छत्तीसगढ़ राज्य सरकार ने राज्य प्रशासनिक सेवा के 96 अधिकारियों का तबादला किया है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव डी०डी० सिंह ने आदेश जारी कर दिया है।











छत्तीसगढ़ राज्य सरकार ने राज्य प्रशासनिक सेवा के 96 अधिकारियों का तबादला किया है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव डी०डी० सिंह ने आदेश जारी कर दिया है।











रायपुर। राज्य सरकार ने प्रशासनिक आधार पर भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के दो अधिकारियों को नई पदस्थापना दी है. आईपीएस अजय कुमार यादव को सरगुजा रेंज का प्रभारी पुलिस महानिरीक्षक (IG) बनाया गया है.

वहीं आईपीएस (IPS) विवेक शुक्ला को रायपुर पुलिस मुख्यालय में सहायक पुलिस महानिरीक्षक (कानून व्यवस्था) नियुक्त किया गया है.
अजय यादव के चार्ज लेने के बाद आईपीएस रतनलाल डांगी सरगुजा रेंज आईजी की अतिरिक्त प्रभार से मुक्त हो जाएंगे

उक्त चलित थाना में गणमान्य नागरिक बी.डी.सी. श्री दिनेश्वर भगत, सरपंच श्री अभय कुमार भगत ग्राम पंचायत खरसोता, सेवानिवृत्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री राजेन्द्र प्रधान एवं अन्य ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

पुलिस महानिदेशक छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार ”रूरल पुलिसिंग“ बढ़ाये जाने की आवश्यकता के मद्देनजर थाना/चौकी के ग्रामों में जाकर स्थानीय ग्राम प्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों के साथ सार्वजनिक स्थानों पर बैठकर गांव की समस्या, विवाद एवं शिकायतों के संबंध में जानकारी लेकर उनका निराकरण करने का प्रयास करना अत्यंत आवश्यक हैै। इसी तारतम्य में आम जनता एवं पुलिस के मध्य मधुर संबंध स्थापित करने एवं सूचना तंत्र को प्रभावी ढंग से स्थापित करने के उद्देष्य से दिनांक 11.09.2021 को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जशपुर एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी जशपुर पुलिस चौकी मनोरा क्षेत्र के ग्राम खरसोता में आयोजित ग्राम चौपाल/चलित थाना में उपस्थित हुए, उपस्थित जनसमूह को मानव-तस्करी, पशु तस्करी, एटीएम फ्रॉड, मोटर व्हीकल एक्ट, पॉक्सो एक्ट, ऑनलाईन ठगी, सायबर अपराध से संबंधित जानकारी, टोनही प्रताड़ना एवं अवैध शराब के बारे में बताया गया, नक्सली गतिविधि की सूचना तत्काल देने हेतु कहा गया, साथ ही लोगों की समस्याओं को मौके पर सुनकर उनका निराकरण करने का प्रयास किया गया। उक्त चलित थाना में उपस्थित विधार्थियों को शिक्षा के महत्व को बताते हुये कहा गया कि सभी अपने बच्चों को जरूर पढ़ाये, शिक्षा से हम बेहतर जीवन जीने के साथ-साथ उज्जवल भविष्य का निर्माण कर सकते हैं। लाटरी व ईनाम मिलने के मैसेज व फर्जी काल पर विष्वास न करें, इनके प्रलोभन में न फंसे। ग्राम में बाहर से आने वाले लोगों की पहचान कर तत्काल पुलिस को अवगत करावें। उपस्थित लोगों ने इस कार्यक्रम को लेकर सकारात्मक प्रतिक्रिया व्यक्त की। पुलिस एवं आम जन में एक-दूसरे के प्रति विश्वास एवं सहयोग की भावना में वृद्धि हुई।


