रायपुर । प्रदेश की शराब दुकानें और पंजीयन कार्यालयों में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिये जारी लॉकडॉउन सात अप्रैल तक बढ़ा दिया गया है।
Blog
-

छत्तीसगढ़: DGP ने कहा…होम क्वारेंटाईन किए गए लोगों पर रखें विशेष निगरानी…फोन पर करते रहे चर्चा…जरूरत पड़ी तो…
रायपुर। डीजीपी डीएम अवस्थी ने सभी आईजी और जिलों के एसपी में साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग की। इस दौरान उन्होंने निर्देश दिए कि होम क्वारेंटाईन किए गए लोगों पर विशेष निगरानी रखें, साथ ही ऐसे लोगों से फोन पर चर्चा कर स्वास्थ्य की जानकारी लेते रहें।
उन्होंने कहा कि फिक्स पिकेट और पेट्रोलिंग पर लगे कर्मचारियों के बारे में पता करते रहें जिससे वे अनुकूल माहौल में ड्यूटी कर सकें। श्री अवस्थी ने पुलिस अधीक्षकों को कोरोना वायरस संक्रमण रोकने के लिए तैनात पुलिसकर्मियों की समस्याओं का निराकरण करने के निर्देश दिए।
इसके अलावा विदेश यात्रा से लौटे लोगों की सूची बनाना, कोरोना प्रभावित देशों से वापस लौटे यात्रियों पर विशेष निगाह रखने, बीट सिस्टम से प्रतिदिन चेकिंग के निर्देश दिए गए, साथ ही पुलिस अधीक्षकों को आवश्यकतानुसार वन, आबकारी, परिवहन के वर्दीधारी बल का उपयोग करने के निर्देश दिए। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में एडीजी श्री हिमांशु गुप्ता, आईजी रायपुर रेंज डॉ आनंद छावड़ा, डीआईजी श्री ओपी पाल सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
-

सिर्फ रामायण ही नहीं, अब शक्तिमान, महाभारत और चाणक्य जैसे हिट सीरियल दिखाएगा दूरदर्शन, जारी किया आदेश
दिल्ली। कोरोना के कहर के चलते देशभर में लॉकडाउन की घोषणा सरकार ने की है। इसके बाद दूरदर्शन पर कई पुराने सुपरहिट धारावाहिक प्रसारित करने शुरू किए हैं। पहले तो दूरदर्शन पर रामायण का प्रसारण शुरू हुआ, अब दूसरे सीरियल शुरू होने जा रहे हैं।अब 90 के दशक का सुपरहिट सीरियल शक्तिमान दोबारा दूरदर्शन पर प्रसारित करने का फैसला लिया गया है। सीरियल अप्रैल 2020 से दोपहर 1 बजे से प्रसारित होगा। शक्तिमान 90 के दशक का सुपरहिट टीवी सीरियल रहा है। दर्शकों के दिमाग में अभी तक इसकी छाप है। इसके प्रसारण की मांग काफी संख्या में लोग कर रहे थे।दरअसल कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देश में फैलने से रोकने के लिए 21 दिन के लॉकडाउन की घोषणा की गई है। पीएम मोदी ने इस दौरान सबको अपने घरों में रहने और बाहर ना निकलने की अपील की है। ऐसे में लोग टीवी पर पुराने सीरियल देखकर बोर हो गये है। जिसके बाद उनकी मांग पर दोबारा रामायण और महाभारत का प्रसारण किया जा रहा है। इसके अलावा 90 के दशक के अन्य हिट शो सर्कस और शक्तिमान जैसे सीरीयल्स भी दोबारा शुरू हो रहे है। जिससे लोग काफी खुश हैं। -

