Blog
-

रिश्ता तलाश करने में नाकाम रहा मैरिज ब्यूरो, कोर्ट ने ग्राहक को रिफंड के साथ मुआवज़ा देने का आदेश दिया
दिल्ली। दुल्हन की तलाश में मैरिज ब्यूरो आए एक व्यक्ति ने अनुचित व्यापार अभ्यास और सेवा में कमी के लिए मैरिज ब्यूरो पर मुकदमा किया, क्योंकि ब्यूरो उसके लिए एक आदर्श जीवनसाथी खोजने या किसी भी संभावित उम्मीदवार के साथ बैठक करवाने में विफल रहा। जिला उपभोक्ता विवाद निवारण फोरम के आदेश के अनुसार मैरिज ब्यूरो की सेवा में काफी कमी पाई और ब्यूरो को प्रीमियम वैवाहिक सेवाओं की फीस के रूप में शिकायतकर्ता द्वारा भुगतान किए गए 31,000 रुपये वापस करने और उसे 5,000 रुपये मानसिक पीड़ा के मुआवज़े के रूप में देने का निर्देश दिया गया।शिकायतकर्ता ने फोरम से कहा कि उसने वर्ष 2016 में दक्षिण दिल्ली स्थित मैरिज ब्यूरो से संपर्क किया था। उन्होंने कहा कि प्रीमियम वैवाहिक सेवाओं के लिए 31,000 रुपये का भुगतान करने के बावजूद ब्यूरो न केवल एक परिपूर्ण रिश्ता खोजने में असमर्थ रहा, बल्कि किसी भी संभावित रिश्ते के लिए उसने एक भी बैठक नहीं करवाई। आरोप था कि ब्यूरो भी अनुकूलित सेवा प्रदान करने के अपने दावे के पीछे हट गया और शिकायतकर्ता के फोन कॉल का जवाब देना बंद कर दिया।ब्यूरो के खिलाफ एक तरफा फैसला दे दिया गया, जिसमें रेखा रानी और किरण कौशल की पीठ ने कहा, “रिकॉर्ड पर मिले सहमति पत्र के अनुसार मैरिज ब्योरो प्रोफाइल साझा करने, अनुकूलित सेवा देने और लाउंज में रिश्ते के लिए भावी उम्मीदवार के साथ बैठक की व्यवस्था करने के लिए प्रतिबद्ध था। साथ ही वह शिकायतकर्ता को शॉर्टलिस्ट किए गए प्रोफाइल के लिए ज्योतिष मंगनी प्रदान करने वाला था।ब्यूरो शिकायतकर्ता से 31000 रुपए लेने के बावजूद सेवाएं को प्रदान करने में विफल रहा है। इसलिए, हमारी राय है कि ब्यूरो की सेवा में काफी कमी है। हम शिकायतकर्ता को उसके द्वारा भुगतान किए गए रु 3,1,000 रिफंड करने की अनुमति देते हैं। साथ ही पंजीकरण की तारीख से 6% प्रति वर्ष की दर से रुपए की वसूली की जाए। इसके अतिरिक्त, ब्यूरो को मानसिक पीड़ा, उत्पीड़न और मुकदमेबाजी की लागत के लिए रुपए 5000 का भुगतान करने के लिए निर्देशित किया जाता है।” -

