सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला आ गया है। अब चीफ जस्टिस का ऑफिस आरटीआई के दायरे में आएगा। फैसला सुनाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि पारदर्शिता न्यायिक स्वतंत्रता को कम नहीं करता। बता दें कि ये अपीलें सुप्रीम कोर्ट के सेक्रेटरी जनरल और शीर्ष अदालत के केंद्रीय लोक सूचना अधिकारी द्वारा दिल्ली उच्च न्यायालय के साल 2009 के उस आदेश के खिलाफ दायर की गई थी, जिसमें कहा गया है कि सीजेआई का पद सूचना का अधिकार कानून के दायरे में आता है
पीठ में सीजेआई समेत जस्टिस एनवी रमना, जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़, जस्टिस दीपक गुप्ता और जस्टिस संजीव खन्ना उस याचिका पर अपना फैसला सुनाया जिसमें सुप्रीम कोर्ट के महासचिव ने दिल्ली हाईकोर्ट के जनवरी 2010 में आए फैसले को चुनौती दी थी।
दिल्ली हाईकोर्ट ने अपने फैसले में कहा था कि सीजेआई का दफ्तर एक सार्वजनिक प्राधिकरण है और इसे सूचना के अधिकार कानून के अंतर्गत लाया जाना चाहिए। पीठ ने इस साल अप्रैल में इस याचिका पर फैसला सुरक्षित रख लिया था।
सीजेआई रंजन गोगोई ने पहले यह कहा था कि पारदर्शिता के नाम पर एक संस्था को नुकसान नहीं पहुंचाया जाना चाहिए। नवंबर 2007 में आरटीआई कार्यकर्ता सुभाष चंद्र अग्रवाल ने आरटीआई याचिका दाखिल कर सुप्रीम कोर्ट से जजों की संपत्ति के बारे में जानकारी मांगी थी जो उन्हें देने से इनकार कर दिया गया।
अग्रवाल इसके बाद सीआईसी के पास पहुंचे और सीआईसी ने सुप्रीम कोर्ट से इस आधार पर सूचना देने को कहा कि सीजेआई का दफ्तर भी कानून के अंतर्गत आता है। इसके बाद जनवरी 2009 में सीआईसी के आदेश को दिल्ली हाईकोर्ट में चुनौती दी गई हालांकि वहां भी सीजेआई के आदेश को कायम रखा गया।
सैन फ्रांसिस्को: अब फंडरेजिंग, इन-गेम खरीदारी, कार्यक्रमों की टिकटों, मैसेंजर पर लोगों से लोगों को भुगतान(पर्सन टू पर्सन पेमेंट)और फेसबुक मार्केट प्लेस पर पेजेज और व्यापारों पर खरीदारी कर सकते हैं।
यहाँ तक कि फेसबुक, व्हाट्सएप, मैसेंजर और इंस्टाग्राम के जरिये भुगतान भी कर पाएंगे, क्योंकि facebook ने नया भुगतान सिस्टम ‘फेसबुक पे’ लॉन्च कर दिया है. इस सिस्टम का उपयोग अमेरिका में इसी सप्ताह किया जाएगा।
फेसबुक में मार्केटप्लेस और कॉमर्स विंग के वाइस प्रेसीडेंट देबोराह लियू ने मंगलवार रात एक बयान में कहा, “समय के साथ हमारी योजना ‘फेसबुक पे’ को और लोगों के बीच और स्थानों पर तथा इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप पर भी शुरू करने की है.”
