Blog

  • सुम्मतराम साहू हुये सम्मानित, मंत्री अनिला भेड़िया ने दिया प्रशस्ति पत्र….

    सुम्मतराम साहू हुये सम्मानित, मंत्री अनिला भेड़िया ने दिया प्रशस्ति पत्र….

    खरसिया। रायगढ़ के मिनी स्टेडियम में आयोजित गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती अनिला भेंडिया ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान गणतंत्र दिवस पर मुख्य अतिथि द्वारा कोरोना महामारी काल में उल्लेखनीय कार्य करने के लिये खरसिया थाना प्रभारी सुम्मतराम साहू को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

    विदित हो कि कोराना काल में खरसिया थाना प्रभारी सुम्म्तराम साहू के नेतृत्व में खरसिया पुलिस नेे अपनी जिम्मेदारी निभाते हुये कर्मवीरों के लिये भोजन, पानी, दवाईयों की व्यवस्था करते हुये कोरोना काल का सामना किया था। सम्मान समारोह के दौरान रायगढ़ विधायक प्रकाश नायक, कलेक्टर भीम सिंह, पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह मंच पर उपस्थित रहे।

  • आन बान शान से लहराया तिरंगा,धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस…

    आन बान शान से लहराया तिरंगा,धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस…

    खरसिया। नगर में आन बान शान से गणतंत्र दिवस मनाया गया, नगर सहित विकासखंड के समस्त शासकीय कार्यालयों में भी आन बान शान से तिरंगा लहराया। प्रतिवर्ष गणतंत्र दिवस का मुख्य कार्यक्रम स्थानीय टाउन हाल मैदान में संपन्न होता था किंतु कोरोना काल की वजह से इस वर्ष मैदान में स्कूली बच्चों का व्यायाम और सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं हो पाया, किंतु उसके बाद भी नगरवासियों ने पूरे जोर शोर से गणतंत्र दिवस मनाया और एक दूसरे को गणतंत्र दिवस की बधाई दी।


    विदित हो कि 26 जनवरी 1950 को भारत के संविधान का निर्माण किया गया था जिसकी याद में भारतवासियों द्वारा प्रतिवर्ष 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के रूप में राष्ट्रीय पर्व मनाया जाता है जिसके तहत खरसिया में भी गणतंत्र दिवस पूरे आन बान शान के साथ मनाया गया। पुलिस अनु. अधिकारी कार्यालय में एसड़ीओपी पीतांबर पटेल, थाना खरसिया में जयमंगल पटेल, चौकी खरसिया में चौकी प्रभारी नंद किशोर गौतम, नगरपालिका में नगर पालिका अध्यक्षा श्रीमती राधा सुनील शर्मा ने तिरंगाा फहराया, साथ ही नगर तथा विकासखण्ड़ के शासकीय कार्यालयों में भी विभाग प्रमुखों ने तिरंगाा फहराया।

  • अपनी बारात आने से पहले कलेक्टर के पास पहुंची युवती और बोली…

    अपनी बारात आने से पहले कलेक्टर के पास पहुंची युवती और बोली…

    उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ से एक दिलचस्प खबर सामने आई है. यहां एक लड़की अपनी शादी के लिए गांव की सड़क बनवाने की मांग को लेकर जिलाधिकारी के पास पहुंच गई. युवती ने डीएम को बताया कि जल्द ही उसकी शादी होने वाली है और गांव की सड़क काफी खराब है, बारात आने में काफी दिक्कत होगी. डीएम ने तत्काल लड़की की शिकायत सुनकर संबंधित अधिकारी को शादी से पहले सड़क बनाने के निर्देश दिए. डीएम ने अधिकारियों से कहा कि जैसे ही सड़क का काम पूरा हो जाए उन्हें तुरंत ही इसकी सूचना दी जाए. डीएम की यह बात सुनकर युवती खुशी-खुशी अपने घर चली गई।

    बीएड पास करिश्मा की शादी 27 फरवरी को होनी है. करिश्मा जिस गांव में रहती है वहां सड़कों की हालत बेहद खराब है. जगह-जगह कीचड़ और गड्ढे हैं, जिसकी वजह से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है. रात के समय दुर्घटना होने की संभावना भी बढ़ जाती है. ऐसे में करिश्मा की बारात उसके घर कैसे पहुंचती, उसे ये चिंता भी सता रही थी. करिश्मा के परिजनों का कहना है कि टूटी-फूटी सड़क से बाराती उसके घर पहुंचते, तो ससुराल में भी बहुत बदनामी होती. घरवालों की बदनामी न हो और बारातियों को भी कोई परेशानी न हो, बस इसलिए करिश्मा डीएम के पास सड़क बनवाने की गुहार लगाने पहुंच गई।