व्यापारी वर्ग और शेयर बाजार के लिए होगा लाभकारी
खरसिया। भाद्रपद चतुर्थी को गणपति स्थापना से आरंभ होकर चतुर्दशी को होने वाले विसर्जन तक गणपति विविध रूपों में पूरे देश में विराजमान रहते हैं। उन्हें मोदक तो प्रिय हैं ही, परंतु गणपति अकिंचन को भी मान देते हैं, अतः दूर्वा, नैवेद्य भी उन्हें उतने ही प्रिय हैं। गणेशोत्सव जन-जन को एक सूत्र में पिरोता है। अपनी संस्कृति और धर्म का यह अप्रतिम सौंदर्य भी है, जो सबको साथ लेकर चलता है। श्रावण की पूर्णता, जब धरती पर हरियाली का सौंदर्य बिखेर रही होती है, तब मूर्तिकार के घर-आँगन में गणेश प्रतिमाएँ आकार लेने लगती हैं। प्रकृति के मंगल उदघोष के बाद मंगलमूर्ति की स्थापना का समय आना स्वाभाविक है।
पंडित कान्हा शास्त्री जी ने गणपति पूजन एवं पूजन का समय और पूजन विधि पर आगे प्रकाश डालते हुए बताया कि
श्री गणेश जी हमारी बुद्धि को परिष्कृत एवं परिमार्जित करते हैं और हमारे विघ्नों का समूल नाश करते हैं। गणेश जी का व्रत करने से जीवन में विघ्न दूर होते हैं एवं सदा मंगल होता है। अतः अपने जीवन के सभी प्रकार के विघ्नों के नाश एवंशुचिता व शुभता की प्राप्ति के लिए हमें श्री गणेश जी की उपासना करनी चाहिए।
गणेश चतुर्थी पर इस बार 6 ग्रहों का शुभ संयोग बन रहा है , जो व्यापारियों के लिए लाभकारी होगा . चतुर्थी पर इस बार छह ग्रह अपनी श्रेष्ठ स्थिति में होंगे , जिसमें बुध कन्या राशि में , शुक्र तुला राशि में , राहु वृषभ राशि में , शनि मकर राशि में , केतु वृश्चिक राशि तथा शनि मकर राशि में विद्यमान होंगे . ग्रहों की ये स्थिति कारोबार करने वाले जातकों के लिए शुभ है . व्यापारी वर्ग के मुनाफे में बढ़ोत्तरी होगा और शेयर बाजार में भी लाभ होगा . गणेश चतुर्थी पर इस बार रवियोग में पूजन होगा . लंबे समय बाद इस बार चतुर्थी पर चित्रा – स्वाति नक्षत्र साथ रवि योग का संयोग बन रहा है . चित्रा नक्षत्र शाम 4.59 बजे तक रहेगा और इसके बाद स्वाति नक्षत्र लगेगा . वहीं 9 सितंबर दोपहर 2 बजकर 30 मिनट से अगले दिन 10 सितंबर 12 बजकर 57 मिनट तक रवियोग रहेगा , जो कि उन्नति को दर्शा रहा है . इस शुभ योग में कोई भी नया काम और गणपति पूजा मंगलकारी होगी .
मध्याह्न गणेश पूजा – 11:04 से 13:32
चंद्र दर्शन से बचने का समय – 09:12 से 20:54 (10 सितंबर 2021)
चतुर्थी तिथि आरंभ- 00:17 (10 सितंबर 2021)
चतुर्थी तिथि समाप्त- 21:57 (10 सितंबर 2021)
श्री गणेश जी लोक मंगल के देवता हैं, लोक मंगल उनका उद्देश्य है परंतु जहाँ भी अमंगल होता है, उसे दूर करने के लिए श्री गणेश अग्रणी रहते हैं। गणेश जी रिद्वी और सिद्धी के स्वामी हैं। इसलिए उनकी कृपा से संपदा और समृद्धि का अभाव नहीं रहता है। श्री गणेश जी को दूर्वा और मोदक अत्यंत प्रिय है।
श्री गणेश उत्सव का इतिहास अत्यंत प्राचीन है। गणेश जी को विघ्नहर्ता माना जाता है। इसका पौराणिक एवं आध्यात्मिक महत्व है। इस उत्सव का प्रारंभ छत्रपति शिवाजी महाराज जी के द्वारा पुणे में हुआ था। शिवाजी महाराज ने गणेशोत्सव का प्रचलन बड़ी उमंग एवं उत्साह के साथ किया था, उन्होंने इस महोत्सव के माध्यम से लोगों में जनजाग्रति का संचार किया। इसके पश्चात पेशवाओं ने भी गणेशोत्सव के क्रम को आगे बढ़ाया। गणेश जी उनके कुल देवता थे इसलिए वे भी अत्यंत उत्साह के साथ गणेश पूजन करते थे। पेशवाओं के बाद यह उत्सव कमजोर पड़ गया और केवल मंदिरों और राजपरिवारों में ही सिमट गया।
स्वतंत्रता के पुरोधा लोकमान्य तिलक ने बनाया सार्वजनिक गणेशोत्सव को जन आंदोलन का माध्यम
इसके पश्चात 1892 में भाऊसाहब लक्ष्मण जबाले ने सार्वजनिक गणेशोत्सव प्रारंभ किया। स्वतंत्रता के पुरोधा लोकमान्य तिलक, सार्वजनिक गणेशोत्सव की परंपरा से अत्यंत प्रभावित हुए और 1893 में स्वतंत्रता का दीप प्रज्ज्वलित करने वाली पत्रिका ‘केसरी’ में इसे स्थान दिया। उन्होंने अपनी पत्रिका ‘केसरी ‘ के कार्यालय में इसकी स्थापना की और लोगों से आग्रह किया कि सभी इनकी पूजा-आराधना करें, ताकि जीवन, समाज और राष्ट्र में विघ्नों का नाश हो। उन्होंने श्री गणेश जी को जन-जन का भगवान कहकर संबोधन किया। लोगों ने बड़े उत्साह के साथ उसे स्वीकार किया, इसके बाद गणेश उत्सव जन-आंदोलन का माध्यम बना। उन्होंने इस उत्सव को जन-जन से जोड़कर स्वतंत्रता प्राप्ति हेतु जनचेतना जाग्रति का माध्यम बनाया और उसमें सफल भी हुए। आज भी संपूर्ण महाराष्ट्र इस उत्सव का केंद्र बिन्दु है, परंतु देश के प्रत्येक भाग में भी अब यह उत्सव जन-जन को जोड़ता है।

