छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. अजीत जोगी की बहू ऋचा जोगी की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है. एक बाद एक केस से कानूनी परेशानियां बढ़ती ही जा रही हैं. अब जाति मामले में पुलिस ने धारा बढ़ाई है. FIR में 420 (धोखाधड़ी) की धारा जोड़ी गई है।
मिली जानकारी के मुताबिक गवाहों और दस्तावेजों की पुलिस जांच कर रही है. सिटी कोतवाली थाने में ऋचा जोगी के खिलाफ मामला दर्ज दर्ज है. फर्जी जाति को लेकर ऋचा जोगी पर एफआईआर दर्ज की गई है. सामाजिक प्रास्थिति प्रमाणीकरण अधिनियम 2013 की धारा 10 के तहत अपराध कायम किया गया है.
बता दें कि इसके पहले फर्जी जाति प्रमाण पत्र मामले में उनके खिलाफ मुंगेली के कोतवाली थाने में FIR दर्ज की गई है, जिसके बाद गिरफ्तारी से बचने के लिए ऋचा जोगी ने हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर की है. लोअर कोर्ट ने उनकी जमानत आवेदन पहले ही खारिज हो चुकी है.
आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त एलआर कुर्रे ने ऋचा जोगी की ओर से फर्जी जाति प्रमाण पत्र पेश करने की शिकायत मुंगेली के सिटी कोतवाली थाने में की थी, जिसमें उन्होंने बताया कि राज्य स्तरीय छानबीन समिति ने उनकी आदिवासी जाति प्रमाणपत्र को फर्जी बताया है.
इस मामले में FIR कराने के निर्देश दिए हैं. इस पर पुलिस ने 16 नवंबर को सामाजिक परिस्थिति कारण प्रभावीकरण अधिनियम 2013 की धारा 10 के तहत उनके खिलाफ आपराधिक केस दर्ज किया है.
प्रदेश में 125 करोड़ का चावल घोटाला किए जाने का नया खुलासा हुआ है। यह खुलासा तब हुआ जब खाद्य विभाग से बचत का स्टॉक मांगा गया और उसका भौतिक सत्यापन के लिए टीम दुकानों में पहुंची। तब टीम को पता चला कि दुकानों के बचत के चावल बाजार में बेच दिए गए। यह हेर फेर पिछले पांच सालों से चल रहे थे।
बताया जा रहा है कि इस घोटाले में खाद्य विभाग, नान से लेकर राशन दुकानदार तक शामिल हैं। इन्होने 5 साल में 13415 राशन दुकानदारों ने करीब साढ़े बारह लाख टन चावल खुले बजार में बेच दिया। जिसकी कीमत 125 करोड़ रुपए के करीब है। अब इस घोटाले के जांच का जिम्मा ईओडब्ल्यू को सौंप दिया गया है। खाद्यमंत्री ने कहा है कि वे खुद इस घोटाले की मॉनिटरिंग कर रहे हैं, कोई बख्शा नहीं जाएगा।
इस घोटाले की जद में रायपुर, बिलासपुर, कोरबा, रायगढ़, मुंगेली, दुर्ग, राजनांदगांव सहित और कई जिले आ चुके हैं। यहां के दुकानदार, नान, खाद्यविभाग और उसके अधिकारी जांच के घेरे में हैं। इस मामले के खुलासे के बाद मुंगेली के सहायक खाद्य अधिकारी को निलंबित कर दिया गया है और कई खाद्य निरीक्षकों को नोटिस जारी की गई है। बताया जाता है कि जल्द कोई बड़ी कार्रवाई भी की जा सकती है।
मामले का खुलासा तब हुआ जब केंद्र सरकार ने पीडीएस चावल के बचत स्टॉक का विवरण 30 सितंबर को पत्र लिखकर मांगा। इस बचत के स्टॉक का विवरण मेन सर्वर में अपडेट किया जाना था लेकिन जांच में पता चला कि बचत स्टॉक का कोई जिस नहीं है और खाद्य विभाग उन्हें लगातार नया स्टॉक दिए के रही है। बचत के चावल को राशन दुकानदारों द्वारा विभाग के मिली भगत से बाजार में बेच दिया जा रहा है।
मुंबई। तीन दिनों तक चली एमपीसी की बैठक के बाद आरबीआई ने रेपो रेट में 0.35% बढ़ोतरी का एलान किया है. अब आरबीआई की रेपो रेट 5.9% से बढ़कर 6.25% हो गई है. आरबीआई की घोषणा के बाद शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिला.
