Blog

  • यूनियन बैंक में सिक्कों की चोरी

    यूनियन बैंक में सिक्कों की चोरी

    बैंक के रोशनदान की जाली उखाड़ कर घटना को दिया अंजाम

    बैंक के भीतर लगे सीसीटीवी में पूरी वारदात कैद

    खरसिया। पोस्ट आफिस के पीछ़े स्थित यूनियन बैंक से चोरों ने एक बोरी सिक्के उड़ा लिए हैं। घटना रविवार की रात की है। चोर बैंक के रोशनदान की जाली उखाड़कर और फाल सीलिंग तोड़कर बैंक में घुसे थे और पेटी से सिक्के निकालकर बोरी में ले उड़े, पूरी घटना बैंक लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। बैंक अधिकारियों के अनुसार रकम लगभग पच्चीस हजार की बतायी जा रही है, मैनेजर की सूचना पर पुलिस ने अपराध दर्ज कर लिया है, लेकिन आचार संहिता के दौरान बैंक में चोरी की इस घटना ने पुलिस प्रशासन के होश उड़ा दिये है और खरसिया पुलिस चोरों की पतासाजी में जुट गयी है। इससे पूर्व भी रायगढ़ चौंक स्थित एक बैंक में चोरी का प्रयास किया गया था, वहीं रायगढ़ रोड़ स्थित अनिल गोयल के गोदाम में भी चोरी की वारदात को अंजाम दिया जा चुका है।

    मिली जानकारी के अनुसार खरसिया चौकी थाना क्षेत्र अंतर्गत पोस्ट आफिस के पीछ़े यूनियन बैंक की शाखा है, बताया जा रहा है कि रविवार की रात 11ः30 से 1ः00 के बीच अज्ञात चोर ने बैंक के रोशनदान की जाली तोड़ी उसके बाद ब्रांच मैनेजर के कक्ष की फॉल सीलिंग तोड़ी और बैंक में घुसकर वहां रखें सिक्कों की पेटी में से एक बोरी में सिक्के लेकर उसी रोशनदान के रास्ते से भाग निकला। सोमवार की सुबह 10ः00 बजे जब बैंक के कर्मचारी रोजाना की तरह पहुंचे तो बैंक में प्रवेश करते ही उन्हें चोरों के अंदर आने का अंदेशा हुआ, बैंक के अधिकारियों को जब सिक्कों से भरी पेटी खुली मिली तब बैंक के डिप्टी मैनेजर ने पुलिस चौकी प्रभारी को इसकी सूचना दी। सूचना पाते ही चौकी प्रभारी नंद किशोर गौतम ने स्टाफ के साथ बैंक पहुंचकर जांच की। बताया जा रहा है कि पुलिस ने जब बैंक का सी सी टीव्ही फुटेज चेक किया तो एक चोर अपने चेहरे में नकाब पहनकर बैंक में घुसना पाया गया।

    इधर पुलिस ने बैंक अधिकारियों से चोरी के सिक्के की राशि की जानकारी मांगी तो बैंक अधिकारी ने मिलान करके कल शाम को पुलिस को सूचना दी कि 10, 5, 1 के सिक्कों को चुराया गया है जिनकी कुल रकम लगभग पच्चीस हजार की है। बैक के मैनेजर रवि शंकर यादव की सूचना पर खरसिया पुलिस ने अज्ञात चोर के विरूद्व भादवि की धारा 457, 280 के तहत अपराध पुजीबद्व कर मामले की विवेचना प्रारंभ कर दी है।

    डीजीपी ने बढ़ते अपराध पर जताई थी नाराजगी

    प्रदेश के पुलिस महानिदेशक अवस्थी ने कुछ दिन पहले ही राज्य में बढ़ते क्राइम पर नाराजगी व्यक्त करते हुए इस पर लगाम लगाने का निर्देश दिया था। जिसमें उन्होंने मर्डर चोरी और मारपीट की घटना पर लगाम लगाने सभी पुलिस के आला अधिकारियों की बैठक ली थी। डीजीपी ने निकाय चुनाव के मद्देनजर आचार संहिता के दौरान अपराध में बढ़ोतरी को लेकर अधिकारियों की खिंचाई भी की थी, लेकिन इसके बाद भी जिले में अपराध का ग्राफ कम होने का नाम नहीं ले रहा है। जहां पुलिस एक तरफ शान्ति व्यवस्था के लिए फ्लैग मार्च कर रही है तो वहीं दूसरी तरफ खरसिया की यूनियन बैंक में चोरी की घटना घट गई।