गत 7- 8 अगस्त 2021 को भिलाई छत्तीसगढ़ में अखिल भारतीय आंगनबाड़ी कार्यकर्ता महासंघ कार्यसमिति की बैठक हुई । इस बैठक में आंगनबाड़ी कर्मियों के हितार्थ एक प्रस्ताव सर्वानुमति से पारित करते हुए आंगनबाड़ी कर्मियों को शासकीय कर्मचारी घोषित करने एवं जब तक शासकीय कर्मचारी ना हो आंगनबाड़ी कर्मियों को न्यूनतम वेतन 18000/- एवं सहायिका को 9000 /-प्रतिमाह लागू करें।
सामाजिक सुरक्षा के दायरे में लाने सहित अन्य बिंदुओं पर सरकार का ध्यान आकर्षण करने हेतु राष्ट्रव्यापी एक दिवसीय धरना प्रदर्शन ज्ञापन देने का निर्णय लिया गया।
भारत सरकार के महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के द्वारा पूरे देश में वर्ष 1975 से आंगनबाड़ी केंद्रों के समेकित महिला एवं बाल विकास योजनाओं का संचालन हो रहा है जिसमें 2500000 से भी ज्यादा की संख्या में आंगनबाड़ी कर्मी कार्यरत हैं। तथा इस योजना को सफली भूत कर रहे हैं। जिसके अंतर्गत 0 माह से 6 वर्ष के आयु वर्ग के बच्चों के पोषण माह प्रारंभिक स्वास्थ्य की देखभाल पूरक पोषण आहार उपलब्ध कराने शिशु स्तनपान गर्भवती महिलाओं को 0 माह से 6 वर्ष के बच्चों को कुपोषण से बचाने के लिए जरूरी पोषण आहार , विटामिन , प्रोटीन उपलब्ध कराने का कार्य बाल संदर्भ सेवाओं का कार्य केंद्र सरकार की इस स्कीम के तहत आंगनबाड़ी कर्मियों के द्वारा किया जा रहा है।
इसके अलावा राज्य सरकार के द्वारा बीएलओ आर्थिक जनगणना, जनगणना, पल्स पोलियो, फाइलेरिया, राशन कार्ड, ओडीएफ, कोविड-19 सर्वे, डोर टू डोर वैक्सीनेशन के प्रचार प्रसार आदि का कार्य आंगनबाड़ी कर्मियों से संपन्न कराया जाता है । 8 घंटे से भी अधिक का कार्य आंगनबाड़ी कर्मियों को करना पड़ता है इस प्रकार आंगनबाड़ी कर्मियों को सभी प्रकार के शासकीय कार्य करने के बाद भी आज तक शासकीय कर्मचारी घोषित नहीं किया गया है ना ही अब तक न्यूनतम वेतन का भुगतान किया जा रहा है केवल अल्प मानदेय का भुगतान ही आंगनबाड़ी कर्मियों को प्राप्त हो रहा है एवं ना ही किसी प्रकार से समाजिक सुरक्षा प्रदान की जा रही है।
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका अपनी विभिन्न मांगों को लेकर सरकार का ध्यान आकर्षण करवाने हेतु 13 सितंबर 2021 को एक दिवसीय धरना प्रदर्शन ज्ञापन देकर माननीय प्रधानमंत्री भारत सरकार व माननीय मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ को अपनी मांगों के समाधान किए जाने की दिशा में सरकार का ध्यान आकर्षण कर ठोस कार्रवाई किए जाने का आग्रह करती है।