आरबीआई ने लगातार पांचवी बार इसे बढ़ाने का फैसला किया है. केंद्रीय बैंक ने मई 2022 में रेपो रेट को 40 बेसिस प्वाइंट बढ़ाने की घोषणा के साथ इसकी शुरुआत की थी. उसके बाद जून, अगस्त और सितंबर महीने में रेपो रेट में 50-50 अंकों की बढ़ोतरी की थी. मई महीने में भी हुई एमपीसी की बैठक में रेपो रेट को 50 बेसिस प्वाइंट बढ़ाकर 4.90% कर दिया गया था. रेपो रेट की बढ़ोतरी की घोषणा करते हुए आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने यह भी कहा कि अगले चार महीनों में महंगाई दर चार प्रतिशत से ऊपर बने रहने की संभावना है. एमपीसी के छह सदस्यों में से पांच ने रेपो रेट बढ़ाने के फैसले का समर्थन किया है.
आरबीआई गवर्नर ने रेपो रेट की घोषणा करते हुए यह भी कहा है कि देश में ग्रामीण मांग में सुधार दिख रहा है. कंज्यूमर कॉन्फिडेंस में भी सुधार हुआ है. आरबीआई गवर्नर ने कहा है कि वित्तीय वर्ष 2023 में जीडीपी ग्रोथ 6.8% रह सकता है. आरबीआई गवर्नर ने यह भी कहा है कि वित्तीय वर्ष 2024 की पहली तिमाही में सीपीआई 5% रह सकती है.
बता दें कि सोशल मीडिया पर फेमस नामरा कादिर (Namra Qadir) के Youtube पर 6 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं. वहीं, इंस्टाग्राम पर भी 2 लाख से ज्यादा यूजर्स उसे फॉलो करते हैं. इस खूबसूरत यूट्यूबर की असलियत तब सामने आई जब 24 नवंबर को एक बिजनेसमैन ने गुरुग्राम के सेक्टर-50 थाने में उसके खिलाफ धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज करवाई.
बिजनेसमैन ने पुलिस को बताया कि नामरा ने उससे 80 लाख रुपए वसूले हैं. इसमें उसका पति विराट बेनीवाल भी शामिल है. दोनों ने उसे रेप के झूठे मामले में फंसाने की धमकी देकर रुपए हड़प लिए हैं. बिजनेसमैन ने बताया कि ”मैं काम के सिलसिले में नामरा कादिर (Namra Qadir) नामक लड़की से रेडिसन होटल सोहना रोड पर मिला था. वह एक यूट्यूबर है, जिसकी विडियो मैंने देखी हुई थी. उसने मुझे विराट बैनीवाल से भी मिलवाया कि वो भी एक यूट्यूबर है और उसका दोस्त है. उन्होंने मुझसे मेरी फर्म में काम करने के लिए हां कहा और दो लाख एडवांस पेमेंट मांगी.”
ऐसे फंसाया प्यार के जाल में बिजनेसमैन ने बताया कि ”मैंने दो लाख रुपए उसी दिन उन्हें दे दिए क्योंकि मैं नामरा को थोड़ा बहुत पहले से जानता था. बाद में जब मैं उनके लिए ऐड का काम लाया और उन्हें समझाया, तो उन्होंने हां कर दिया और 50 हजार रुपए की और मांग की, जो मैंने उन्हें अकाउंट में दिए. उसके बाद उन्होंने मेरा काम नहीं किया. नामरा ने मुझे कहा कि काम सिर्फ बहाना था, वह मुझे पसंद करती है और मुझसे शादी करना चाहती है. वह मेरे रुपए मुझे अपनी बहन की शादी के बाद लौटा देगी. मुझे भी वह अच्छी लगी और हम दोनों साथ में घूमने लगे. विराट हमेशा उसके साथ रहता था. एक दिन हम क्लब में पार्टी करने गए, तो जबरदस्ती नामरा और विराट ने मुझे शराब पिलाई.”
