Blog

  • छात्राओं के MMS वायरल होने के बीच विश्वविद्यालय के अंदर का वीडियो आया सामने…

    छात्राओं के MMS वायरल होने के बीच विश्वविद्यालय के अंदर का वीडियो आया सामने…

    मोहाली. निजी यूनिवर्सिटी से छात्राओं के नहाते हुए वीडियो (CHANDIGARH UNIVERSITY VIDEO) वायरल होने के बीच अब विश्वविद्यालय के अंदर का वीडियो सामने आया है. जो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि इस हरकत पर हॉस्टल वार्डन किस तरह MMS बनाने वाली लड़की की क्लास लगा रही है. लड़की के इस कारनामे से वार्डन समेत अन्य छात्राओं में बेहद नाराजगी है. वहीं लड़की ने ये दावा किया है कि किसी लड़के ने ऐसा करने के लिए उसे प्रेशराइज किया, उस पर दबाव डाला. हालांकि पुलिस इस मामले में जांच कर रही है.

    बता दें कि चंडीगढ़ यूनिविर्सिटी (#chandigarhuniversity) में शनिवार आधी रात को छात्राओं ने बवाल मचा दिया था. दरअसल, यहां पढ़ने वाली एक छात्रा ने करीब 60 छात्राओं का नहाते हुए वीडियो बनाया और शिमला में रहने वाले अपने दोस्त को भेजा. दावा किया जा रहा है कि युवक ने वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है. वीडियो वायरल होने की जानकारी लगने के बाद कुछ छात्राओं ने आत्महत्या करने की कोशिश की. जिसके बाद उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

    पुलिस और मीडिया को पैसे देकर मामला दबाने का आरोप

    बताया जा रहा है कि चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी प्रबंधन स्टूडेंट्स पर मामले को दबाने का दवाब बना रहा है. छात्राओं का कहना है कि उन्होंने इसकी शिकायत कॉलेज प्रबंधन से की. लेकिन कॉलेज प्रबंधन ने मामले में कुछ भी कार्रवाई नहीं की. जिसके बाद भड़के स्टूडेंट्स ने शनिवार देर रात चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी (#chandigarhuniversity) को घेर लिया और नारेबाजी करने लगे. बताया जा रहा है कि जिस लड़की ने ये वीडियो बनाया है, उसे हॉस्टल के एक कमरे में बंद करके रखा गया है. ताकि उस पर हमला न हो जाए. इस बीच ये आरोप लगाया जा रहा है कि विश्वविद्यालय प्रबंधन ने मामला दबाने के लिए पुलिस और मीडिया को पैसे देकर वापस भेज दिया है.

    देखिए वीडियो-

  • रायगढ़ जिले की बदहाल सड़कों से नाराज़ मुख्यमंत्री ने पी डब्ल्यू डी प्रमुख अभियंता को निपटाया….

    रायगढ़ जिले की बदहाल सड़कों से नाराज़ मुख्यमंत्री ने पी डब्ल्यू डी प्रमुख अभियंता को निपटाया….

    रायगढ़। जिले की खराब सड़को की पहली गाज छत्तीसगढ़ के लोक निर्माण प्रमुख अभियंता वी के भतपहरी पर गिरी है।
    मुख्य मंत्री भूपेश बघेल की नराजगी के बाद उन्हें पद से हटा दिया गया। अब उनका कार्यभार मुख्य अभियंता के के पिपरी संभालेगें। पिछले दिनो सी एम भूपेश बघेल 3 दिनों के रायगढ़ प्रवास पर आये थे इस दौरान उन्होनें लैलूगा खरसिया व धर्मजयगढ़ विधान सभाओं में लोगों से भेट मुलाकत की थी। जिसमें उन्हें जिले की बदहाल सड़को का हाल देखने सुनने को मिला था। जिसके लिये सी एम ने अधिकारियों को बुरी तरह फटकार लगाते हुये सड़को को जल्द बनाने के निर्देश दिये। इस दौरे में उनके साथ लोक निर्माण विभाग सचिव सिध्दार्थ कोमल परदेशी भी थे। सी एम ने लोगो को अश्वस्त किया था की बरसात के बाद सड़को की हालत सुधारी जायेगी। लोक निर्माण विभाग में इस तरह अधिकारियों को बदलने का सिलसिला पुराना हैं। इसके पहले मंत्री से हुए विवाद पर वी के अग्रवाल को भी हटाया गया था । उस समय भतपहरी को जिम्मेदारी सौपी गयी थी । परंतु इस बार वी के भतपहरी ही मुख्यमंत्री की नराजगी का शिकार हो गये।