रायपुर। देर रात जारी एक आदेश में तीन अहम बदलाव हुए हैं। राजधानी पुलिस की कप्तानी अब प्रशांत अग्रवाल को सौंपी गई है बता दें कि प्रशांत अग्रवाल इससे पहले बिलासपुर, राजनांदगांव , जांजगीर चांपा, बीजापुर, बलौदाबाजार और दुर्ग में बतौर एसपी रह चुके हैं. इसके पहले वे दुर्ग में एसपी के पद पर पदस्थ थे. जबकि अब तक कप्तान रहे अजय यादव को पीएचक्यू भेजा गया है। वहीं दुर्ग के कप्तान अब बद्री नारायण मीणा होंगे।

वहीं रायपुर के कप्तान अजय कुमार यादव को उप महानिरीक्षक बनाया गया है।

दिनांक 04-09-2021 दिन शनिवार को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जशपुर श्रीमती प्रतिभा पांडे तथा प्राचार्य नव संकल्प संस्थान जशपुर प्रो. डॉ. विजय रक्षित की उपस्थिति में यातायात पुलिस जशपुर के द्वारा कम्युनिटी पुलिसिंग तथा सड़क दुर्घटनाओं से बचने हेतु यातायात नियमों का पालन करने संबंधी जागरूकता लाने के उद्देश्य से शास. रामभजन राय एन ई एस महाविद्यालय जशपुर के सभागार में नव संकल्प संस्थान जशपुर में प्रतियोगिता परीक्षाओ की तैयारी कर रहे छात्र -छात्राओं के मध्य सामान्य ज्ञान तथा यातायात के मूलभूत नियमों से संबंधित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

प्रतियोगिता में 05-05 छात्रों की पांच टीम क्रमशः टीम सिंधु, टीम गंगा, टीम ब्रह्मपुत्र, टीम सतलज व टीम यमुना शामिल थे। प्रतियोगिता का संचालन श्री विनीत तिवारी (नव संकल्प संस्थान), श्री धनेश्वर देवांगन(नव संकल्प संस्थान) तथा यातयात प्रभारी सूबेदार श्री सौरभ चंद्राकर के द्वारा किया गया।

प्रतियोगिता में यातायात के बेसिक नियम जैसे रोड साइन की पहचान, वाहन चलाते समय अपर-डीपर लाइट के उपयोग, सीट-बेल्ट, हेलमेट की उपयोगिता, वाहनों के इंशयोरेन्स, लाइसेंस जैसे बेसिक प्रश्नों के अतिरिक्त सामान्य ज्ञान से संबंधित प्रश्न पूछे गए थे।

प्रतियोगिता में प्रथम स्थान टीम सतलज तथा द्वितीय एवं तृतीय स्थान क्रमशः टीम सिंधु व टीम यमुना ने प्राप्त किया।विजेता प्रतिभागियों को जशपुर पुलिस के द्वारा शील्ड व उपहार देकर सम्मानित किया गया।