धमकी देकर 70-80 लाख रुपए ठग लिए बिजनेसनमैन ने आगे बताया, ”हम तीनों में होटल में एक कमरा बुक किया और सो गए. सुबह उठने पर नामरा ने मुझसे मेरा कार्ड मांगा और आई WATCH मांगी और मुझे ब्लैकमेल करने लगी. कहा, अगर मैंने मना किया, तो वह रेप केस लगा देगी. मैं डर गया और मैने उससे रिकवेस्ट की की हम दोस्त हैं और कुछ गलत नहीं किया, तो वह ऐसा न करे. फिर विराट बैनिवाल ने हथियार निकाला और कहा कि वह उसका पति है और उसकी बहुत जान-पहचान है. मैंने उनकी बात नहीं मानी, तो वह मुझे फंसवा देंगे. इस हादसे के बाद मैंने उनकी बात मानी और अब तक कुल 70-80 लाख रुपए तक सामान और नकद ले चुके हैं, जिसका मेरे पास प्रुफ है.”
पापा ने दी थाने में शिकायत दर्ज कराने की सलाह’
पुलिस को पीड़ित बिजनेसमैन ने बताया कि ”नामरा ने मेरा फोन लेकर सारे प्रूफ डिलीट कर दिए और फोन रीसेट कर दिया. जब मेरे रुपए खत्म हो गए, तो मैंने उन्हें मना किया कि अब मुझे छोड़ दो, पर उन्होंने मुझे फिर भी डराया तो मैंने अपने पापा के अकाउंट से 5 लाख रुपए निकाल लिए. तब मेरे पापा ने मुझसे मेरे रुपए के बारे में पूछा, तो मैने उन्हें कोई जवाब नहीं दिया. तब उन्होंने मेरे खाते की जांच की, तब मैंने उन्हें सच बताया. मेरे पापा ने मुझे पुलिस में उन लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज करने की सलाह दी कि मुझे हनी ट्रप में फंसाया है.”
दिल्ली पुलिस ने गुरुग्राम की एक महशूर महिला युट्यूबर को हिरासत में लिया हैं. महिला का नाम नमरा कादिर हैं. नमरा के यूट्यूब पर 6 लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर है. नमरा पर आरोप हैं की उसने मोहपाश में फांसकर एक कारोबारी को बलात्कार के आरोप में फंसा देने की धमकी दी और फिर कथित तौर पर उससे 80 लाख रूपये की वसूली की. पुलिस ने इस शिकायत के बाद आरोपी नमरा क़ादिर को दिल्ली से ही हिरासत में लें लिया है. पुलिस के मुताबिक़ आरोपी महिला ने अपना अपराध स्वीकार लिया हैं.
जानकारी के मुताबिक़ नमरा यूट्यूब पर अपने पति विराट बेनीवाल के साथ वीडियो कंटेंट बनाती हैं. दोनों के इस यूट्यूब चैनल पर तक़रीबन छः लाख 18 हजार सब्सक्राइबर हैं. कुछ वक़्त पहले एक कारोबारी ने शिकायत दर्ज कराई थी की नमरा ने उसे झूठे आरोपों में फंसने की धमकी देकर उससे अस्सी लाख रूपये की वसूली की हैं. मामले के उजागर होने के बाद नमरा और विराट ने कोर्ट का रुख किया था और अग्रिम जमानत ले ली थी. वही अब जब जाँच में यह बात सही साबित हुई तो उसे हिरासत में ले लिया गया हैं. वही नमरा का पति और एक सह आरोपी फरार चल रहे है. पुलिस उनकी धरपकड़ के लिए लगातार संभावित ठिकानो में दबिश दे रही हैं.