बिग ब्रेकिंग: अस्पताल से ठीक होकर घर लौटे कोरोना के दो मरीज।पाॅजिटिव मरीजों की संख्या घटकर हो गई अब 6 कोरोना के खिलाफ छग को बड़ी सफलता
रायपुर। बीती रात कोरबा में कोरोना पाॅजिटिव एक और युवक का नाम सामने आने के बाद धड़कने जहां तेज हो गई थीं, वहीं आज दो मरीजों के ठीक होने और एम्स से डिस्चार्ज किए जाने की खबर के बाद खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। दो राय नहीं कि दो पीड़ितों की घर वापसी रायपुर एम्स की बड़ी उपलब्धि के तौर पर याद की जाएगी। इस खबर के साथ ही गौर करने वाली बात यह है कि प्रदेश में कोरोना पीड़ितों की संख्या घटकर अब केवल 6 रह गई है।
कोरोना प्रभावित दो मरीजों के ठीक होने की खबर स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव को भी दी गई है। उन्होंने बताया कि जिन दो मरीजों को स्वस्थ होने के बाद एम्स रायपुर से डिस्चार्ज किया गया है, उनमें से रायपुर के रामनगर निवासी मनबोध हैं और दूसरा भिलाई निवासी इमरान है। बता दें कि कोरोना प्रभावित सबसे पहले रायपुर के समता काॅलोनी निवासी युवती हुई थी, उसकी स्थिति भी अब पहले से काफी ज्यादा बेहतर बताई जा रही है। यह भी कहा जा रहा है कि जल्द उसे भी डिस्चार्ज कर दिया जाएगा।
-

अमेरिका में इंसानों का ऑड-ईवन, तीन दिन पुरुष, तीन दिन महिलाएं निकलेंगी बाहर
अमेरिका में एक लाख 64 हजार से ज्यादा संक्रमित, देश में सबसे ज्यादा 66 हजार 500 मामले न्यूयॉर्क में
वॉशिंगटन/रोम। दुनियाभर में कोरोनावायरस के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं। 199 देशों में करीब सात लाख 96 हजार 397 लोग संक्रमित हैं। अब तक 38 हजार 576 मौतें हो चुकी हैं। वहीं, एक लाख 69 हजार 387 व्यक्ति ठीक भी हुए हैं। यूरोप में इटली, स्पेन और फ्रांस सबसे ज्यादा प्रभावित देश हैं। स्पेन में एक दिन में सबसे ज्यादा 849 और फ्रांस में 418 लोगों की मौत हुई। इसके साथ ही स्पेन में मौतों का आंकड़ा आठ हजार 189 और फ्रांस में तीन हजार 24 हो गया है। वहीं, इटली में तीन अप्रैल को खत्म होने वाला लॉकडाउन 12 अप्रैल तक बढ़ा दिया गया है। देश में अब तक 11 हजार से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं।

अमेरिका में एक लाख 64 हजार से ज्यादा संक्रमित
सबसे ज्यादा संक्रमण के एक लाख 64 हजार 121 मामले अमेरिका में सामने आए हैं। यह आंकड़ा चीन (81 हजार 518) से दोगुना है। अमेरिका में तीन हजार 163 लोगों की जान जा चुकी है। वॉशिंगटन में लोगों को घर में ही रहने के आदेश जारी किए गए हैं। इसका उल्लंघन करने पर करीब 3.7 लाख जुर्माना (पांच हजार डॉलर), 90 दिन जेल या फिर दोनों ही हो सकती है। वहीं, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने सोमवार को कहा कि किसी भी अन्य देश की तुलना में यहां अब तक 10 लाख लोगों में कोरोना की जांच की जा चुकी है। वहीं, अमेरिका के स्वास्थ्य मंत्री एलेक्स अजार ने कहा कि हर दिन हम एक लाख सैम्पल की जांच कर रहे हैं।

पनामा में जेंडर के आधार पर लोग क्वारैंटाइन
मध्य अमेरिका के पनामा में सरकार ने जेंडर के आधार पर क्वारैंटाइन की घोषणा की है। यहां क्वारैंटाइन को लेकर सोमवार को नया आदेश जारी किया गया। यहां महिलाएं सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को दो घंटे के लिए घर से निकल सकती हैं और जरूरी सामान खरीद सकती हैं। वहीं, पुरुष केवल मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को घर से निकल सकते हैं। रविवार को किसी को भी घर से निकलने की अनुमति नहीं है। न्यूज एजेंसी के मुताबिक, पनामा में 1,075 लोग संक्रमित हैं, जबकि 27 लोगों की मौत हुई है। यहां पिछले एक हफ्ते से लॉकडाउन लगा है। बताया जा रहा है कि अगले 15 दिनों तक यह जारी रहेगा। लोगों को घरों में रहने के लिए कहा गया है। साथ ही उन्हें सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के लिए भी कहा गया है।