कंपनी ने कहा कि फेसबुक पे मौजूदा वित्तीय ढांचों और साझेदारियों पर बना है और यह कंपनी की डिजिटल करंसी लिब्रा नेटवर्क पर चलने वाले कैलिब्रा वालेट से अलग है. कंपनी के अनुसार, आप फेसबुक या मैसेंजर पर सिर्फ कुछ चरणों के बाद ही ‘फेसबुक पे’ का उपयोग शुरू कर सकते हैं।
इसके लिए आप फेसबुक एप या वेबसाइट पर पहले सेटिंग में जाए और फिर ‘फेसबुक पे’ पर जाकर पेमेंट मैथड जोड़ दें. इसके बाद आप अगली बार भुगतान करने पर फेसबुक पे का उपयोग कर सकते हैं।
व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम पर फेसबुक पे शुरू होते ही आप इसे प्रत्येक एप पर सीधे सेट कर सकेंगे।
बिलासपुर। अप्रत्यक्ष प्रणाली से नगर निगमों के महापौर और नगर पालिका व परिषदों में अध्यक्ष का चुनाव कराने के फैसले को हाईकोर्ट में चुनौती दी गई है। बीरगांव के एवज देवांगन ने अधिवक्ता प्रतीक शर्मा और बिलासपुर के रौशन सिंह ने अधिवक्ता रोहित शर्मा के माध्यम से दो अलग-अलग याचिका दायर की है। इसमें सोमवार को सुनवाई होगी। यह याचिका ऐसे समय में पेश की गई है, जब नगरीय निकाय चुनावों को लेकर जल्द ही आचार संहिता लागू होने की उम्मीद है। राज्य निर्वाचन आयुक्त ठाकुर राम सिंह तैयारियों के संबंध में गुरुवार को कलेक्टर-एसपी की बैठक लेने वाले हैं।
बता दें कि राज्य सरकार ने अप्रत्यक्ष तरीके से महापौर और अध्यक्ष का चुनाव कराने के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। इसके अंतर्गत पार्षदों में से महापौर व अध्यक्ष का चुनाव कराया जाना है। हाईकोर्ट में इसे चुनौती दी गई है। इसके अंतर्गत वर्तमान महापौर के लिए कोई प्रावधान नहीं होने को भी चुनौती दी गई है। अधिसूचना में वर्तमान महापौर के कार्यकाल को लेकर कोई भी विधिक प्रावधान नहीं होने से वैधानिक स्थिति उत्पन्न होने का तर्क दिया गया है। बता दें कि बीजेपी ने भी राज्य सरकार के फैसले पर आपत्ति की है। इसे लेकर राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा था।
रायपुर। राज्य में होने वाले नगरीय निकायों और त्रिस्तरीय पंचायतों के निर्वाचन की तैयारियों के लिए जिला निर्वाचन अधिकारियों की बैठक 14 नवम्बर को अपरान्ह 4 बजे नये सर्किट हाउस के सभागार में रखी गई है।
बैठक में राज्य निर्वाचन आयुक्त ठाकुर राममुख्यसचिव आरपी मंडल और पुलिस महानिदेशक डीएमअवस्थी चुनावी तैयारियों का जायजा लेंगे. बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारियों को निर्वाचक नामावली, मतदाता सूचियों, रिटर्निंग अफसर, मतदान केंद्रों, संवेदनशील और अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों की जानकारी ली जाएगी. इसके अलावा मतदान केंद्रों का भौतिक सत्यापन, मतपेटी की आवश्यकता और उपलब्धता, मतपत्र मुद्रण व्यवस्था, निर्वाचन के लिए लगने वाले वाहन, स्ट्रांग रूम की सुरक्षा आदि के संबंध में जानकारी लेकर उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं।
बिलासपुर। बिलासपुर में रेलवे अंडरब्रिज के निर्माण कार्य के दौरान एक हादसा हो गया, जिससे रेलवे की हावड़ा मुंबई मेन लाइन बाधित हो गई. रेलवे के अधिकारी मार्ग बहाल करने के प्रयास में जुटे हुए हैं।
जानकारी के मुताबिक, चुचुहिया पारा अंडर बृज के निर्माण कार्य चल रहा था, इस दौरान अंडरब्रिज को पुश करने वाली क्रेन पलट गई. क्रेन हावड़ा मुंबई मेन लाइन की ओर गिर गई, जिससे कई ट्रेनें प्रभावित हो गई।
हादसे की सूचना के बाद रेलवे के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे. जानकारी के मुताबिक यहां पर सप्ताह भर से अंडरब्रिज पुशिंग का काम चल रहा था. इसमें बड़ी क्रेन लगी हुई है।
टीवी एक्ट्रेस निया शर्मा बोल्ड एक्ट्रेस हैं. वे इतनी खूबसूरत हैं कि वे जो भी पहनती हैं, उन पर निखरता है. हाल ही में निया ने एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की है जिसमें वो लाल रंग की बिकिनी में नज़र आ रही हैं. जैसे ही निया की तस्वीर शेयर होती है फैंस उन्हें देखने के लिए क्रेजी हो जाते हैं. यही वजह है कि उनके 2.4 मिलियन फॉलोअर हैं. गौरतलब है कि निया शर्मा, फियर फेक्टर: खतरों के खिलाड़ी सीजन 8 में नजर आई थीं. इस शो को गोलमाल अगेन के निर्देशक रोहित शेट्टी ने निर्देशित किया था.