उत्तर प्रदेश के नोएडा में बुधवार को अल्पसंख्यक कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष मुहम्मद अहमद ने अखिलेश यादव के उस बयान की निंदा की, जिसमें उन्होंने कहा था कि सपा सरकार में योगी आदित्यनाथ की फाइल उनके सामने आई थी लेकिन उन्होंने उस पर कार्रवाई नहीं की। उन्होंने कहा कि अखिलेश ने राजधर्म का पालन नहीं किया। उनका यह बयान सपा और भाजपा के गुप्त समझौते को प्रमाणित करता है। इतना ही नहीं, अहमद ने कहा कि अखिलेश यादव और उनके दिवंगत पिता मुलायम सिंह यादव ने हमेशा बीजेपी और उसके नेताओं को बढ़ावा दिया ताकि उत्तर प्रदेश का मुस्लिम समाज भयभीत रहे और बीजेपी के डर से मुसलमान सपा को वोट देते रहें।
मुहम्मद अहमद ने कहा कि सपा और बीजेपी एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। इससे पहले भी अनेक उदहारण सपा और बीजेपी के आंतरिक गठबंधन के सामने आए हैं और अब पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के इस बयान से मुसलमानों को पूरी तरह समझ लेना चाहिए कि सपा और अखिलेश यादव के सहयोग के चलते ही आज उत्तर प्रदेश में बीजेपी सत्ता में है और योगी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री हैं। अगर उन्होंने राजधर्म निभाया होता तो सपा शासन काल में हुए अनेकों दंगों की निष्पक्ष जांच होती और देश तथा प्रदेश में नफरत फैलाने वाले और भड़काऊ भाषण देने वाले नेताओं पर मुकदमा दर्ज हुआ होता। वे उन मुकदमों में जेल में होते।
मुहम्मद अहमद ने अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि सपा प्रमुख अखिलेश यादव का ये बयान निंदनीय है कि मुख्यमंत्री काल में उनके सामने भी योगी की फाइल आई थी लेकिन उन्होंने अधिकारियों से एफआईआर दर्ज न करने और मामलों को बन्द कर देने का निर्देश दिया था। अखिलेश यादव का ये बयान सपा और भाजपा के बीच गुप्त समझौते को प्रमाणित करता है। अखिलेश यादव और इससे पहले उनके पिता मुलायम सिंह यादव ने हमेशा बीजेपी और उसके नेताओं को बढ़ावा दिया ताकि उत्तर प्रदेश का मुस्लिम समाज भयभीत रहे और बीजेपी के डर से मुसलमान सपा को वोट देते रहें।
गौतमबुद्ध नगर अल्पसंख्यक कांग्रेस के नव नियुक्त जिला चेयरमैन जावेद अली खान ने कहा कि अब प्रदेश के मुसलमानों को यह भी समझना होगा कि जब तक वो सपा को वोट देते रहेंगे भाजपा को हराना नामुमकिन है क्योंकि उनके सपा को वोट करने के कारण ही न चाहते हुए भी गैर सपाई पिछड़ों, अतिपिछड़ों, दलितों व सवर्णो का बड़ा हिस्सा भाजपा को वोट करता है। यही भाजपा की ताकत का राज है।
एक पीड़ित के सामने कोर्ट ही उसका आखिरी आसरा होता है| उसको यह उम्मीद रहती है कि कोर्ट में उसे जरूर सुना जाएगा और उसे इंसाफ मिलेगा| फिलहाल इस वक्त पटना हाईकोर्ट (Patna High Court) की एक कार्यवाही बेहद ज्यादा वायरल हो रही है| हाईकोर्ट की इस कार्यवाही को लोग बार-बार देख रहे हैं और जज की तारीफ करते नहीं थक रहे| लोग कह रहे हैं कि देश को ऐसे जज की ही जरूरत है। दरअसल, पटना हाईकोर्ट में बुलडोजर द्वारा एक घर को अवैध रूप से गिराए जाने की याचिका दायर हुई थी| जिस पर यहां के जज संदीप कुमार (Judge Sandeep Kumar) द्वारा सुनवाई की गई| सुनवाई के दौरान जब जज संदीप कुमार ने मामले में तमाम दलीलों और रिपोर्ट्स को देखा तो वह भड़क उठे और अपने रौद्र रूप में बिहार पुलिस की खूब जमकर खिंचाई कर दी|
थाने की इतनी पावर, फिर तो कोर्ट को बंद कर दीजिए