    इस मामले में डीएम चंद्र भूषण सिंह ने बताया कि करिश्मा नाम की लड़की यहां आई थी. हमारे पास, इसकी एप्लीकेशन में लिखा है कि उसकी शादी 27 फरवरी को है और गांव की सड़क बेहद खराब है. इसकी वजह से बारातियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा. इसलिए इनके प्रार्थना पत्र पर संज्ञान लेते हुए तुरंत डीआरडीओ को कहा गया है कि संबंधित अधिकारी को गांव में भेजा जाए. तत्काल सड़क बनाने का काम मनरेगा के माध्यम से या किसी भी योजना के माध्यम से शुरू कर दें और शादी से पहले पूरी सड़क बना दें।

  • महिला ने वापस लिया मंत्री के खिलाफ लगाए रेप का आरोप, बोली…

    महिला ने वापस लिया मंत्री के खिलाफ लगाए रेप का आरोप, बोली…

    मुंबई। महाराष्ट्र के सामाजिक न्याय मंत्री धनंजय मुंडे के खिलाफ बलात्कार की शिकायत करनेवाली महिला ने आरोप वापस ले लिये हैं. उन्होंने कहा है कि मेरी शिकायत का इस्तेमाल मुंडे के खिलाफ राजनीतिक फायदे के लिए किया जा रहा है. इसलिए मैं मुंडे के खिलाफ शिकायत वापस ले रही हूं. मुझे बलात्कार को लेकर कोई शिकायत नहीं है।

    मालूम हो कि महिला ने सामाजिक न्याय मंत्री धनंजय मुंडे के खिलाफ आरोप लगाया था कि उन्होंने बॉलीवुड में नौकरी का आश्वासन देकर यौन शोषण किया है. साथ ही उन्होंने सोशल मीडिया पर भी आरोप लगाते हुए कहा था कि धनंजय मुंडे का उनकी बड़ी बहन करुणा शर्मा के साथ संबंध था।

    महिला के सोशल मीडिया में आरोप लगाने के बाद सूबे की राजनीति में भूचाल-सा आ गया. विपक्षी दलों ने मंत्रिमंडल से हटाने की भी मांग करनी शुरू कर दी. मुंडे ने भी करुणा शर्मा के साथ प्रेम प्रसंग की बात कबूल की. हालांकि, बाद में मुंडे ने भी सोशल मीडिया पर अपनी बात साझा की।

    सूबे के एक वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी के मुताबिक, महिला ने शिकायत वापस लेने की बात कही. इसके बाद पुलिस ने महिला से शपथ पत्र पर बयान देने की मांग की, ताकि भविष्य में वह अपने बयान को दोबारा बदल ना सकें।

    अपने नये बयान में महिला ने कहा है कि, ”धनंजय मुंडे और मेरी बहन के बीच संबंध बिगड़ जाने के कारण मैं मानसिक रूप से तनाव में थी. लेकिन, देखा कि मुंडे के खिलाफ मेरी शिकायत का इस्तेमाल राजनीतिक फायदे के लिए किया जा रहा है. इसके बाद मैं मुंडे के खिलाफ शिकायत वापस ले रही हूं. मुझे बलात्कार को लेकर कोई शिकायत नहीं है.”

    इधर, भाजपा नेत्री चित्रा वाघ ने मंत्री मुंडे के खिलाफ झूठे आरोप लगानेवाली महिला के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की है. साथ ही कहा है कि इससे वास्तव में पीड़ित महिलाओं को देखने का समाज का तरीका भी बदल जाता है. निजी जीवन के साथ-साथ राजनीतिक जीवन भी नष्ट हो जाता है. इसलिए, झूठे आरोप लगानेवाली महिला के खिलाफ मामला दर्ज किया जाये।

    वहीं, सुप्रिया सुले ने धनंजय मुंडे के आरोपों की विस्तृत जांच की मांग की है. उन्होंने कहा है कि हनी ट्रैप महाराष्ट्र की संस्कृति नहीं है. साथ ही उन्होंने कहा है कि बीजेपी ने मामले का राजनीतिकरण करने की कोशिश की है।

    धनंजय मुंडे ने सोशल मीडिया पर अपनी बात रखते हुए कहा है कि 2003 से आरोप लगानेवाली महिला की बड़ी बहन के साथ मेरा रिश्ता रहा है. यह मामला मेरे परिवार, पत्नी और दोस्तों को पता था. इस रिश्ते में हमें पुत्र-पुत्री रत्न की प्राप्ति हुई. मैंने अपना नाम इन दोनों बच्चों को दे दिया है।