    वहीं इस मामले में खरसिया पुलिस चौंकी प्रभारी नंद किशोर गौतम का कहना है कि वारदात के बाद पुलिस ने चोरों को पकड़ने के लिये मुखबिरों का जाल बिछा दिया है। कुछ दिनों पूर्व ही बैंक अधिकारियों की बैठक लेकर उन्हे सुरक्षा के संबंध में समझाईश दी गयी थी, जिस पर बैक के द्वारा कोई ध्यान नही दिया गया, यहां तक की बैंक में कोई गार्ड तक नहीं था, जिसके कारण चोर ने चोरी की घटना को बेखौफ़ अंजाम दिया है।

  • इतनी हॉट अभिनेत्री… फिर भी बॉलीवुड में फ्लॉप

    इतनी हॉट अभिनेत्री… फिर भी बॉलीवुड में फ्लॉप

    मुंबई। बॉलीवुड जगत में अनेक ऐसे एक्टर और एक्ट्रेस है जो शुरुआत में तो सफल हो जाते हैं परंतु बाद में उनका करियर फ्लॉप हो जाता है आज आपको ऐसी ही एक एक्ट्रेस के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका करियर अभी फ्लॉप चल रहा है।
    जब भी हालिया दौर के बॉलीवुड की सबसे सेक्सी एक्ट्रेस का नाम लिया जाएगा तो उसमें ग्रांड मस्ती फेम कायनात अरोड़ा का नाम टॉप 10 में आएगा.
    कायनात अरोड़ा के हुस्न के दिवानों की फेहरिस्त इतनी लंबी है कि कभी-कभी सनी लियोनी, पूनम पांडे और शर्लिन चोपड़ा जैसी सेक्सी और हॉट एक्ट्रेस भी सोच में पड़ा जाती हैं कि आखिरकार अब करें क्या, क्योंकि सोशल मीडिया साइट्स इंस्टाग्राम पर तो उन्होंने इतना कुछ कर दिया है कि अब कुछ बचा ही नहीं. तो आइए, आज हम कायनात अरोड़ा की फिल्मों के साथ ही उनके सेक्सी फोटो और वीडियो की मनभावन सैर कराते हैं और आपको मिलाते हैं हुस्न की मल्लिका कायनात अरोड़ा की कयामत बरपाती अदाओं और लटकों-झटकों से, जिसे देख आप खुद पर काबू नहीं रख पाएंगे.

    कायनात अरोड़ा अपने खूबसूरत फिगर के लिए जानी जाती है इनकी खूबसूरती का जलवा आपने ग्रैंड मस्ती फिल्म में देखा होगा ग्रैंड मस्ती जैसी सफल फिल्म करने के बाद भी इनका बॉलीवुड मैं करियर उतना सफल नहीं रही है.

    कायनात अरोड़ा उत्तर प्रदेश की रहने वाली है वर्तमान में कायनात अरोड़ा फिल्मों में कम ही नजर आती है कायनात अरोड़ा सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती है और अपनी खूबसूरत फोटोस शेयर करती रहती है.
  • छोटे-छोटे कपड़ों में ऐसे कहर ढा रही Nushrat Bharucha

    छोटे-छोटे कपड़ों में ऐसे कहर ढा रही Nushrat Bharucha

    कुछ दिनों पहले ही रिलीज हुई बॉलीवुड एक्‍टर आयुष्‍मान खुराना की फिल्‍म ‘ड्रीम गर्ल’ में नजर आईं एक्ट्रेस नुसरत भरूचा इन दिनों मालदीव में छुट्टियां मना रही हैं. इस दौरान वह खूब मस्‍ती कर रही हैं और खुद को तरोताजा कर रही हैं. फैंस के लिए वह इंस्‍टाग्राम अकाउंट पर वैकेशन के फोटोज शेयर कर रही हैं जिसमें उनका बिकिनी अवतार नजर आ रहा है. नुसरत ने अब तक मालदीव के जितने फोटो डाले हैं, उनमें वह बिकिनी में ही दिख रही हैं।