निया ने अपना नाम एशिया की सबसे हॉट एक्ट्रेस में शुमार करा चुकीं है. वे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. आए दिन अपने इंस्टा पर निया की हॉट तस्वीरें सामने आती हैं. ऐसे में निया ने अपने इंस्टापेज से अपनी कुछ और तस्वीरें भी शेयर कीं. फोटो में निया काफी बोल्ड लग रही हैं. रेड कलर की टु पीस बिकिनी के साथ निया ने नेट जैकिट कवरअपन की है. जिसमें वह काफी बोल्ड दिखाई दे रही हैं.
निया के इस लुक को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं. कुछ लोग तो धांसू रिएक्शन देते हुए निया के लिए कहते- ‘बवाल लुक निया शर्मा’. निया शर्मा की तस्वीरें आए दिन सोशल मीडिया पर वायरल होती हैं. नागिन 4 की एक्ट्रेस की ये तस्वीरें भी फैंस जमकर शेयर कर रहे हैं.निया की इस तस्वीर को देख कर कुछ लोग निगेटिव कमेंट्स भी कर रहे हैं. निया के लिए कुछ लोग कहते दिखे- शर्म आनी चाहिए. तो कुछ लोग मजे लेते हुए कहते- ‘हमारी नागिन केस पास वेकेशन के लिए वक्त नहीं है. बस, वह बदला लेने में बिजी है.’
निया के फैंस उन्हे काफी प्रोटेक्ट करने की कोशिश करते दिखते हैं. कमेंट सेक्शन में निगेटिविटी फैलाने वाले लोगों को निया के सपोर्ट कहते दिखे कि आप अपना काम करें दूसरों की लाइफ में ताकझांक न करें. एक फैन ने कहा- ‘निया आप इतनी गॉर्जियस हर वक्त कैसे बनी रहती हो.’ तो किसी ने निया को कॉम्प्लिमेंट देते हुए कहा- गजब का स्टाइल है निया शर्मा.
दिल्ली। इंस्टैंट मैसेजिंग एप व्हाट्सएप ने जल्द ही एप का अपडेटेड वर्जन लांच किया था. कंपनी की मंशा इसको लांच कर यूजर को राहत देने की रही हो लेकिन ये अपडेट यूजर्स के लिए परेशानी का सबब बन गया है।
कई व्हाट्सएप यूजर्स ने सोशल मीडिया पर शिकायत करना शुरु किया है कि अपडेटेड वर्जन यूज करने के बाद उनके स्मार्टफोन की बैटरी जल्द खत्म हो जा रही है. ये वर्जन मोबाइल फोन की बैटरी को जल्दी खत्म कर रहा है।
आईफोन यूजर्स को इस समस्या से काफी हद तक गुजरना पड़ रहा है. उनके साथ ही एंड्रॉइड यूजर्स भी व्हाट्सएप का नया वर्जन अपडेटेड वर्जन यूज करने के बाद से बैटरी जल्द खत्म होने की बात कर रहे हैं।
रायपुर। केंद्र सरकार छत्तीसगढ़ से चावल नहीं खरीद रही है. मैने भारतीय जनता पार्टी सांसदों की बैठक इसलिए बुलाई थी कि वे जाकर नरेंद्र मोदी से कहें कि वह चावल खरीदें. यह बात दिल्ली रवाना होने से पहले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मीडिया से कही।
भूपेश बघेल ने बताया कि दिल्ली में कुछ लोगों से मुलाकात करुंगा. उसके बाद जयपुर में अशोक गहलोत ने आमंत्रित किया है, साथ ही महाराष्ट्र के कांग्रेस विधायकों से मुलाकात करुंगा. इस दौरान उन्होंने चावल खरीदी से जुड़े सवाल का जवाब देते हुए कहा कि मैं मीडिया के माध्यम से सांसदों और भारतीय जनता पार्टी के नेताओं से कहना चाहता हूं कि उन्हें नरेंद्र मोदी जी से कहना चाहिए कि वह छत्तीसगढ़ से चावल खरीदे।
