Blog

  • इस हॉट एक्ट्रेस की ये कोल्ड तस्वीरें, आपको कर देगी मदहोश…

    इस हॉट एक्ट्रेस की ये कोल्ड तस्वीरें, आपको कर देगी मदहोश…

    टीवी एक्ट्रेस निया शर्मा बोल्ड एक्ट्रेस हैं. वे इतनी खूबसूरत हैं कि वे जो भी पहनती हैं, उन पर निखरता है. हाल ही में निया ने एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की है जिसमें वो लाल रंग की बिकिनी में नज़र आ रही हैं. जैसे ही निया की तस्वीर शेयर होती है फैंस उन्हें देखने के लिए क्रेजी हो जाते हैं. यही वजह है कि उनके 2.4 मिलियन फॉलोअर हैं. गौरतलब है कि निया शर्मा, फियर फेक्टर: खतरों के खिलाड़ी सीजन 8 में नजर आई थीं. इस शो को गोलमाल अगेन के निर्देशक रोहित शेट्टी ने निर्देशित किया था. निया ने अपना नाम एशिया की सबसे हॉट एक्ट्रेस में शुमार करा चुकीं  है. वे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. आए दिन अपने इंस्टा पर निया की हॉट तस्वीरें सामने आती हैं. ऐसे में निया ने अपने इंस्टापेज से अपनी कुछ और तस्वीरें भी शेयर कीं. फोटो में निया काफी बोल्ड लग रही हैं. रेड कलर की टु पीस बिकिनी के साथ निया ने नेट जैकिट कवरअपन की है. जिसमें वह काफी बोल्ड दिखाई दे रही हैं.
    निया के इस लुक को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं. कुछ लोग तो धांसू रिएक्शन देते हुए निया के लिए कहते- ‘बवाल लुक निया शर्मा’. निया शर्मा की तस्वीरें आए दिन सोशल मीडिया पर वायरल होती हैं. नागिन 4 की एक्ट्रेस की ये तस्वीरें भी फैंस जमकर शेयर कर रहे हैं.निया की इस तस्वीर को देख कर कुछ लोग निगेटिव कमेंट्स भी कर रहे हैं. निया के लिए कुछ लोग कहते दिखे- शर्म आनी चाहिए. तो कुछ लोग मजे लेते हुए कहते- ‘हमारी नागिन केस पास वेकेशन के लिए वक्त नहीं है. बस, वह बदला लेने में बिजी है.’
    निया के फैंस उन्हे काफी प्रोटेक्ट करने की कोशिश करते दिखते हैं. कमेंट सेक्शन में निगेटिविटी फैलाने वाले लोगों को निया के सपोर्ट कहते दिखे कि आप अपना काम करें दूसरों की लाइफ में ताकझांक न करें. एक फैन ने कहा- ‘निया आप इतनी गॉर्जियस हर वक्त कैसे बनी रहती हो.’ तो किसी ने निया को कॉम्प्लिमेंट देते हुए कहा- गजब का स्टाइल है निया शर्मा.
  • व्हाट्सएप का नया वर्जन ‘चूस’ रहा है मोबाइल की बैटरी, यूजर परेशान

    व्हाट्सएप का नया वर्जन ‘चूस’ रहा है मोबाइल की बैटरी, यूजर परेशान

    दिल्ली। इंस्टैंट मैसेजिंग एप व्हाट्सएप ने जल्द ही एप का अपडेटेड वर्जन लांच किया था. कंपनी की मंशा इसको लांच कर यूजर को राहत देने की रही हो लेकिन ये अपडेट यूजर्स के लिए परेशानी का सबब बन गया है।

    कई व्हाट्सएप यूजर्स ने सोशल मीडिया पर शिकायत करना शुरु किया है कि अपडेटेड वर्जन यूज करने के बाद उनके स्मार्टफोन की बैटरी जल्द खत्म हो जा रही है. ये वर्जन मोबाइल फोन की बैटरी को जल्दी खत्म कर रहा है।