    नुसरत के करियर की बात करें तो नुसरत ने अपने करियर की शुरुआत बतौर मॉडल से की थी. उसके बाद नुसरत कल किसने देखा, लव सेक्स और धोखा, प्यार का पंचनामा, प्यार का पंचनामा 2, सोनू की टीटू की स्वीटी ड्रीम गर्ल जैसी कम बजट वाली सुपरहिट फिल्म में नजर आ चुकी हैं. बॉलीवुड के अलावा नुसरत तमिल और तेलुगु फिल्म में भी नजर आ चुकी है।

    नुसरत भरूचा को फिल्म प्यार का पंचनामा 2 के लिए बिग बेस्ट फीमेल स्टार मोस्ट एंटरटेनिंग कॉमेडी रोल के अवार्ड मिला है. साल 2016 में नुसरत को प्यार का पंचनामा 2 के लिए बेस्ट कॉमिक रोल का अवार्ड मिल चुका है. नुसरत को फिल्म सोनू के टीटू की स्वीटी के लिए बेस्ट एक्ट्रेस इन नेगेटिव रोल का अवार्ड्स मिला है. उनके निजी लाइफ की बात करें तो कहा जाता है कि नुसरत भरूचा एक्टर कार्तिक आर्यन को डेट कर चुकी है. लेकिन दोनों ने इस बात से साफ साफ इंकार किया है.

    नुसरत ने जो फोटो शेयर की है इसमें वे बिकिनी पहन पूल में नजर आ रही हैं. वहीं उनके सामने दिल के आकार की बड़ी सी प्‍लेट है जिसमें नाश्‍ता लगा हुआ है. साफ देखा जा सकता है कि नुसरत पूल में लेटे हुए नाश्‍ता भी एन्‍जॉय कर रही हैं. वहीं एक दूसरी पोस्‍ट में उन्‍होंने तीन फोटो शेयर किए हैं. जिसमें वह बोट पर और अपने होटल से  समंदर को निहार रही हैं. इन तस्‍वीरों पर वह ऑरेंज कलर की बिकिनी में अदाओं का जादू चला रही हैं.

  • ब्रेकअप के बाद ये एक्ट्रेस ने शुरू कर दी बोल्ड तस्वीरें पोस्ट करना

    ब्रेकअप के बाद ये एक्ट्रेस ने शुरू कर दी बोल्ड तस्वीरें पोस्ट करना

    मुंब। अमेरिका के लास वेगास में रहने वाली मॉडल डेमी रोज अपनी हॉटनेस और बोल्डनेस के चलते काफी फेमस है. वह सोशल मीडिया पर अपनी हॉट और बोल्ड तस्वीरें शेयर कर काफी सुर्खियों में रहती हैं. डेमी इन दिनों थाईलैंड में हॉलीडे एंजॅाय कर रही हैं.

    सामने आईं इन तस्वीरों में डेमी बिकिनी में नजर आ रही हैं. इन तस्वीरों में डेमी अपनी किलर बॉडी फ्लॉन्ट कर रही हैं. डेमी सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं, सोशल मीडिया अपनी दिलकश तस्वीरें शेयर करने का कोई भी मौका डेमी हाथ से जाने नहीं देती हैं.

    बता दें कि बॉयफ्रेंड से ब्रेकअप के बाद डेमी का यह फोटोशूट काफी चर्चा में है और इसने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है. डेमी का बॉयफ्रेंड डीजे क्रिस मार्टिनेज़ से रिश्ता खत्म हो गया है.

    24 साल की मॉडल की ये तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही हैं. डेमी कातिलाना अंदाज में कैमरे के सामने पोज  दे रही हैं. फैंस डेमी की इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं. बता दें कि बॉयफ्रेंड से ब्रेकअप के बाद डेमी का यह फोटोशूट काफी चर्चा में हैं. डेमी का बॉयफ्रेंड डीजे क्रिस मार्टिनेज से रिश्ता खत्म हो गया है.