‘साफू’ का असर ..6 अस्पतालों से 40 लाख की वसूली, डॉक्टरों पर 80 लाख का लगा अर्थदंड
रायपुर। छत्तीसगढ़ में राज्य सरकार की ओर से गठित किए गए साफू का असर दिख रहा है. साफू अर्थात स्टेट एंटी फ्राड यूनिट. इसके तहत अस्पातलों में होने वाली धोखाधड़ी के मामले में कार्रवाई की जारी है. बीते 6 महीने में इस मामले में 6 अस्पातलों पर जुर्माना लगाया गया है. उन अस्पातलों से 40 लाख की वसूली भी गई है. वहीं एक अस्पताल को बर्खास्त भी किया गया है, जबकि दो डाक्टरों पर 80 लाख का अर्थदंड भी लगाया गया है. सजा के पैरामीटरअस्पतालों द्वारा अतिरिक्त राषि लिया जाना, अनावष्यक उपचार देना (राषि के लालच में), बिना जरूरत के उपचार लाभ देना, गुणवत्तायुक्त उपचार न देना यह पाॅच पैरामीटर राज्य नोडल एजेंसी द्वारा तय किये गये है। षिकायत मिलने पर इन पैरामीटरों में परीक्षण कर कार्यवाही की जाती है।चालीस लाख वसूल, अस्सी लाख का नोटिसतय पैरामीटरों के तहत् कार्यवाही भी शुरू हो चुकी है। अभी तक तय दिशा-निर्देश के विरूद्ध काम करने वाले छह अस्पतलों के खिलाफ अर्थदण्ड कर राशि भी वसूल की जा चुकी है। इन अस्पतालों ने 40 लाख रूपये से अधिक राषि राज्य नोडल एजेंसी के खाते में जमा भी करा दी है। इसके अलावा दो दन्त चिकित्सालयों को 80 लाख रूपये राशि जमा करने के लिए नोटिस भेजा जा चुका है। गलती पाये जाने पर छह अस्पतालों को निलंबित किया गया और तीन को अपील करने पर सुनवाई के बाद फिर से योजनाओं में काम करने का मौका दिया गया है। महासमुन्द जिले में स्थित एक अस्पताल को योजनाओं से बर्खास्त किया जा चुका है। अर्थदण्ड, निलंबन, बर्खास्तगी का प्रावधानमरीजों के साथ अलग-अलग मापदण्डों में धोखाधडी करने वाले अस्पतालों के विरूद्ध नियमों के अनुसार कार्यवाही के अलग-अलग प्रावधान है। तय नियमों के अनुसार परिस्थतियाॅ देखकर तकनीकि समिति से विचार-विमर्ष कर अर्थदण्ड, निलंबन और बर्खास्तगी भी की जाती है। कई स्थितियों में अनुबंधित अस्पतालों को ब्लैक लिस्टेड भी किया जा सकता है। -

रायपुर : युवती के पीछे पेंट की जेब में रखा मोबाइल लेकर फरार हुआ युवक…
रायपुर। युवती के पेंट से दो नग मोबाइल निकालकर आरोपी फरार हो गया। घटना की रिपोर्ट टिकरापारा थाने में दर्ज की गई है। मिली जानकारी के अनुसार प्रोफेसर कालोनी सेक्टर 2 टिकरापारा निवासी रेखा नाग 33 वर्ष पिता शिवप्रसाद नाग ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि प्रार्थियं 1 जनवरी को पचपेढ़ी नाका से पैदल घर की ओर जा रही थी। रावण भाठा मैदान के सामने रोड किनारे मोबाइल में बात करने के बाद अपना मोबाइल फोन सेमसंग कंपनी का दो नग को पीछे जेब में रख दिया था तभी पीछे से आ रहे युवक ने जेब के अंदर से मोबाइल निकालकर फरार हो गया। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर चोरी का मामला दर्ज कर लिया है। -