    आईफोन यूजर्स को इस समस्या से काफी हद तक गुजरना पड़ रहा है. उनके साथ ही एंड्रॉइड यूजर्स भी व्हाट्सएप का नया वर्जन अपडेटेड वर्जन यूज करने के बाद से बैटरी जल्द खत्म होने की बात कर रहे हैं।

  • भूपेश बघेल ने की भाजपा सांसदों और नेताओं से अपील, नरेंद्र मोदी से कहें कि छत्तीसगढ़ का चावल खरीदें…

    भूपेश बघेल ने की भाजपा सांसदों और नेताओं से अपील, नरेंद्र मोदी से कहें कि छत्तीसगढ़ का चावल खरीदें…

    रायपुर। केंद्र सरकार छत्तीसगढ़ से चावल नहीं खरीद रही है. मैने भारतीय जनता पार्टी सांसदों की बैठक इसलिए बुलाई थी कि वे जाकर नरेंद्र मोदी से कहें कि वह चावल खरीदें. यह बात दिल्ली रवाना होने से पहले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मीडिया से कही।

    भूपेश बघेल ने बताया कि दिल्ली में कुछ लोगों से मुलाकात करुंगा. उसके बाद जयपुर में अशोक गहलोत ने आमंत्रित किया है, साथ ही महाराष्ट्र के कांग्रेस विधायकों से मुलाकात करुंगा. इस दौरान उन्होंने चावल खरीदी से जुड़े सवाल का जवाब देते हुए कहा कि मैं मीडिया के माध्यम से सांसदों और भारतीय जनता पार्टी के नेताओं से कहना चाहता हूं कि उन्हें नरेंद्र मोदी जी से कहना चाहिए कि वह छत्तीसगढ़ से चावल खरीदे।

  • जिला प्रशासन शांति बनाने में लगी है और डिप्टी कलेक्टर फेसबुक पर कर रहे हैं भड़काऊ पोस्ट, राहुल और सोनिया गांधी तक पर…

    जिला प्रशासन शांति बनाने में लगी है और डिप्टी कलेक्टर फेसबुक पर कर रहे हैं भड़काऊ पोस्ट, राहुल और सोनिया गांधी तक पर…

    अयोध्या मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के मद्देनजर जहां सोशल मीडिया पर कड़ी निगरानी कर रही है ताकि शांति व्यवस्था कायम रहे वहीं जशपुर के डिप्टी कलेक्टर आरएन पाण्डेय अपने फेसबुक पर कमलेश तिवारी से संबंधित पोस्ट कर रहे हैं और उसके लिए राहुल गांधी और सोनिया गांधी को जिम्मेदार बात रहे हैं। यही नहीं उन्होंने और कई ऐसे ही पोस्ट शेयर भी किया है।
    इससे पहले इन्हीं डिप्टी कलेक्टर ने सोनिया गांधी की अश्लील तस्वीर भी पोस्ट की थी तब मुनादी ने ही इस बात को उठाया था और तत्कालीन नेता प्रतिपक्ष टीएस सिंहदेव ने इन्हें हटाये जाने की मांग की थी, लेकिन आज उनके नाक के नीचे न सिर्फ राहुल गांधी व सोनिया गांधी की छीछालेदर कर रहे हैं बल्कि शासन के नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए साम्प्रदायिक विद्वेष भड़काने वाले पोस्ट भी कर रहे हैं। हो सकता है उनका सवाल जायज भी हो लेकिन वक़्त सही नहीं है।
    अब देखना है कि फेसबुक पोस्ट के कारण कई लोगों को ससपेंड कर देनेवाली यह सरकार इन डिप्टी कलेक्टर महोदय पर क्या कार्रवाई करती है। हालांकि यह निजी पोस्ट हो सकता है लेकिन पिछले दिनों सरकार ने ऐसे कई मामलों पर इस तरह के पोस्ट को आदर्श आचार संहिता का उलंघन माना है।
  • तहसीलदार का ड्राइवर नशे में था, थानेदार ने पकड़ा लेकिन एसडीएम साहब को गुजरा नागवार , टीआई को फ़ोन पर ही शुरू गए