खरसिया। धर्म की नगरी खरसिया में हर साल भादो मास की अमावस्या को छपरिगंज के राणी सती दादी मंदिर में उत्सव मनाया जाता है। यहां हर साल भादो अमावस्या को भव्य मंगलपाठ का आयोजन होता है। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होते हैं। इस साल भी 7 सितंबर को यह उत्सव मनाया जाएगा, जिसकी जोरो-शोरों से तैयारियां जारी है। राणी सती मंदिर में हर साल मनाया जाने वाला भादो उत्सव देशभर में प्रसिद्ध है। वहीं 7 सितंबर, मंगलवार को होने वाले मंगलपाठ के लिए प्रसिद्ध गायक बुलाए गए हैं, राणी सती दादी मंदिर समिति ने बताया कि होने वाले कार्यक्रम इस प्रकार है 6 सितंबर को रतजगा होगा और 7 सितंबर सुबह से कार्यक्रम चालू हो जाएंगे चुंदड़ी चूड़ा श्रृंगार, सुबह 11 बजे आरती होगी, छप्पन भोग लगेगा और दोपहर 3 बजे मंगलपाठ का आयोजन किया गया है। प्रसिद्ध मंगलपाठ गायक सोनू शर्मा टाटानगर द्वारा अपनी मधुरवाणी से मंगलपाठ करेंगे। यह सभी कार्यक्रम श्री झुंझनु वाली राणी सती धर्मादा ट्रस्ट, राणी सती सेवा समिति द्वारा आयोजित किये जा रहे है।

श्री कृष्ण ने दिया था वरदान

खरसिया। नगर में बिजली विभाग की तानाशाही चरम पर है आए दिन किसी भी वक्त बिजली गुल कर दी जाती है, बिजली कितनी भी देर गोल रहे, बिजली विभाग इसकी सूचना देना तक जरूरी नही समझता है, अगर परेशान होकर बिजली कब आएगी यह जानने के लिए बिजली विभाग के अधिकारी या कर्मचारियों को फोन लगाया जाता है तो उनके द्वारा फोन भी नहीं उठाया जाता और अगर कई बार मे फोन गलती से उठा भी लेते हैं तो वह जवाब देना तक जरूरी नहीं समझते। यदि कही डीओ गिर जाता है और उपभोक्ताओं द्वारा कंप्लेन दर्ज कराई जाती है तो वह छोटा सा सुधार कार्य भी घंटो नही हो पाता है जिससे फेस नही आने के कारण महंगे महंगे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण खराब हो जाते है। ऐसे ही कोरोना में लोगो की आर्थिक स्थिति खराब है ऊपर से बिजली विभाग की सुस्त कार्यप्रणाली के कारण यह महंगे महंगे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण खराब होना घरो की आर्थिक स्थिति की कमर तोड़ने में कोई कसर नही छोड़ रहा है। ऐसा ही खेल बिजली विभाग द्वारा इन दिनों मीटर रीडिंग को लेकर भी खेला जा रहा है, हर माह इनके द्वारा जो डोर टू डोर मीटर रीडिंग ली जानी चाहिए वह भी अभी कुछ महीनों से नहीं ली जा रही है, इनके द्वारा आफिस में बैठे- बैठे ही एवरेज बिलिंग कर दी जा रही हैं जिसके कारण किसी के बिल ज्यादा आ जा रहे हैं किसी के बिल माइनस में चले जा रहे हैं और सरकार द्वारा जो बिजली बिल हाफ योजना चलाई जा रही है उसका लाभ भी जनता को इनकी कार्यप्रणाली की वजह से नहीं मिल पा रहा है। उपभोक्ता द्वारा इनसे जब पूछा जाता है कि किस वजह से डोर टू डोर रीडिंग नही ली जा रही तो इनके द्वारा कभी तबियत खराब का, कभी आपका घर बंद था, कभी मैं छुट्टी में हूं दूसरा लड़का जाएगा या फिर अगले महीने एक साथ रीडिंग ले लेंगे यह कहकर बहाना बनाया जाता है। अंत में परेशान होकर उपभोक्ता यह कहता है कि हमको दिक्कत हो रही है बिल ज्यादा आ रहा है मैं मीटर की फोटो आपको व्हाट्सएप्प पर भेज देता हूं आप रीडिंग देखकर डाल दीजिए तो जवाबदार अधिकारी एवं कर्मचारी द्वारा यह कहा जाता है कि आप मोर बिजली ऐप डाउनलोड करलो और उसी में हर माह रीडिंग भेज दिया करें उसी में आप का बिल आ जाएगा और उसी में ऑनलाइन पेमेंट करें।