पुलिस थानों में रिपोर्ट नहीं लिखने पर, अब आप सीधे DGP से कर सकते हैं शिकायत
रायपुर। प्रदेश के आम नागरिकों को पुलिस से होने वाली परेशानियों, पुलिस थानों में उनके द्वारा प्रस्तुत शिकायतों-रिपोर्ट पर त्वरित कार्रवाई न करने और थानों में रिपोर्ट कराने जाने पर उनके साथ पुलिस कर्मचारियों द्वारा दुर्व्यवहार करने, अनावश्यक विलंब करने, पुलिस कार्रवाई से असंतुष्ट होने पर राज्य का कोई भी व्यक्ति पुलिस महानिदेशक के समक्ष उपस्थित होकर सीधे आवेदन प्रस्तुत कर सकता है। पुलिस महानिदेशक डी.एम. अवस्थी द्वारा आवेदकों द्वारा प्रस्तुत शिकायत पर त्वरित कार्रवाई के लिए पुलिस महानिदेशक कार्यालय में शिकायत विरूद्ध पुलिस सेल (Complaint Against Police Cell) जो पूर्व से संचालित है, इसके प्रभारी अधिकारी राजेश अग्रवाल सहायक पुलिस महानिरीक्षक अपराध अनुसंधान विभाग, पुलिस मुख्यालय रायपुर को नियुक्त किया गया है. आवेदकों द्वारा उपस्थित होकर प्रस्तुत समस्त आवेदनों पर इनके द्वारा विधिवत त्वरित कार्रवाई कराई जाएगी। इस शिकायत विरुद्ध पुलिस सेल का गठन सीएम भूपेश बघेल के द्वारा पुलिस महानिदेशक छत्तीसगढ़ पुलिस को दिये गए निर्देश कि थानों से आम जनता को और अधिक सहयोग मिले, के परिपालन में इस सेल का गठन किया गया है। -

AC कमरे के बजाय पार्क में पब्लिक के बीच पहुंचकर केजरीवाल ने जनता के सामने पेश किया 5 साल के काम का रिपोर्ट कार्ड
दिल्ली। दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में चल रही आम आदमी सरकार अपने हर कदम और काम से साबित करती रही है कि वो आम आदमी की सरकार है। केजरीवाल ने चुनाव के ठीक पहले फिर इसे साबित कर दिया। दिल्ली के दिल कनाट प्लेस के मशहूर सेंट्रल पार्क में केजरीवाल ने दोपहर को ठंड के बावजूद लोगों के बीच पहुंचकर लोगों से संवाद किया और लोगों के बीच अपने पांच साल के कामकाज का ब्यौरा पेश किया। इस बीच केजरीवाल ने लोगों के सवालों के बेधड़क होकर जवाब दिये। खराब मौसम के बावजूद अरविंद केजरीवाल को सुनने और उनके पांच साल के कामकाज का रिपोर्ट कार्ड जानने के लिए लोग पहुंचे थे। केजरीवाल ने चुनावी चर्चा कर लोगों से सीधा संवाद किया और फिर से सत्ता में लाने की अपील लोगों से की। -

नसबंदी कराने आई महिला को डॉक्टर ने मारा मुक्का… टूटा दांत…मच गया हडक़ंप…
अम्बिकापुर। शहर के मेडिकल कॉलेज में नसबंदी कराने आई महिला के साथ डॉक्टरों ने किसी असमाजितक तत्व की तरह व्यवहार किया है। दरअसल नसबंदी कराने आई महिला के साथ डॉक्टरों ने मारपीट करते हुए उसके दांत तोड़ दिए। मामले को लेकर पीडि़ता के पति ने शिकायत दर्ज कराई है।मिली जानकारी के अनुसार अम्बिकापुर के घुटरापारा वार्ड क्रमांक 23 मे रहने वाली महिला संतोषी सिंह को वार्ड मे रहने वाली मितानिन टीटी नसबंदी के लिए लेकर आई थी। लेकिन जब संतोषी को नसबंदी के लिए अस्पताल के ऑपरेशन थिएटर में लेकर आया गया। डॉक्टर जे एक्का ने अपनी ऑपरेशन की फार्मेलिटी के लिए महिला को पेट दबाने के लिए कहा औऱ वो नही दबा पाईं। इस बात से नाराज होकर डॉक्टर ने उसे चेहरे पर मुक्के से वार कर दिया।डॉक्टर के हमले से महिला का दांत टूट गया। पीडि़ता के पति के मुताबिक अम्बिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल मे किसी महिला की डाक्टर द्वारा पिटाई के बाद दांत टूटने की घटना अपने आप में पहली घटना होगी। इस मामले मे बिना किंतु परंतु के आरोपी डाक्टर पर कार्रवाई होना चाहिए। मामले में खुद स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने जानकारी ली है। उन्होंने कहा है कि सरकार की नसबंदी जैसी प्रतोत्साहन योजनाओं में जिन डाक्टरो को ईमानदारी से काम करना चाहिए, उसी में लगे डाक्टर मरीजों से मारपीट कर रहे हैं। मामले में जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। -