बतादें कि, जज संदीप कुमार ने यह पाया कि याचिकाकर्ता के घर पर गैरकानूनी तरीके बुलडोजर चलाया गया है| जज संदीप कुमार ने कहा कि, अजब तमाशा बना रखा है| किसी का घर आप बुलडोजर से तोड़ देंगे| जज संदीप कुमार ने कहा कि भूमि विवादों को चिन्हित कर थाना खुद ही कार्रवाई कर ले रहा है| थाने के पास इतनी पावर है? फिर तो कोर्ट को बंद कर दीजिए| संदीप कुमार ने कहा कि ये सब पैसा लेकर हो रहा है और अब मैं सबकी पॉकेट से 5-5 लाख रूपए दिलवाऊंगा| इसके साथ ही देखिएगा कि इस मामले में कैसी कार्रवाई की जाती है| एक अफसर जेल जाएगा और सबकी बुद्धि ठिकाने आ जाएगी|
छत्तीसगढ़ कांग्रेस की नई प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा होंगी। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव संगठन केसी वेणुगोपाल ने सैलजा को राष्ट्रीय महासचिव के साथ प्रदेश प्रभारी बनाने की घोषणा की है। प्रदेश में पिछले सात साल से प्रदेश प्रभारी की भूमिका निभा रहे राष्ट्रीय महासचिव पीएल पुनिया की जगह अब शैलजा लेंगी।
शैलजा केंद्र की यूपीए सरकार में मंत्री और हरियाणा कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष रही चुकी हैं। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने एक दिन पहले ही कांग्रेस संचालन समिति की बैठक में साफ कहा था कि जवाबदेही से भागने वाले नेताओं को बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा। इसके साथ ही संकेत दिया था कि युवा नेताओं को बड़ी जिम्मेदारी दी जाएगी।
कांग्रेस के उच्च पदस्थ सूत्रों की मानें तो प्रदेश प्रभारी बदलने के बाद अब प्रभारी सचिव को भी बदला जा सकता है। पुनिया के साथ ही चंदन यादव को प्रभारी सचिव बनाया गया था। सप्तगिरी शंकर उल्का को हाल ही में प्रभारी सचिव बनाया गया है।
पूनिया के जाने की खबर लंबे अरसे से चल रही थी संगठन प्रभारी रहे पीएल पुनिया की छुट्टी होने की खबर लंबे अरसे से कांग्रेस की सियासती हलकों में तैर रही थी नए राष्ट्रीय अध्यक्ष खडगे के बनते ही पुरानी कमेटी के सभी पदाधिकारियों से इस्तीफा ले लिया गया था । स्तीफा लेने को बाद पुनिया की विदाई की सुगबुगाहट के बीच पुनिया का छत्तीसगढ़ दौरा भी दो बार हो चुका है।
प्रदेश प्रभारी की जिम्मेदारी संभालने के बाद शैलजा के सामने सबसे बडी पहली प्राथमिकता कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन में प्रदेश का प्रदर्शन बेहतर रहे।
कौन हैं कुमारी शैलजा? कुमारी शैलजा हरियाणा कांग्रेस की सीनियर लीडर हैं। वो केन्द्र सरकार में मंत्री भी रह चुकी हैं। उन्हें खाटी समाज का प्रखर नेता माना जाता है। कुमारी शैलजा ने अपनी राजनीतिक जीवन की शुरुआत 1990 में की थी। वो हरियाणा से 4 बार लोकसभा सांसद रहीं। दो बार वह सिरसा और दो बार अंबाला संसदीय सीट से सांसद रहीं। 2014 में चुनाव हारने के बाद वो राज्यसभा सांसद बनीं थी।
पिता भी थे दिग्गज कांग्रेसी कुमारी शैलजा के पिता भी कांग्रेस के सीनियर लीडर थे। उनके पिता चौधरी दलबीर सिंह प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष थे। दलबीर सिंह केन्द्र सरकार में मंत्री भी थे। वह हरियाणा कांग्रेस के अध्यक्ष थे।
अंबिकापुर । छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के अंबिकापुर से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां अंबिकापुर के मेडिकल कॉलेज अस्पताल में उस वक्त हड़कंप मच गया। जब 4 नवजात बच्चों की मौत का मामला सामने आया।