    छ.ग. में सड़को की बदहाली की बात करें तो ऐसी बहुत सी सड़क हैं जिसमें 2 से 4 फीट के बड़े बड़े गड्ढें हैं। पूरे छत्तीसगढ़ में सड़को की हालत बेहद खराब हैं खस्ताहाल सड़को पर लोगों का आवागमन कठिन हो गया है। इसके लिये काग्रेंस की अनदेखी को जिम्मेदार म‍ाना जाता हैं जिसने भाजपा की बिदाई के बाद कभी सड़को की सुध नहीं ली जिसकी वजह से सड़को की हालत इतनी खराब हुयी। अब तक मुख्य मंत्री इस जमीनी हकीकत से बेखबर थे, क्योंकी वे हेलीकाप्टर व हवाई जहाजो से दौरा करते थे। पहली बार सी एम भूपेश बघेल ने रायगढ़ जिले में हेलिकॉप्टर एवम सड़क मार्ग कार से भी सफर किया, तो उन्हे बदहाली का एहसास हुआ की जनता किस कदर परेशानी व कष्ट झेल रही है। अगले साल छत्तीसगढ़ में विधान सभा चुनाव होने हैं ऐसे में यदि सड़को की हालत को नहीं सुधारा गया तो काग्रेंस को बडा़ राजनैतिक नुकसान झेलना पड़ सकता हैं। भूपेश बघेल यह अच्छी तरह जानते हैं इसलिये वे सड़को को सुधारने की कवायद में जुट गयें हैं , जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्यवाही हो रही है।

  • छत्तीसगढ को लेकर ईडी की सुप्रीम कोर्ट में दलील कि ‘छत्तीसगढ के नान घोटाले की सुनवाई राज्य से बाहर हो।आरोपी सबूत मिटाने की कर रहे कोशिश,मामला बेहद ही गंभीर। ‘

    छत्तीसगढ को लेकर ईडी की सुप्रीम कोर्ट में दलील कि ‘छत्तीसगढ के नान घोटाले की सुनवाई राज्य से बाहर हो।आरोपी सबूत मिटाने की कर रहे कोशिश,मामला बेहद ही गंभीर। ‘

    छत्तीसगढ़ के नागरिक आपूर्ति निगम घोटाला मामले में ईडी द्वारा मामले में राज्य से बाहर ट्रांसफर करने का मामला

    ईडी ने कोर्ट में दलील देते हुए कहा मामला बहुत गम्भीर है।

    इस मामले आरोपी द्वारा मामले से सबूत मिटाने की कोशिश की जा रही है।

    ईडी ने कोर्ट में मामले को सुप्रीम कोर्ट में कई बार सुनवाई के लिए लगाने की कोशिश की लेकिन मामला नही लगाया है।

    ईडी ने कहा इस मामले में आरोपी द्वारा सरकार में बैठे कुछ लोगो की मदद के साथ पूरी जांच में बदलाव किया जा रहा है।

    सुप्रीम कोर्ट ने दोंनो पक्षकारो से सील बंद लिफाफे में रिकार्ड दाखिल करने के लिए कहा

    सुप्रीम कोर्ट ने कहा दोंनो पक्षकारो की रिपोर्ट दाखिल करने के बाद इस मामले में विस्तार से सुनवाई की जायेगी

    सुप्रीम कोर्ट 26 सितम्बर को 3 बजे करेगा मामले में सुनवाई

    दरअसल ईडी ने केस को छत्तीसगढ़ से बाहर ट्रांसफर करने की मांग की है।

    मामला आरोपी अफसरों डॉ. आलोक शुक्ला और अनिल टुटेजा की अग्रिम जमानत रद्द करने से जुड़ा है।

    ED घोटाले के दोनों आरोपियों डॉ. आलोक शुक्ला और अनिल टुटेजा को रिमांड पर लेकर पूछताछ करना चाहती है।

    2015 में राज्य में सार्वजनिक वितरण प्रणाली में 36,000 करोड़ रुपए का कथित घोटाला सामने आया था।

  • हेलीकप्टर से धार्मिक यात्रा कराने के नाम पर धोखाधड़ी….

