा, कभी मां, तो कभी पथ प्रदर्शक बन भाई को रास्ता दिखाती है, तो वहीं भाई कभी पिता तो कभी मित्र बनकर बहन को आगे बढ़ने का हौंसला देता है।

    रक्षाबंधन का त्यौहार इस बार 22 अगस्त को मनाया गया बाहर रहने वाले भाइयों को बहने कोरियर और डाक के माध्यम से राखी भेज चुकी हैं वही शहर के बाजारों में भी राखियों की दुकानें सजी रही बाजार के साथ घरों में भी इसकी तैयारियां पहले से ही शुरू हो चुकी थी। राखी के त्यौहार के लिये भाईयों में जहां विशेष उत्साह देखा गया वहीं बहनें भी इस पर्व के लिये पहले से तैयारी में जुटी हुयीं थी। राखी के त्यौहार में बाजार में रौनक रही, मिठाईयों के साथ साथ उपहारों के दुकानों में भी भीड़ देखी गयी।

  • ये बन सकती हैं देश की पहली महिला चीफ जस्टिस, कॉलेजियम की लिस्ट जारी, सुप्रीम कोर्ट के लिए तीन महिला जजों समेत 9 नामों की सिफारिश, देखें लिस्ट…

    ये बन सकती हैं देश की पहली महिला चीफ जस्टिस, कॉलेजियम की लिस्ट जारी, सुप्रीम कोर्ट के लिए तीन महिला जजों समेत 9 नामों की सिफारिश, देखें लिस्ट…

    सुप्रीम कोर्ट की कॉलेजियम ने जिन नौ जजों की नियुक्ति के लिए केंद्र सरकार को सिफारिश भेजी है। उसमें तीन महिलाओं के नाम भी शामिल हैं। भारत में पहली बार कोई महिला जज को देश का चीफ जस्टिस बनाया जा सकता है। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 9 नामों की सिफारिश की है, जिसमें तीन महिला जजों का भी नाम है। सुप्रीम कोर्ट के जज के लिए जिन तीन नामों की सिफारिश चीफ जस्टिस एनवी रमना की अध्यक्षता वाली कॉलेजियम ने की है। उसमें कर्नाटक हाईकोर्ट की जस्टिस बी वी नागरत्ना, तेलंगाना हाई कोर्ट की जस्टिस न्यायमूर्ति हिमा कोहली और गुजरात हाई कोर्ट की जस्टिस बेला त्रिवेदी के नाम शामिल हैं। अगर जस्टिस नागरत्ना के नाम पर केंद्र सरकार तुरंत मुहर लगाती है तो 2027 में वो देश की पहली महिला चीफ जस्टिस बन सकती हैं।
     
     
    पूर्व सीजेआई रंजन गोगोई के नवंबर 2019 में सेवानिवृत्त हो जाने के बाद से कॉलेजियम ने केंद्र सरकार को नियुक्ति के लिए एक भी नाम की सिफारिश नहीं भेजी थी। न्यायमूर्ति नरीमन के 12 अगस्त को बाहर होने के बाद से सुप्रीम कोर्ट में नौ जजों की जगह खाली थी, लेकिन 18 अगस्त यानी आज न्यायमूर्ति नवीन सिन्हा भी सेवानिवृत्त हो जाएंगे। इसके बाद 10 लोगों की जगह सुप्रीम कोर्ट में खाली हो जाएगी। सुप्रीम कोर्ट में हाल-फिलहाल सिर्फ एक महिला जज हैं। इनका नाम है जस्टिस इंदिरा बनर्जी लेकिन, जस्टिस बनर्जी अगले साल 2022 सितंबर में सेवानिवृत्त हो जाएंगी। 
     
     
    बता दें अभी तक सुप्रीम कोर्ट में सिर्फ आठ महिला जजों की ही नियुक्ति हुई है। अगर केंद्र सरकार कॉलेजियम की सभी सिफारिशों को मान लेता है तो सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या 33 हो जाएगी। केंद्र सरकार कॉलेजियम की ओर से भेजी गई सिफारिशों को समीक्षा के लिए वापस भेज सकता है, लेकिन अगर कॉलेजियम दोबारा उन नामों की संतुति करता है तो केंद्र सरकार को इसको मानना अनिवार्य होगा।
     
     


    जिन लोगों के नाम केंद्र को भेजे गए हैं, वह हैं :-

     
    तेलंगाना हाई कोर्ट की चीफ जस्टिस हिमा कोहली
    कर्नाटक हाई कोर्ट की जज जस्टिस बी वी नागरत्ना
    गुजरात हाई कोर्ट की जज जस्टिस बेला त्रिवेदी
    वरिष्ठ वकील पी एस नरसिम्हा को सीधे सुप्रीम कोर्ट जज बनाने की सिफारिश की गई है.
    कर्नाटक हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस ए एस ओका
    गुजरात हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस विक्रम नाथ
    सिक्किम हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस जे के माहेश्वरी
    केरल हाई कोर्ट के जज जस्टिस सी टी रविंद्रकुमार,
    मद्रास हाई कोर्ट के जज एम एम सुंदरेश