इटली: संक्रमण का आंकड़ा एक लाख के पार
worldometers.info के मुताबिक, इटली में संक्रमण का आंकड़ा एक लाख एक हजार 729 हो गया है। वहीं, यहां 11 हजार 591 लोगों की मौत हो चुकी है। इटली में हर दिन औसतन 600 से ज्यादा लोग मारे जा रहे हैं। हालांकि, ईस्टर तक (12 अप्रैल) इटली में लॉकडाउन बढ़ा दिया गया है। हालांकि, संक्रमण दर में गिरावट की उम्मीद है। सोमवार को 1,648 लोग संक्रमित थे, जबकि एक दिन पहले 3,815 केस सामने आए थे। मौतों के मामले में इटली दुनिया का सबसे ज्यादा प्रभावित देश है। इटली में 21 फरवरी को कोरोनावायरस का पहला मामला सामने आया था।

स्पेन: यहां चीन से ज्यादा संक्रमण
इटली के बाद सबसे ज्यादा कोरोना प्रभावित देश स्पेन है। यहां मौतों का आंकड़ा सात हजार 716 हो गया है। एक दिन पहले तक यहां छह हजार मौतें हुई थीं। यहां संक्रमितों की संख्या 87 हजार 956 है। यहां संक्रमण का आंकड़ा चीन से ज्यादा हो गया है।

जर्मनी: सोमवार को 4,751 नए केस
जर्मनी में सोमवार को संक्रमण के चार हजार 751 नए मामले सामने आए हैं। अब देश में कुल 66 हजार 885 संक्रमित हो गए हैं। यहां 645 लोगों की मौत हुई है। जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल की जांच रिपोर्ट फिर से निगेटिव आई है। वे दो हफ्तों से आइसोलेशन में हैं। मर्केल को टीका देने वाला डॉक्टर कोरोना पॉजिटिव मिला था, उसके बाद से उन्होंने घर से ही काम करने का फैसला किया था।

पाकिस्तान: एक दिन में 7 की मौत
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान में सोमवार को सात लोगों की मौत हुई। इसके साथ ही यहां मौतों की कुल संख्या 23 हो गई है। वहीं, संक्रमण के 1,775 केस हो गए हैं। देश में सबसे ज्यादा संक्रमण के मामले पंजाब (651) और सिंध प्रांत (627) में हैं।

इजराइल: संक्रमण के 4,695 मामले
इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू (70) और उनके प्रमुख सलाहकार ने खुद को आइसोलेट कर लिया है। हालांकि, नेतन्याहू और उनके परिवार की जांच रिपोर्ट सोमवार को निगेटिव आई थी। उनके एक सहयोगी की रिपोर्ट पॉजिटिव मिलने के बाद से वे आइसोलेशन में हैं। देश में संक्रमण के अब तक 4,695 मामले सामने आए हैं, जबकि 16 लोगों की मौत हो गई है।

चीन: 3,305 लोगों की मौत
कोरोनावायरस से चीन में अब तक 81 हजार 518 लोगों संक्रमित हो चुके हैं। तीन हजार 305 लोगों की मौत हो चुकी है। एक रिपोर्ट के मुताबिक चीन में हुई मौत के 80% मामले 60 वर्ष से ज्यादा उम्र के लोगों के थे। वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित वुहान शहर में 8 अप्रैल को लॉकडाउन हटा दिया जाएगा। हालांकि रेल और उड़ान सेना शुरू कर दी गई है।
-