    तहसीलदार का ड्राइवर नशे में था, थानेदार ने पकड़ा लेकिन एसडीएम साहब को गुजरा नागवार , टीआई को फ़ोन पर ही शुरू गए

    जशपुर। खबर जशपुर जिले के कुनकुरी थाने से आ रही है। यहाँ तहसीलदार की गाड़ी रोकने को लेकर प्रशासन और पूलिस के बीच तकरार हो गयी है। बताया जा रहा है कि रविवार की देर शाम तकरीबन साढ़े 8 बजे कुनकुरी थाना प्रभारी को एक स्थानीय पत्रकार द्वारा फोन पर सूचना दी गयो कि कुनकुरी तहसीलदार की गाड़ी को कोई काफी स्पीड से लापरवाही पूर्वक चला रहा है और ड्राइवर की लापरवाही के चलते एक स्कूटी सवार उस गाड़ी के सामने आते आते बचा।सूचना पाकर थानेदार थाने से बाहर निकले और लापरवाही से गाड़ी चला रहे ड्राइवर को गाड़ी सहित थाने में अंदर कर दिया। थानेदार जब कन्फर्म हो गए गाड़ी तहसीलदार की है तो थानेदार ने तत्काल दूरभाष पर तहसीलदार को पूरे मामले की जानकारी देते हुए पूरी बात बतायो और उन्हें यह भी बताया कि उनका ड्राइवर नशे में हैं। सारी बात सुनने के बाद तहसीलदार ने थानेदार की बातों पर सहमति जताते हुए फोन रख दिया लेकिन थोड़ी ही देर में बात ज्यादा बढ़ने लगी और बढ़ते बढ़ते यहाँ तक पहुँच गयी कि कुनकुरी पुलिस के उपर प्रशासन से दुर्व्यवहार करने के आरोप लगाए जा रहे हैं । कुनकुरी थाना प्रभारी विशाल कुजुर ने बताया कि इस घटना के बाद कुनकुरी एसडीएम के द्वारा उन्हें दूरभाष पर प्रशासनिक गाड़ियों को बेवजह थाने के अंदर खड़ा किये जाने के आरोप लगाने लगे । जबकि थाना प्रभारी के अनुसार–– थानेदार ने तहसीलदार को बताया कि कोई और ड्राइवर से गाड़ी भिजवाता हूं,आपका ड्राइवर तो खुद नहीं चल पा रहा है,इस पर तहसीलदार ने हामी भी भरी लेकिन एसडीएम मानने को तैयार नही थे।इस बात को लेकर थानेदार और एसडीएम में काफी लम्वे समय तक तर्क वितर्क होता रहा ।थाना प्रभारी ने बताया कि उन्होंने पूरे मामले की जानकारी पुलिस अधीक्षक को दे दी है।
  • अयोध्या फैसला: रुद्रपुर में आपत्तिजनक पोस्ट पर भाजपा पार्षद गिरफ्तार