  • आधे घंटे के भीतर DSP से तीन थाने छीने गए,जांजगीर SP ने आदेश बदला…

    आधे घंटे के भीतर DSP से तीन थाने छीने गए,जांजगीर SP ने आदेश बदला…

    रायपुर। IG की कार्रवाई के निर्देश का मजाक उड़ाने की खबर जैसे ही प्रकाशित हुई, पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। चंद मिनटों बाद ही SP ने अपना आदेश पलटते हुए DSP संदीप मित्तल की ट्रैफिक से छुट्टी हो गयी, बल्कि उनसे तीन थानों का चार्ज भी छिन लिया गया। अब संदीप के पास सिर्फ शिवरीनारायण थाना का चार्ज है। आपको बता दें कि ट्रैफिक डीएसपी संदीप मित्तल के खिलाफ IG की कार्रवाई के निर्देश के बजाय और पावरफुल बनाने की खबर प्रसारित हुई थी।

    संदीप मित्तल के साथ दो अन्य अधिकारियों के भी ट्रांसफर आर्डर जारी हुए हैं। संजय कुमार महादेवा को थाना बलौदा भेजा गया है, वहीं एसडीओपी दिनेश्वरी नंद को अब नावागढ़, पामगढ़, अकलतरा, जांजगीर चौकी व नैला का चार्ज दिया गया है। वहीं संदीप को पुलिस लाइन भेजकर शिवरीनारायण का ही एकमात्र चार्ज दिया गया है।

  • मायुम का 37 वां स्थापना दिवस सम्पन्न

    मायुम का 37 वां स्थापना दिवस सम्पन्न

    खरसिया। अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच का 37 वां स्थापना दिवस स्थानीय अग्रसेन भवन में विभिन्न गेमों का आयोजन कर सभी सदस्यों ने धूमधाम से मनाया। मंच का सफल संचालन करते हुए राकेश अग्रवाल (आस्था) द्वारा मंच द्वारा किये गए कार्यों के बारे में बताया गया उसके बाद मंच प्रभारी सुशील डिम्पल ने अपने कार्यकाल को याद करते हुए कहा मेरे अध्यक्षीय कार्यकाल में अग्रसेन चौक का निर्माण किया गया था। राष्ट्रीय सहायक मंत्री अर्चना गर्ग ने अपने उद्बोधन में कहा मैं अपनी देहदान करने की घोषणा करती हूँ, अर्चना गर्ग ने कहा कि मानव सेवा सबसे बड़ी सेवा है। उन्होंने बताया कि खरसिया मारवाड़ी युवा मंच की शाखा द्वारा गरीबो की सेवा के कार्य किये जाते है जरूरत मंद मरीजो के लिए मुफ्त में ऑक्सीजन सिलेंडर और मंच के सदस्यों द्वारा ब्लड डोनेट किया जाता है। ममता (अशोक) अग्रवाल द्वारा नए नए प्रकार के गेम्स खिलाये गए जिससे सभी उपस्थित लोगों का काफी मनोरंजन हुआ कोरोना काल और लॉक डाउन से ऊब चुके लोगों के चेहरे पर खुशी अलग से झलक रही थी। आज के दिन ही मायुम के सचिव जगदीश मित्तल का जन्मदिन था सभी मंच साथियों ने जगदीश को बधाई दी और केक कटवाया। प्रहलाद बंसल द्वारा हाजी गेम्स खिलाया गया जिसमें प्रथम रही रजनी अग्रवाल और द्वितीय राकेश अग्रवाल (आस्था) रहे। आभार प्रदर्शन अध्यक्ष मुकेश गर्ग ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रीति अग्रवाल ममता अग्रवाल मंजू अग्रवाल अर्चना अग्रवाल ममता बंदोरा प्रीति गिरधर प्रेमलता सुल्तानिया लता अग्रवाल अनिता रामदेव उमा गोयल पिंकी अग्रवाल रेणु अग्रवाल आशा अग्रवाल दुर्गा अग्रवाल रजनी अग्रवाल की सराहनीय भूमिका रही।

  • राज्य सरकार ने अधिकारियों-कर्मचारियों के बड़े पैमाने पर किये तबादले…. 

    राज्य सरकार ने अधिकारियों-कर्मचारियों के बड़े पैमाने पर किये तबादले…. 