मिस्टर एंड मिस खरसिया 2020
यूँ तो खरसिया नगर में आये दिन कुछ ना कुछ कार्यक्रम होते रहते है, लेकिन खरसिया के इतिहास में पहली बार कुछ नया करने के जज़्बे को ले कर गिफ्ट हाउस के बैनर तले ASA प्रोडक्शन द्वारा मॉडलिग का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है, जिसमे खरसिया में छिपी प्रतिभा को दर्शाने के लिए एक बहुत बड़ा प्लेटफार्म मिल रहा है, जैसे इस कार्यक्रम की जानकारी नगर में युवाओं को मिली तो युवाओ में उत्साह की लहर दौड़ पड़ी क्योंकि नगर में ऐसे बहुत से युवक युवतियां है जो मॉडलिंग के छेत्र में अपना करियर बनाने के लिए बड़े शहरों का रुख करते है, देखा जाये तो खरसिया आज हर छेत्र में सफलता के नए आयाम स्थापित करने की ओर अग्रसर है।
इस कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देते हुए योगेश गर्ग(गिफ्ट हॉउस) ने बताया कि इसका ऑडिशन 2 फरवरी दिन रविवार को एकसैटेड डांस एकेडमी (गोविंद कॉलोनी) में सुबह 12 बजे से 4 बजे तक रखा गया है,जिसका सेमि फिनाले 16 फरवरी दिन रविवार को xtreme gym में दोपहर 1बजे से 5 बजे तक रखा गया है जिसमे सेमीफाइनल से चुनकर 12 लड़के एवं 12 लड़कियों को ग्रैंड फिनाले में भेजा जाएगा, जिसके बाद 3 दिन की ग्रूमिंग दी जाएगी 20-21-22 फरवरी को ग्रूमिंग के लिए भी प्रतियोगियों को डांस एकेडमी में ही आना होगा, और 23 फरवरी को ग्रैंड फिनाले होटल पीहू पैलेस में आयोजित किया गया है जसमे सैलिब्रिटी जज के लिए मोस्ट स्टाइलिश मैन ऑफ इंडिया 2017 मिस्टर शादाब मिर्जा, मिस इंडिया खादी ट्विंकल टंडन और स्पेशल गैस्ट में अरशद अहमद खरसिया आ रहे है, इस कार्यक्रम को भव्यता देने के लिए टीम पिछले 1माह निरंतर काम कर रही है कार्यक्रम में भाग लेने के इक्छुक युवक युवती गिफ्ट हॉउस से या रेड लिली से फार्म प्राप्त कर भाग ले सकते है, कार्यक्रम को आयोजित करने में खरसिया के संदेश ज्वेलर्स, बजरंग मेडिकल, खूबसूरत मेकओवर(ज्योति केशवानी, एक्साइटेड डांस एकेडमी, होटल पीहू पैलेस, फनेश फ़ोटो स्टूडियो, डी जे सौरभ और बहुत लोगों ने सहयोग दिया है।
-