1 April से इन बैंकों में अकाउंट रखने वालों के बदल जाएंगे Bank Account Number और IFSC Code
दिल्ली। 1 अप्रैल को नुकसान में चल रहे बैंकों का मर्जर होने वाला है. यही वजह है कि सरकार सरकारी बैंकों का बड़े बैंकों में विलय (PSU Bank Merger) कर रही है. 1 अप्रैल को विलय की प्रक्रिया का नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा. इस नोटिफिकेशन के बाद 10 बैंकों का 4 बैंकों में विलय कर दिया जाएगा. इसके बाद देश में सरकारी बैंकों की संख्या घटकर 12 रह जाएगी. इस मर्जर के बाद सबसे ज्यादा असर ग्राहकों पर पड़ेगा क्योंकि खाताधारकों के बैंक अकाउंट नंबर से लेकर IFSC कोड तक सब बदल जायेगा।
इस बड़े विलय की घोषणा पिछले साल 30 अगस्त को की गई थी. मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक, मर्जर के बाद बैंकों के नाम भी बदल सकते हैं. हालांकि, सरकार की ओर से अभी तक कोई भी बयान जारी नहीं हुआ है.इस संबंध में अधिसूचना जारी होने पर इन बैंकों के निदेशक मंडलों द्वारा विलय के लिए स्वैप रेशियो को मंजूरी प्रदान की जाएगी. छोटे हितधारकों के हितों की रक्षा के लिए प्रत्येक बैंक को विनियामक मानदंडों का अनुपालन करना होगा. अधिकारियों ने बताया कि बैंकों द्वारा आवश्यक मूलभूत कार्य पूरा करने के बाद सरकार 10 पीएसयू बैंकों का विलय करके चार बड़े बैंक बनाने के लिए इस सप्ताह के आखिर में अधिसूचना जारी कर सकती है।
पिछले साल अगस्त में 10 बैंकों के विलय की घोषणा की थी
बता दें कि सरकार ने बीते साल अगस्त में 10 बैंकों के विलय की घोषणा की थी. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा था कि ओरियंटल बैंक ऑफ कॉमर्स और यूनाइटेड बैंक का पंजाब नेशनल बैंक में विलय किया जाएगा. केनरा बैंक में सिंडिकेट बैंक का विलय और इलाहाबाद बैंक का इंडियन बैंक में विलय होगा. यूनियन बैंक के साथ आंध्रा बैंक और कारपोरेशन बैंक का विलय किया जाएगा.इस मर्जर के बाद बचेंगे ये बैंक
इस विलय बाद सार्वजनिक सेक्टर में केवल भारतीय स्टेट बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, पंजाब नेशनल बैंक, केनरा बैंक, यूनियन बैंक, इंडियन बैंक, बैंक ऑफ इंडिया, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, इंडियन ओवरसीज बैंक, पंजाब एंड सिंध बैंक, बैंक ऑफ महाराष्ट्र और यूको बैंक रह जाएंगे.बता दें कि 2017 में भी केंद्र सरकार ने भारतीय स्टेट बैंक में उसके पांच सहायक बैंकों का विलय किया था. इनमें स्टेट बैंक ऑफ पटियाला, स्टेट बैंक ऑफ त्रावणकोर, स्टेट बैंक ऑफ बीकानेर एंड जयपुर, स्टेट बैंक ऑफ हैदराबाद, स्टेट बैंक ऑफ मैसूर और भारतीय महिला बैंक का स्टेट बैंक का एसबीआई में विलय किया गया था।ग्राहकों पर क्या पड़ेगा असर?
>> ग्राहकों को नया अकाउंट नंबर और कस्टमर आईडी मिल सकता है।
>> जिन ग्राहकों को नए अकाउंट नंबर या IFSC कोड मिलेंगे, उन्हें नए डिटेल्स इनकम टैक्स डिपार्टमेंट, इंश्योरंस कंपनियों, म्यूचुअल फंड, नेशनल पेंशन स्कीम (एनपीएस) आदि में अपडेट करवाने होंगे।
>> SIP या लोन EMI के लिए ग्राहकों को नया इंस्ट्रक्शन फॉर्म भरना पड़ सकता है।
>> नई चेकबुक, डेबिट कार्ड और क्रेडिट कार्ड इशू हो सकता है।
फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) या रेकरिंग डिपॉजिट (आरडी) पर मिलने वाले ब्याज में कोई बदलाव नहीं होगा।
>> जिन ब्याज दरों पर व्हीकल लोन, होम लोन, पर्सनल लोन आदि लिए गए हैं, उनमें कोई बदलाव नहीं होगा।
>> कुछ शाखाएं बंद हो सकती हैं, इसलिए ग्राहकों को नई शाखाओं में जाना पड़ सकता है।
>> मर्जर के बाद एंटिटी को सभी इलेक्ट्रॉनिक क्लीयरिंग सर्विस (ECS) निर्देशों और पोस्ट डेटेड चेक को क्लीयर करना होगा। -