    हेलीकप्टर से धार्मिक यात्रा कराने के नाम पर धोखाधड़ी….

    रायगढ़। सुभाष चौक रायगढ़ में रहने वाले अनिल अग्रवाल (50 वर्ष) द्वारा दिनांक 16.09.2022 को थाना सिटी कोतवाली में आवेदन देकर नितिन कुमार नाम के व्यक्ति पर धोखाधड़ी का अपराध दर्ज कराया गया है । रिपोर्टकर्ता बताया कि बीते 24 अगस्त को गुगल वेबसाईड पर एक ऐड देखा जिसमें हेलीकप्टर सर्विस कंपनी चारधाम की यात्रा के लिए टिकिट बुकिंग किया जा रहा है । उस वेबसाईड पर दिये मोबाइल नम्बर से बात करने पर कॉलर नितीन कुमार नाम के व्यक्ति से बात हुआ जिससे दिनांक 04/09/2022 की यात्रा उत्तराखण्ड के फट्टा से केदारनाथ (उत्तराखण्ड ) के लिए 4 टिकिट बुक किये । टिकिट के लिए चारों व्यक्तियों का आधार कार्ड और 18,880 रुपये सीएससी सेंटर के माध्यम से संजीब ग्वाला नाम व्यक्ति के SBI अकाउंट पर भेजा गया । तब वाट्सअप के जरिए दिनांक 14/09/2022 की टिकिट प्राप्त हुई । टिकिट देखकर कॉलर से सम्पर्क कर कहा गया कि टिकिट निरस्त कर दिनांक 04/09/2022 की टिकिट दें, तब कॉलर बोला कि पुन: उसी खाता नम्बर पर 18,880 रुपये भेज दें । पुनः उसी खाते में 18,880 रुपये भेजा गया । कॉलर द्वारा इंटरनेट फेल होने का कारण बताते हुये दूसरे व्यक्ति का खाता नम्बर भेजकर उसमें 18,880 रूपये भेजने के लिये बोला । तब फिर से दिये गये खाते में 18,880 रूपये भेजा गया । उसके बाद पूर्व में भेजे गये रकम की मांग करने पर 12,000 रुपये इंश्योरेंस के नाम पर मांगा गया । टिकिट नहीं मिलने पर दिनांक 03/09/2022 को सम्पर्क करने पर कॉलर मय इंश्योरेंस की राशि सहित 31,000 रुपये मांग जिसे सीएससी सेंटर के माध्यम से रूपये भेजा गया, तब टिकिट प्राप्त हुआ । दिनांक 03/09/2022 को सभी यात्रा के लिए फट्टा ( उत्तराखण्ड ) टिकिट कांउटर पहुंचे, जहां भेजे गये टिकिट दिखाने पर उनके द्वारा टिकिट को फर्जी होना बताया गया । उसके बाद कॉलर के मोबाइल नम्बर पर सम्पर्क करने पर वह फोन नहीं उठाया, वाट्सअप कल करने पर कॉल काट दिया । सभी स्वयं के व्यय से व्यवस्था कर रायगढ़ पहुंचे । थाना सिटी कोतवाली में रिपोर्टकर्ता अनिल अग्रवाल द्वारा कुल 99,640 रूपये की ठगी के दिये गये आवेदन पर नितीन कुमार नाम के व्यक्ति पर धोखाधड़ी का अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया है ।

  • CG हाईकोर्ट जस्टिस को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस : सुनवाई में देरी पर जताई नाराजगी…

    CG हाईकोर्ट जस्टिस को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस : सुनवाई में देरी पर जताई नाराजगी…

    रायपुर. बिलासपुर हाईकोर्ट द्वारा अग्रिम जमानत आवेदन में प्रस्तुत अंतरिम आवेदन को लगातार खारिज करने और ड्यू कोर्स में डाले जाने पर सुप्रीम कोर्ट ने आपत्ति जताई है. इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के जस्टिस दीपक तिवारी को जुडीशियल नोटिस जारी किया है. इसमें एक अंतरिम जमानत आवेदन की सुनवाई में देरी को लेकर नाराजगी जताई गई है. सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि छोटे केस को जल्द निपटाने चाहिए.