  • बैंक ने थमाया 50 पैसे जमा करने का नोटिस…राशि भुगतान करने लोक अदालत पहुंचा फरियादी तो देखते ही रफूचक्कर हो गए अधिकारी…चक्कर पर चक्कर लगाता रहा शख्स…

    बैंक ने थमाया 50 पैसे जमा करने का नोटिस…राशि भुगतान करने लोक अदालत पहुंचा फरियादी तो देखते ही रफूचक्कर हो गए अधिकारी…चक्कर पर चक्कर लगाता रहा शख्स…

    जहां एक ओर लोग बैंकों से लाखों-करोड़ों रुपये लेकर भाग जाते हैं और बैंकों को पता भी नहीं चलता, वहीं अब एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे सुनकर आप यकीन नहीं करेंगे। राजस्थान के झुंझुनूं में भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की एक ब्रांच ने अपने ग्राहक को 50 पैसे चुकाने का नोटिस थमाया है।शनिवार को खेतड़ी लोक अदालत में यह मामला पहुंचा। नोटिस देखकर ना सिर्फ ग्राहक, बल्कि अदालत के जज भी हैरान हो गए। एसबीआई बैंक में जितेंद्र कुमार का जनधन खाता खुला हुआ है। इसके खाते में 124 रुपये जमा हैं।

    लेकिन तब भी बैंक की ओर से 12 दिसंबर की रात 11 बजे जितेंद्र के घर एक नोटिस भेजा गया। यह नोटिस 50 पैसे बकाया चुकाने को लेकर था।इस संदर्भ में जितेंद्र कुमार ने बताया कि नोटिस में लिखा था कि, शनिवार को लोक अदालत में पहुंचकर 50 पैसे जमा करवाएं अन्यथा उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

    हालांकि ग्राहक जितेंद्र की जगह उनके पिता विनोद सिंह खेतड़ी लोक अदालत पहुंचे क्योंकि उनकी रीड़ की हड्डी में तकलीफ है। अदालत में मौजूद बैंक अधिकारी कुर्सी छोड़ कर रफूचक्कर हो गए।

    पीडि़त ग्राहक जितेंद्र के पिता विनोद सिंह ने इस मामले पर बताया कि वे सुबह से 50 पैसे जमा कराने के लिए अधिकारियों के चक्कर लगा रहे थे, लेकिन बैंक के अधिकारी पैसे जमा करने से मना कर दिया।

    वहीं जितेंद्र के वकील विक्रम सिंह ने बताया कि 50 पैसे जमा करवाने का नोटिस एसबीआई बैंक अधिकारियों ने दिया था। अब बैंक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई और मानहानि का दावा पेश किया जाएगा।

  • उन्नाव रेप केस में तीस हजारी कोर्ट का बड़ा फैसला, विधायक कुलदीप सेंगर दोषी करार

    उन्नाव रेप केस में तीस हजारी कोर्ट का बड़ा फैसला, विधायक कुलदीप सेंगर दोषी करार

    दिल्ली। उन्नाव रेप केस में दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को दोषी ठहराया है। कोर्ट ने सह आरोपी महिला शशि सिंह को भी दोषी ठहराया। शशि सिंह नौकरी दिलाने के बहाने पीड़िता को कुलदीप सेंगर के पास लेकर गई थी, जिसके बाद सेंगर ने पीड़िता का बलात्कार किया।

    तीस हजारी कोर्ट ने जांच एजेंसी सीबीआई को भी फटकारा लगाया।कोर्ट ने कहा कि पीड़िता ने अपनी और परिवार की जान बचाने के लिए इस केस को देर से रजिस्टर कराया गया। कोर्ट ने कहा कि हम पीड़िता की मन की व्यथा को समझते हैं। कोर्ट ने कहा कि गैंगरेप वाले केस में सीबीआई ने एक साल चार्जशीट दाखिल करने में क्यों लगाया?