आपको बता दें कि बीती देर रात अंबिकापुर के मेडिकल कॉलेज के एसएनसीयू वार्ड में तकरीबन 4 घंटे तक लाइट गुल रही। जिसके बाद जब परिजनों को सुबह नर्सों के द्वारा यह बताया गया कि आपके बच्चे की मौत हो गई है आप अपने पति और परिजनों को फोन कर बुला लीजिए। इस घटना को लेकर बच्चों के परिजनों ने गंभीर आरोप लगाए हैं। परिजनों का कहना है कि अस्पताल की लापरवाही के कारण बच्चों की जान गई है।
इस घटना के बाद अस्पताल परिसर सहित सरगुजा जिले में खबर फैलते ही मौके पर मेडिकल कॉलेज के डीन सहित कलेक्टर, एसपी मौके पर पहुंचे हुए हैं। जहां डॉक्टरों की टीम के साथ बैठक जारी है। अब देखना होगा कि इन बच्चों की मौत का जिम्मेदार कौन होगा। यह जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। इस मामले को लेकर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव का भी बयान सामने आया है। जिसमें कहा कि इस बात की जानकारी हुई है कि अंबिकापुर के मेडिकल कॉलेज अस्पताल में 4 बच्चों की मौत हुई है किन कारणों से मौत हुई है इसकी जांच के लिए जांच टीम गठित किया गया है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
जांच टीम गठित, लापरवाही सामने आने पर होगी कड़ी कार्रवाई- स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव
इस घटना को लेकर स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव का कहना है कि विभागीय प्रमुख अधिकारी और सेक्रेट्री हेल्थ को मैंने तत्काल एक जांच टीम वरिष्ठ लोगों की गठित कर भेजने के डायरेक्शन दिया है। और मुख्यमंत्री से भी चर्चा करके उनको घटना की जानकारी दी है। टीएस सिंहदेव ने कहा कि मैंने मुख्यमंत्री जी को कहा कि वहां जाना अभी जरूरी होगा जिसे देखते हुए मुख्यमंत्री ने हेलीकॉप्टर उपलब्ध करा दिया है। यहां से करीब 1:00 बजे निकलेंगे और अंबिकापुर पहुंचकर वहां की स्थिति का जायजा लेंगे और पता लगाएंगे कि किन कारणों से ऐसी स्थितियां बनी, उसकी समीक्षा करेंगे और आवश्यकता पड़ी तो कड़ी से कड़ी कार्रवाई भी करेंगे।
रायगढ़/खरसिया- नेशनल फ्रंट ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियन एवं हिंद मजदूर किसान पंचायत तथा राष्ट्रीय कालरी मजदूर कांग्रेस के संयुक्त तत्वाधान में 9 दिसंबर को किसान श्रमिक अधिकार पदयात्रा और श्रमिक समस्या निदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
रायगढ़ जिला कोषाध्यक्ष धीरज राठौर ने बताया कि यह आयोजन औद्योगिक पार्क पूंजीपथरा में किया जाएगा तथा इस आयोजन के मुख्य अतिथि उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल एवं श्रम कल्याण मंडल छत्तीसगढ़ शासन के अध्यक्ष केबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त शफी अहमद होंगे। वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष नेशनल फ्रंट आफ इंडियन ट्रेड यूनियन दीपक जयसवाल करेंगे। अति विशिष्ट अतिथि के रूप में अरूण मालाकार अध्यक्ष राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी रायगढ़, चक्रधर सिंह सदर विधायक लैलूंगा, लालजीत सिंह राठिया विधायक धर्मजयगढ़, प्रकाश नायक विधायक रायगढ़, श्रीमती उत्तरी गणपत जांगड़े विधायक सारंगढ़, निराकार पटेल जिला पंचायत अध्यक्ष रायगढ़, सुरेंद्र जिला अध्यक्ष लघु वनोपज रायगढ़, बबलू साहू जिला अध्यक्ष अ.पि.व. प्रकोष्ठ रायगढ़, खिरोद्ध सिंह नायक जिला अध्यक्ष अजजा प्रकोष्ठ रायगढ़, विद्यावती सिदार जिलाध्यक्ष महिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण तथा गुलापी सिदार जिला अध्यक्ष महिला कांग्रेस अजजा रहेंगे। जिला कोषाध्यक्ष धीरज राठौर ने सभी किसान श्रमिक भाइयों से आग्रह किया है कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर अपने समस्याओं से अवगत कराएं।