समाज सेवी मदद करना चाहते हैं तो सीधा मुख्यमंत्री राहतकोष मे जमा करें-एसडीएम
सारंगढ़ एसडीएम चंद्रकांत वर्मा ने समाजसेवियों द्वारा सामग्री वितरण पर रोक लगाने के दिये निर्देश
धारा 144 के उल्लंघन होने एवं सुरक्षा की दृष्टि से उठाया कदम
मुख्यमंत्री राहत कोष में सभी संस्था संगठन समाजसेवी आमजन को सहयोग करने की अपील

धारा 144 के उल्लंघन और सोशल डिस्टेंस का पालन न होने पर नगर के समाजसेवियों तथा दानदाताओं से सारंगढ़ अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व ) चंद्रकांत वर्मा ने अपील की है की जिन्हें भी खाद्य सामग्री या अन्य दान जरूरतमंद को देना है वे ग्राम पंचायत ग्रामीण क्षेत्रों में अभिषेक बनर्जी जनपद सीईओ सारंगढ़ मो.न. 7694979296 एवं नगरीय क्षेत्र में संजय सिंह सीएमओ नगर पालिका मो.न. 9906184084 से संपर्क कर सकते हैं साथ ही उन्होंने कहा है की आप अपनी सहायता सीधे मुख्यमंत्री सहायता कोष में भी जमा कर सकते हैं ।
-

लॉक डाउन के दौरान निजी स्कूल संचालकों को शिक्षकों का वेतन नियमित रूप से देने के कलेक्टर ने दिए आदेश
रायगढ़। कोरोना वायरस (कोविड-19)के संक्रमण से बचाव हेतु पूरे विश्व में 21 दिनों के लिए लॉक डाउन किया गया है। इस दौरान जिले के निजी स्कूलों में कार्यरत स्कूल के कर्मचारियों द्वारा यह शिकायत प्राप्त हो रही है कि स्कूल संचालकों द्वारा कार्यरत शिक्षक एवं स्टॉफ को मौखिक रूप से यह कहा जा रहा है कि चूंकि स्कूल बंद है एवं हमें इस सत्र का फीस प्राप्त नहीं हुआ है, जिसके कारण आपको वेतन प्रदाय नहीं किया जाएगा। कुछ स्कूल संचालकों द्वारा शिक्षकों की सेवा समाप्ति करने के संबंध में भी निर्णय लेने का विचार किया जा रहा है जो कि अत्यंत गैर जिम्मेदाराना पूर्ण व्यवहार है।
आदेश का उल्लंघन करने पर स्कूल संचालकों के ऊपर होगी कार्यवाही एवं स्कूल की मान्यता होगी रद्द
कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री यशवंत कुमार ने इस बात को गंभीरता से लेते हुए जिले के समस्त निजी स्कूल संचालकों को लॉक डाउन के दौरान स्कूल बंद होने की स्थिति में प्रत्येक कर्मचारियों का वेतन देने हेतु निर्देशित किया है। उन्होंने कहा कि आपदा की इस परिस्थिति में किसी भी शिक्षक एवं कर्मचारी की सेवा समाप्ति नहीं की जाएगी। कलेक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी, लीड बैंक अधिकारी एवं समस्त बैंक मैनेजर को कहा है कि स्कूल संचालक, स्कूल संचालन हेतु खोले गये बैंक खाते में उपलब्ध राशि को अन्य खाते में ऑनलाईन ट्रांसर्फर कर सकते है। अत: ऐसे खातों में शिक्षक एवं कर्मचारियों के वेतन के अलावा अन्य किसी भी प्रकार का लेनदेन पर रोक लगाए तथा तत्काल प्रभाव से उचित कार्यवाही करें। कलेक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी को कहा कि ऐसे समस्त स्कूल संचालक जो इस आदेश का पालन नहीं करते है तो तत्काल उस पर आवश्यक दण्ड एवं शास्ति अधिरोपित करें और उल्लंघन करने पर उनकी मान्यता भी रद्द करने के संबंध में कार्यवाही करना सुनिश्चित करें।
-