    इन धाराओं में दोषी करार

    तीस हजारी कोर्ट ने विधायक कुलदीप सेंगर को धारा 120बी(आपराधिक साजिश), 363(अपहरण), 366(शादी के लिए मजबूर करने के लिए एक महिला का अपहरण या उत्पीड़न), 376(बलात्कार और अन्य संबंधित धाराओं) और पोक्सो के तहत दोषी ठहराया है।

    अभी एक ही मामले में फैसला

    इस केस में कुल 5 एफआईआर दर्ज की गई है, जिसमें से एक पर कोर्ट ने अपना फैसला सुनाया है। बाकी में अभी भी सुनवाई इसी कोर्ट में चल रही है, जिसमें पीड़िता के पिता की कस्टडी में हुई मौत, सड़क दुर्घटना में उसके परिवार से मारे गई दो महिला, और पीड़िता के साथ किए गए गैंगरेप और उसके चाचा के खिलाफ कथित रूप से झूठा मामले दर्ज करने से जुड़े मामले शामिल है।

    क्या है मामला

    जून 2017 में कुलदीप सिंह सेंगर ने पीड़िता का अपहरण करके बलात्कार किया गया था, इस दौरान वह नाबालिग थी। यूपी के बांगरमऊ से चार बार के विधायक सेंगर को अगस्त 2019 में भाजपा से निष्कासित कर दिया गया था।

  • छत्तीसगढ़: शराब प्रेमियों के लिए बुरी खबर…चार दिन शराब दुकानें बंद…

    छत्तीसगढ़: शराब प्रेमियों के लिए बुरी खबर…चार दिन शराब दुकानें बंद…

    रायपुर। शराब प्रेमियों के लिए बुरी खबर है। नगरीय निकाय चुनाव की वजह से इस माह 4 दिन शराब दुकानों को बंद करने का निर्णय किया गया है। कलेक्टर ने इसके लिए आदेश जारी किया है।

    नगरीय निकाय चुनाव के मद्देनजर किसी अप्रिय घटना से बचने के लिए, जिला कलेक्टर रायपुर ने 19 दिसंबर से 21 दिसंबर तथा 24 दिसंबर को जिले के समस्त देशी, विदेशी मंदिर की फुटकर दुकानों के साथ ही बार, होटल एवं क्लब आदि को बंद रहेंगे।

  • अमित शाह का बड़ा बयान- अयोध्या में चार महीने में बनेगा आसमान छूता राम मंदिर…

    अमित शाह का बड़ा बयान- अयोध्या में चार महीने में बनेगा आसमान छूता राम मंदिर…

    भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने झारखंड विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पाकुड़ में जनसभा को संबोधित करते हुए राम मंदिर निर्माण पर बड़ा बयान दिया है। अमित शाह ने भरी जनसभा में बाकायदा राम मंदिर निर्माण का समय भी बता दिया. शाह ने कहा कि 4 महीने के अंदर अयोध्या में राम मंदिर बनने जा रहा है।अमित शाह ने कहा कि अभी कुछ समय पहले सुप्रीम कोर्ट ने अयोध्या के लिए फैसला दिया, 100 वर्षों से दुनिया भर के भारतीयों की मांग थी कि वहां राम जन्मभूमि पर भव्य राम मंदिर बनना चाहिए।

    राम मंदिर की दशकों पुरानी मांग का जिक्र करते हुए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि हर कोई राम मंदिर निर्माण चाहता था, लेकिन कांग्रेस और उसके वकील कोर्ट में इसके सामने रोड़ा अटकाते रहते थे. शाह ने कहा, ‘कांग्रेस के नेता और वकील कपिल सिब्बल कोर्ट में कहते थे कि अभी केस मत चलाइये, क्यों भाई आपके पेट में क्यों दर्द हो रहा है?कांग्रेस पर मंदिर केस में रोड़ा अटकाने का आरोप लगाते हुए अमित शाह ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण का वक्त भी बता दिया। शाह ने कहा, सुप्रीम कोर्ट का फैसला आ गया है, 4 माह के अंदर आसमान को छूता हुआ प्रभु राम का मंदिर अयोध्या में बनने जा रहा है।

    राम मंदिर समेत दूसरे तमाम मुद्दों पर घेरते हुए अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस न विकास कर सकती है, न देश को सुरक्षित कर सकती है और न देश की जनता की जन भावनाओं का सम्मान कर सकती है।

  • रायगढ़ डिग्री कालेज में बिना गर्लफ्रैंड के विद्यार्थीयो का प्रवेश वर्जित..? जो सिंगल है वो नही ले सकेगा कालेज में एंट्री..? व्हाट्सएप पर वायरल हुआ लेटरपैड.. जानिए क्या है सच्चाई..