छाल प्रेस क्लब ने किया पत्रकार खरसिया पत्रकार संघ के सचिव सुनील अग्रवाल का सम्मान
रायगढ़। खरसिया के पत्रकार संघ के सचिव सुनील अग्रवाल को स्वर्गवासी किशोरी मोहन त्रिपाठी स्मृति प्रथम आंचलिक पत्रकार सम्मेलन एवं सम्मान समारोह में राष्ट्रीय एकता, अखंडता, सामाजिक, बच्चों के हित में कार्य करने एवं पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने एवं देश हित में महत्वपूर्ण योगदान देने हेतु छाल प्रेस क्लब की ओर से स्मृति चिन्ह एवं सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर छाल प्रेस क्लब के समस्त पदाधिकारी गण उपस्थित थे, एवं रायगढ़ पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह, निरंजन साय (रायगढ़ सांसद) प्रधान संपादक बयार, सुभाष त्रिपाठी, शशिकांत शर्मा स्वतंत्र पत्रकार, रामचंद्र शर्मा अध्यक्ष जिला प्रेस एसोसिएशन प्रकाशित जिला महासचिव पत्रकार कल्याण संघ नंद कुमार चौबे अनुविभागीय अधिकारी श्रीमती रजनी राठिया जिला पंचायत सदस्य रायगढ़ आदि लोग मौजूद रहे।
-

शहर सरकार पर कांग्रेस का कब्जा… राधा शर्मा अध्यक्ष, राजेस सहिस बने उपाध्यक्ष…
खरसिया। खरसिया नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष उपाध्यक्ष दोनों पद पर कांग्रेस का कब्जा हो गया। अध्यक्ष पद पर राधा सुनील शर्मा तथा उपाध्यक्ष पद पर राजेश सहिस ने जीत हासिल की।कैबिनेट मंत्री एवं विधायक उमेश पटेल की मजबूत रणनीति के चलते खरसिया नगरपालिका के अध्यक्ष उपाध्यक्ष पद पर कांग्रेस का परचम लहराया। 6 जनवरी को खरसिया नगर पालिका के निर्वाचित पार्षदों का शपथ ग्रहण संपन्न हुआ जिसमें सभी निर्वाचित पार्षदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई जिसके बाद अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद के लिए निर्वाचन की प्रक्रिया शुरू की गई। कांग्रेस ने अध्यक्ष पद के लिए राधा सुनील शर्मा एवं उपाध्यक्ष पद के लिए राजेश सहिस को अपना उम्मीदवार बनाया, वहीं भारतीय जनता पार्टी ने अध्यक्ष पद के लिए ममता सोनू अग्रवाल एवं उपाध्यक्ष पद के लिए राधे राठौर को प्रत्याशी बनाया था। अध्यक्ष पद के लिए हुए मतदान में कांग्रेस की राधा सुनील शर्मा को 13 वोट मिले और वो विजयी हुई। विपक्षी भाजपा की ममता सोनू अग्रवाल को पांच वोट मिले। उपाध्यक्ष पद के चुनाव में कांग्रेस के राजेश सहिस 12 वोट पाकर विजयी हुए वहीं बीजेपी के राधे राठोर को 06 वोट मिले। अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर गहमागहमी का माहौल रहा लेकिन कम पार्षदों के चलते भाजपा की उम्मीदें पहले से ही क्षीण बनी हुई थी,रही सही कसर निर्दलीय रिया रितेश श्रीवास्तव ने कांग्रेस के पक्ष में मतदान का ऐलान करके पूरी कर दी। इसके पूर्व कांग्रेस के सभी पार्षदों ने नंदेली में शांति बगिया में स्वर्गीय नंदकुमार पटेल के समाधि स्थल पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उनसे आशीर्वाद ग्रहण किया। कांग्रेस की इस शानदार जीत पर कांग्रेसी खेमे में जमकर खुशियां मनाई गई आतिशबाजी की गई और मिठाइयां खिलाकर एक दूसरे को बधाइयां दी गयी।