    दरअसल, राजनांदगांव जिले के छुईखदान के पटवारी तुलसीराम पर उसके भांजे लोकेश कुमार ने उसकी जमीन हड़पने का आरोप लगाया था. इस मामले की शिकायत लोकेश ने पुलिस से की थी. इसके बाद पुलिस ने पटवारी के खिलाफ धारा 420 के तहत केस दर्ज किया था, मगर पटवारी ने गिरफ्तारी से बचने लोवर कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दाखिल की थी, जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया था.

    वहीं लोवर कोर्ट से याचिका खारिज होने के बाद पटवारी ने हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दाखिल की थी. साथ ही अंतरिम जमानत आवेदन भी लगाया था. इस अंतरिम जमानत आवेदन में सरकारी कर्मचारी होने के नाते अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई तक अपनी बेल की मांग की थी, इस पर जस्टिस दीपक तिवारी की बेंच को सुनवाई करनी थी. इस पर सुनवाई करते हुए दीपक तिवारी ने अंतरिम जमानत आवेदन खारिज कर दिया और कहा कि नंबर आने पर ( ड्यू कोर्स) सुनवाई होगी.





    जस्टिस दीपक ने यह भी कहा कि ये मामला कोई महत्वपूर्ण मामला नहीं है, जिस पर तुरंत सुनवाई की जा सके. इसके बाद पटवारी ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था. फिर सुप्रीम कोर्ट में इस मामले की सुनवाई हुई और पटवारी की गिरफ्तारी पर रोक लगा दी. इसके साथ ही शासन से जवाब मांगा था. बाद में पटवारी की अग्रिम जमानत याचिका पर हाईकोर्ट में जस्टिस रजनी दुबे की बेंच में सुनवाई हुई. सुनवाई करते हुए कोर्ट ने उसे अग्रिम जमानत भी दे दी थी. दोनों जगह से राहत मिलने के बाद पटवारी वापस सुप्रीम कोर्ट केस वापस लेने गया था. इसके बाद सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस अजय रस्तोगी और जस्टिस बी.वी नागरथ्ना की बेंच ने जस्टिस दीपक तिवारी को जुडीशियल नोटिस करने फैसला लिया है.

  • गुब्बारे में हवा भरने के दौरान हादसा, एक युवक का पैर कटकर अलग हुआ, एक की हालत गंभीर, मची अफरा तफरी…

    गुब्बारे में हवा भरने के दौरान हादसा, एक युवक का पैर कटकर अलग हुआ, एक की हालत गंभीर, मची अफरा तफरी…

    शहर के नटवर स्कूल में गुब्बारे में हवा भरने के दौरान हादसा हुआ। गैस सिलेंडर फटने से एक युवक का पैर शरीर से अलग हो गया। दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल है। मामले में जिला  प्रशासन और पुलिस की टीम जांच में लगी है। 

    जानकारी के मुताबिक अग्रसेन महोत्सव तैयारी के लिये  लिए नटवर स्कूल के ग्राउंड में तैयारियां चल रही है। शनिवार सुबह गुब्बारे वालों को एक हजार गुब्बारे भरने का ऑर्डर मिला था। गुब्बारे में गैस डालने के लिए सुशील पटेल बेहरापाली और सुरेश चौहान छुहीपाली नटवर स्कूल प्रांगण के भीतर चले गए। 

    गुब्बारे में गैस डालने के दौरान ही लगभग 2.30 बजे अचानक सिलेंडर फट गया। हादसे में सुशील पटेल का पैर अलग हो गया। वहीं सुरेश को भी गंभीर चोट आई। मामले की सूचना के बाद दोनों घायलों को इलाज के लिए मेकाहारा में भर्ती कराया गया है। मामले में जिला प्रशासन और पुलिस की टीम जांच में लगी हुई है।

  • विशाल भंडारे के साथ श्री राम कथा का हुआ समापन हजारों लोगों ने किया भंडारे का प्रसाद ग्रहण….