    रायगढ़ डिग्री कालेज में बिना गर्लफ्रैंड के विद्यार्थीयो का प्रवेश वर्जित..? जो सिंगल है वो नही ले सकेगा कालेज में एंट्री..? व्हाट्सएप पर वायरल हुआ लेटरपैड.. जानिए क्या है सच्चाई..

    रायगढ़। डिग्री कॉलेज में एक शरारती स्टूडेंट ने कॉलेज के लेटरपैड को एडिट करते हुए लिखा, कॉलेज में घुसना हो तो गर्लफ्रैंड होना जरूरी है। मैसेज वायरल होने के बाद प्रबंधन ने इसकी शिकायत पुलिस से की। कॉलेज परिसर में स्टूडेंट्स को समझाने पहुंची पुलिस ने शरारती युवक की तलाश शुरू की थी।

    किरोड़ीमल शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय के प्राचार्य कार्यालय से जारी होने वाले लेटरपैड से छेड़खानी कर पत्र तैयार किया गया। कॉलेज में परीक्षाएं चल रही हैं। परीक्षा के दौरान स्टूडेंट को आसानी से जानकारी मिल सके इसलिए कुछ ग्रुप बनाए गए थे। कॉलेज के ग्रुप में ही एक शरारती स्टूडेंट ने लेटरपैड के शब्दों को बदलकर बोगस पत्र तैयार किया। कॉलेज परिसर में बिना महिला मित्र के छात्र के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने की बात का उल्लेख किया और ग्रुप में शेयर कर दिया।

    इस सर्कुलर को देखते ही स्टूडेंट्स समझ गए कि किसी ने सर्कुलर से छेड़छाड़ कर इसे तैयार किया है। चक्रधर नगर पुलिस कॉलेज पहुंची और बच्चों को पत्र के फर्जी होने की जानकारी दी।

    प्रबंधन नही चाहती कार्यवाही

    कॉलेज प्रबंधन के अनुसार उन्हें अभी तक शरारती स्टूडेंट के बारे में पता नहीं है। चक्रधर नगर पुलिस के अफसर कहते हैं कि कॉलेज फर्जी पत्र वायरल करने वाले शरारती छात्र पर कार्रवाई नहीं चाहता है। ऐसे में शरारती स्टूडेंट के बारे में पता नहीं चल पाएगा। ग्रुप में कॉलेज के स्टूडेंट और स्टाफ ही हैं। ऐसे में बोगस पत्र बनाकर वायरल करने वाले स्टूडेंट को आसानी से ढूंढ़ा जा सकता है।

  • इस महीने के आखिर तक हर हाल में पैन कार्ड को आधार से कराना होगा लिंक वर्ना हो जाएगी बड़ी दिक्कत

    इस महीने के आखिर तक हर हाल में पैन कार्ड को आधार से कराना होगा लिंक वर्ना हो जाएगी बड़ी दिक्कत

    दिल्ली। ईनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने साफ कहा है कि इस इस महीने के आखिर तक पैन कार्ड को आधार से लिंक कराना ही होगा. इसके बाद किसी तरह की कोई छूट आयकर दाता को नहीं मिलेगी।

    आइटी विभाग ने बकायदा इस बारे में टैक्सपेयर्स को संदेश जारी कर कहा है कि बिना रुकावट के इनकम टैक्स सेवा पाने के लिए 31 दिसंबर तक अपने पैन को आधार से लिंक जरूर करा लें. इस समय-सीमा के भीतर यह लिंकिंग प्रक्रिया पूरी करना जरूरी होगा।

    दरअसल पिछले साल सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार की आधार योजना को संविधान के मुताबिक बताया था. कोर्ट ने अपने आदेश में कहा था कि आयकर रिटर्न भरने और पैन आवंटन में बायोमीट्रिक पहचान की अनिवार्यता बनी रहेगी. जिसके चलते अब आधार कार्डधारकों को इसे पैन कार्ड के साथ लिंक करना अनिवार्य होगा।