भीतरघातियों से रहना होगा सावधान
निर्दलीय पार्षद रिया श्रीवास्तव के कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने के ऐलान के बाद काग्रेस के पास 13 मत हो गये, और अध्यक्ष प्रत्याशी श्रीमती राधा सुनील शर्मा को 13 मत प्राप्त भी हुये, किंतु उपाध्यक्ष पद के दावेदार राजेस सहिस के पक्ष मे 12 मत ही ड़ाले गये जिसकी नगर में चहुं ओर चर्चा व्याप्त है कि 13 पार्षदों में से एैसा कौन है जिसने पार्टी हाईकमान और मंत्री उमेश के विश्वास के साथ खिलवाड़ किया है और वह कांग्रेस के समर्थन में नही है, नव निर्वाचित अध्यक्ष को अपनी ही पार्टी के एैसे जयचंदो से विशेष सावधान रहने की आवश्यकता है, क्योकि भीतरघात की वजह से ही सुनील शर्मा को पिछले नगर पालिका चुनाव में पराजय का मुख देखना पड़ा था।
बड़ा पद, बड़ी जिम्मेदारी
नगरअध्यक्ष की ताजपोशी के बाद श्रीमती राधा सुनील शर्मा के द्वारा नगरवासियों को धन्यवाद करते हुये नगर विकास की बात कही गयी, नगर अध्यक्ष के रूप में नगर के रूके हुये विकास कार्यो को पूरा करना, पानी, सड़क, सफाई की व्यवस्था के अलावा नगर के मूलभूत आवश्यकताओं को समय पर पूर्ण करने की एक बड़ी जिम्मेदारी नगर वासियों ने श्रीमती राधा सुनील शर्मा को सौंपी है अब देखना यह होगा कि वे नगरवासियों की उम्मीदों पर कितना खरा उतर पाती है। -

यदि आपके सोशल मीडिया अकाउंट का पासवर्ड हुआ लीक तो गूगल देगा जानकारी, ऐसे करें नए फीचर का इस्तेमाल…
दिल्ली। सोशल मीडिया में आए दिन किसी ना किसी व्यक्ति का डाटा लीक होने की खबर आती रहती है, जिसकी सुरक्षा के लिए गूगल ने नया प्रयास किया है और अब गूगल की नई सर्विस शुरू हो चुकी है. गूगल के इस सर्विस का नाम गूगल पासवर्ड मैनेजर है, जिसके जरिए आप अपने सोशल मीडिया अकाउंट के साथ ही इंटरनेट बैंकिंग के पासवर्ड या किसी अन्य प्रकार की वेबसाइट के पासवर्ड को सुरक्षित रख सकेंगे. यदि आप गूगल पासवर्ड मैनेजर का इस्तेमाल करेंगे तो आपको पासवर्ड बदलने का अलर्ट भी मिलेगा. सोशल मीडिया के हर प्लेटफॉर्म पर आज कल निजी जानकारी चोरी होने का खतरा भी बना हुआ है. साथ ही पिछले वर्ष ही बहुत सारे व्हाट्सएप यूजर्स की निजी जानकारी चोरी हुई थी. जिसके बाद पीड़ितों ने भारत सरकार से सवाल पूछे थे.डाटा लीक होने पर ऐसे मिल जाएगी आपको जानकारीआपको ये चेक करने के लिए गूगल के पासवर्ड मैनेजर (passwords.google.com) में जाना होगा. उसके बाद आपका पासवर्ड मैनेजर खुल जाएगा. इसमें आपको पासवर्ड चेक का विकल्प मिलेगा आप उसमें क्लिक करेंगे तो गूगल आपसे सिस्टम में पहले से लॉगिन वाला पासवर्ड मांगेगा और पासवर्ड डालने पर आपको ये बता देगा कि आपका पासवर्ड कही इस्तेमाल हूआ है या नहीं इतना ही नहीं आपको यह भी बता देगा कि आपका पासवर्ड कही लीक हुआ है या नहीं.ऐसे बरतें सावधानी
यदि आपको गूगल पासवर्ड लीक होने की जानकारी देता है तो आपको तुरंत पासवर्ड बदलना होगा साथ ही आपको टू फैक्टर ऑथेंटिकेशन को भी ऑन करना होगा. पासवर्ड बदलते समय आप अपना नाम अथवा जन्म तारिख ना डालें साथ ही पासवर्ड में मोबाइल नंबर डालने से बचे.