    विशाल भंडारे के साथ श्री राम कथा का हुआ समापन हजारों लोगों ने किया भंडारे का प्रसाद ग्रहण….

     

    खरसिया। सियाराम सखा मंडल द्वारा आयोजित ९ दिवसीय श्री राम कथा का समापन विशाल भंडारे के साथ किया गया जिसमे खरसिया नगर तथा आसपास के क्षेत्र के हजारों लोगों ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया।
    श्री राम कथा के अंतिम दिन की कथा में राजन महाराज द्वारा प्रभु श्री राम के हाथों रावण वध के बारे में बताया गया, राम सीता मिलन व श्री राम ने विभीषण को दिए वचन को पूरा करते हुए विभीषण का राज्याभिषेक करवाया उसको लंका का राजा बनवाकर अपना वचव पूरा किया। श्री राम माता सीता भाई लक्ष्मण सहित सभी लोग अयोध्या वापस आ गए, अयोध्या में श्री राम का राज्याभिषेक हुआ पूरी अयोध्या को दीपकों से सजाया गया था आज अयोध्या में दीपावली मनाई गई यहाँ का उत्सव देखने लायक था श्री राम के राज्याभिषेक को देखने स्वर्ग लोक के देवता भी आज अयोध्या में मौजूद थे।                                     

    भंडारे का प्रसाद श्री राम भक्त राजू सपोसवाल की तरफ से लगाया गया था। इतने बड़े और भव्य आयोजन में यह खास बात रही की मुख्य आयोजन करता में सियाराम सखा मंडल के अलावा किसी का भी नाम नहीं था जो काबिले तारीफ रही। आज के समय में जहाँ लोग छपास रोग से ग्रसित हैं और कुछ अच्छा काम करने से पहले उसका बखान करने में लगे रहते हैं वहीँ सियाराम सखा मंडल के युवाओं के द्वारा बिना किसी आडम्बर में इस विशालायोजन को भव्य रूप से सम्पन कराया गया जिसकी नगर भर में प्रशंशा हो रही है। श्री राम कथा के समापन के बाद सियाराम सखा मंडल ने श्रीराम कथा के आयोजन में प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग प्रदान करने वाले सभी धर्मप्रेमी, राम भक्त श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया व साथ ही उन सभी श्रोता गणों का भी आभार व्यक्त किया जो प्रदेश भर से दूर दूर से रामकथा का श्रवणपान करने खरसिया आये थे।

  • युवाओं में धर्म के प्रति आई है जागृति – राजन जी महाराज

    युवाओं में धर्म के प्रति आई है जागृति – राजन जी महाराज

    पूज्य राजन जी महाराज ने की नगर के पत्रकारों से वार्ता

    खरसिया। हिंदुस्तान में हिंदुत्व की बात करनी पढ़ती है यह दुख की बात है यह हमारे रक्त में होना चाहिए यह हमारे व्यवहार में होना चाहि। हम हिंदू हैं उसके लिए जीना मरना चाहिए भले ही राजनीतिक परिक्षेत्र में कुछ भी हो जो हिंदुस्तान में रहता है वह हिंदू कहलाता है हिंदू कोई धर्म नहीं है। धर्म उसे कहा जाता है जिसके आदि और अंत का पता नहीं होत। आज सनातन ही हिंदुओं का धर्म है और उस को बढ़ाना चाहिए और इसे बढ़ाने के लिए कुछ लोगों की मुख्य भूमिका है जैसे पत्रकार अदाकार चित्रकार गीतकार नीतिकार यह सभी समाज के स्तंभ है और इनकी बातों को समाज सुनता है और उनका अनुशरण करता ह। हम धर्म को किस प्रकार बढ़ाए यह हम सभी का कर्तव्य है। सियाराम सखा मंडल द्वारा आयोजित विशाल रामकथा के वक्ता पूज्य राजन जी महाराज ने उक्त बातें खजारसिया के पत्रकारों को पत्रकार वार्ता के दौरान कही। खरसिया के श्रोताओं की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि खरसिया के लोगों के भक्ति भाव को देखकर ऐसा लग रहा है कि मानो उनके प्रवचन खरसिया में नहीं बल्कि अयोध्या में हो रहे है।