घंटो नही होता डीओ सुधार का छोटा सा कार्य
वैसे तो व्हाट्सएप्प ग्रुप के माध्यम से माध्यम से नगर की फ्यूज कॉल संबंधित समस्याओं का समाधान करने का सराहनीय प्रयास विभाग द्वारा किया गया था लेकिन विगत कुछ़ दिनों से ड़ियो गिर जाने जैसी समस्याओं का निराकरण भी कर्मचारियों द्वारा घण्टो तक नहीं किया जाता जिससे भी नगरवासियों में रोष है, उपर से आये दिन अघोषित बिजली कटौती ने नगरवासियों का जीना दूभर कर दिया है। इस संबंध में विभाग के सहायक अभियंता बलराम साहू ने बताया कि सीएसईबी ने नया साफ्टवेयर लांच कर दिया है जिससे मीटर रीड़िंग की समस्या से निजात मिल जायेगी, वहीं संविदा कर्मचारियों के हड़ताल में रहने से कुछ समस्या हो रही थी जो विभाग द्वारा शीघ्र ही दुरूस्त कर ली जायेगी।
बिलिंग में सुधार के लिये नया साफ्टवेयर इस महिने से लांच किया गया है जिसके आधार पर स्पाट बिलिंग किया जायेगा, जिससे उपभोक्ताओं की परेषानियां खत्म हो जायेगी, वहीं संविदा कर्मचारी विगत लगभग 1 माह से हड़ताल में थे जिस वजह से फ्यूज काल में थोड़ी परेशानियां हो रही है जो आगामी दिनों में दुरूस्त कर ली जायेगी
बलराम साहू (सहायक अभियंता, खरसिया विद्युत विभाग)

खरसिया। श्री कृष्ण जन्माष्टमी के दिन कृष्ण के अवतार श्री श्याम बाबा खाटू धाम से श्री श्याम अखंड ज्योत आराधना यात्रा के रूप में स्वयं पधारे, नगरवासी खाटू नरेश कलयुग के अवतार बाबा श्याम को अपने द्वार पाकर श्याम प्रेमी भक्त पुलकित हो उठे और बाबा श्याम के जयकारे लगाते हुए दर्शन कर आशीर्वाद लिए।
श्री श्याम बिहारी मंदिर एवं श्याम मंदिर स्टेशन रोड हनुमान मंदिर गंज पीछे रानी सती दादी मंदिर छपरी गंज गायत्री मंदिर आदि सभी मंदिरों में श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव धूमधाम से मनाया गया एवं भगवान श्री कृष्ण को झूला में बैठा कर डोला का विशेष श्रृंगार कर भक्तों द्वारा लड्डू गोपाल को अपने हाथों से झुलाया। श्री श्याम बिहारी मंदिर खरसिया में जयपुर से पधारे भजन गायक कुमार गिरिराज शरण महेश परमार विष्णु सांवरा और खरसिया के प्रसिद्ध भजन गायक मंगल पाठ और श्याम पाठ करने वाले राजेश बंसल द्वारा भजनों की अमृत वर्षा की गई और श्री श्याम मंदिर स्टेशन रोड में श्री श्याम मित्र मंडल और श्याम परिवार द्वारा श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का आयोजन किया गया जिसमें खरसिया अंचल के ही प्रसिद्ध भजन गायकों सुरेश शर्मा ईश्वर शर्मा एवं संतोष भैनापारा द्वारा अपने भजनों को श्री श्याम बाबा के चरणों में अर्पित करते हुए सभी श्याम भक्तों को अपने भजनों के द्वारा भाव विभोर किया श्री कृष्ण के भक्तों द्वारा परिवार सहित सभी मंदिरों में जाकर भगवान श्री कृष्ण के दर्शन किए और भगवान कृष्ण को झूले में झुलाया संपूर्ण खरसिया नगर में कृष्ण जन्म रात 12:00 बजे तक चहल पहल बनी रही।