अयोध्या मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के मद्देनजर जहां सोशल मीडिया पर कड़ी निगरानी कर रही है ताकि शांति व्यवस्था कायम रहे वहीं जशपुर के डिप्टी कलेक्टर आरएन पाण्डेय अपने फेसबुक पर कमलेश तिवारी से संबंधित पोस्ट कर रहे हैं और उसके लिए राहुल गांधी और सोनिया गांधी को जिम्मेदार बात रहे हैं। यही नहीं उन्होंने और कई ऐसे ही पोस्ट शेयर भी किया है।
इससे पहले इन्हीं डिप्टी कलेक्टर ने सोनिया गांधी की अश्लील तस्वीर भी पोस्ट की थी तब मुनादी ने ही इस बात को उठाया था और तत्कालीन नेता प्रतिपक्ष टीएस सिंहदेव ने इन्हें हटाये जाने की मांग की थी, लेकिन आज उनके नाक के नीचे न सिर्फ राहुल गांधी व सोनिया गांधी की छीछालेदर कर रहे हैं बल्कि शासन के नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए साम्प्रदायिक विद्वेष भड़काने वाले पोस्ट भी कर रहे हैं। हो सकता है उनका सवाल जायज भी हो लेकिन वक़्त सही नहीं है।
अब देखना है कि फेसबुक पोस्ट के कारण कई लोगों को ससपेंड कर देनेवाली यह सरकार इन डिप्टी कलेक्टर महोदय पर क्या कार्रवाई करती है। हालांकि यह निजी पोस्ट हो सकता है लेकिन पिछले दिनों सरकार ने ऐसे कई मामलों पर इस तरह के पोस्ट को आदर्श आचार संहिता का उलंघन माना है।
जशपुर। खबर जशपुर जिले के कुनकुरी थाने से आ रही है। यहाँ तहसीलदार की गाड़ी रोकने को लेकर प्रशासन और पूलिस के बीच तकरार हो गयी है। बताया जा रहा है कि रविवार की देर शाम तकरीबन साढ़े 8 बजे कुनकुरी थाना प्रभारी को एक स्थानीय पत्रकार द्वारा फोन पर सूचना दी गयो कि कुनकुरी तहसीलदार की गाड़ी को कोई काफी स्पीड से लापरवाही पूर्वक चला रहा है और ड्राइवर की लापरवाही के चलते एक स्कूटी सवार उस गाड़ी के सामने आते आते बचा।सूचना पाकर थानेदार थाने से बाहर निकले और लापरवाही से गाड़ी चला रहे ड्राइवर को गाड़ी सहित थाने में अंदर कर दिया।
थानेदार जब कन्फर्म हो गए गाड़ी तहसीलदार की है तो थानेदार ने तत्काल दूरभाष पर तहसीलदार को पूरे मामले की जानकारी देते हुए पूरी बात बतायो और उन्हें यह भी बताया कि उनका ड्राइवर नशे में हैं। सारी बात सुनने के बाद तहसीलदार ने थानेदार की बातों पर सहमति जताते हुए फोन रख दिया लेकिन थोड़ी ही देर में बात ज्यादा बढ़ने लगी और बढ़ते बढ़ते यहाँ तक पहुँच गयी कि कुनकुरी पुलिस के उपर प्रशासन से दुर्व्यवहार करने के आरोप लगाए जा रहे हैं ।
कुनकुरी थाना प्रभारी विशाल कुजुर ने बताया कि इस घटना के बाद कुनकुरी एसडीएम के द्वारा उन्हें दूरभाष पर प्रशासनिक गाड़ियों को बेवजह थाने के अंदर खड़ा किये जाने के आरोप लगाने लगे । जबकि थाना प्रभारी के अनुसार–– थानेदार ने तहसीलदार को बताया कि कोई और ड्राइवर से गाड़ी भिजवाता हूं,आपका ड्राइवर तो खुद नहीं चल पा रहा है,इस पर तहसीलदार ने हामी भी भरी लेकिन एसडीएम मानने को तैयार नही थे।इस बात को लेकर थानेदार और एसडीएम में काफी लम्वे समय तक तर्क वितर्क होता रहा ।थाना प्रभारी ने बताया कि उन्होंने पूरे मामले की जानकारी पुलिस अधीक्षक को दे दी है।