     

    पूज्य राजन जी महाराज ने आगे कहा की युवाओं में धर्म के प्रति जागृति आई है इसका कारण यह है कि पहले से ही युवाओं में बचपन से ही धर्म के बीज उनकी आत्मा में पड़े हुए थे आज भजन एवं कीर्तन के माध्यम से उन बीजों में भक्ति रूपी जल पढ़ने पर अब वे अंकुरण हो रहे हैं इससे युवाओं में धर्म की और आस्था आने लगी है और यह अंकुरण अब वृक्ष के रूप में तैयार हो रहा है अतः धर्म के प्रति युवाओं का आकर्षण एक अच्छी बात है। उन्होंने बताया की जहां अधिक श्रोता होते हैं वहां वक्ता को आनंद आता है रसिक श्रोता जहां होता है वहां आनंद का भंडार होता है। श्रोताओं का भाव आंखों से दिखता है उसकी व्याख्या नहीं की जा सकती। स्थानीय कन्या विवाह भवन में आयोजित इस प्रेस वार्ता में नगर के पत्रकारगण तथा सियाराम सखा मंडल के सदस्यों ने पूज्य राजन जी महगाराज का सान्निध्य प्राप्त किया तथा श्री राम कथा से सम्बंधित चर्चाएं की गयी।

  • मुख्यमंत्री आज खरसिया विधानसभा क्षेत्र के ग्राम चपले और लैलूंगा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कुंजेमुरा में आम जनता से करेंगे भेंट मुलाकात

    मुख्यमंत्री आज खरसिया विधानसभा क्षेत्र के ग्राम चपले और लैलूंगा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कुंजेमुरा में आम जनता से करेंगे भेंट मुलाकात

    खरसिया में रोड शो और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि मंडल से भी करेंगे मुलाकात

    खरसिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल 13 सितंबर को अपने भेंट मुलाकात कार्यक्रम के तहत रायगढ़ जिले के खरसिया विधानसभा खरसिया विधानसभा क्षेत्र के ग्राम चपले तथा लैलूंगा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कुंजे मुरा में आम जनता से मुलाकात कर शासकीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों के क्रियान्वयन की स्थिति का फीडबैक लेंगे और उनकी समस्याओं की सुनवाई करेंगे। मुख्यमंत्री खरसिया में रोड शो के पश्चात वहां विभिन्न समाज एवं संगठनों के पदाधिकारियों से मुलाकात कर सामाजिक मुद्दों पर चर्चा करेंगे।

    जारी किए गए दौरा कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 13 सितंबर को लैलूंगा मैं सुबह 10:00 बजे से अधिकारियों की समीक्षा बैठक के बाद विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि पूजन करेंग। मुख्यमंत्री इसके बाद हेलीकॉप्टर से लैलूंगा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम जमूरा पहुंचेंगे और वहां 11:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक आम जनता से मुलाकात करेंग। मुख्यमंत्री वहां से खरसिया विधानसभा क्षेत्र के ग्राम चपले आएंगे और वहां दोपहर 1:15 बजे से 2:30 बजे तक आम जनता से भेंट मुलाकात करने के बाद ग्राम नंदेली जाएंगे मुख्यमंत्री नंदेली में स्वर्गीय श्री नंद कुमार पटेल एवं स्वर्गीय श्री दिनेश पटेल की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित करेंग। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल शाम 4:00 बजे से 5:00 बजे तक खरसिया में आयोजित रोड शो के कार्यक्रम में शामिल होंगे उसके पश्चात् शाम 6:30 बजे से 8:30 बजे तक खरसिया में विभिन्न समाज एवं संगठनों के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात करेंग। मुख्यमंत्री के रात्रि विश्राम की व्यवस्था खरसिया में की गयी है।