पहले डीएसपी ने बरसाए पंप कर्मी पर डंडे जब शुरू हुई जांच तो अब गाना गा कर दे रहे समझाइश
बिलासपुर। लिंक रोड स्थित बुखारी पेट्रोल पंप के कर्मचारी पर टीआई के साथ मिलकर लाठियां बरसाने वाले प्रशिक्षु डीएसपी अभिया उपाध्याय ने अब लाठी छोड़कर माइक थाम लिया है और गाना गाकर लोगों को समझाइश दे रहें हैं । विदित हो कि लाठी मामले में काफी बवाल हुआ है सीएम तक शिकायत शिकायत गई है, और बिलासपुर पुलिस की काफी किरकिरी भी हुई है ऐसे में उपाध्याय के इस बदले हुए अंदाज से लोग भी हैरान हैं।
गौरतलब है कि लिंक रोड स्थित बुखारी पेट्रोल पंप में 26 मार्च कोपुलिस के साथ साइबर सेल के नोडल अधिकारी व प्रशिक्षु डीएसपी अभिनव उपाध्याय ने पेट्रोल पंप कर्मचारी पंचराम यादव की लाठियों से जमकर पिटाई की थी पिटाई के इस वीडियो के बाद बिलासपुर पुलिस की जमकर किरकिरी हुई थी इस मामले में एसपी के आदेश पर सिविल लाइन एसपी आरएन यादव जांच कर रहे हैं इस बवाल के बाद अब डीएसपी ने अपना तरीका बदल लिया है सोमवार को उपाध्याय के गाने का वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हुआ जिसमे वे गाना गाते हुए नजर आ रहें हैं ।
-

पीआईएल पर हाईकोर्ट ने कलेक्टरों को दिया निर्देश
हैंड सेनेटाइजर, मास्क की कालाबाजारी पर लगाएं रोक, बाजार में आसानी से कराएं उपलब्ध
बिलासपुर। हाईकोर्ट ने राज्य सरकार और सभी जिलों के कलेक्टरों को हैंड सेनेटाइजर, मास्क सहित जरूरी चीजों की कालाबाजारी पर रोक लगाने और बाज़ार में आसानी से उपलब्ध कराने के निर्देश जारी किए हैं. रायपुर की लॉ स्टूडेंट ने चीफ जस्टिस को चिट्ठी लिखकर हैंड सैनिटाइजर व फेस मास्क की उपलब्धता को लेकर हाईकोर्ट को चिट्ठी लिखी थी, जिसके बाद चीफ जस्टिस ने इस मामले को पी आई एल के रूप में स्वीकार किया था।
सोमवार को मामले पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने राज्य सरकार सहित जिलों के कलेक्टरों से इस मामले में गंभीरता बरतने और जरूरी सामानों को आसानी से उपलब्ध कराने का आदेश दिया है, इसके साथ कोर्ट ने कहा है कि जो बच्चे बाल सुधार ग्रहों में बंद हैं, उनका जुवेनाइल जस्टिस एक्ट के तहत सुरक्षा का खास खयाल रखा जाए.,उन्हें मास्क व हैंड सैनिटाइजर उपलब्ध कराया जाए। इसके साथ ही उच्च न्यायालय ने जिन मामलों की सुनवाई पर अंतरिम स्थगन का आदेश 14 अप्रैल तक जारी किया था, उनकी अवधि अब 15 मई तक बढ़ा दी है। मामले की सुनवाई वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए की गई।