    रायपुर। छत्तीसगढ़ के नगरीय प्रशासन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादले हुए हैं। जिन अफसरों और कर्मचारियों के तबादले हुए हैं, उनमें सीएओ, इंजीनियर सहित तृतीय वर्ग के भी कई कर्मचारी शामिल हैं। नगरीय प्रशासन विभाग ने 2 दर्ज से ज्यादा मुख्य नगरपालिका अधिकारी के ट्रांसफर किये हैं।

    देखें पूरी सूची….

  • डीजीपी ने जारी किया निर्देश,फर्जी नामों और गुमनाम शिकायतों पर अब नहीं होगी जांच….

    डीजीपी ने जारी किया निर्देश,फर्जी नामों और गुमनाम शिकायतों पर अब नहीं होगी जांच….

    रायपुर। फर्जी नाम और गुमनाम शिकायतों पर अब कार्रवाई नहीं होगी। राज्य सरकार के निर्देश के बाद अब डीजीपी ने राज्य के सभी पुलिस अधीक्षकों को इस बाबत निर्देश जारी कर दिया है। डीजीपी डीएम अवस्थी ने इस बाबत अपने अपने आदेश में कहा है कि …

    संचालक केंद्रीय सतर्कता आयोग, नयी के परिपत्र के अनुसार गुमनाम एवं छद्मनाम से शिकायतों पर कार्यवाही न करते हुए शिकायत को नस्तीबद्द किये जाने हेतु शासन द्वारा निर्देश दिया गया है। अत: निर्देशित किया जाता है कि उक्त निर्देशों का पालन कड़ाई से करना सुनिश्चित करें”

    इससे पहले राज्य सरकार ने डीजीपी और पुलिस के अलग डीजी को पत्र भेजकर इस बाबत निर्देश दिया था। 14 दिसंबर 2020 को भेजे पत्र के बाद अब डीजीपी ने इस बारे में अलग से निर्देश सभी पुलिस अधीक्षकों को जारी कर दिया है।

    आपको बता दें कि प्रदेश में कई बार ऐसे मामले में आये थे, जिसमें दुर्भावना से ग्रस्त होकर छद्म नाम और गुमनाम पत्र के जरिये किसी के खिलाफ शिकायत कर दी जाती थी, जिसके आधार पर जांच भी कर ली जाती थी और कई दफा तो पूरी जांच के बाद भी मूल शिकायतकर्ता का पता नहीं होता था। ऐसे मामलों की जांच के बाद भी कोर्ट में इस केस को स्थापित करने में पुलिस को काफी परेशानी होती थी। कोर्ट कई दफा नाराजगी भी पुलिस को झेलनी पड़ती थी। ऐसे में अब राज्य सरकार ने गुमनाम और गलत नामों से शिकायत पर कार्रवाई नहीं करने का निर्देश दिया है।

  • कोर्ट में निलंबित आरएएस पिंकी बोली: मेरी शादी है, मुझे छोड़ दो, अदालत ने नहीं दी जमानत….

    कोर्ट में निलंबित आरएएस पिंकी बोली: मेरी शादी है, मुझे छोड़ दो, अदालत ने नहीं दी जमानत….

    जयपुर। एसीबी मामलों की विशेष अदालत क्रम-2 ने हाईवे निर्माण कंपनी से दस लाख रुपये की रिश्वत मांगने की आरोपी निलंबित आरएएस अफसर पिंकी मीना के प्रार्थना पत्र को खारिज कर दिया। पिंकी मीना वर्तमान में न्यायिक हिरासत में है। अदालत ने अपने आदेश में कहा कि आरोपी पर रिश्वत का गंभीर आरोप है, ऐसे में उसे जमानत का लाभ नहीं दिया जा सकता।

    पिंकी मीना ने प्रार्थना पत्र में कहा था कि उसे मामले में फंसाया जा रहा है। उसने कभी भी रिश्वत की मांग नहीं की थी और एसीबी ने उससे कुछ भी बरामद नहीं किया है। इसके अलावा उसकी 16 फरवरी को शादी होने वाली है। उसे जमानत पर रिहा किया जाना चाहिए। जिसका विरोध करते हुए सरकार की ओर से कहा गया कि आरोपी ने दस लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी।

    एसीबी ने सत्यापन के बाद गिरफ्तार किया है। यदि उसे जमानत दी गइ तो वह केस को प्रभावित कर सकती है। दोनों पक्षों की बहस सुनने के बाद बुधवार को कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया था गुरूवार को कोर्ट ने जमानत प्रार्थना पत्र को खारिज कर दिया।