  • श्री राम के जन्म पर ऐसा लगा पूरा स्वर्ग लोक ही अयोध्या आ गया हो : राजन महाराज

    श्री राम के जन्म पर ऐसा लगा पूरा स्वर्ग लोक ही अयोध्या आ गया हो : राजन महाराज

    खरसिया। सियाराम सखा मंडल के युवाओं ने विशाल संगीतमय श्री राम कथा का आयोजन 7 सितंबर से 15 सितंबर दोपहर 3 से 6 तक खरसिया के टाउन हॉल मैदान में करवाया जा रहा है। श्री राम कथा का श्रवणपान कथा व्यास पूज्य श्री राजन जी महाराज के श्री मुख से हो रही है।
    आज कथा के तीसरे दिन राजन जी महाराज ने रावण के अत्याचारो के बारे मे बताते हुए आगे कहाँ रावण ने अपने सौतेले भाई कुबेर के ऊपर चढ़ाई कर युद्ध किया और कुबेर से पुष्पक विमान जीत लिया इसी, तरह रावण का आतंक दिनप्रतिदिन बढ़ने लगा ऋषि-मुनियों साधु संतो को बहुत परेशान करने लगा साधु संत यज्ञ करते तो रावण उनके यज्ञ को भंग कर देता यज्ञ को सफल नहीं होने देता उनके बाल पकड़कर घसीट कर उनको भयानक यातना देता था। रावण और असुरों की यातना से पृथ्वी में हाहाकार मच गया था तब ऋषि-मुनियों और देवताओं लोग मिलकर भगवान विष्णु की स्तुति करने लगे थोड़ी देर बाद आकाशवाणी हुई और कहां मैं जल्द ही अवतार लूंगा मेरा जन्म पृथ्वी लोक में सूर्यवंश में होगा। इसी तरह अन्य देव देवताओं लोग भी अलग-अलग रूप धारण कर पृथ्वी पर जाएंगे, ब्रह्मा जी जामवंत बनेंगे भगवान शंकर हनुमान बनेंगे सूर्य नारायण देव सुग्रीव का रूप धारण करेंगे देवलोक के राजा इंद्र बाली बनेंगे विश्वकर्मा भगवान नल और नील बनेंगे इसके बाद सभी देवताओं लोग भगवान के अवतार के पूर्व ही पृथ्वी पर आकर भगवान की प्रतीक्षा करने लगे।

    राजन महाराज ने आगे बताया धर्म ध्वजा को धारण किए राजा दशरथ के मन में कई दिनों से चल रहा था कि आगे कैसा होगा मेरे पास पुत्र नहीं है इसी गिलानी को लेकर राजा दशरथ अपने गुरु के पास गए गुरुदेव को अपनी व्यथा बताई गुरुदेव ने कहा आप धीरज धारण कीजिए आपके पास एक नहीं चार पुत्र होंगे चारों महान प्रतापी होंगे वह भक्तों के भगवान होने वाले हैं राजा दशरथ के गुरु वशिष्ठ ने कहा श्रृंगी ऋषि जी से यज्ञ करवाइए, यज्ञ आरंभ हुआ यज्ञ कुंड से स्वयं अग्नि शरण भगवान प्रकट हुए अपने हाथों में प्रसाद लेकर उन्होंने राजा दशरथ को प्रसाद दिया और कहा बराबर बराबर से तीनों रानियों को यह प्रसाद खिला देना भगवान 12 माह तक पेट में रहे, और जैसे ही शुभ शुभ लग्न नजदीक आया पूरी अयोध्या को सजाया गया मानो देवी देवताओं भी आज अयोध्या में आ गए हो चारों तरफ बहुत ही हर्ष का माहौल था ऋषि मुनि देवी-देवताओं बहुत ही खुश नजर आ रहे थे जैसे ही जन्म का समय आया दोपहर 12:00 बजे भगवान राम का जन्म हुआ सभी लोग स्तुति करने लगे खुशियां मनाने लगे हर कोई भगवान के बाल रूप को देखना चाहता था। आज राम जन्म की कथा में हजारों लोग उपस्थित होकर भगवान राम के जन्मोत्सव का आनंद लिया।