    अयोध्या फैसला: रुद्रपुर में आपत्तिजनक पोस्ट पर भाजपा पार्षद गिरफ्तार

    राम मंदिर मसले पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद आपत्तिजनक पोस्ट करने पर पुलिस ने उत्तराखंड में रुदुपुर के भाजपा पार्षद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी को देर शाम गिरफ्तार कर लिया गया। देर रात तक पार्षद से पूछताछ जारी थी।  सुप्रीम कोर्ट ने शनिवार सुबह अयोध्या पर अपना फैसला जारी किया। जानकारी के अनुसार रुद्रपुर के भाजपा से जुड़े ट्रांजिट कैंप निवासी नगर निगम रुद्रपुर के पार्षद शिवकुमार गंगवार ने फैसला आने के बाद सोशल मीडिया पर एक आपत्तिजनक पोस्ट डाल दी। खुफिया विभाग को इसकी जानकारी मिली तो टीम ने गोपनीय तरीके से इसकी जांच की। जांच के बाद खुफिया टीम ने एसएसपी बरिंदरजीत सिंह को जानकारी दी। एसएसपी के निर्देश पर एक बार फिर पुलिस के स्तर पर जांच करायी गयी।जांच में पुष्टि होने के बाद देर शाम ट्रांजिट कैंप थाना पुलिस ने पार्षद गंगवार को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी वीडी जोशी ने बताया कि पार्षद गंगवार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बताया कि उनसे पूछताछ की जा रही है।    काशीपुर में भी एक युवक पर मुकदमाकाशीपुर। सोशल मीडिया पर गलत पोस्ट डालने पर पुलिस ने एक युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। कोतवाल चंद्रमोहन सिंह ने बताया कि आईटीआई थाना क्षेत्र के ग्राम गिन्नी खेड़ा निवासी पुष्प कुमार ने फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट की थी। बताया कि पुलिस की खुफिया टीम सोशल मीडिया पर लगातार नजर रखे हुये है। टीम की ओर से मामले की जांच की गयी, जिसके बाद आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया। उसकी तलाश की जा रही है।
  • व्हाट्सएप से जासूसी की जांच के लिए भूपेश सरकार ने बनाई कमेटी, CM बोले- ‘नागरिकों की निजता को सुरक्षित रखना मेरी जिम्मेदारी

    व्हाट्सएप से जासूसी की जांच के लिए भूपेश सरकार ने बनाई कमेटी, CM बोले- ‘नागरिकों की निजता को सुरक्षित रखना मेरी जिम्मेदारी

    रायपुर। इजराइली खुफिया साइबर कंपनी एनएसओ के बनाए पेगासस साफ्टवयेर के जरिए राज्य के मानवाधिकार कार्यकर्ताओं की जासूसी कराए जाने के मामले को सरकार ने गंभीरता से लिया है. भूपेश सरकार ने इसकी जांच के लिए कमेटी का गठन किया है. चर्चा यह भी है कि रमन सरकार के दौरान इजराइली कंपनी एनएसओ ने राज्य के आला अधिकारियों के सामने साॅफ्टवेयर के जरिए जासूसी कराए जाने को लेकर प्रेजेंटेशन दिया था. कमेटी इस दिशा में भी जांच करेगी कि क्या पिछली सरकार में इस तरह से जासूसी कराई गई थी या नहीं?

    गृह सचिव सुब्रत साहू के नेतृत्व में बनाई गई जांच कमेटी में रायपुर रेंज के आईजी आनंद छाबड़ा और जनसंपर्क आयुक्त तारण प्रकाश सिन्हा शामिल हैं. यह कमेटी एक महीने के भीतर अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंपेगी. बता दें कि छत्तीसगढ़ के चार मानवाधिकार-सामाजिक कार्यकर्ता बेला भाटिया, शालिनी गेरा, डिग्री प्रसाद चौहान तथा आलोक शुक्ला के व्हाट्स एप के जरिए जासूसी कराए जाने की खबरें सामने आई थी. सरकार ने अब इसकी जांच कराए जाने का फैसला लिया है. जांच के लिए कमेटी गठित किए जाने के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट कर कहा है कि-

    गौरतलब है कि पिछले महीने ही यह खबर सामने आई थी कि व्हाट्स एप के जरिए कई भारतीय पत्रकारों और सामाजिक कार्यकर्ताओं की जासूसी कराई गई. यह जासूसी इजराइल की साइबर फर्म एनएसओ के बनाए साॅफ्टवेयर पेगासस के जरिए की गई. यह जासूसी लोकसभा चुनाव के दौरान हुई थी. इस खुलासे के बाद हड़कंप मच गया था. व्हाट्स एप ने भी बयान जारी कर यह कहा था कि 29 अप्रैल से 10 मई के बीच यह जासूसी की गई थी.

  • महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन की सिफारिश पर कैबिनेट की मुहर..! सुप्रीम कोर्ट गई शिवसेना

    महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन की सिफारिश पर कैबिनेट की मुहर..! सुप्रीम कोर्ट गई शिवसेना

    महाराष्ट्र का राजनीतिक संकट सुलझता नहीं दिख रहा। यहां गवर्नर भगत सिंह कोश्यारी ने NCP को सरकार बनाने का न्योता दिया है। पार्टी के पास मंगलवार शाम साढ़े आठ बजे तक का वक्त दिया है लेकिन अब खबर आ रही है कि गवर्नर ने राज्य में राष्ट्रपति शासन लागू करने की सिफारिश की है। 20 दिनों से यहां सरकार बनाने की कोशिश चल रही है लेकिन अभी तक कोई स्पष्ट हल नहीं दिख रहा, ऐसे में क्या सच में इस अहम राज्य के सामने राष्ट्रपति शासन का ही रास्ता बच गया है?

    खबर के मुताबिक, गवर्नर ने केंद्र सरकार को राज्य में राष्ट्रपति शासन लागू करने का सुझाव भेज दिया है। गवर्नर ने अपने रेकेमेंडेशन में कहा है कि राज्य में कोई भी पार्टी सरकार बनाने की स्थिति में नहीं है, ऐसे में राज्य में राष्ट्रपति शासन लागू करना ही एक विकल्प है। सिफारिश भेजने के बाद गवर्नर आज शाम तक का इंतजार करेंगे, अगर एनसीपी तब तक बहुमत साबित नहीं कर पाती है तो राज्य में राष्ट्रपति शासन लागू हो जाएगा।  इसे लेकर प्रधानमंत्री के निवास पर कैबिनेट की इमरजेंसी मीटिंग हुई है, जिसमें सिफारिश को अप्रूव कर दिया गया है।

    शिवसेना ने इस सिफारिश पर आपत्ति जताई है। पार्टी की नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने ट्विटर पर सवाल किया है कि जब एनसीपी को अभी वक्त दिया गया है, तो ऐसे में गवर्नर राष्ट्रपति शासन की सिफारिश केंद्र के पास कैसे भेज सकते हैं?शिवसेना इसके खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंच गई है। पार्टी ने सिफारिश के खिलाफ एक याचिका दाखिल की है। शिवसेना ने याचिका में दलील दी है कि उसे समर्थन पत्र पेश करने के लिए 72 घंटों का वक्त नहीं दिया गया है, उसके पास बस 24 घंटों का वक्त था।

  • जिला अस्पताल के डॉक्टर पर रेप का आरोप

    जिला अस्पताल के डॉक्टर पर रेप का आरोप

    जांजगीर-चांपा। जिला अस्पताल के चिकित्सक डॉ. पीएस कुर्रे पर अनाचार का सनसनीखेज आरोप लगा है। जिसने यह आरोप लगाया है वह कोई और नहीं, बल्कि डॉक्टर की एक रिश्तेदार महिला है। मामले में सारागांव पुलिस ने आरोपी डॉक्टर को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है।

    पीडि़ता ने पुलिस को बताया कि आरोपी डॉक्टर ने उसके घर आकर उसके साथ जबरदस्ती करते हुए शारीरिक संबंध स्थापित किया, जबकि साल भर पहले भी उसी चिकित्सक ने रिश्तेदार महिला के साथ रेप किया था। पीडि़ता ने मामले की जानकारी अपने परिजनों को दी और उसने थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी चिकित्सक के खिलाफ धारा 450, 376 के तहत अपराध दर्ज कर लिया है।

  • DSP पुष्पेंद्र बघेल का आदेश संशोधित……रायगढ़ ट्रैफ़िक डीएसपी होंगे

    DSP पुष्पेंद्र बघेल का आदेश संशोधित……रायगढ़ ट्रैफ़िक डीएसपी होंगे

    रायपुर। बीजापुर में स्थानांतरित किए गए डीएसपी पुष्पेंद्र बघेल का आदेश संशोधित हो गया है। पुष्पेंद्र बघेल को रायगढ़ ट्रेफिक डीएसपी के पद पर भेजा गया है।

    पुष्पेंद्र इसके पहले अंबिकापुर और कोरबा में पदस्थ रह चुके हैं।हालिया हुए डीएसपी स्थानांतरण में पुष्पेंद्र बघेल को बीजापुर भेजा गया था।