    गौरतलब है कि केसीसी बिल्डकॉन कंपनी ने एसीबी में रिपोर्ट दी थी कि उसकी कंपनी दिल्ली से बडोदरा आठ लेन रोड निर्माण कर रही है। सुचारू रोड निर्माण के लिए स्थानीय प्रशासन के सहयोग की जरूरत होती है। निर्माण कार्य में रुकावट नहीं डालने की एवज में एसडीएम रिश्वत मांग रही है। रिपोर्ट पर कार्रवाई करते हुए एसीबी ने बांदीकुई एसडीएम पिंकी मीणा को दस लाख रुपये रिश्वत मांगने के आरोप में 13 जनवरी को गिरफ्तार किया था।

    काटा आवास का विद्युत कनेक्शन

    उधर बांदीकुई में ट्रैप होने के आठ दिन बाद निगम के अभियंताओं ने गुरुवार को एसडीएम आवास का विद्युत कनेक्शन काट दिया। दरअसल, एसडीएम आवास पर कई सालों से बिजली का बिल बकाया चल रहा था, लेकिन निगम के अधिकारी कार्यवाही करने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे थे। नोटिस देकर महज खानापूर्ति की जा रही थी। जबकि एसडीएम आवास का बिल दो साल से बकाया चल रहा था और अब तक करीब 1 लाख 25 हजार का बकाया बिल हो चुका था।

  • अंडर गारमेंट धोने से मना करने पर अधिकारी ने धोबी के पद पर कार्यरत सिपाही को किया प्रताड़ित…

    अंडर गारमेंट धोने से मना करने पर अधिकारी ने धोबी के पद पर कार्यरत सिपाही को किया प्रताड़ित…

    मुंडा। अंडर गारमेंट चड्डी बनियान धोने से मना करने वाले धोबी के पद पर कार्यरत सिपाही रामायण निर्मलकर को पुलिस अधिकारी के द्वारा प्रताड़ित किए जाने की धोबी समाज ने कड़े शब्दों में निंदा की है। समाज की बैठक सोशल मीडिया में हुई जिसमें विभिन्न सदस्यों ने उक्त अधिकारी के खिलाफ रोष व्यक्त किया जिन्होंने चड्डी बनियान नहीं धोने वाले धोबी के पद पर कार्यरत सिपाही रामचरण निर्मलकर को कारण बताओ नोटिस और बीजापुर तबादला कर दिया। सोशल मीडिया में समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्ण कुमार कनौजिया मुंबई ने प्रदेश अध्यक्ष सूरज निर्मलकर को जांच समिति गठित कर उक्त घटनाक्रम की जांच करने के लिए निर्देशित किया और दोषी अधिकारी के खिलाफ कार्यवाही करने आवाज बुलंद करने के लिए कहा जिस पर प्रदेश अध्यक्ष सूरज निर्मलकर ने पुलिस महानिदेशक दुर्गेश माधव अवस्थी से व्हाट्सएप में सूचना भेजकर कार्यवाही की मांग की है। डीजीपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के आदेश दिए हैं। समाज के प्रदेश अध्यक्ष सूरज निर्मलकर ने कहा है की रामचरण निर्मलकर का तबादला निरस्त कर ससम्मान वापस नहीं लाया गया तो समाज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा जाएगा और बूढ़ा तालाब से लेकर मुख्यमंत्री निवास तक ध्यान आकर्षित करने के लिए पैदल मार्च भी कर सकते है क्योंकि उक्त अधिकारी के इस कृत्य से समाज के सम्मान को ठेस पहुंचा है। आरक्षण संघर्ष समिति के संयोजक भागबली निर्मलकर बिलासपुर के जिला अध्यक्ष राजेश रजक प्रादेशिक प्रवक्ता गंगा निर्मलकर रवि रजक बलौदाबजार जिला के अध्यक्ष कमलेश रजक छवि बरेट सत्यनारायण निर्मलकर युवा प्रदेश अध्यक्ष अनिल रजक राजेंद्र निर्मलकर प्रभात सोनक्षत्र नरेन्द्र दिवाकर अंबे बघमार अमन निर्मलकर, गंगा निर्मलकर कुंभ निर्मलकर नीरज निर्मलकर राजेश निर्मलकर दुखुराम बरेठ मधुर निर्मलकर मजदूर नेता गिरधारी बरेठ पीसी निर्मलकर धरमलाल निर्मलकर विकास निर्मलकर राजू नागे सहित समाज के लोगों ने कहा है की इस प्रकरण में ठोस निर्णय नहीं लिया गया और दोषी अधिकारी के खिलाफ कार्यवाही नहीं हुई तो उग्र आंदोलन भी किया जा सकता है।